04 मार्च 2022

धारावाहिक लेख:- वास्तुशास्त्र, भाग-1 Serial Article:- Vastu Shastra, Part-1


धारावाहिक लेख:- वास्तुशास्त्र, भाग-1

वास्तुकला, भारतीय ज्योतिष के सात अंगो मे से एक महत्वपूर्ण अंग है । वास्तुशास्त्र, ज्योतिष की भांति आने वाले समय अर्थात भविष्य के बारे मे तो नही बताती परंतु सही वास्तु मानव जीवन तथा भविष्य पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव जरूर डाल सकती है । यदि गृहस्थान या व्यवसाय स्थल वास्तु सम्मत बना हो तो, वास्तु सम्मत निर्माण निश्चित रूप से प्रकृति, मानव जीवन, घर तथा व्यवसाय मे तरक्की तथा खुशियों के नये आयाम पैदा कर सकता है । 

संक्षेप मे किसे कहते हैं, वास्तु:-
जिस भूमि पर जीव निवास तथा कार्य करते हैं, उसे ही वास्तु कहा जाता है।
गृह, भवन, महल, दुर्ग, मन्दिर, नगर, गांव, उद्योग और व्यापार केन्द्र, ये सभी वास्तु के अन्तर्गत आते हैं। कुआं, तड़ाग, वापी, यज्ञशाला, पर्णकुटी, गोशाला आदि भी इसके ही अंग हैं । चित्रकला, मूर्तिकला, काष्ठकला तथा शिल्पादि भी वास्तुशास्त्र के अन्तर्गत ही हैं। वस्तुतः वास्तुकर्म शिल्पकर्म का ही पर्याय है।

क्या होता है वास्तु पुरूष:-
वास्तु के शुभाशुभ फल प्राप्ति के लिए "मत्स्य पुराण"में कहा गया है कि, राक्षसराज अंधकासुर के वध के समय भगवान शंकर के ललाट से पृथ्वी पर उनके पसीने की जो बूँदें गिरी, उनसे एक विकराल मुखवाला तथा भयंकर आकृति का प्राणी प्रकट हुआ ।  जिसने पृथ्वी पर गिरे हुए अंधकासुर के गणों का रक्त पान किया, रक्त का पान करने पर भी वह अतृप्त ही रहा। तब वह भगवान शिव के सम्मुख घोर तपस्या करने लगा। उसकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उससे वर मांगने को कहा,  तब उसने मांगा कि "मै तीनो लोको को ग्रसने मे समर्थ होना चाहता हूँ।"

भगवान शिव से वर प्राप्त करने के उपरांत भी वह मन से अतृप्त रहता हुआ, अपने विशाल शरीर से तीनो लोको को अवरूद्ध करता हुआ पृथ्वी पर आ गिरा ।

तब भयभीत देवताओं ने इस अवसर को अच्छा  मानकर उसको अधोमुख अवस्था में वही पर स्तम्भित कर दिया। जिस देवता ने उसके तन को जहाँ पर दबा रखा था, वह देवता उसके उसी अंग पर निवास करने लगा। उस पुरूष मे सभी देवताओं के निवास होने के कारण महादेवादि देवों ने उसे वास्तु देवता के रूप में प्रतिष्ठित किया, इसलिए वह पुरूष ही वास्तुपुरुष या वास्तुदेवता कहलाने लगा। इस प्रकार से वास्तु पुरूष की उत्पत्ति हुई ।

तब देवताओं ने भी वास्तुपुरूष को वरदान देते हुए कहा कि गृहनिर्माण, वैश्वदेव बलि, वापी, कूप, तड़ाग, गरी, मंदिर, बाग़बगीचा, जीर्णोंधार योग्य मंडप, निर्माणदि के समय जो तुम्हारी पूजा-प्रतिष्ठा तथा अर्चना करेंगें उन्हें सभी प्रकार की सौख्य समृद्धि मिलेगी ।

वास्तु पुरूष को ही वास्तोष्पति भी कहा जाता है । स्थिर स्थिति में, वास्तुमंडल में ईशानकोण पर अधोमुख, तथा सुप्तावस्था में इनकी स्थिति कही गयी है, इनका सिर ईशान में, मुड़े हुए पैर नैर्ऋत्य में हैं। इनके मुंह से सदा तथास्तु शब्दघोष होता रहता है 

वास्तु के देवता विश्वकर्मा जी:-
वास्तु के देवता विश्वकर्मा जी ने समस्त विश्व को ही वास्तु के रुप में प्रतिपादित किया है। वास्तुदेव के चैतन्य और व्यावहारिक को ही विश्वकर्मा कहा जाता है। विश्वकर्मा जी को साधन, औजार, युक्ति और निर्माण के देवता के रूप में जाना जाता है ।

 इनका ही दूसरा नाम देवशिल्पी है। दैत्यों का भी शिल्पकार होने पर इन्हें "मय" नामक दानव के रुप में भी जाना जाता है, यह शिल्पकला में निपुण है। परंतु पुरातन ग्रंथों मे कई जगह मत के अंतर से "विश्वकर्मा" तथा "मय दानव" को अलग-अलग माना गया है, जिससे यह वास्तुशास्त्र के दो पुरातन आचार्यों के रुप में प्रतिष्ठित है।

ऋग्वेद में भगवान विश्‍वकर्मा का और उनके कार्यो का पूर्ण विवरण किया गया है। सभी पौराणिक संरचनाएं, भगवान विश्‍वकर्मा द्वारा निर्मित हैं। भगवान विश्‍वकर्मा का जन्‍म देवताओं और राक्षसों के बीच हुए समुद्र मंथन द्वारा हुआ था। पौराणिक युग के सभी अस्‍त्र और शस्त्रों का निर्माण भगवान विश्‍वकर्मा ने ही किया हैं। वज्र का निर्माण भी उन्‍होने ही किया था।

धर्म ग्रंथों मे वास्तुशास्त्र के अठारह प्रवर्तक आचार्यों के विषय मे कहा गया है, जो कि इस प्रकार से बताये गये हैं, भृगु, अत्रि, वशिष्ठ, विश्वकर्मा, मय, नारद, नग्नजित, विशालाक्ष, पुरन्दर, ब्रह्मा कुमार, नन्दश, शौनक, गर्ग, वासुदेव, अनिरुद्ध, वृहस्पति और शुक्राचार्य।



भारतीय वास्तुशास्त्र का आधार:-
भारतीय वास्तुशास्त्र पंचमहाभूतो पर आधारित है, जोकि क्रमशः इस प्रकार से है पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु तथा आकाश । इन पंचमहाभूतो के साथ-२ गुरुत्वाकर्षण शक्ति, चुम्बकीय शक्ति, सौर ऊर्जा आदि के संतुलन पर वास व्यवस्था को निर्भर माना गया है, अर्थात वास्तुशास्त्र प्रकृति के संतुलन की गहन कला का नाम है । साथ ही साथ वास्तु शास्त्र का तात्पर्य इंसान को "सुविधा तथा सुरक्षा" भी प्रदान करना है । 

वास्तु के प्रकार:-
१. वास्तु को मुख्य तीन भागों में बांटा गया है:-
(क) आवासीय वास्तु
(ख) व्यावसायिक वास्तु
(ग) धार्मिक वास्तु

(क) आवासीय वास्तु
पर्णकुटी, काष्टकुटी, मृदागृह, पाषाण गृह, इष्टिकागृह आदि। कोठियां, बंगले, फार्महाऊस, पेंटहाऊस, फ्लैट्स तथा आधुनिक काल के बहुमंजिले आवास भी आवासीय वास्तु के अन्तर्गत आते है । इन सभी स्थानो पर वास्तु के नियमो तथा सिद्धान्तो का पालन होना चाहिए ।

(ख) व्यावसायिक वास्तु
व्यावसायिक वास्तु क्रमशः दो प्रकार का होता है,  'व्यापारिक वास्तु' तथा 'औद्योगिक वास्तु'। 

व्यावसायिक वास्तु:-   व्यावसायिक वास्तु मे क्रमशः दुकानें, शोरुम, कार्यालय, होटल-रिसोर्ट- क्लब, औषधालय, हस्पताल, विद्यालय तथा अन्य  शिक्षण संस्थान सम्मिलित है।

औद्योगिक वास्तु:- कुटीर उद्योग, लघुउद्योग, मिल-कारखाने भी व्यावसायिक वास्तु के अन्तर्गत ही आते हैं, किन्तु इन्हें औद्योगिक वास्तु के नाम से जाना जाता है।

(ग) धार्मिक वास्तु:- मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, आश्रम, मठ, स्थानक, बौद्धविहार, धर्मशाला, अतिथिगृह, कूप, वापी, तड़ाग, सरोवर, यज्ञमंडप, यज्ञकुण्ड, हवनवेदी आदि धार्मिकवास्तु के अंर्तगत आते हैं ।

इसके अतिरिक्त नगर, ग्राम, शहर, सड़क, पुल, पार्क इत्यादि भी वास्तु विज्ञान मे आते हैं। वन-उपवन तथा नदी, पहाड़ आदि की अवस्थिति का सम्बन्ध भी वासभूमि से है।


वास्तु शास्त्र का महत्व:-
वास्तुशास्त्र, मनुष्यों को प्राकृतिक शक्तियों का सही उपयोग करके सुखमय जीवन जीने की कला सिखाता है । 

मनुष्यों के घर, व्यवसायिक स्थल, धर्मस्थान इत्यादि अन्य स्थल यदि वास्तु विरूद्ध निर्मित हो तो जीवन मे विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों, कमियों या शारीरिक कष्टों का सामना करना पडता है । 

वास्तुशास्त्र विरूद्ध वास्तु मे वास हो या वास्तु विरूद्ध  व्यवसायिक स्थल हो, तथा साथ-२ यदि ज्योतिषीय गणनाओं अर्थात जन्मकुंडली के अनुसार भी जातक का समय विपरीत चल रहा हो, तो दोनों विधाओं के विपरीत होने के परिणामस्वरूप व्यक्ति के जीवन मे उस समय भयानक उथल-पुथल, वाद-विवाद, नुकसान, दुर्घटनाएं, भयानक रोग यहां तक कि मृत्यु तक भी होना संभव हो जाता है।

 कारोबारी रूप से दुष्प्रभाव के रूप मे कारोबार न चलना, कर्जदार होना काम बंद होना जैसे परिणाम होते है, जिसके चलते जमीन-जायदाद का बिकना तथा और इससे भी अधिक बुरी दशा संभव हो सकती है।
अतः जितना अधिक संभव हो, और जितना इंसान के समर्थ मे हो, उतना वास्तु सम्मत आवास या  व्यावसायिक वास्तु का उपभोग करना अच्छा होता है  

 आधुनिक काल मे रहने के स्थान यानि घर या फ्लैट मे काफी खुली या बडी जगह तो नही होती लेकिन बडा या छोटा जैसा भी घर हो कोशिश करनी चाहिए कि घर बनाने से पहले ही वास्तुसम्मत नक्शे के आधार पर ही घर बनाया जाये, और यदि घर पहले से ही बना हुआ हो तो उसे कम से कम तोड-फोड करके ठीक किया जा सके, बने हुए घर मे अधिक तोड-फोड करने से भी गंभीर वास्तुदोष उत्पन्न हो जाता है ।

विशेष:-
1. यहाँ पर वास्तु के एक आवश्यक नियम का अवश्य ध्यान रखे कि घर, व्यवसाय या किसी भी अन्य स्थान पर कभी भी कोई बड़ी तोडफोड करके वास्तु सम्मत बनाने का प्रयास सोच समझ कर ही करे, क्योंकि अधिक तोड़ फोड़ करने से भी गंभीर वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है।

2. भवन में किसी प्रकार से तोड़फोड़ बदलाव करने के बाद भी संक्षिप्त वास्तुशान्ति आवश्यक है।

3. यहाँ पर यह बात भी स्मरण योग्य है कि गृह मे निवास करने वाले प्राणियों के कर्म और संस्कार पर भी वास्तु का गुण-दोष निर्भर करता है।

प्रस्तुत धारावाहिक लेख में, प्रतिदिन घर के किसी एक भाग के बारे मे वास्तु सम्मत राय प्रस्तुत की जायेगी, जिससे पाठक स्वयं अपने घर मे यदि कोई त्रुटि हो तो उसे सही कर पाये ।


(क्रमशः)
लेख के दूसरे भाग में कल "भूखण्ड" पर लेख।
_________________________

आगामी लेख
1. 3 मार्च से "वास्तु" विषय पर धारावाहिक लेख प्रारम्भ
2. शीघ्र ही "होलाष्टक, होलिका दहन तथा धुलैण्डी" पर धारावाहिक लेख प्रारम्भ।
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
वृहस्पतिवार,3.3.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- वसन्त ऋतुः ।
मास- फाल्गुन मास।
पक्ष- शुक्ल पक्ष ।
तिथि- प्रतिपदा तिथि 9:39 pm तक
चंद्रराशि- चंद्र कुंभ राशि मे 8:04 pm तक तदोपरान्त मीन राशि।
नक्षत्र- पू०भाद्रपद नक्षत्र अगले दिन 1:56 am तक
योग- साध्य योग अगले दिन 3:27 am तक (शुभ है)
करण- किस्तुध्न करण 10:27 am तक
सूर्योदय 6:44 am, सूर्यास्त 6:22 pm
अभिजित् नक्षत्र- 12:10 pm से 12:56 pm
राहुकाल - 2 pm से 3:27 pm (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- दक्षिण दिशा ।

मार्च शुभ दिन:-  3, 4, 5, 6 (सवेरे 9 तक), 7, 19, 20, 21 (सवेरे 8 उपरांत), 23 (सायं. 7 तक), 25, 26, 27 (सवेरे 7 तक), 28, 29 (दोपहर 3 तक)
मार्च अशुभ दिन:- 1, 2, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 24, 30, 31

पंचक प्रारंभ:- 1 मार्च को 4:31 pm से 6 मार्च 2:29 am तक  पंचक नक्षत्रों  मे निम्नलिखित काम नही करने चाहिए, 1.छत बनाना या स्तंभ बनाना( lantern  or Pillar ) 2.लकडी  या  तिनके तोड़ना , 3.चूल्हा लेना या बनाना, 4. दाह संस्कार करना (cremation) 5.पंलग चारपाई, खाट , चटाई  बुनना  या बनाना 6.बैठक का सोफा या गद्दियाँ बनाना । 7 लकड़ी ,तांबा ,पीतल को जमा करना ।(इन कामो के सिवा अन्य सभी शुभ  काम पंचको मे किए जा सकते है।
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:- 
10 मार्च- होलाष्टक प्रांरभ। 14 मार्च- आमलकी एकादशी/मीन संक्रांति (पुण्यकाल 15 मार्च मध्याह्न काल तक) 15 मार्च- प्रदोष व्रत (शुक्ल) 17 मार्च- होलिका दहन। 18 मार्च- होली/फाल्गुन पूर्णिमा व्रत। 21 मार्च- संकष्टी चतुर्थी। 22 मार्च- श्रीरंग पंचमी। 25 मार्च- शीतलाष्टमी व्रत। 28 मार्च- पापमोचिनी एकादशी। 29 मार्च- मंगल प्रदोष व्रत (कृष्ण)। 30 मार्च- मासिक शिवरात्रि।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
-------------------------------------------------------------------
 
English Translation :-

Serial Article:- Vastu Shastra, Part-1

 Architecture is one of the important parts of Indian astrology.  Vastu Shastra, like astrology, does not tell about the coming time i.e. future, but right Vastu can definitely have a deep and positive effect on human life and future.  If the house or business place is made according to Vastu, then construction according to Vastu can definitely create new dimensions of progress and happiness in nature, human life, home and business.

 In short, what is called Vastu:-
 The land on which living beings live and work is called Vastu.
 Houses, buildings, palaces, forts, temples, towns, villages, industries and trade centers all come under Vastu.  Well, Tadag, Vapi, Yagyasala, Parnakuti, Gaushala etc. are also its parts.  Painting, sculpture, woodwork and crafts are also under Vastu Shastra.  In fact, Vastukarma is synonymous with Shilpkarma.

 What is Vastu Purush:-
 In order to get the auspicious results of Vastu, it has been said in the "Matsya Purana" that, at the time of the killing of the demon king Andhakasur, the drops of sweat that fell on the earth from the forehead of Lord Shankar, appeared from him a creature of a formidable face and a frightening figure.  The one who drank the blood of the Ganas of Andhakasur who had fallen on the earth remained unsatisfied even after drinking the blood.  Then he started doing severe penance in front of Lord Shiva.  Pleased with his penance, Lord Shiva asked him to ask for a boon, then he asked that "I want to be able to grasp the three worlds."

 Even after getting a boon from Lord Shiva, he remained unsatisfied with his mind, blocked the three worlds with his huge body and fell on the earth.

 Then the frightened gods, taking this opportunity as good, put him in a downward-facing state and pillared it.  Wherever the deity had buried his body, that deity started residing on that part of him.  Due to the abode of all the deities in that man, Mahadevadi Devas revered him as Vastu Devta, so that man came to be called Vastu Purush or Vastu Devata.  Thus was the origin of Vastu Purush.

 Then the gods also gave a boon to the Vastu Purush and said that those who worship and worship you at the time of house construction, Vaishvadev sacrifice, Vapi, well, garden, garden, temple, pavilion, etc.  .

 Vastu Purush is also called Vastoshpati.  In a stable position, in the Vastu Mandala, it is said to face the northeast, and in the dormant state, their head is in the north, their legs are bent in the southeast.  There is always a word of goodness coming from their mouth.

 Vishwakarma, the god of Vastu:-
 Vishwakarma, the god of Vastu, has propounded the whole world as Vastu.  The consciousness and practical of Vastudev is called Vishwakarma.  Vishwakarma ji is known as the god of means, tools, devices and creation.

  Her second name is Devashilpi.  Being a craftsman of demons, he is also known as a demon named "May", he is skilled in craftsmanship.  But in ancient texts, "Vishvakarma" and "May Demon" have been considered separately due to difference of opinion in many places, due to which it is revered as two ancient masters of Vastu Shastra.

 In Rigveda, full description of Lord Vishwakarma and his works has been given.  All the mythological structures are built by Lord Vishwakarma.  Lord Vishwakarma was born by the churning of the ocean between the gods and the demons.  Lord Vishwakarma has created all the weapons and weapons of the mythological era.  He had also built the Vajra.

 In religious texts, it has been said about the eighteen originating masters of Vastu Shastra, which are described as follows, Bhrigu, Atri, Vashishta, Vishwakarma, Maya, Narada, Nagjit, Vishalaksha, Purandar, Brahma Kumar, Nandash, Shaunak, Garga.  , Vasudeva, Aniruddha, Brihaspati and Shukracharya.



 Basis of Indian Vastu Shastra:-
 Indian Vastu Shastra is based on the Panchmahabhutas, which are respectively earth, water, fire, air and sky.  Along with these Panchmahabhutas, the habitation system has been considered to be dependent on the balance of gravitational force, magnetic force, solar energy etc., that is, Vastu Shastra is the name of the profound art of balancing nature.  At the same time, the meaning of Vastu Shastra is to provide "convenience and security" to the human being.

 Types of Vastu:-
 1.  Vastu is divided into three main parts:-
 (a) residential architecture
 (b) commercial architecture
 (c) religious architecture

 (a) residential architecture
 Leaf huts, wood sheds, mud houses, stone houses, etc.  Rooms, bungalows, farmhouses, penthouses, flats and modern-day multi-storey houses also come under residential architecture.  The rules and principles of Vastu should be followed at all these places.

 (b) commercial architecture
 There are two types of commercial Vaastu, 'Vyapar Vaastu' and 'Industrial Vastu' respectively.

 Professional Vastu:- Commercial Vastu includes shops, showrooms, offices, hotel-resort-clubs, dispensaries, hospitals, schools and other educational institutions respectively.

 Industrial Vastu:- Cottage industries, small scale industries, mill-factories also come under commercial Vaastu, but they are known as Industrial Vaastu.

 (c) Religious Vastu:- Temple, Mosque, Gurudwara, Church, Ashram, Math, Sthanak, Buddhist Vihar, Dharamsala, Guest House, Well, Vapi, Tadag, Sarovar, Yagyamandapa, Yagyakund, Havanavedi etc. come under religious architecture.

 Apart from this, cities, villages, cities, roads, bridges, parks etc. also come under Vastu science.  The location of the forest-groves and rivers, mountains etc. is also related to the habitat.


 Importance of Vastu Shastra:-
 Vastu Shastra teaches human beings the art of living a happy life by using the natural forces properly.

 People's houses, business places, religious places, etc. If other places are built against Vastu, then one has to face various kinds of difficulties, shortcomings or physical troubles in life.

 Whether living in Vastu against Vastu or a business place against Vaastu, and if according to astrological calculations ie horoscope, the time of the person is going opposite, then as a result of the opposite of both the modes, there will be terrible upheaval in the life of the person at that time.  It becomes possible to have disturbances, arguments, losses, accidents, terrible diseases and even death.

  As a side effect of business, there are consequences like not running business, being indebted, stop working, due to which sale of property and even worse condition can be possible.
 Therefore, as much as possible, and as much as it is capable of human beings, it is good to consume Vastu-compliant housing or commercial Vaastu.

  In modern times, there is not much open or big space in the place of living i.e. house or flat, but whatever the house is big or small, it should be tried that before building the house, the house should be built on the basis of the architectural map, and if the house is first  If it is built from the beginning, then it can be repaired with the least amount of demolition, serious Vastu defects also arise due to more demolition in the built house.

 special:-
 1. Here one must keep in mind an essential rule of Vastu that at any time by doing any major demolition in the house, business or any other place, try to make it Vastu compatible, because even more destruction can cause serious Vastu defects.  gets generated.

 2. Even after any kind of sabotage change in the building, brief architectural peace is necessary.

 3. It is also worth remembering here that the merits and demerits of Vastu also depend on the deeds and rites of the living beings residing in the house.

 In the present serial article, Vastu opinion will be presented about any one part of the house every day, so that the reader himself can correct any mistake in his house.


 (respectively)
 Article on "Plots" tomorrow in the second part of the article.

 upcoming articles
 1. Serial articles on the topic "Vastu" start from March 3
 2. Serial articles on "Holashtak, Holika Dahan and Dhulandi" will start soon.

 Long live Rama
 Today's Panchang, Delhi
 Thursday, 3.3.2022
 Shree Samvat 2078
 Shaka Samvat 1943
 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round
 Rituah - the spring season.
 Month - Falgun month.
 Paksha - Shukla Paksha.
 Date- Pratipada date till 9:39 pm
 Moon sign- Moon in Aquarius till 8:04 pm and then Pisces.
 Nakshatra- Poorabhadrapada Nakshatra till 1:56 am the next day
 Yoga- Sadhya Yoga till 3:27 am the next day (good luck)
 Karan-Kistudhan Karan till 10:27 am
 Sunrise 6:44 am, Sunset 6:22 pm
 Abhijit Nakshatra - 12:10 pm to 12:56 pm
 Rahukaal - 2 pm to 3:27 pm (Good work prohibited, Delhi)
 Dishashul - South direction.

 March Lucky Days:- 3, 4, 5, 6 (till 9 am), 7, 19, 20, 21 (after 8 am), 23 (till 7 pm), 25, 26, 27 (till 7 am),  28, 29 (till 3 pm)
 March inauspicious days:- 1, 2, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 24, 30, 31

 Panchak Start:- On March 1st from 4:31 pm to March 6th 2:29 am the following things should not be done in Panchak Nakshatras, 1. Making a roof or making a pillar (lantern or pillar) 2. Breaking wood or straws, 3. Hearth  Taking or making, 4. Cremation 5. Bed bed, cot, mat, knit or make 6. Making sofa or mattress for the meeting.  7 To deposit wood, copper, brass. (Apart from these works, all other auspicious works can be done in Panchkol.

 Upcoming fasts and festivals:-
 March 10 - Holashtak begins.  March 14- Amalaki Ekadashi / Meen Sankranti (Punyakaal till March 15 midday) March 15- Pradosh fast (Shukla) March 17- Holika Dahan.  March 18- Holi/Falgun Purnima Vrat.  March 21 - Sankashti Chaturthi.  March 22 - Shrirang Panchami.  March 25 - Sheetlashtami fasting.  March 28 - Papmochini Ekadashi.  March 29- Mangal Pradosh Vrat (Krishna).  March 30 - Monthly Shivratri.

 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.

 Have a good day . 

02 मार्च 2022

लेख:- फाल्गुन अमावस्या, 2.03.2022 Article:- Falgun Amavasya, 2.03.2022


लेख:- फाल्गुन अमावस्या, 2.03.2022

अमावस्या शुरू-2.03.2022, 1:03 am अमावस्या समाप्त-2.03.2022, 11:04 pm
अमावस्या व्रत-2.03.2022
अमावस्या व्रत पारणा-3.03.2022


हिन्दु पंचांग के अनुसार प्रतिवर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या कहते हैं। मान्यता है कि फाल्गुन अमावस्या सुख-समृद्धि, संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए विशेष फलदायी होती है। हिन्दू धर्म मे फाल्गुन अमावस्या के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा, दान-पुण्य व पितरों की आत्मा की शांति के लिये किये जाने वाले धार्मिक कर्मों (तर्पण व श्राद्ध) के लिए विशेष फलदायी मानी गई है। इस दिन पवित्र नदी और तीर्थ स्थलों पर स्नान का कई गुना फल मिलता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन अमावस्या पर पवित्र नदियों में देवी-देवताओं का निवास होता है। इसलिए इस दिन गंगा, यमुना, नर्मदा आदि पवित्र नदियों तथा सरोवरो में स्नान का विशेष महत्व माना गया है।

अमावस्या के दिन ब्रह्माण्ड मे विशिष्ट प्रकार की तरंगों का निष्कासन होता है, क्योंकि इस दिन सूर्य तथा चंद्र एक सीध में स्थित रहते हैं, इसलिए यह पर्व विशेष पुण्य देने वाला होता है। जिससे विशिष्ट प्रकार के कार्यों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया जा सकता है, जैसे पितरो की सदगति, पितृदोष निवारण, पिंड़दान, तर्पण, कालसर्प योग निवारण अनुष्ठान, पापो का क्षय करके पुण्य प्राप्त, स्नान-दान, जप-अनुष्ठान, सिद्धि प्राप्ति करने हेतू, मारण, मोह, अभिचारक कर्म आदि तंत्र सिद्धि करने का सर्वोत्तम दिन तथा समय होता है।

वर्ष 2022 फाल्गुन अमावस्या पर शिव और सिद्ध योग का शुभ संयोग बन रहा है। शिव योग 2 मार्च को 8:21 am तक रहेगा, तत्पश्चात सिद्ध शुरू होकर 3 मार्च 5:43 am तक रहेगा। इन दोनों शुभ योगों में किए गए व्रत और पूजा का भक्तों को विशिष्ट फल प्राप्त होगा।

फाल्गुन अमावस्या पर किए जाने वाले कार्य :-
1. पुराणों के अनुसार अमावस्या के दिन स्नान-दान-पूजन-तर्पण करने की परंपरा है। वैसे तो इस दिन गंगा-स्नान का विशिष्ट महत्व माना गया है, परंतु जो लोग गंगा स्नान करने नहीं जा पाते, वे किसी भी नदी या सरोवर तट आदि में स्नान कर सकते हैं, अथवा स्नान के जल में गंगा जल डालकर स्नान करे।

2. पवित्र नदी,सरोवर अथवा केवल पवित्र जल से स्नान के उपरांत विधिवत पौष यानि फाल्गुन मास के देवता शिव-पार्वती का पूजन आवश्यक है। 

3. तत्पश्चात सूर्य देव को अर्ध्य प्रदान करे।

4. तत्पश्चात पीपल वृक्ष तथा तुलसा जी को श्रद्धापूर्वक जल से सींच कर ज्योत जलाकर पूजा करनी चाहिये। (पीपल के वृक्ष में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है।) 

5. अमावस्या को पितृरो का दिन भी कहते हैं, क्योंकि इस दिन अपने पूर्वजों को याद किया जाता है और उनके लिए पिंडदान, तर्पण तथा प्रार्थनाएं की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूर्वज धरती पर आकर अपने परिवार को आर्शीवाद देते हैं।

अतः फाल्गुन अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण आदि कर्म करनें के उपरांत जाने-अनजाने में जो गलती हो, उसके लिए पितरों से क्षमा मांगनी चाहिए।

6. इस प्रकार यह सब कार्य होने के उपरांत गाय, कुत्ता, कौआ तथा चींटियों को भोजन दे। इस दिन गरीबों को भोजन और कपड़े दान करने से विशेष लाभ मिलता है। 

7. संभव हो तो पूजा के बाद प्रत्येक वर्ष फाल्गुन अमावस्या पर कम से कम एक अथवा सामर्थ्यनुसार अधिक संख्या मे वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए।

8. इस प्रकार स्नान-पूजन, पितृ तर्पण के उपरांत ब्राह्मण भोजन तथा दक्षिणा करवाकर, तत्पश्चात गरीबों, लाचारो, अपाहिजो को भोजन को भोजन करवाना चाहिए।

9. तदोपरान्त ब्राह्मणों और ज़रूरतमंदों को  श्रद्धा-भक्ति के साथ दान करना चाहिए, दान में गाय, स्वर्ण, छाता, वस्त्र, बिस्तर तथा अन्य उपयोगी वस्तुएं अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करनी चाहिये।

10. फाल्गुन अमावस्या के दिन प्रदोषकाल (सूर्यास्त के उपरांत) में मंदिर, चौराहे, उपवन, नदी-जलस्तोत्र के तट इत्यादि मे दीपदान अवश्य करना चाहिए।
 
11. फाल्गुन अमावस्या के दिन सूरज ढलने के बाद खीर बनाएं और उसका भोग चंद्रदेव को लगाकर स्वयं ग्रहण करे।

12. फाल्गुन अमावस्या होने के कारण इस दिन पितरो को मोक्ष प्राप्ति के लिए पितृदोष निवारण अनुष्ठान तथा कालसर्पयोग दोष से मुक्ति पाने के लिये कालसर्प योग अनुष्ठान करने का अत्यंत महत्वपूर्ण दिवस है।


अमावस्या को निषेध कार्य:-
1.अमावस्या को कोई भी शुभ मागंलिक कार्य नहीं करना चाहिए ।          

2. अमावस्या पर संयम बरतना चाहिए, अमावस्या को सहवास करने से धन की देवी कुपित होती है, जिससे मनुष्य ऋणी होते है। गरुण पुराण के अनुसार, अमावस्या पर यौन संबंध बनाने से पैदा होने वाली संतान को आजीवन सुख नहीं मिलता है ।

3. अमावस्या के दिन किसी दूसरे का अन्न खाने से एक महीने के साधन-भजन का पुण्य खिलाने वाले व्यक्ति को मिल जाता है l अतः अमावस्या के दिन अपने घर के सिवाय किसी का भी अन्न ग्रहण नही करना चाहिए ।

4. अमावस्या के दिन बाल कटवाना, क्षौर कर्म इत्यादि वर्जित हैं ।

5. अमावस्या पर घर में पितरों की कृपा पाने के लिए घर में कलह-क्लेश बिल्कुल नहीं होना चाहिए । लड़ाई-झगड़े और वाद-विवाद से बचना चाहिए । इस दिन अपशब्द, अनर्गल प्रलाप तथा कड़वे वचन तो बिल्कुल नहीं बोलने चाहिए।

(समाप्त)
_________________________

आगामी लेख
1. कल 3 मार्च से "वास्तु" विषय पर धारावाहिक लेख प्रारम्भ
2. शीघ्र ही "होलाष्टक, होलिका दहन तथा धुलैण्डी" पर धारावाहिक लेख प्रारम्भ।
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
बुधवार,2.3.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।
मास- फाल्गुन मास।
पक्ष- कृष्ण पक्ष ।
तिथि- अमावस्या तिथि 11:07 pm तक
चंद्रराशि- चंद्र कुंभ राशि मे।
नक्षत्र- शतभिषा नक्षत्र अगले दिन 2:38 am तक
योग- शिव योग 8:19 am तक (शुभ है)
करण- चतुष्पद करण 12:02 pm तक 
सूर्योदय 6:45 am, सूर्यास्त 6:21 pm
अभिजित् नक्षत्र- कोई नहीं
राहुकाल - 12:33 pm से 2 pm (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- उत्तर दिशा ।

मार्च शुभ दिन:-  3, 4, 5, 6 (सवेरे 9 तक), 7, 19, 20, 21 (सवेरे 8 उपरांत), 23 (सायं. 7 तक), 25, 26, 27 (सवेरे 7 तक), 28, 29 (दोपहर 3 तक)
मार्च अशुभ दिन:- 1, 2, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 24, 30, 31

पंचक प्रारंभ:- 1 मार्च को 4:31 pm से 6 मार्च 2:29 am तक  पंचक नक्षत्रों  मे निम्नलिखित काम नही करने चाहिए, 1.छत बनाना या स्तंभ बनाना( lantern  or Pillar ) 2.लकडी  या  तिनके तोड़ना , 3.चूल्हा लेना या बनाना, 4. दाह संस्कार करना (cremation) 5.पंलग चारपाई, खाट , चटाई  बुनना  या बनाना 6.बैठक का सोफा या गद्दियाँ बनाना । 7 लकड़ी ,तांबा ,पीतल को जमा करना ।(इन कामो के सिवा अन्य सभी शुभ  काम पंचको मे किए जा सकते है।

_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
2 मार्च- फाल्गुन अमावस्या।10 मार्च- होलाष्टक प्रांरभ। 14 मार्च- आमलकी एकादशी/मीन संक्रांति (पुण्यकाल 15 मार्च मध्याह्न काल तक) 15 मार्च- प्रदोष व्रत (शुक्ल) 17 मार्च- होलिका दहन। 18 मार्च- होली/फाल्गुन पूर्णिमा व्रत। 21 मार्च- संकष्टी चतुर्थी। 22 मार्च- श्रीरंग पंचमी। 25 मार्च- शीतलाष्टमी व्रत। 28 मार्च- पापमोचिनी एकादशी। 29 मार्च- मंगल प्रदोष व्रत (कृष्ण)। 30 मार्च- मासिक शिवरात्रि।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

Article:- Falgun Amavasya, 2.03.2022


 Amavasya Begins - 2.03.2022, 1:03 am Amavasya Ends - 2.03.2022, 11:04 pm

 Amavasya Vrat-2.03.2022

 Amavasya Vrat Parana-3.03.2022



 According to the Hindu calendar, the Amavasya that falls every year in the Krishna Paksha of the month of Falgun is called Falgun Amavasya.  It is believed that Falgun Amavasya is particularly fruitful for attainment of happiness, prosperity, wealth and good fortune.  In Hindu religion, worship of Lord Bholenath on the day of Falgun Amavasya is considered to be particularly fruitful for religious deeds (tarpan and shraadh) performed for charity and peace of the souls of ancestors.  On this day, bathing in the holy river and pilgrimage sites gives manifold results.


 According to religious belief, on Falgun Amavasya, the holy rivers reside in the holy rivers.  Therefore, bathing in holy rivers and lakes like Ganga, Yamuna, Narmada etc. is considered of special importance on this day.


 On the day of Amavasya, specific types of waves are expelled in the universe, because on this day the Sun and the Moon are situated in a straight line, so this festival is of special merit.  By which specific types of tasks can be performed successfully, such as salvation of ancestors, prevention of Pitradosh, Pind Daan, tarpan, Kaal Sarp Yoga Nivaran ritual, attainment of virtue by eradicating sins, bath-donation, chanting-ritual, for attainment of accomplishment,  Maran, Moha, Acharak Karma etc. are the best days and times to accomplish Tantra.


 In the year 2022, an auspicious combination of Shiva and Siddha Yoga is being made on Falgun Amavasya.  Shiva Yoga will remain on 2nd March till 8:21 am, after that Siddha will start till 5:43 am on 3rd March.  The devotees will get specific results of fasting and worship performed in both these auspicious yogas.


 Things to be done on Falgun Amavasya :-

 1. According to the Puranas, there is a tradition of bathing-donating-worship-tarpan on the new moon day.  Although bathing in the Ganges is considered to be of special importance on this day, but those who cannot go to bathe in the Ganges, they can take a bath in any river or lake, or bathe by adding Ganga water to the bathing water.


 2. After bathing with holy river, lake or only holy water, worship of Shiva-Parvati, the deity of Paush i.e. Falgun month, is necessary.


 3. After that offer Ardhya to the Sun God.


 4. After that the Peepal tree and Tulsa ji should be worshiped by lighting a lamp by irrigating it with water with devotion.  (Peepal tree is believed to be the abode of Tridev Brahma, Vishnu and Mahesh.)


 5. Amavasya is also called the day of the ancestors, because on this day their ancestors are remembered and for them Pind Daan, Tarpan and prayers are offered.  It is believed that on this day ancestors come to earth and bless their families.


 Therefore, for the peace of the souls of the ancestors on the day of Falgun Amavasya, one should ask for forgiveness from the ancestors for the mistakes that may be committed, knowingly or unknowingly, after performing Pind Daan, Tarpan etc.


 6. In this way, after all this work, give food to the cow, dog, crow and ants.  Donating food and clothes to the poor on this day gives special benefits.


 7. If possible, at least one or more number of trees should be planted every year on Falgun Amavasya after worship.


 8. In this way, after bathing-worship, Pitru Tarpan, Brahmin food and dakshina, then the poor, helpless, handicapped should be fed food.


 9. After that, one should donate to Brahmins and the needy with devotion and devotion, cow, gold, umbrella, clothes, bedding and other useful things should be donated according to one's ability.


 10. On the day of Falgun Amavasya, during Pradosh Kaal (after sunset), one must donate lamps in temples, squares, groves, banks of rivers and water bodies, etc.



 11. Make kheer after sunset on the day of Falgun Amavasya and consume it by offering it to the moon god.


 12. Due to being Falgun Amavasya, this day is a very important day to perform Pitru Dosh Nivaran rituals for the ancestors to get salvation and to get rid of Kaal Sarpayoga Dosha.



 Prohibition work on Amavasya:-

 No auspicious work should be done on Amavasya.


 2. One should exercise restraint on Amavasya, cohabiting on Amavasya enraged the goddess of wealth, due to which human beings are indebted.  According to Garuna Purana, the child born by having sex on Amavasya does not get happiness for life.


 3. By eating someone else's food on the new moon day, the person who feeds the merit of one month's means and hymns gets it. Therefore, on the day of Amavasya one should not take food from anyone except one's own home.


 4. Hair cut, Kshaur Karma etc. are prohibited on the new moon day.


 5. To get the blessings of ancestors in the house on Amavasya, there should be no discord in the house.  Fights and arguments should be avoided.  On this day abusive words, unrestrained delirium and bitter words should not be spoken at all.


 (End)


 upcoming articles

 1. Serial article on the topic "Vastu" starts from tomorrow 3rd March

 2. Serial articles on "Holashtak, Holika Dahan and Dhulandi" will start soon.


 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Wednesday,2.3.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - Shishir - spring season.

 Month - Falgun month.

 Paksha - Krishna Paksha.

 Date - Amavasya date till 11:07 pm

 Moon Sign - Moon in Aquarius.

 Nakshatra - Shatabhisha Nakshatra till 2:38 am the next day

 Yoga- Shiva Yoga till 8:19 am (auspicious)

 Karan - Chatushpad Karan till 12:02 pm

 Sunrise 6:45 am, Sunset 6:21 pm

 Abhijit Nakshatra - none

 Rahukaal - 12:33 pm to 2 pm (Good work prohibited, Delhi)

 Direction – North direction.


 March Lucky Days:- 3, 4, 5, 6 (till 9 am), 7, 19, 20, 21 (after 8 am), 23 (till 7 pm), 25, 26, 27 (till 7 am),  28, 29 (till 3 pm)

 March inauspicious days:- 1, 2, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 24, 30, 31


 Panchak Start:- On March 1st from 4:31 pm to March 6th 2:29 am, the following things should not be done in Panchak Nakshatras, 1. Making a roof or making a pillar (lantern or pillar) 2. Breaking wood or straws, 3. Hearth  Taking or making, 4. Cremation 5. Bed bed, cot, mat, knit or make 6. Making sofa or mattress for the meeting.  7 To deposit wood, copper, brass. (Apart from these works all other auspicious work can be done in Panchko.


 Upcoming fasts and festivals:-

 March 2 - Falgun Amavasya. March 10 - Holashtak begins.  March 14- Amalaki Ekadashi / Meen Sankranti (Punyakaal till March 15 midday) March 15- Pradosh fast (Shukla) March 17- Holika Dahan.  March 18- Holi/Falgun Purnima Vrat.  March 21 - Sankashti Chaturthi.  March 22- Shrirang Panchami.  March 25 - Sheetlashtami fasting.  March 28 - Papmochini Ekadashi.  March 29- Mangal Pradosh Vrat (Krishna).  March 30 - Monthly Shivratri.


 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.

 Have a good day . 

23 फ़रवरी 2022

लेख:-विजया एकादशी (26 तथा 27.02.2022) Article:-Vijaya Ekadashi (26 and 27.02.2022)


 लेख:-विजया एकादशी (26 तथा 27.02.2022)


वर्ष 2022 के फरवरी माह मे एकादशी तिथि दो दिन होने की वजह से असमंजस की स्थिति हैं कि विजया एकादशी का व्रत कब रखा जायेगा, तथा व्रत का पारण किस दिन किया होगा।


दरअसल विजया एकादशी दो दिन यानी 26 और 27 फरवरी को रहेगी।

एकादशी तिथि प्रारंभ- 26 फरवरी सुबह 10:39 मिनट से होगा

एकादशी तिथि समाप्त- 27 फरवरी सुबह 08:12 मिनट पर


अतः इस वर्ष विजया एकादशी को अपनी-२ मान्यता के अनुसार भक्त 26 तथा 27 फरवरी को माना रहे हैं 

स्मार्त अनुयायी 26 फरवरी को तथा वैष्णव पंथ के अनुयायी 27 फरवरी को व्रत रखेंगे।


26 फरवरी को व्रत रखने वाले भक्तों के लिए पूजा और व्रत के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार से है:- 26 फरवरी को 12:11 pm  से 12:57 pm तक


पारण का समय- 26 फरवरी को व्रत रखने वाले भक्तों के लिए एकादशी व्रत का पारण:- 

27 फरवरी को 1:43 pm से 4:01 pm तक।


27 फरवरी को व्रत रखने वाले भक्त 27 फरवरी को  प्रातः 8 am से पहले पूजा करके व्रत का संकल्प ग्रहण करेंगे, इन भक्तों के लिए व्रत का पारण मुहूर्त समय:- 28 फरवरी को 6:48 am से 9:06 am तक रहेगा।


हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को "विजया एकादशी" का व्रत किया जाता है। वर्ष 2022 मे 26 तथा 27 फरवरी को विजया एकादशी है। 


 विजया एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति को हर कार्य में विजय प्राप्त होती है। शत्रुओं पर जीत हासिल होती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस पावन तिथि को जो कोई भक्त पूर्ण विधि विधान के साथ व्रत का पालन करता है तो उस भक्त को प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है।



विजया एकादशी व्रत पूजा विधि:-


1. विजया एकादशी के उपवास की शुरुआत दशमी तिथि की रात्रि से ही हो जाती है। व्रती को दशमी तिथि अर्थात व्रत धारण करने की पूर्व रात्रि से ही तामसिक भोजन का त्याग कर नमक रहित सादा भोजन ग्रहण करना चाहिये । व्रती को जौं, गेहूं और मूंग की दाल से बना भोजन भी ग्रहण नहीं करना चाहिए।


उसी दिन से ही ब्रह्मचर्य का पालन करना आवश्यक है, संभव हो तो जमीन पर ही सोएं।


2. एकादशी के दिन प्रात:काल उठकर नित्यकर्म से निर्वत होकर स्नानादि के पश्चात व्रत का संकल्प लें।

विजया एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णु जी तथा माता लक्ष्मी जी की पूजा-आराधना की जाती है।


3. लकडी की चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर  भगवान लक्ष्मीनारायण जी की मूर्ति अथवा सुन्दर चित्र स्थापित करे । उसी वेदी पर नारियल सहित कुंभ स्थापना की जायेंगी। एकादशी व्रत का संकल्प लें। यदि किसी विशेष कामना की पूर्ति के लिए व्रत कर रहे हैं तो संकल्प के दौरान वह कामना भी बोलें। 


4. तत्पश्चात भगवान जी की मूर्ति/चित्र आदि को स्नानादि करवाकर पुष्प, धूप, दीप इत्यादि से पंचोपचार अथवा अपनी सामर्थ्यनुसार षोडशोपचार पूजन करे।


5. भगवान को भोग लगाकर विजया एकादशी की कथा का पठन अथवा श्रवण करना अत्यंत आवश्यक है ।


6. पूजा के उपरांत भावपूर्वक भगवान जी की आरती उतारें।


7. विजया एकादशी का पूजन भक्त अथवा व्रती स्वंय भी कर सकते हैं, तथा किसी विद्वान ब्राह्मण से भी करवा सकते हैं। 


8. पूजा तथा व्रत धारण करने के उपरांत सूर्य देव को जल अर्पित करे, पीपल के वृक्ष की पूजा भी इस दिन अवश्य करनी चाहिये।


9.मंदिर में जाकर दीपदान अवश्य करना चाहिए।इस दिन पवित्र नदियों में दीपदान का भी महत्व है।

 

9. तत्पश्चात अपनी सामर्थ्यनुसार दान कर्म करना भी बहुत कल्याणकारी रहता है।


10. सायंकाल में एक बार फिर भगवान नारायण की पूजा करें।


11. दिन भर निराहार रहते हुए भगवान विष्णु का ध्यान करते रहें। यदि करना चाहे तो फलाहार ग्रहण कर सकते हैं।


12. व्रती को एकादशी की रात्रि में भगवान विष्णु जी (नारायण) का ध्यान करते हुए रात्रि जागरण भी अवश्य करना चाहिये। 



विजया एकादशी व्रत कथा:-

ऐसा कहा जाता है कि त्रेता युग में जब भगवान श्री राम लंका पर चढ़ाई करने के लिए समुद्र तट पर पहुँचे, तब मर्यादा पुरुषोत्तम ने समुद्र देवता से मार्ग देने की प्रार्थना की परन्तु समुद्र देव ने श्री राम को लंका जाने का मार्ग नहीं दिया तब श्री राम ने वकदालभ्य मुनि की आज्ञा के अनुसार विजय एकादशी का व्रत विधि पूर्वक किया जिसके प्रभाव से समुद्र ने प्रभु राम को मार्ग प्रदान किया। इसके साथ ही विजया एकादशी का व्रत रावण पर विजय प्रदान कराने में सहायक सिद्ध हुआ और तभी से इस तिथि को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है।


(समाप्त)

_________


आगामी लेख

1. 24 फरवरी से "भगवान शिव तथा महाशिवरात्रि"  विषय पर धारावाहिक लेख

2. शीघ्र ही "होलाष्टक, होलिका दहन तथा धुलैण्डी" पर धारावाहिक लेख प्रारम्भ।

_________


जय श्री राम

आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹

बुधवार,23.2.2022

श्री संवत 2078

शक संवत् 1943

सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल

ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।

मास- फाल्गुन मास।

पक्ष- कृष्ण पक्ष ।

तिथि- सप्तमी तिथि 4:59 pm तक

चंद्रराशि- चंद्र तुला राशि मे 8:56 am तक तदोपरान्त वृश्चिक राशि।

नक्षत्र- विशाखा नक्षत्र 2:41 pm तक

योग- ध्रुव योग 8:24 am तक (अशुभ है)

करण- बव करण 5:59 pm तक 

सूर्योदय 6:52 am, सूर्यास्त 6:16 pm

अभिजित् नक्षत्र- कोई नहीं

राहुकाल - 12:34 pm से 2 pm (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )

दिशाशूल- उत्तर दिशा ।


फरवरी शुभ दिन:- 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)


फरवरी अशुभ दिन:- 27, 28


सर्वार्थ सिद्ध योग :- 23 फर० 2:41 pm से 24 फर० 1:31 pm तक  (यह एक शुभयोग है, इसमे कोई व्यापारिक या कि राजकीय अनुबन्ध (कान्ट्रेक्ट) करना, परीक्षा, नौकरी अथवा चुनाव आदि के लिए आवेदन करना, क्रय-विक्रय करना, यात्रा या मुकद्दमा करना, भूमि , सवारी, वस्त्र आभूषणादि का क्रय करने के लिए शीघ्रतावश गुरु-शुक्रास्त, अधिमास एवं वेधादि का विचार सम्भव न हो, तो ये सर्वार्थसिद्धि योग ग्रहण किए जा सकते हैं।


अमृत सिद्धि योग:- 23 फर० 6:52 am से 24 फर० 6:50 am तक, इस योग मे सर्वार्थ सिद्ध योगवाले कामो के अलावा प्रेमविवाह, विदेश यात्रा तथा सकाम अनुष्ठान करना शुभ होता है।


रवि योग :- 22 फर० 3:36 pm से 23 फर० 2:41 pm तक  यह एक शुभ योग है, इसमे किए गये दान-पुण्य, नौकरी  या सरकारी नौकरी को join करने जैसे कायों मे शुभ परिणाम मिलते है । यह योग, इस समय चल रहे, अन्य बुरे योगो को भी प्रभावहीन करता है।

_________


आगामी व्रत तथा त्यौहार:- 

27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)। 1 मार्च- महाशिवरात्रि। 2 मार्च- फाल्गुन अमावस्या।10 मार्च- होलाष्टक प्रांरभ। 14 मार्च- आमलकी एकादशी/मीन संक्रांति (पुण्यकाल 15 मार्च मध्याह्न काल तक) 15 मार्च- प्रदोष व्रत (शुक्ल) 17 मार्च- होलिका दहन। 18 मार्च- होली/फाल्गुन पूर्णिमा व्रत। 21 मार्च- संकष्टी चतुर्थी। 22 मार्च- श्रीरंग पंचमी। 25 मार्च- शीतलाष्टमी व्रत। 28 मार्च- पापमोचिनी एकादशी। 29 मार्च- मंगल प्रदोष व्रत (कृष्ण)। 30 मार्च- मासिक शिवरात्रि।

________


विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी  से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है

________


आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

English Translation :-

Article:-Vijaya Ekadashi (26 and 27.02.2022)


Due to the Ekadashi date being two days in the month of February of the year 2022, there is a confusion as to when the fast of Vijaya Ekadashi will be kept, and on which day the fast will be broken.


Actually Vijaya Ekadashi will be on two days i.e. 26 and 27 February.


Ekadashi date starts - 26 February will be from 10:39 am


Ekadashi date ends - February 27 at 08:12 am


Therefore, this year, devotees are celebrating Vijaya Ekadashi on 26 and 27 February according to their own belief.


Smarta followers will observe a fast on 26 February and Vaishnava cult followers on 27 February.


The auspicious time for worship and fasting for the devotees observing fast on 26th February is as follows:- 26th February from 12:11 pm to 12:57 pm


Parana time- Parana of Ekadashi fast for the devotees who observe fast on 26th February:-


From 1:43 pm to 4:01 pm on February 27.


Devotees observing fast on 27th February will take the resolution of fast by worshiping before 8 am on 27th February.


According to the Hindu calendar, "Vijaya Ekadashi" is observed on the Ekadashi date of the Shukla Paksha of Paush month. In the year 2022, Vijaya Ekadashi is on 26 and 27 February.


On the day of Vijaya Ekadashi, worshiping Lord Shri Hari Vishnu ji and observing fast, one gets victory in every work. Victory is achieved over enemies and salvation is attained after death. It is said that on this holy date, a devotee who observes the fast with complete rituals, then that devotee gets success in every task.


Vijaya Ekadashi Vrat Puja Method:-


1. The fasting of Vijaya Ekadashi starts from the night of Dashami Tithi. The fasting should give up tamasic food and take salt free food from the day of Dashami i.e. the night before fasting. The fasting should also not take food made of barley, wheat and moong dal.

From that day it is necessary to follow celibacy, if possible, sleep on the ground.

2. On the day of Ekadashi, wake up early in the morning and take a vow of fasting after taking bath.

On the day of Vijaya Ekadashi, Lord Shri Vishnu ji and Mata Lakshmi ji are worshipped.

3. Establish a beautiful picture or idol of Lord Laxminarayan ji by laying a yellow cloth on a wooden post. Kumbh with coconut will be established on the same altar. Take a vow to fast on Ekadashi. If you are fasting for the fulfillment of any particular wish, then say that wish during the resolution.

4. Thereafter, after bathing the idol/picture etc. of Lord ji, do Panchopchar or Shodashopachar worship with flowers, incense, lamps etc.

5. It is very important to read or listen to the story of Vijaya Ekadashi by offering to God.

6. After worship, perform the aarti of Lord ji with devotion.

7. The worship of Vijaya Ekadashi can be done by the devotee or the devotee himself, and can also be done by a learned Brahmin.

8. After worshiping and observing the fast, offer water to the Sun God, Peepal tree should also be worshiped on this day.

9. Going to the temple, one must donate a lamp. On this day, there is also a significance of donating a lamp in the holy rivers.

 9. After that, doing charity work according to your ability is also very beneficial.

10. Worship Lord Narayan once again in the evening.

11. While fasting throughout the day, keep meditating on Lord Vishnu. If you want, you can take fruit food.

12. On the night of Ekadashi, the fasting should do night awakening while meditating on Lord Vishnu (Narayan).


Vijaya Ekadashi Vrat Story:-


It is said that in Treta Yuga, when Lord Rama reached the beach to climb Lanka, Maryada Purushottam prayed to the sea god to give way, but Samudra Dev did not give the way to Sri Rama to go to Lanka. According to the orders of Vakdalabhya Muni, Rama fasted on Vijay Ekadashi, due to which the ocean gave way to Lord Rama. Along with this, the fast of Vijaya Ekadashi proved helpful in providing victory over Ravana and since then this date is known as Vijaya Ekadashi.


(End)


Upcoming Articles

1. Serial article on the topic "Lord Shiva and Mahashivratri" from February 24

2. Serial articles on "Holashtak, Holika Dahan and Dhulandi" will start soon.



Long live Rama

Today's Panchang, Delhi

Wednesday, 23.2.2022

Shree Samvat 2078

Shaka Samvat 1943

Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

Rituah - Shishir - spring season.

Month- Falgun month.

Paksha - Krishna Paksha.

Date - Saptami date till 4:59 pm

Moon sign- Moon in Libra till 8:56 am and then Scorpio sign.

Nakshatra- Visakha Nakshatra till 2:41 pm

Yoga- Dhruva Yoga till 8:24 am (inauspicious)

Karan - Bav Karan till 5:59 pm

Sunrise 6:52 am, Sunset 6:16 pm

Abhijit Nakshatra - none

Rahukaal - 12:34 pm to 2 pm (Good work prohibited, Delhi)

Direction – North direction.


February Lucky Days:- 23 (after 3 pm), 24 (up to 1 pm), 25 (after 12 pm), 26 (after 11 am)

February inauspicious days:- 27, 28


Sarvartha Siddha Yoga :- 23 Feb 2:41 PM to 24 Feb 1:31 PM (This is an auspicious yoga, in this, making any business or state contract, applying for examination, job or election etc., purchase- If the idea of ​​Guru-Shukrast, Adhimaas and Vedadi is not possible in a hurry to make sale, travel or litigation, purchase of land, rides, clothes, jewelery etc., then these Sarvarthasiddhi Yogas can be adopted.


Amrit Siddhi Yoga:- From 23 February 6:52 am to 24 February 6:50 am, in this yoga, apart from the work of Siddha Yoga, it is auspicious to do love marriage, foreign travel and fruitful rituals.


Ravi Yoga :- From 22 Feb 3:36 PM to 23 Feb 2:41 PM it is an auspicious yoga, good results are found in the works like charity, charity, joining job or government job. This yoga also neutralizes the other bad yogas that are going on at this time.


Upcoming fasts and festivals:-


27 February - Vijaya Ekadashi. 28 February - Pradosh fast (Krishna). March 1 - Mahashivratri. March 2 - Falgun Amavasya. March 10 - Holashtak begins. March 14- Amalaki Ekadashi / Meen Sankranti (Punyakaal till March 15 midday) March 15- Pradosh fast (Shukla) March 17- Holika Dahan. March 18- Holi/Falgun Purnima Vrat. March 21 - Sankashti Chaturthi. March 22 - Shrirang Panchami. March 25 - Sheetlashtami fasting. March 28 - Papmochini Ekadashi. March 29- Mangal Pradosh Vrat (Krishna). March 30 - Monthly Shivratri.



Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.


Have a good day .

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-3718500065581938"

     crossorigin="anonymous"></script>



22 फ़रवरी 2022

ज्योतिषीय लेख:-"विभिन्न करण मे जन्म लेने का फल" Astrological article:-"The result of being born in different Karanas"


ज्योतिषीय लेख:-"विभिन्न करण मे जन्म लेने का फल"

।।अथ करण जन्म फल।।

जिस तिथि का करण निकालना हो तो उसी वर्तमान तिथि अंक को दूना करे उसमें से दो घटा देवे फिर जो अंक शेष रहे उसमें सात ७ का भाग दे तब जितनी संख्या का अंक शेष रहे वही संख्यांक नामक करण होगा। 
यहां पर उदाहरण पहिले की तरह समझ लेना चाहिये यहां पर तिथि को दूना करने के बाद दो घटाना अधिक है शेष सब पहिले की तरह समझ लेना चाहिये।

बव करण मे जन्म लेने का फल
बव नाम करण में जन्म लेने वाला मनुष्य बडा मानी, सर्वदा धर्म करने में निरत, शुभ और मंगल कर्म करने वाला और स्थिर कर्म करने वाला होता है ॥१॥ 

बालव करण मे जन्म लेने का फल
बालव नाम करण में जन्म लेने वाला मनुष्य तीर्थ तथा देवताओं की सेवा करने वाला, विद्या और धन के सुख से सम्पन्न और राजा का मान्य होता है ||२|| 

कौलव करण मे जन्म लेने का फल*
कौलव नाम करण में जन्म लेने वाला मनुष्य सब जनों से प्रीति करने वाला, मित्र भाव रखने वालों से संगति करने वाला और मानयुक्त होता हैं ॥ ३

तैतिल करण मे जन्म लेने का फल
जो तैतिल नाम करण में जन्म लेता है यह मनुष्य सौभाग्य और धन से संयुक्त, सब जनों से स्नेह करने वाला और चित्र-विचित्र घरों में रहने वाला होता है । 

गर करण मे जन्म लेने का फल
गर नाम करण में जन्म लेने वाला मनुष्य गृह काम में तत्पर रहता है, और जो कुछ वस्तु उसको अभीष्ट (चाह) होती है वही उद्यम करने से मिल जाती है ॥ ५ ॥

वणिज करण मे जन्म लेने का फल
जो वाणिज नाम करण में जन्म लेता हैं, वह मनुष्य वाणिज्य (व्यापार) से ही जीविका करने वाला होता है, और लोक में देशांतरों के आने जाने से वांछित वस्तु को प्राप्त होता है ॥ ६ ॥

विष्टि करण मे जन्म लेने का फल
जो विष्टि नाम करण में जन्म लोता है, वह मनुष्य अशुभ कर्म के आरम्भ करने वाला, परस्त्री गामी, विषकार्य में सदा कुशल होता है ॥ ७ ॥  

शकुनि करण मे जन्म लेने का फल
शकुनि करण में जन्म लेने वाला मनुष्य पौष्टिकादि क्रियाओं के करने में कुशल, औषध आदि में प्रवीण और वैद्य विद्या करने वाला होता है ॥ ८ ॥

चतुष्पाद करण मे जन्म लेने का फल
चतुष्पाद नाम करण में जन्म लेने वाला मनुष्य देवता ब्राह्मणों प्रीति रखने वाला, गौ की सेवा करने वाला, गौऔ का स्वामी और बड़ाई करने लायक और चतुष्पद पशु जीवों की चिकित्सा करने वाला होता है।

नाग करण मे जन्म लेने का फल
नाग करण में जन्म लने वाला मनुष्य धींवरों से प्रीति करने वाला, दारुण कर्म करने वाला, बडा दुर्भाग्य और चंचल लोचन वाला होता है ॥ १० ॥

किस्तुध्न करण मे जन्म लेने का फल
किंस्तुघ्न नामक करण में जन्म लेने वाला मनुष्य शुभ कर्म में निरत, तुष्टि पुष्टि मंगल और सिद्धि प्राप्त करने वाला होता है ॥ ११ ॥ 

।।इति करण फलम्।।

_________________________

आगामी लेख
1. 23 फरवरी को "विजया एकादशी" पर लेख
2. 24 फरवरी से "भगवान शिव तथा महाशिवरात्रि"  विषय पर धारावाहिक लेख
3. शीघ्र ही "होलाष्टक, होलिका दहन तथा धुलैण्डी" पर धारावाहिक लेख प्रारम्भ।
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
मंगलवार,22.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।
मास- फाल्गुन मास।
पक्ष- कृष्ण पक्ष ।
तिथि- षष्ठी तिथि 6:57 pm तक
चंद्रराशि- चंद्र तुला राशि मे।
नक्षत्र- स्वाति नक्षत्र 3:36 pm तक
योग- वृद्धि योग 10:50 am तक (अशुभ है)
करण- गर करण 7:20 am तक
सूर्योदय 6:53 am, सूर्यास्त 6:16 pm
अभिजित् नक्षत्र- 12:12 pm से 12:57 pm
राहुकाल - 3:25 pm से 4:50 pm* (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- उत्तर दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 27, 28

रवि योग :- 22 फर० 3:36 pm से 23 फर० 2:41 pm तक  यह एक शुभ योग है, इसमे किए गये दान-पुण्य, नौकरी  या सरकारी नौकरी को join करने जैसे कायों मे शुभ परिणाम मिलते है । यह योग, इस समय चल रहे, अन्य बुरे योगो को भी प्रभावहीन करता है।
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)। 1 मार्च- महाशिवरात्रि। 2 मार्च- फाल्गुन अमावस्या।10 मार्च- होलाष्टक प्रांरभ। 14 मार्च- आमलकी एकादशी/मीन संक्रांति (पुण्यकाल 15 मार्च मध्याह्न काल तक) 15 मार्च- प्रदोष व्रत (शुक्ल) 17 मार्च- होलिका दहन। 18 मार्च- होली/फाल्गुन पूर्णिमा व्रत। 21 मार्च- संकष्टी चतुर्थी। 22 मार्च- श्रीरंग पंचमी। 25 मार्च- शीतलाष्टमी व्रत। 28 मार्च- पापमोचिनी एकादशी। 29 मार्च- मंगल प्रदोष व्रत (कृष्ण)। 30 मार्च- मासिक शिवरात्रि।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी  से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
आचार्य मोरध्वज शर्मा 
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी उत्तर प्रदेश।। 
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

Astrological article:-"The result of being born in different Karanas"


 Ath Karan birth fruit..


 If you want to calculate the Karana of the date, then you should double the number of the present date, subtract two from it, then divide the number by seven in the number that is left, then the number of digits left with the same number will be called Karana.

 Here the example should be understood as before, here after doubling the date, there is more than two subtractions, the rest should be understood as before.


 Result of being born in Bav Karan

 A person born in Bav Naam Karan is a big believer, always engaged in doing Dharma, doing auspicious and auspicious deeds and doing steady deeds.


 Result of being born in Balava Karan

 A person born in the name of Balav Karan is a pilgrimage and a service to the gods, full of knowledge and wealth and is recognized as a king ||2||


 The fruit of being born in Kaulava Karana

 A person born under the name Kaulava, is a person who loves all people, associates with those who have friendly feelings and is respected.  3


 Result of being born in Taitil Karana

 One who is born in the name of Taitil, this person is united with good fortune and wealth, is affectionate to all people and lives in picturesque houses.


 The fruit of being born in Gar Karan

 A person born in Gaar Naam Karan is ready to do household work, and whatever he desires (desires) he gets only by undertaking ventures.  5


 Result of being born in Vanij Karan

 The person who is born in the name of Karana, is a person who makes a living through commerce (business), and the desired object is obtained by the arrival of longitudes in the world.  6


 Result of being born in Vishish Karan

 One who takes birth in the name of Vishti, that person is the one who initiates inauspicious deeds, becomes an adulteress, is always skilled in poison.  7


 Result of being born in Shakuni Karana

 A person born in Shakuni Karana is skilled in performing nutritious activities, proficient in medicines etc.  8


 the result of being born in the quadrupedal karana

 A person born in the name of Chatushpada is a person who loves the deities of Brahmins, serves the cow, is the owner of the cow and is worthy of praising, and is a healer of the four-legged animal beings.


 Result of being born in Nag Karan

 A person born in Nag Karan is a lover of daggers, does evil deeds, is of great misfortune and fickle locomotion.  10


 Result of being born in Kistudhan Karan

 A person born in a Karan named Kinstughna is engaged in good deeds, is satisfied with happiness and attains accomplishment.  11


 ..Iti Karan Phalam..



 upcoming articles

 1. Article on "Vijaya Ekadashi" on February 23

 2. Serial article on the topic "Lord Shiva and Mahashivratri" from February 24

 3. Serial articles on "Holashtak, Holika Dahan and Dhulandi" will start soon.



 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Tuesday,22.2.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - Shishir - spring season.

 Month - Falgun month.

 Paksha - Krishna Paksha.

 Date - Shashti date till 6:57 pm

 Moon Sign - Moon in Libra.

 Nakshatra - Swati Nakshatra till 3:36 pm

 Yoga- Increase yoga till 10:50 am (inauspicious)

 Karan- Gar Karan till 7:20 am

 Sunrise 6:53 am, Sunset 6:16 pm

 Abhijit Nakshatra - 12:12 pm to 12:57 pm

 Rahukaal - 3:25 pm to 4:50 pm* (Good work prohibited, Delhi)

 Direction – North direction.


 February Lucky Days:- 22 (till 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (up to 1 pm), 25 (after 12 pm), 26 (after 11 am)


 February inauspicious days:- 27, 28


 Ravi Yoga :- 22 Feb 3:36 PM to 23 Feb 2:41 PM This is an auspicious yoga, it gives auspicious results in works like charity, job or joining a government job.  This yoga also neutralizes other bad yogas that are going on at this time.


 Upcoming fasts and festivals:-

 27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).  March 1 - Mahashivratri.  March 2 - Falgun Amavasya. March 10 - Holashtak begins.  March 14- Amalaki Ekadashi / Meen Sankranti (Punyakaal till March 15 midday) March 15- Pradosh fast (Shukla) March 17- Holika Dahan.  March 18- Holi/Falgun Purnima Vrat.  March 21 - Sankashti Chaturthi.  March 22 - Shrirang Panchami.  March 25 - Sheetlashtami fasting.  March 28 - Papmochini Ekadashi.  March 29- Mangal Pradosh Vrat (Krishna).  March 30 - Monthly Shivratri.


 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.


 Have a good day . 

 Acharya Mordhwaj Sharma

 Shri Kashi Vishwanath Temple Varanasi Uttar Pradesh.

21 फ़रवरी 2022

ज्योतिषीय लेख:-"विभिन्न योग मे जन्म का फल" Astrological article:-"The fruit of birth in different yogas"



ज्योतिषीय लेख:-"विभिन्न योग मे जन्म का फल"
 

।।अथ योग जन्मफल।।
भारतीय ज्योतिष मे कुल 27 योग बतलायें गए हैं,  विभिन्न योगो मे जन्म लेने का फल निम्नलिखित प्रकार से होता है।


विष्कुम्भ योग मे जन्म लेने का फल
विष्कम्भ नामक योग में जन्म लेने वाला मनुष्य रूपवान्, भाग्यवान अनेक अलंकारों से संपूर्ण, बडा बुद्धिमान और बड़ा चतुर होता है ॥ १ ॥


प्रीति योग मे जन्म लेने का फल
प्रीतियोग में जन्म लेने वाला मनुष्य स्त्रियों को प्यारा, तत्व का जानने वाला, बडा उत्साही और स्वार्थ के लिये नित्य उद्यम करने वाला होता है।।२।।


आयुष्मान योग मे जन्म लेने का फल
आयुष्मान योग में जन्म लेने वाला पुरुष बडा मानी, धनवान, बहुत दिन जीने वाला, अनेक प्रकार के जीवादिकों से युक्त और युद्ध में विजय पाने वाला होता है | ॥ ३ ॥


सौभाग्य योग मे जन्म लेने का फल
सौभाग्य नामक योग में जन्म लेने वाला पुरुष राजा का मन्त्री, सब कामों में निपुण, और स्त्रियों को प्रिय होता है ॥ ४ ॥ 


शोभन योग मे जन्म लेने का फल
शोभन नामक योग में जन्म लेने वाला पुरुष बहुत सुन्दर, बहुत पुत्र-पत्नी से युक्त, सब कामों में आतुर और युद्ध भूमि में सम्मिलित होने के लिये सदा उत्कंठित रहता है ॥ ५ ॥


अतिगण्ड योग मे जन्म लेने का फल
जो अतिगंड योग में जन्म लेता है वह मनुष्य अपनी माता का मारने वाला होता है, और गन्डांत में जन्म लेने वाला, कुल भर को मारने वाला होता है । 


सुकर्मा योग मे जन्म लेने का फल
सुकर्मा नामक योग में जन्म लेने वाला मनुष्य सत्कर्म करने वाला, सबों से प्रीति रखने वाला, बडा सुशील, सर्वत्र आसक्ति करने वाला, अनेक भोगों का भोगने वाला, और सब गुणों से सम्पन्न होता है ॥ ७ ॥


धृति योग मे जन्म लेने का फल
घृति योग का जन्म लेने वाला पुरुष धैर्य धारण करने वाला, कीर्ति-पुष्टि-धन से युक्त, बडा भाग्यवान्, सुख से संपन्न और गुणवान, विद्यावान होता है ।।८।।


शूल योग मे जन्म लेने का फल
जो पुरुष शूल नाम योग में जन्म लेता है वह शूलरोग से युक्त, धर्म का आचरण करने वाला, शास्त्र में पारंगत, विद्या तथा धन के उपार्जन करने में चतुर तथा यज्ञ करने वाला होता है ॥ ९ ॥


गंड योग मे जन्म लेने का फल
गंड नामक योग में जन्म लेने वाला मनुष्य गलगण्ड रोग से युक्त, बहुत क्लेश भोगने वाला, बडे मस्तक वाला, छोटे शरीर वाला, बडा शूरवीर अनेक भोगों का भोगने वाला, और कही हुई बात को पूर्ण करने वाला होता है ।। १० ।।


वृद्धि योग मे जन्म लेने का फल
वृद्धि नाम योग में जन्म लेने वाला मनुष्य रूप से सुन्दर, अनेक पुत्र तथा भार्या रखने वाला, धनवान और अनेक भोगों को भोगने वाला, और बड़ा पराक्रमी होता है।॥ १२ ॥


वृद्धि योग मे जन्म लेने का फल
ध्रुव योग में जन्म लेने वाला मनुष्य दीर्घायु, सबो को प्रिय लगने वाला, विचार सहित स्थिर कर्म करने वाला, सब कामों के करने में अत्यन्त आसक्त और स्थिर वृद्धि वाला होता है ॥ १२ ॥


व्याघात योग मे जन्म लेने का फल
व्याघात योग का जन्म लेने वाला मनुष्य सब बात जानने वाला, सब से पूजा पाने वाला, सब कामों में चतुर और लोक में प्रसिद्ध होता है ॥ १३ ॥


हर्ष योग मे जन्म लेने का फल
हर्षण नाम योग में जन्म लेने वाला मनुष्य बडा भाग्यशाली, राजा का प्रिय, बडा डीठ, अनेक प्रकार धन सम्पन्न और विद्याशास्त्र में विशारद होता है।


वज्र योग मे जन्म लेने का फल
वज्रयोग में जो जन्म लेता है वह मनुष्य वज्र के समान कड़ी मुष्टि वाला, सब विद्या और विद्या में पारंगत, धनधान्य से युक्त, तत्व का जानने वाला और पराक्रमी होता है ॥ १५ ॥


सिद्धि योग मे जन्म लेने का फल
सिद्धि योग में जन्म लेने वाला मनुष्य सर्व सिद्धियों से युक्त, दाता, भोक्ता, सुखी, सुन्दर, शोक करने वाला और रोगी होता है ॥ १६ ॥


व्यतिपात योग मे जन्म लेने का फल
व्यतीपात योग में जन्म लेने वाला मनुष्य बडी कठिनता से जीता है, यदि वह जी पडे तब भाग्य योग से उत्तमोत्तम होता है ॥ १७ ॥


वरियन योग मे जन्म लेने का फल
वरीयन योग में जो जन्म लेता है वह मनुष्य बलवान, शिल्प शास्त्र तथा कलाओं का जानने वाला और गाने बजाने में कुशल होता है ॥ १८ ॥


परिध योग मे जन्म लेने का फल
जो मनुष्य परिध नाम योग में जन्म लेता है, वह मनुष्य उन्नति करने वाला, शास्त्रों का जानने वाला, सत्कविता करने वाला, बोलने वाला, दाता, भोक्ता और प्रिय वचन बोलने वाला होता है।


शिव योग मे जन्म लेने का फल
जो शिव योग में जन्म लेता है वह मनुष्य सब कल्याणों का पात्र, लोक में महादेव के समान और सदा बुद्धि से युक्त होता है ।। २० ।। 


सिद्ध योग मे जन्म लेने का फल
जो मनुष्य सिद्ध योग में जन्म लेता है वह मनुष्य सिद्धि का देने वाला मन्त्र सिद्धि का करने वाला, दिव्य स्त्री से युक्त और सब सम्पत्ति से युक्त होता है। 


साध्य योग मे जन्म लेने का फल
साध्य नाम योग में जो जन्म लेता है, वह मनुष्य सिद्धिवाला, मानसिक अधिक यश स्त्री संपूर्णा सुख प्राप्त करने वाला बडा आलसी, जगत में प्रसिद्ध और सवों का सम्मत होता है।  ।। २२।।


शुभ योग मे जन्म लेने का फल
जो शुभ योग में जन्म लेता है वह मनुष्य शुभ मुख युक्त, धनवान, विज्ञान ज्ञान से सम्पन्न होता है, दाता, ब्राह्मणों का पूजन करने वाला होता है ॥ २३ ॥


शुक्ल योग मे जन्म लेने का फल
जो शुक्ल नाम योग में जन्म लेता है, वह मनुष्य सब कला परिपूर्ण, सर्वार्थ ज्ञान को जानने वाला, बडा कवि, बडा प्रतापी, शूरवीर, धनवान् और सब जनों को प्रिय होता है ।। २४ ॥


ब्रह्म योग मे जन्म लेने का फल
जो ब्रह्मयोग में जन्म लेता है वह मनुष्य महाविद्वान्, वेद शास्त्र में पारगंत, ब्रह्म ज्ञान में रत और सब काम करने में कुशल होता है। ।।२५।।


ऐन्द्रे योग मे जन्म लेने का फल
जो ऐन्द्र नाम योग में जन्म लेता है वह मनुष्य राजकुल में जन्म लेने वाला निश्चय राजा होता है अल्प आयु वाला परन्तु सुखी भोगी और गुणवान होता है ।। २६ ॥


वैधृति योग मे जन्म लेने का फल
जो वैधृति नाम योग में जन्म लेता है, वह मनुष्य नित्य उत्साह रखने वाला, विभूषणों से विभूषित होता है, वह प्रीति करता है तो भी सबको बुरा लगता है ॥ २७ 


(क्रमशः)
कल "विभिन्न करण मे जन्म लेने का फल" विषय पर लेख।
_________________________

आगामी लेख
1. 21 फर० को ज्योतिषीय विषय "विभिन्न योगो मे जन्म लेने का फल" पर लेख
2. 22 फर० को ज्योतिषीय विषय "विभिन्न करण मे जन्म लेने का फल" पर लेख
3. 23 फरवरी को "विजया एकादशी" पर लेख
4. 24 फरवरी से "भगवान शिव तथा महाशिवरात्रि"  विषय पर धारावाहिक लेख
5. शीघ्र ही "होलाष्टक, होलिका दहन तथा धुलैण्डी" पर धारावाहिक लेख प्रारम्भ।
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
सोमवार,21.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।
मास- फाल्गुन मास।
पक्ष- कृष्ण पक्ष ।
तिथि- पचंमी तिथि 8 pm तक
चंद्रराशि- चंद्र तुला राशि मे।
नक्षत्र- चित्रा नक्षत्र 4:17 pm तक
योग- गण्ड योग 1:04 pm तक (अशुभ है)
करण- कौलव करण 8:36 am तक
सूर्योदय 6:54 am, सूर्यास्त 6:15 pm
अभिजित् नक्षत्र- 12:12 pm से 12:57 pm
राहुकाल - 8:19 am से 9:44 am (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- पूर्व दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 27, 28
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।1 मार्च- महाशिवरात्रि। 2 मार्च- फाल्गुन अमावस्या।10 मार्च- होलाष्टक प्रांरभ। 14 मार्च- आमलकी एकादशी/मीन संक्रांति (पुण्यकाल 15 मार्च मध्याह्न काल तक) 15 मार्च- प्रदोष व्रत (शुक्ल) 17 मार्च- होलिका दहन। 18 मार्च- होली/फाल्गुन पूर्णिमा व्रत। 21 मार्च- संकष्टी चतुर्थी। 22 मार्च- श्रीरंग पंचमी। 25 मार्च- शीतलाष्टमी व्रत। 28 मार्च- पापमोचिनी एकादशी। 29 मार्च- मंगल प्रदोष व्रत (कृष्ण)। 30 मार्च- मासिक शिवरात्रि।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

Astrological article:-"The fruit of birth in different yogas"




 ..ath yoga birth result..

 A total of 27 yogas have been told in Indian astrology, the results of taking birth in different yogas are as follows.



 Result of being born in Vishkumbh Yoga

 A person born in the yoga named Vishkambh is full of form, fortunate, full of many ornaments, very intelligent and very clever.  1



 Result of being born in Preeti Yoga

 A person born in Preetiyoga is a lover of women, a knower of the elements, very enthusiastic and a constant venturer for selfishness.



 Result of being born in Ayushman Yoga

 A person born in Ayushman Yoga is very proud, wealthy, long-lived, possessed of many types of materialists and victorious in battle.  ,  3



 Result of being born in Saubhagya Yoga

 A man born in a yoga called Saubhagya is a minister to a king, skilled in all works, and dear to women.  4



 Result of being born in Shobhana Yoga

 A man born in a yoga named Shobhan is very handsome, blessed with many sons and wife, eager in all works and always yearning to join the battlefield.  5



 Result of being born in Atigunda Yoga

 One who is born in Atiganda Yoga is the one who kills his mother, and the one who is born in Gandanta is the one who kills the whole family.



 Result of being born in Sukarma Yoga

 A person born in the yoga called Sukarma is one who does good deeds, is loving to all, is very gentle, has attachment everywhere, enjoys many pleasures, and is endowed with all qualities.  7



 Result of being born in Dhriti Yoga

 The person born of Ghriti Yoga is patient, full of fame-affirmation-wealth, very fortunate, endowed with happiness and virtuous, learned.



 Result of being born in Shoola Yoga

 A person who is born in Shool Naam Yoga, is suffering from disease, practices dharma, is well versed in the scriptures, is clever in acquiring knowledge and wealth, and performs sacrifices.  9



 Result of being born in Ganda Yoga

 A person born in a yoga named Gand is suffering from goiter disease, suffering a lot, having a big head, having a small body, a great warrior, having many pleasures, and fulfilling what has been said.  10.



 Result of being born in Vriddhi Yoga

 A person born in Vriddhi Naam Yoga is beautiful in human form, having many sons and wives, rich and enjoys many pleasures, and is very mighty.  12



 Result of being born in Vriddhi Yoga

 A person born in Dhruva Yoga has a long life, is dear to all, does steady actions with thoughts, is very attached to all works and has steady growth.  12



 Result of being born in Vyaghat Yoga

 The person born of Vyaaghat Yoga is the knower of all things, the one who is worshiped by all, clever in all works and famous in the world.  13



 Result of being born in Harsha Yoga

 A person born in Harshana Naam Yoga is very fortunate, a king's favorite, has a great reputation, is rich in many ways and is expert in science.



 Result of being born in Vajra Yoga

 The one who takes birth in Vajrayog is like a thunderbolt, having a strong eye, proficient in all knowledge and learning, full of wealth, knower of elements and mighty.  15



 Result of being born in Siddhi Yoga

 A person born in Siddhi Yoga is full of all siddhis, giver, enjoyer, happy, beautiful, mourning and sick.  16



 Result of being born in Vyatipat Yoga

 A person born in Vyatipat Yoga lives with great difficulty, if he lives, then Bhagya is the best of the Yoga.  17



 Result of being born in Varian Yoga

 The person who is born in Varian Yoga is strong, knows the craftsmanship and arts and is skilled in playing songs.  18



 Result of being born in Paridha Yoga

 The person who is born in Paridh Naam Yoga, that person is a grower, a knower of scriptures, a writer of good poetry, a speaker, a giver, an enjoyer and a speaker of loving words.



 Result of being born in Shiva Yoga

 One who is born in Shiva Yoga, is the person who deserves all the welfare, is like Mahadev in the world and is always full of wisdom.  20.



 Result of being born in Siddha Yoga

 The person who is born in Siddha Yoga, the person who gives the accomplishment of the mantra, the person who gives the accomplishment, is endowed with the divine woman and is endowed with all the wealth.



 Result of being born in Sadhya Yoga

 One who takes birth in Sadhya Naam Yoga, is a man of accomplishment, a woman with more mental fame, a very lazy person, who attains complete happiness, is famous in the world and agrees to all.  ,  22..



 Result of being born in auspicious yoga

 One who is born in an auspicious yoga, is a man with an auspicious face, is wealthy, is endowed with knowledge of science, is a giver, is a worshiper of brahmins.  23



 Result of being born in Shukla Yoga

 One who is born in Shukla Naam Yoga, that person is perfect in all arts, who knows all knowledge, great poet, great majestic, brave, rich and is dear to all.  24



 Result of being born in Brahma Yoga

 One who is born in Brahmayoga is a great scholar, versed in the Vedas, engaged in the knowledge of Brahman and skilled in doing all things.  ..25..



 Result of being born in Andre Yoga

 One who is born in the name of Andra Yoga, that person who is born in the royal family is definitely a king, short-lived, but a happy enjoyer and a virtuous person.  26



 Result of being born in Vaidhriti Yoga

 One who is born in yoga called Vaidhriti, that person who is always enthusiastic, is adorned with ornaments, even if he loves, everyone feels bad.  27



 (respectively)

 Tomorrow article on the topic "Results of being born in different Karanas".


 upcoming articles

 1. Article on the astrological topic "Fruits of taking birth in different yogas" on 21st February

 2. Article on the astrological topic "Fruits of being born in different Karanas" on 22 February

 3. Article on "Vijaya Ekadashi" on February 23

 4. Serial article on the topic "Lord Shiva and Mahashivratri" from February 24

 5. Serial articles on "Holashtak, Holika Dahan and Dhulandi" will start soon.


 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Monday,21.2.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - Shishir - spring season.

 Month- Falgun month.

 Paksha - Krishna Paksha.

 Date - Panchami date up to 8 pm

 Moon Sign - Moon in Libra.

 Nakshatra - Chitra Nakshatra till 4:17 pm

 Yoga- Ganda Yoga till 1:04 pm (inauspicious)

 Karan- Kaulav Karan till 8:36 am

 Sunrise 6:54 am, Sunset 6:15 pm

 Abhijit Nakshatra - 12:12 pm to 12:57 pm

 Rahukaal - 8:19 am to 9:44 am (Good work prohibited, Delhi)

 Direction – East direction.


 February Lucky Days:- 21, 22 (till 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (up to 1 pm), 25 (after 12 pm), 26 (after 11 am)


 February inauspicious days:- 27, 28


 Upcoming fasts and festivals:-

 20th February – Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna). 1 March - Mahashivratri.  March 2 - Falgun Amavasya. March 10 - Holashtak begins.  March 14- Amalaki Ekadashi / Meen Sankranti (Punyakaal till March 15 midday) March 15- Pradosh fast (Shukla) March 17- Holika Dahan.  March 18- Holi/Falgun Purnima Vrat.  March 21 - Sankashti Chaturthi.  March 22 - Shrirang Panchami.  March 25 - Sheetlashtami fasting.  March 28 - Papmochini Ekadashi.  March 29- Mangal Pradosh Vrat (Krishna).  March 30 - Monthly Shivratri.


 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.


 Have a good day .

कामदा एकादशी व्रत 19-04-2024

☀️ *लेख:- कामदा एकादशी, भाग-1 (19.04.2024)* *एकादशी तिथि आरंभ:- 18 अप्रैल 5:31 pm* *एकादशी तिथि समाप्त:- 19 अप्रैल 8:04 pm* *काम...