13 फ़रवरी 2022

लेख :- प्रदोष व्रत ( सोम प्रदोष व्रत ) 14.02.2022 Article :- Pradosh Vrat ( Som Pradosh Vrat ) 14.02.2022

लेख :- प्रदोष व्रत ( सोम प्रदोष व्रत ) 14.02.2022

त्रयोदशी तिथि आरंभ- 13 फर० 6:44 pm
त्रयोदशी तिथि समाप्त-14 फर०, 8:30 pm तक
प्रदोष काल- 14 फर० 6:10 pm से 8:30 pm तक


हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। जिस तरह से एक माह में दो एकादशी होती है, उसी प्रकार प्रदोष व्रत एक माह मे दो बार क्रमशः शुक्लपक्ष तथा कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को आता है। इस तरह एक वर्ष में 24 प्रदोष व्रत पड़ते हैं।

यह व्रत भगवान शिव के लिए समर्पित होता है। यह व्रत भगवान शिव की उपासना के द्वारा, भगवान शंकर की प्रसन्नता प्राप्ति हेतु दीर्घायु, संतान, समृद्धि 
तथा जन्म और मृत्यु के बंधनों से मुक्त होने, यानि मोक्ष तथा प्रभुत्व प्राप्ति के लिए किया जाता है।

यह व्रत, व्रती यानि उपासक को "धर्म" और "मोक्ष" से जोडता है, तथा "अर्थ" और "काम" की लालसा से दूर करता है ।

       इसके अतिरिक्त स्कंद पुराण के अनुसार शिव की पूजा करने वाले मनुष्यों को दुखों, गरीबी, ऋण तथा मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है तथा धन-धान्य, स्त्री-पुत्र, सुख-सौभाग्य की प्राप्ति मे निरंतर वृद्धि होती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी इस व्रत को रखता है, तथा विधि-विधान से पूजा अर्चना करता है, उस पर सदा भोलेनाथ और देवी पार्वती की कृपा बनी रहती है। इस व्रत के मुख्य देवता शिव माने गए हैं। उनके साथ पार्वती जी की भी पूजा की जाती है। इस व्रत को किसी भी उम्र के लोग रख सकते हैं।

इन प्रयोजनो के अतिरिक्त, प्रदोष व्रत सप्ताह के अलग-२ वारो को आता है, ऐसा माना जाता है कि सप्ताह के अलग-२ वारो पर आने पर उन वारो के अनुसार व्रती को अलग -२ प्रकार के शुभफल प्राप्त होते है ।

14 फर० 2022 को सोमवार को त्रयोदशी तिथि होने पर इसे सोम प्रदोष कहते हैं। यह व्रत धारण करने से इच्छा अनुसार फल प्राप्ति होती है। जिस व्यक्ति का चंद्र विपरीत फल दे रहा हो तो, यह प्रदोष व्रत जरूर नियम ‍पूर्वक रखना चाहिए जिससे जीवन में शांति बनी रहेगी। अधिकांशतः भक्त संतान सुख तथा संतान के सुखी जीवन हेतु यह व्रत रखते हैं।

14 फरवरी का यह व्रत साल 2022 का पहला सोमवार को आया हुआ सोम प्रदोष व्रत है। इस बार सोम प्रदोष पर कई शुभ योग निर्मित हो रहे हैं। इन शुभ योगों में की गई पूजा, व्रत और उपाय विशेष रूप से फलदाई होते हैं। 

1. कर्क राशि का चंद्र:-
14 फरवरी, सोमवार को चंद्रमा स्वराशि कर्क का रहेगा। सोम प्रदोष के दिन चंद्रमा का स्वराशि में रहना चंद्र से जुड़े समस्त दोषों के निवारण के लिए महत्वपूर्ण है। सोम प्रदोष को चंद्र प्रदोष भी कहा जाता है। इसलिए इस दिन भगवान शिव का अभिषेक पंचामृत से करने से जन्मपत्रिका में चंद्र ग्रह    द्वारा निर्मित अशुभ प्रभावों का शमन होता है। 

2. पुष्य नक्षत्र:-
पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। यह स्थायित्व देने वाला नक्षत्र है, क्योंकि यह शनि के आधिपत्य वाला नक्षत्र है, तथा देवगुरु वृहस्पति पुष्य नक्षत्र मे आकर उच्च के अंशो को प्राप्त करते हैं। अतः पुष्य नक्षत्र को बहुत शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र में प्रारंभ किया गया कार्य स्थायी रहता है। इस नक्षत्र मे कार्य करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती हैं। अतः सोम प्रदोष के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग कार्य प्रारंभ करने, भूमि, संपत्ति खरीदने, निवेश करने, स्वर्णाभूषण खरीदने के लिए उत्तम है। 

इस दिन भगवान शिव की पूजा अथवा उनका स्मरण करके किए गये कार्य मे स्थायित्व तथा तरक्की प्राप्त होती है। इस दिन पुष्य नक्षत्र प्रात: 11.53 बजे से प्रारंभ होगा।

3. आयुष्मान-सौभाग्य योग:-
14 फरवरी की रात 9.27 बजे तक आयुष्मान योग होगा। उसके बाद रात्रि में ही सौभाग्य योग प्रारंभ होगा। प्रदोष काल में आयुष्मान योग रहेगा और चूंकि रात में सौभाग्य योग प्रारंभ होगा इसलिए उसका फल भी इसी दिन प्राप्त होगा। 


प्रदोष व्रत करने की विधि :-
विशेष:- प्रदोष व्रत की पूजा,  सूर्यास्त से लेकर 6 घटी अर्थात 2 घण्टे 24 मिनट की अवधि मे की जाती है, इसी अवधि को प्रदोष काल कहते है, ( कुछ विद्वान् सूर्यास्त के बाद की 3 घडी अर्थात 1 घण्टे 12 मिनट की अवधि को प्रदोष काल मानते है)

1. प्रदोष व्रत करने के लिए साधक यानि व्रती को त्रयोदशी के दिन सूर्योदय से पहले उठना चाहिये,  स्नानादि के उपरांत भगवान शिव की उपासना करनी चाहिये ।

2. पूरे दिन इस व्रत मे आहार नही लिया जाता, अर्थात निराहार रहना होता है ।

3. पूरे दिन उपवास रखने के उपरांत सूर्योस्त से पहले पुनः स्नान करके सफेद वस्त्र धारण करे ।

4. अब ईशान कोण ( North-East ) मे शांत स्थान पर पूजा का मण्डप तैयार करे, 
पूजास्थल को शुद्ध जल से धोने के बाद गंगा जल से छीटां लगाकर, यदि संभव हो तो गाय के गोबर से लेप होना चाहिए । 

 इस मण्डप मे पांच रंगो का इस्तेमाल करते हुए कमल के पुष्प की आकृति बनाये । 
भगवान शिव की मूर्ति या चित्र को स्थापित करे 
अब प्रदोष व्रत का संकल्प हिंदी या फिर संस्कृत मे इस प्रकार से करे :-

"मम शिव प्रसाद प्राप्ति कामनया प्रदोष व्रतांगी भूतं शिवपूजनं  करिष्ये"

(भावार्थ- भगवान शिव की कृपा प्राप्ति की कामना से मैं प्रदोष व्रत के अंगभूत शिव पूजन करता हूँ)

इस प्रकार संकल्प करके माथे पर भस्म एवं चंदन का तिलक लगाकर गले मे रूदाक्ष की माला धारण करे (ललाट पर भस्म का तिलक और रूदाक्ष मे अत्यधिक मात्रा मे शिवतत्व मौजूद होने से ये भगवान शिव को प्रसन्न तथा आकृष्ट करते है )

अब निम्नलिखित मंत्र बोलकर भगवान शिव का आवाहन करे:-

।।  पिनाकपाणये नमः।।

।। ॐ शिवाय नमः ।। मंत्र से स्नान करवाये ।

।। पशुपतये नमः ।।

।। ॐ उमा महेश्वराभ्यां नमः ।।

मंत्र से गन्ध, पुष्प,धूप-दीप, तथा नैवेद्य अर्पित करे, और निवेदन करना चाहिए:-
"हे भगवन् ! आप माता पार्वती के साथ पधार कर मेरी पूजा स्वीकार कीजिये"

तत्पश्चात मंत्रजाप करने या कथा करने के उपरांत निम्नलिखित मंत्र द्वारा प्रार्थना कर सकते है :-

जयनाथ कृपासिंधो जय भक्तार्तिभंजन ।
जय दुस्तरसंसार-सागरोतारण प्रभो ॥
प्रसीद मे महाभाग संसारार्तस्य खिधतः ।
सर्वपापक्षयं कृत्वा रक्ष मां परमेश्वर ॥

इसके बाद सामर्थ्यनुसार निम्नलिखित मंत्र का जाप करे:-
ॐ नमः शिवाय 
उपरोक्त मंत्र का अत्यंत पुण्यदायी है, अतः इस मंत्र का जाप करना चाहिए ।

अंत मे ।। महादेवाय नमः।। मंत्र बोलते हुए पूजा का विसर्जन करे ।

इस दिन शिव परिवार की आराधना करना कल्याणकारी होता है। प्रदोष व्रत के दिन शिव चालीसा, ​शिव पुराण तथा शिव मंत्रों का जाप करना उत्तम माना जाता है। 

5. पूजा के विसर्जन के फौरन बाद "यानि सूर्यास्त होने के बाद प्रदोषकाल मे ही पूजन करके भोजन कर लेने का विधान है" । भोजन के उपरांत भी शिव स्मरण करे ।
(स्मरण रहें प्रदोष व्रत की मुख्य पूजा प्रदोष काल अर्थात सूर्यास्त के पश्चात छः घटी के भीतर ही की जाती है)


प्रदोष व्रत कथा:-

स्कंद पुराण में दी गयी एक कथा के अनुसार प्राचीन समय की बात है। एक विधवा ब्राह्मणी अपने बेटे के साथ रोज़ाना भिक्षा मांगने जाती और संध्या के समय तक लौट आती। हमेशा की तरह एक दिन जब वह भिक्षा लेकर वापस लौट रही थी तो उसने नदी किनारे एक बहुत ही सुन्दर बालक को देखा लेकिन ब्राह्मणी नहीं जानती थी कि वह बालक कौन है और किसका है?

दरअसल उस बालक का नाम धर्मगुप्त था और वह विदर्भ देश का राजकुमार था। उस बालक के पिता को जो कि विदर्भ देश के राजा थे, दुश्मनों ने उन्हें युद्ध में मौत के घाट उतार दिया और राज्य को अपने अधीन कर लिया। पिता के शोक में धर्मगुप्त की माता भी चल बसी और शत्रुओं ने धर्मगुप्त को राज्य से बाहर कर दिया। बालक की हालत देख ब्राह्मणी ने उसे अपना लिया और अपने पुत्र के समान ही उसका भी पालन-पोषण किया।

कुछ दिनों बाद ब्राह्मणी अपने दोनों बालकों को लेकर देवयोग से देव मंदिर गई, जहाँ उसकी भेंट ऋषि शाण्डिल्य से हुई।ऋषि शाण्डिल्य एक विख्यात ऋषि थे, जिनकी बुद्धि और विवेक की हर जगह चर्चा थी।

ऋषि ने ब्राह्मणी को उस बालक के अतीत यानि कि उसके माता-पिता के मौत के बारे में बताया, जिसे सुन ब्राह्मणी बहुत उदास हुई। ऋषि ने ब्राह्मणी और उसके दोनों बेटों को प्रदोष व्रत करने की सलाह दी और उससे जुड़े पूरे वधि-विधान के बारे में बताया। ऋषि के बताये गए नियमों के अनुसार ब्राह्मणी और बालकों ने व्रत सम्पन्न किया लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि इस व्रत का फल क्या मिल सकता है।
कुछ दिनों बाद दोनों बालक वन विहार कर रहे थे तभी उन्हें वहां कुछ गंधर्व कन्याएं नजर आईं जो कि बेहद सुन्दर थी। राजकुमार धर्मगुप्त अंशुमती नाम की एक गंधर्व कन्या की ओर आकर्षित हो गए। कुछ समय पश्चात् राजकुमार और अंशुमती दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और कन्या ने राजकुमार को विवाह हेतु अपने पिता गंधर्वराज से मिलने के लिए बुलाया। कन्या के पिता को जब यह पता चला कि वह बालक विदर्भ देश का राजकुमार है तो उसने भगवान शिव की आज्ञा से दोनों का विवाह कराया।
राजकुमार धर्मगुप्त की ज़िन्दगी वापस बदलने लगी। उसने बहुत संघर्ष किया और दोबारा अपनी गंधर्व सेना को तैयार किया। राजकुमार ने विदर्भ देश पर वापस आधिपत्य प्राप्त कर लिया।

कुछ समय बाद उसे यह मालूम हुआ कि बीते समय में जो कुछ भी उसे हासिल हुआ है वह ब्राह्मणी और राजकुमार धर्मगुप्त के द्वारा किये गए प्रदोष व्रत का फल था। उसकी सच्ची आराधना से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उसे जीवन की हर परेशानी से लड़ने की शक्ति दी। उसी समय से हिदू धर्म में यह मान्यता हो गई कि जो भी व्यक्ति प्रदोष व्रत के दिन शिवपूजा करेगा और एकाग्र होकर प्रदोष व्रत की कथा सुनेगा और पढ़ेगा उसे सौ जन्मों तक कभी किसी परेशानी या फिर दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ेगा।

(समाप्त)
_________________________

आगामी लेख
1. 14 फर० को "शनि तथा राहु कोप मुक्ति हेतु उपाय"
2. 15 फर० को "माघ पूर्णिमा" पर लेख।
3. 16 फर० को ज्योतिषीय विषय "पक्ष मे जन्म  फल' तथा जन्मतिथि के अनुसार फल" पर लेख
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
रविवार,13.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।
मास- माघ मास।
पक्ष- शुक्ल पक्ष ।
तिथि- द्वादशी तिथि 6:44 pm तक
चंद्रराशि- चंद्र मिथुन राशि मे अगले दिन 5:19 am तक तदोपरान्त कर्क राशि।
नक्षत्र- आर्द्रा नक्षत्र 9:28 am तक
योग- प्रीति योग 9:13 pm तक (शुभ है)
करण- बालव करण 6:44 pm तक
सूर्योदय 7:01 am, सूर्यास्त 6:09 pm
अभिजित् नक्षत्र- 12:13 pm से 12:57 pm
राहुकाल - 4:46 pm से 6:09 pm* (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- पश्चिम दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 13, 14, 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 27, 28
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:- । 13 फर०-फाल्गुन कुंभ  सक्रांति अर्धरात्रि 3:26 am, (पुण्य काल अगले दिन 9:50 तक)। 14 फर०-प्रदोष व्रत (शुक्ल)/कुम्भ संक्रांति। 16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

Article :- Pradosh Vrat (Som Pradosh Vrat) 14.02.2022


 Trayodashi Tithi Start- 13 Feb 6:44 PM

 Trayodashi date ends - 14th February, till 8:30 pm

 Pradosh Kaal- 14 Feb 6:10 pm to 8:30 pm



 Pradosh fast has special significance in Hinduism.  Just as there are two Ekadashi in a month, similarly Pradosh Vrat falls twice in a month on the Trayodashi Tithi of Shukla Paksha and Krishna Paksha respectively.  Thus there are 24 Pradosh fasts in a year.


 This fast is dedicated to Lord Shiva.  This fast by worshiping Lord Shiva, to get the happiness of Lord Shankar for longevity, children, prosperity.

 And to be freed from the shackles of birth and death, that is, to attain salvation and dominion.


 This fast connects the worshiper with "Dharma" and "Moksha", and removes from the longing for "Artha" and "Kama".


 Apart from this, according to Skanda Purana, people who worship Shiva get freedom from sorrows, poverty, debt and fear of death and there is a continuous increase in the attainment of wealth, woman-son, happiness and good fortune.  It is believed that whoever observes this fast, and offers prayers according to the law, always remains blessed by Bholenath and Goddess Parvati.  Shiva is considered the main deity of this fast.  Parvati ji is also worshiped with him.  People of any age can keep this fast.


 Apart from these purposes, Pradosh Vrat falls on different days of the week, it is believed that on coming on different days of the week, according to those days, the Vrati gets different types of auspicious results.


 When Trayodashi Tithi falls on a Monday on 14 February 2022, it is called Soma Pradosh.  By observing this fast one gets the desired result.  If the person whose moon is giving opposite results, then this Pradosh fast must be kept according to the rules, so that there will be peace in life.  Most of the devotees keep this fast for the happiness of children and the happy life of their children.


 This fast of 14th February is the Som Pradosh fast that came on the first Monday of the year 2022.  This time many auspicious yogas are being created on Soma Pradosh.  The worship, fasting and remedies performed in these auspicious yogas are especially fruitful.


 1. Moon of Cancer:-

 On Monday, February 14, the Moon will be in the sign of Cancer.  On the day of Soma Pradosh, the presence of the Moon in its own sign is important for the prevention of all the defects related to the Moon.  Soma Pradosh is also known as Chandra Pradosh.  Therefore, by consecrating Lord Shiva with Panchamrit on this day, the inauspicious effects created by the moon planet Om in the birth chart are quenched.


 2. Pushya Nakshatra:-

 Pushya Nakshatra is called the king of constellations.  It is a stable constellation, because it is a constellation ruled by Saturn, and the guru Jupiter attains exalted degrees by coming in Pushya Nakshatra.  Therefore, Pushya Nakshatra is considered very auspicious.  The work started in Pushya Nakshatra remains permanent.  Working in this Nakshatra leads to success in work.  Therefore, the conjunction of Pushya Nakshatra on the day of Soma Pradosh is best for starting work, buying land, property, investing, buying gold ornaments.


 On this day, by worshiping or remembering Lord Shiva, one gets stability and progress in the work done.  On this day Pushya Nakshatra will start from 11.53 am.


 3. Ayushman-Saubhagya Yoga:-

 Ayushman Yoga will happen till 9.27 pm on 14th February.  After that, Saubhagya Yoga will start in the night itself.  There will be Ayushman Yoga during the Pradosh period and since Saubhagya Yoga will start in the night, its result will also be received on this day.



 Method of fasting Pradosh :-

 Special: - Pradosh fast is worshiped from sunset to 6 Ghati i.e. 2 hours 24 minutes duration, this period is called Pradosh Kaal, (Some scholars consider the period of 3 hours after sunset i.e. 1 hour 12 minutes.  considers the time period)


 1. To observe Pradosh Vrat, the seeker should get up before sunrise on Trayodashi, worship Lord Shiva after taking bath.


 2. Food is not taken during this fast for the whole day, that is, one has to remain fast.


 3. After fasting for the whole day, bathe again before sunset and wear white clothes.


 4. Now prepare a pavilion for worship at a quiet place in the North-East.

 After washing the place of worship with pure water, sprinkle it with Ganges water, if possible it should be coated with cow dung.


 In this mandap, using five colors, draw the shape of a lotus flower.

 Install the idol or picture of Lord Shiva

 Now make the resolution of Pradosh fast in Hindi or Sanskrit in this way :-


 "Mum Shiv Prasad Prapti Kamnaya Pradosh Vratangi Bhootam Shivpujanam Karishye"


 (Meaning- With the desire to get the blessings of Lord Shiva, I worship Lord Shiva as part of Pradosh fast)


 In this way, after making a resolution, put a tilak of ashes and sandalwood on the forehead and wear a rosary of rudaksha around the neck.


 Now invoke Lord Shiva by reciting the following mantra:-


   Pinakapanaye Namah.


   Om Shivaay Namah.  Take a bath with the mantra.


   Pashupataye Namah.


   Om Uma Maheshwarabhayam Namah.


 Offer scent, flowers, incense-lamp, and naivedya with the mantra, and request should be made:-

 "O Lord! Come with Mother Parvati and accept my worship"


 After that after chanting the mantra or doing the story, one can pray through the following mantra:-


 Jaynath Kripsindho Jai Bhaktartibhanjan.

 Jai Dustarsansar-Sagarotaran Prabho

 Mahabhaga Sansaratsya Khidhet in Prasidh.

 Sarvapaapakshayam Kritva Rakshak Mother Parmeshwar


 After this chant the following mantra according to your ability:-

 Om Namah Shivaya

 The above mantra is very rewarding, so this mantra should be chanted.


 In the end..  Mahadevaya Namah.  While chanting the mantra immerse the worship.


 Worshiping Shiva family on this day is beneficial.  It is considered best to chant Shiva Chalisa, Shiva Purana and Shiva Mantras on the day of Pradosh fast.


 5. Immediately after the immersion of the worship, "that is, after sunset, there is a law to take food after worshiping in Pradosh Kaal".  Remember Shiva even after the meal.

 (Remember that the main worship of Pradosh Vrat is done within six hours of Pradosh period i.e. after sunset)



 Pradosh Vrat Story:-


 According to a story given in Skanda Purana, it is a matter of ancient times.  A widowed brahmin went with her son to beg for alms every day and returned by evening.  As usual, one day when she was returning after taking alms, she saw a very beautiful child on the bank of the river, but the Brahmin did not know who the child was and to whom?


 Actually the name of that child was Dharmagupta and he was the prince of Vidarbha country.  The father of that child, who was the king of Vidarbha country, was killed in the war by the enemies and took the kingdom under their control.  Dharmagupta's mother also passed away in mourning of the father and the enemies expelled Dharmagupta from the kingdom.  Seeing the condition of the child, the Brahmin adopted him and brought him up like his own son.


 A few days later, the brahmin took both of her children to Deva Mandir from Devyog, where she met sage Shandilya.


 The sage told the brahmin about the child's past i.e. the death of his parents, hearing which the brahmin was very sad.  The sage advised the brahmin and his two sons to observe Pradosh fast and told about the whole rituals associated with it.  According to the rules given by the sage, the Brahmins and the children performed the fast, but they did not know what the result of this fast could be.

 After a few days, both the boys were doing a forest sanctuary, when they saw some Gandharva girls there which were very beautiful.  Prince Dharmagupta was attracted to a Gandharva girl named Anshumati.  After some time both the prince and Anshumati started liking each other and the girl called the prince to meet her father Gandharvaraj for marriage.  When the girl's father came to know that the boy was the prince of Vidarbha country, he got both of them married with the permission of Lord Shiva.

 Prince Dharmagupta's life began to change back.  He fought a lot and again prepared his Gandharva army.  The prince regained control of the country of Vidarbha.


 After some time he came to know that whatever he had achieved in the past was the result of the Pradosh fast performed by Brahmani and Prince Dharmagupta.  Pleased with her true worship, Lord Shiva gave her the strength to fight all the troubles of life.  Since that time, it has become a belief in Hinduism that whoever worships Shiva on the day of Pradosh Vrat and listens and reads the story of Pradosh Vrat with concentration, he will never have to face any problem or poverty for a hundred births.


 (End)


 upcoming articles

 1. On February 14, "Remedy for liberation from the anger of Saturn and Rahu"

 2. Article on "Magh Purnima" on 15 February.

 3. Article on the astrological topic "Birth in the side, fruit and fruit according to date of birth" on 16 February



 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Sunday, 13.2.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - Shishir - spring season.

 Month - Magha month.

 Paksha - Shukla Paksha.

 Date - Dwadashi date till 6:44 pm

 Moon sign- Moon in Gemini till 5:19 am the next day and then Cancer.

 Nakshatra- Ardra Nakshatra till 9:28 am

 Yoga- Preeti Yoga till 9:13 pm (auspicious)

 Karan- Balav Karan till 6:44 pm

 Sunrise 7:01 am, Sunset 6:09 pm

 Abhijit Nakshatra - 12:13 pm to 12:57 pm

 Rahukaal - 4:46 pm to 6:09 pm* (Good work prohibited, Delhi)

 Dishashul – West direction.


 February Lucky Days:- 13, 14, 15, 16 (after 10 am), 17, 18, 19 (till 10 am), 20, 21, 22 (till 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (afternoon)  Till 1), 25 (after 12 noon), 26 (after 11 am)


 February inauspicious days:- 27, 28

 Upcoming fasts and festivals:- .  13 Feb – Falgun Kumbh Sankranti midnight 3:26 am, (Punya Kaal till 9:50 the next day).  14 February - Pradosh fast (Shukla) / Kumbh Sankranti.  16 February - Magha Purnima fasting.  20th February – Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).

 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.

 Have a good day . 

12 फ़रवरी 2022

लेख:-कुंभ संक्रान्ति (13.2.2022) Article:-Kumbh Sankranti (13.2.2022)

लेख:-कुंभ संक्रान्ति (13.2.2022)

कुंभ संक्रान्ति पुण्य काल मुहूर्त
कुंभ संक्रान्ति रविवार,13.2.2022
कुंभ संक्रान्ति का क्षण- 13 फरवरी,3:26 am

पुण्यकाल- प्रातः 7:01 am से आरंभ होकर 12:35 pm तक, कुल अवधि 5 घण्टे 34 मिनट
महा पुण्य काल:- 7:01 मिनट से 8:53 am तक है महा पुण्य काल की अवधि 01 घंटा 51 मिनट है

कुंभ संक्रान्ति:-
तारीख 12 फरवरी, शनिवार की रात्रि के बाद 3 बजकर, 26 मिनट पर (27:26) वृश्चिक लग्न में प्रवेश करेगी। इस संक्रांति का पुण्यकाल अगले दिन अर्थात 13 फरवरी को प्रात: 12:36 pm तक रहेगा। 
कुंभ संक्रान्ति फल:-
वारानुसार तथा नक्षत्रानुसार राक्षसी नामक यह सं. नीच, दुष्ट वृत्ति वाले लोगों के लिए लाभप्रद रहेगी।
संक्रांति राशिफल:-
यह संक्रांति कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुम्भ तथा मीन राशि वालों के लिए लाभप्रद रहेगी। 

सूर्य संक्रांति एक सौर घटना है। हिन्दू पंचांग के अनुसार पूरे वर्ष में प्रायः बारह संक्रान्तियाँ होती हैं, और प्रत्येक संक्रांति का अपना अलग महत्व होता है। शास्त्रों में संक्रांति की तिथि एवं समय को बहुत महत्व दिया गया है।

सूर्य एक वर्ष के बारह महीनो मे प्रत्येक माह एक एक राशि मे भ्रमण करते है, और सूर्य के प्रत्येक माह 13 तारीख़ से 17 तारीख के मध्य मे एक राशि से निकलकर दूसरी राशि मे प्रवेश करने के समय को ही सक्रांति कहते है।

ऐसे में जब प्रतिवर्ष फरवरी माह के मध्य में सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हो तो इसे कुंभ संक्रांति अर्थात फाल्गुन संक्रांति  कहा जाता है। 

कुंभ संक्रांति के दिन सूर्य भगवान की सच्चे मन से पूजा करने से यश की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन सूर्य को अर्घ्य देता है और सूर्य के मंत्रों का उच्चारण करता है उसे समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन सूर्य भगवान की विधि-विधान से पूजा करने से सभी रोगों से मुक्ति मिलती है। पुराणों में भी इस तिथि का अलग महत्व बताया गया है। इस दिन सूर्य का पूजन संतान के स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए विशेष रूप से फलदायी होता है। 

संक्रांति के दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन लोग जरूरतमंदों को वस्तुओं और खानपान की चीजों का दान करते हैं। इस दिन गंगा, यमुना आदि पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है। सूर्यदेव से संबधित दिन होने के कारण, इस दिन दान पुण्य करने के साथ-साथ सूर्यदेव की आराधना भी अवश्य करनी चाहिए।

ब्रह्मर्षि भृगु जी कहते है, संक्रान्ति के स्नान से सब पाप नष्ट हो जाते है, यह सब व्रतो से बढ़कर है, तथा यह सब प्रकार के दानो का फल प्रदान करने वाला है, जिनके मन मे स्वर्गलोक भोगने की अभिलाषा हो, आयु, आरोग्यता, रुप, सौभाग्य, एवं उत्तम गुणो मे जिनकी रुचि हो वह, तथा वह व्यक्ति जो दरिद्रता, पाप और दुर्भाग्य रुपी कीचड़ को धोना चाहते है, उन्हे संक्रान्ति के स्नान-दान तथा व्रत अवश्य करने चाहिए ।
 

सक्रांति व्रत विधि:-
सक्रांति का व्रत रखने के लिए पूजन में अष्ठदल का कमल बनाकर उसमें सूर्यदेव का चित्र स्थापित करके भगवान सूर्यदेव का पूजन करना चाहिए।

व्रत का संकल्प लेने के बाद व्रत प्रारम्भ करना चाहिए, और फल-फूल, अक्षत, चन्दन, जल आदि से प्रभु की उपासना करनी चाहिए। ब्राह्माणों को भोजन कराना चाहिए और दान इत्यादि देकर विदा करना चाहिए। 

कुंभ संक्रांति पर्व में कई प्रकार की शास्त्रोक्त विधि संबंधी प्रार्थनाएं सम्मिलित हैं। कुंभ संक्रांति का व्रत एक बहुत ही मंगलकारी व्रत है।


कुंभ संक्रान्ति पर किए जाने वाले अन्य शुभ कार्य तथा दान कर्म इत्यादि:-
1. संक्रान्ति के शुभ दिन प्रातःकाल से लेकर सूर्यास्त तक देश के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान, संगमस्थल, नदी, कुंओ, बावडी, सरोवर इत्यादि मे स्नान करे। 

2. गंगा, यमुना, गोदावरी, कृष्णा व कावेरी इन तीन नदियो मे, तथा गंगासागर जैसे तीर्थों मे स्नान करने से अधिक पुण्य मिलता है। जो लोग व्यस्तताओ के कारण इन स्थानो पर न जा पाये वह प्रातःकाल स्नान के जल मे गंगाजल मिलाकर स्नान करे।

3. स्नान करने के उपरांत एक तांबे के लोटे मे जल भरकर उसमे थोडा गुड, लाल चंदन, रोली, चावल, तथा लाल फूल डालकर मंत्र बोलते हुए सूर्यदेव को अर्ध्य दे ।

4. शिव मंदिर मे तिल के तेल से ज्योत जलाये।

5. पितृरो के उद्धार हेतू श्राद्ध अवश्य करें अन्यथा काले तिलो से पितृृश्राद्ध अर्थात तिलांजलि अवश्य दे।

6.श्रीविष्णु पूजन, सूर्यजप, पुरुषसूक्त तथा स्तोत्र पाठ करे।

7. ब्राह्मण को अन्नदान, घृत यानि धी दान, वस्त्रदान, फल, तथा तिल और गुड से बने लड्डू-रेवडी इत्यादि दान करने से अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है ।

8. सक्रांति के दिन उडद की दाल, चावल, देसी धी, तथा नमक का दान धर्म स्थान पर करे।

9. इस दिन उडद की दाल की खिचड़ी बनाकर भगवान को भोग लगाकर अधिक से अधिक मात्रा मे बांटने से अत्यधिक पुण्य प्राप्ति होती है।


कुंभ संक्रांति कथा:-

कुंभ संक्रांति की पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन समय में एक हरिदास नाम के एक ब्राह्मण थे वो अत्यंत धार्मिक और दयालु स्वभाव के थे। हरिदास की पत्नी का नाम गुणवती था। वह कभी किसी का अनादर नहीं करती थीं और धार्मिक प्रवृत्ति की थीं।

 गुणवती ने अपने जीवन काल में सभी देवताओं का व्रत किया लेकिन धर्मराज का पूजन करना भूल गईं और न ही कभी दान और पुण्य किया। ऐसे में मृत्यु के पश्चात जब चित्रगुप्त उनके पापों का लेखा-जोखा पढ़ रहे थे तब उन्होंने गुणवती को अनजाने में हुई अपनी इस गलती के बारे में बताया। 

उन्होंने कहा- हे देवी! तुमने जीवन भर सभी देवी देवताओं का व्रत, पूजन आदि पूरी श्रद्धा से किया है लेकिन, धर्मराज के नाम से ना ही कभी कोई दान पुण्य किया ना ही पूजा-पाठ किया। 

यह बात सुनकर गुणवती ने कहा- भगवान यह गलती मुझसे अनजाने में हुई है। ऐसे में इसे सुधारने का कोई उपाय बताएं। तब धर्मराज ने कहा कि, जब सूर्य देवता उत्तरायण में जाते हैं तब कुंभ संक्रांति से ही उनकी पूजा शुरू कर देनी चाहिए और पूरे वर्ष कथा और पूजा करनी चाहिए। जो कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है उसके सभी पापों से मुक्ति मिलती है। 

(समाप्त)
_________________________

आगामी लेख
1. 12 फर० को "फाल्गुन सक्रांति" पर लेख
2. 13 फर० को "सोम प्रदोष व्रत" पर लेख
3. 14 फर० को "शनि तथा राहु कोप मुक्ति हेतु उपाय"
4. 15 फर० को "माघ पूर्णिमा" पर लेख।
5. 16 फर० को ज्योतिषीय विषय "पक्ष मे जन्म  फल' तथा जन्मतिथि के अनुसार फल" पर लेख
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
शनिवार,12.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।
मास- माघ मास।
पक्ष- शुक्ल पक्ष ।
तिथि- एकादशी तिथि 4:29 pm तक
चंद्रराशि- चंद्र मिथुन राशि मे।
नक्षत्र- आर्द्रा नक्षत्र अगले दिन 9:27 am तक
योग- विष्कुंभ योग 8:38 pm तक (अशुभ है)
करण- विष्टि करण 4:29 pm तक
सूर्योदय 7:02 am, सूर्यास्त 6:08 pm
अभिजित् नक्षत्र- 12:13 pm से 12:57 pm
राहुकाल - 9:49 am से 11:12 am (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- पूर्व दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 12 (दोपहर 4 उपरांत), 13, 14, 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 27, 28

भद्रा:-  12 फर० 3:11 am से 12 फर० 4:28 pm तक ( भद्रा मे मुण्डन, गृहारंभ, गृहप्रवेश, विवाह, रक्षाबंधन आदि शुभ काम नही करने चाहिये , लेकिन भद्रा मे स्त्री प्रसंग, यज्ञ, तीर्थस्नान, आपरेशन, मुकद्दमा, आग लगाना, काटना, जानवर संबंधी काम किए जा सकतें है।

रवि योग :- 10 फर० 00:23 am से 12 फर० 6:37 am तक  यह एक शुभ योग है, इसमे किए गये दान-पुण्य, नौकरी  या सरकारी नौकरी को join करने जैसे कायों मे शुभ परिणाम मिलते है । यह योग, इस समय चल रहे, अन्य बुरे योगो को भी प्रभावहीन करता है।
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
12 फर०-जया एकादशी। 13 फर०-फाल्गुन कुंभ  सक्रांति अर्धरात्रि 3:26 am, (पुण्य काल अगले दिन 9:50 तक)।  14 फर०-प्रदोष व्रत (शुक्ल)/कुम्भ संक्रांति। 16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

Article:-Kumbh Sankranti (13.2.2022)


 Kumbh Sankranti Punya Kaal Muhurta

 Kumbh Sankranti Sunday, 13.2.2022

 The moment of Kumbh Sankranti - February 13, 3:26 am


 Punyakaal - Starting from 7:01 am to 12:35 pm, total duration is 5 hours 34 minutes

 Maha Punya Kaal:- 7:01 min to 8:53 am The duration of Maha Punya Kaal is 01 hour 51 min


 Kumbh Sankranti:-

 The date February 12, after Saturday night at 3:26, 26 minutes (27:26) will enter Scorpio ascendant.  The Punyakal of this Sankranti will last till 12:36 am on the next day i.e. 13th February.

 Kumbh Sankranti Result:-

 According to the wise and constellation wise this number named Rakshasi.  It will be beneficial for people having low, wicked attitude.

 Sankranti Horoscope:-

 This Sankranti will be beneficial for the people of Cancer, Leo, Virgo, Libra, Sagittarius, Capricorn, Aquarius and Pisces.


 Surya Sankranti is a solar event.  According to the Hindu calendar, there are usually twelve sankrantis in a whole year, and each sankranti has its own significance.  The date and time of Sankranti have been given great importance in the scriptures.


 The Sun travels in one zodiac sign every month in twelve months of a year, and the time between the 13th to the 17th of every month of the Sun leaving one zodiac sign and entering another is called Sankranti.


 In such a situation, in the middle of February every year, when the Sun is leaving Capricorn and entering Aquarius, then it is called Kumbha Sankranti i.e. Falgun Sankranti.


 On the day of Kumbh Sankranti, worship of the Sun God with a sincere heart leads to success.  It is believed that the person who offers Arghya to the Sun on this day and chants the mantras of the Sun, gets freedom from all sins.  Worshiping the Sun God on this day by law gives freedom from all diseases.  The importance of this date has also been mentioned in the Puranas.  Worshiping the Sun on this day is especially fruitful for the health and bright future of the children.


 Charity and charity are considered of special importance on the day of Sankranti.  On this day people donate items and food items to the needy.  Taking bath in holy rivers like Ganga, Yamuna etc. is considered auspicious on this day.  Being a day related to the Sun God, along with doing charity on this day, one must also worship the Sun God.


 Brahmrishi Bhrigu ji says, bathing in Sankranti destroys all sins, it is more than fasting, and it is the one who gives the fruits of all kinds of charity, who have a desire to enjoy heaven, age, health,  Those who are interested in appearance, good fortune and good qualities, and those who want to wash away the mud of poverty, sin and misfortune, they must do bath-donation and fasting on Sankranti.




 Sankranti fasting method:-

 To keep the fast of Sankranti, worship Lord Suryadev by making a lotus of Ashtdal in the worship and installing a picture of Suryadev in it.


 After taking the resolution of the fast, one should start the fast, and worship the Lord with fruits, flowers, Akshat, sandalwood, water etc.  Brahmins should be fed food and sent away by giving donations etc.


 Many types of scriptural ritual prayers are included in the festival of Kumbh Sankranti.  The fast of Kumbh Sankranti is a very auspicious fast.



 Other auspicious works and charity deeds to be done on Kumbh Sankranti:-

 1. On the auspicious day of Sankranti, from morning till sunset, take bath in any holy place of pilgrimage, confluence, river, well, stepwell, lake etc.


 2. Bathing in these three rivers, Ganga, Yamuna, Godavari, Krishna and Kaveri, and in pilgrimages like Gangasagar gives more virtue.  Those who are unable to go to these places due to busyness should take bath in the morning by mixing Gangajal in the bath water.


 3. After taking bath, fill a copper vessel with water and add some jaggery, red sandalwood, roli, rice, and red flowers and offer Ardhya to the Sun God while reciting the mantra.


 4. Light a candle in the Shiva temple with sesame oil.


 5. For the salvation of the ancestors, you must do Shradh, otherwise you must give Pitrushradh i.e. renunciation from black sesame seeds.


 6. Recite Shri Vishnu worship, Surya Japa, Purushsukta and Stotra.


 7. Donating food grains, ghee means donating food, donating clothes, fruits, and donating laddus and revdi made of sesame and jaggery etc. to a Brahmin, one gets infinite virtue.


 8. Donate urad dal, rice, desi ghee, and salt on the day of Sankranti at a religious place.


 9. On this day, making khichdi of urad dal and offering it to God and distributing it in maximum quantity gives immense merit.



 Kumbh Sankranti Story:-


 According to the legend of Kumbha Sankranti, in ancient times there was a Brahmin named Haridas who was very religious and kind in nature.  Haridas's wife's name was Gunavati.  She never disrespected anyone and was of religious nature.


 Gunavati fasted for all the gods during her life time but forgot to worship Dharmaraja and never did charity and virtue.  In such a situation, after death, when Chitragupta was reading the account of his sins, he told Gunavati about his mistake inadvertently.


 He said- O Goddess!  You have done fasting, worship, etc., all the deities throughout your life, but never did any charity or worship in the name of Dharmaraja.


 On hearing this, Gunavati said - Lord, this mistake has happened unknowingly from me.  So please suggest any way to improve it.  Then Dharmaraja said that, when the Sun God goes to Uttarayan, then worship of him should be started from Kumbh Sankranti and Katha and worship should be done throughout the year.  Whoever does this, gets rid of all his sins.


 (End)


 upcoming articles

 1. Article on "Falgun Sankranti" on 12 February

 2. Article on "Som Pradosh Vrat" on 13th Feb.

 3. On February 14, "Remedy for liberation from the anger of Saturn and Rahu"

 4. Article on "Magh Purnima" on 15 February.

 5. Article on the astrological topic "Birth in the side, fruit and fruit according to date of birth" on 16 February


 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 saturday,12.2.2222

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - Shishir - spring season.

 Month - Magha month.

 Paksha - Shukla Paksha.

 Date - Ekadashi date till 4:29 pm

 Moon Sign - Moon in Gemini.

 Nakshatra- Ardra Nakshatra till 9:27 am the next day

 Yoga- Vishkumbh Yoga till 8:38 pm (inauspicious)

 Karan- Vishti Karan till 4:29 pm

 Sunrise 7:02 am, Sunset 6:08 pm

 Abhijit Nakshatra - 12:13 pm to 12:57 pm

 Rahukaal - 9:49 am to 11:12 am (Good work prohibited, Delhi)

 Direction – East direction.


 February Lucky Days:- 12 (after 4 pm), 13, 14, 15, 16 (after 10 am), 17, 18, 19 (till 10 am), 20, 21, 22 (till 4 pm), 23 (afternoon)  After 3), 24 (up to 1 pm), 25 (after 12 pm), 26 (after 11 am)


 February inauspicious days:- 27, 28


 Bhadra:- 12 Feb 3:11 am to 12 Feb 4:28 PM (Shunning, housewarming, home entry, marriage, Rakshabandhan etc. should not be done in Bhadra, but in Bhadra, women affairs, yagya, pilgrimage, operation, lawsuit,  Fire, cutting, animal related work can be done.


 Ravi Yoga :- 10 Feb 00:23 am to 12 Feb 6:37 am This is an auspicious yoga, good results are found in works like charity, job or joining a government job.  This yoga also neutralizes the other bad yogas that are going on at this time.


 Upcoming fasts and festivals:-

 12th Feb- Jaya Ekadashi.  13 Feb – Falgun Kumbh Sankranti midnight 3:26 am, (Punya Kaal till 9:50 the next day).  14 February - Pradosh fast (Shukla) / Kumbh Sankranti.  16 February - Magha Purnima fasting.  20th February – Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).


 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.


 Have a good day . 

11 फ़रवरी 2022

भगवान विष्णु जी के महामंत्र Mahamantra of Lord Vishnu

भगवान विष्णु जी के महामंत्र

जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु जी के "महामंत्र" के जाप के द्वारा भक्त भगवान विष्णु जी की कृपा के अधिकारी हो जाते हैं। निम्नलिखित मंत्रो का शुद्धि तथा भक्ति पूर्वक जाप करने वाले मनुष्यों को कभी भी शोक तथा दुख नही सताता । प्रभु की भक्ति करते हुए, जीवन के तमाम सुख तथा सुविधाओं का भोग करते हुए भक्त भव सागर से पार पा सकते हैं ।

भगवान विष्णु मंत्र:-

1.  ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

2.  ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नम:

3. ॐ नमो नारायणाय



श्री विष्णु गायत्री मंत्र

1. ॐ श्रीविष्ण्वे च  विद्महे, वासुदेवाय धीमहि     तन्नो  विष्णु:  प्रचोदयात ।

2 ॐ त्रैलोक्यमोहनाय विद्महे,आत्मारामाय धीमहि।    तन्नो  विष्णु: प्रचोदयात।

3. ॐ नाराणाय विद्महे  वासुदेवाय  धीमहि।
तन्नो  विष्णु:  प्रचोदयात।



सुख-संपत्ति प्राप्ति विष्णु महामंत्र

घर में सुख-संपत्ति पाने के लिए विष्णु जी के निम्नलिखित मंत्र का जाप करना चाहिए।

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्यनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं
वन्दे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।
 
भावार्थ:- जिनकी आकृति अतिशय शांत है, जो शेषनाग की शैया पर शयन किए हुए हैं, जिनकी नाभि में कमल है, जो देवताओं के भी ईश्वर और संपूर्ण जगत के आधार हैं, जो आकाश के सदृश सर्वत्र सादर प्रणाम हैं, नीलमेघ के समान जिनका वर्ण है, अतिशय सुंदर जिनके संपूर्ण अंग हैं, जो योगियों द्वारा ध्यान करके प्राप्त किए जाते हैं, जो संपूर्ण लोकों के स्वामी हैं, जो जन्म-मरण रूप भय का नाश राधे वाले हैं, ऐसे लक्ष्मीपति, कमलनेत्र भगवान श्रीविष्णु को मैं प्रणाम करता हूँ।

जप विधि:-
शुक्ल पक्ष के वृहस्पतिवार, अक्षयतृतया, श्री कृष्ण-जन्माष्टमी, पूर्णिमा, एकादशी अथवा अन्य किसी शुभ दिन-वार देखकर प्रारंभ करते हुए प्रतिदिन स्नानादि के उपरांत भगवान विष्णु जी के सम्मुख बैठकर देसी घी की ज्योत जलाकर शुद्ध चंदन अथवा वैजयंती माला से श्रद्धापूर्वक अपने सामर्थ्य के अनुसार अधिक से अधिक संख्या में जाप करने से अवश्य ही दरिद्रता से मुक्ति मिलती हैं ।

(समाप्त)
_________________________

आगामी लेख
1. 12 फर० को "फाल्गुन सक्रांति" पर लेख
2. 13 फर० को "सोम प्रदोष व्रत" पर लेख
3. 14 फर० को "भगवान हनुमान जी" पर लेख
4. 15 फर० को "माघ पूर्णिमा" पर लेख।
5. 16 फर० को ज्योतिषीय विषय "पक्ष मे जन्म  फल' तथा जन्मतिथि के अनुसार फल" पर लेख
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
शुक्रवार,11.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।
मास- माघ मास।
पक्ष- शुक्ल पक्ष ।
तिथि- दसमी तिथि 1:54 pm तक
चंद्रराशि- चंद्र वृष राशि मे 5:06 pm तक तदोपरान्त मिथुन राशि।
नक्षत्र- मृगशिरा नक्षत्र अगले दिन 6:37am तक
योग- वैधृति योग 7:47 pm तक (अशुभ है)
करण- गर करण 1:54 pm तक
सूर्योदय 7:03 am, सूर्यास्त 6:08 pm
अभिजित् नक्षत्र- 12:13 pm से 12:57 pm
राहुकाल - 11:12 am से 12:35 pm (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- पश्चिम दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 11 (रात्रि 8 उपरांत), 12 (दोपहर 4 उपरांत), 13, 14, 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 27, 28

रवि योग :- 10 फर० 00:23 am से 12 फर० 6:37 am तक  यह एक शुभ योग है, इसमे किए गये दान-पुण्य, नौकरी  या सरकारी नौकरी को join करने जैसे कायों मे शुभ परिणाम मिलते है । यह योग, इस समय चल रहे, अन्य बुरे योगो को भी प्रभावहीन करता है।
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:- 
12 फर०-जया एकादशी। 13 फर०-फाल्गुन कुंभ  सक्रांति अर्धरात्रि 3:26 am, (पुण्य काल अगले दिन 9:50 तक)। 14 फर०-प्रदोष व्रत (शुक्ल)/कुम्भ संक्रांति। 16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-
Mahamantra of Lord Vishnu


 By chanting the "Mahamantra" of Lord Vishnu, the savior of the world, the devotees become entitled to the blessings of Lord Vishnu.  Those who chant the following mantras with pure devotion and devotion never feel sorrow and sorrow.  Devotees can cross over the ocean of Bhavya while worshiping GOD, enjoying all the pleasures and facilities of life.


 Lord Vishnu Mantra :-


 1.  Namo Bhagwate Vasudevaya


 2. Om Hrim Shree Lakshmivasudevaya Namah:


 3. Om Namo Narayana




 Shri Vishnu Gayatri Mantra


 1. rvishve cha vidmah, āsudevaya dhimah tanno  Vishnu: prachodayat.


 2 Trailokyamohanay vidmahe, atmaramaya dhimahi.  Tanno  Vishnu: Prachodayat.


 3. Om Narayana Vidmah Vasudevaya Dhmahi.

 Tanno  Vishnu: Om Prachodayat.




 Vishnu Mahamantra to get happiness and wealth


 To get happiness and wealth in the house, the following mantra of Vishnu ji should be chanted.


 Shanta karam Bhujaga sayanam Padyanabham Suresham

 Vishwadharam Gaganasdisham Meghavarnam Shubhangam.

 Laxmikantham kamalanayanam yogibhirdhyanagamyam

 Vande Vishnu Bhavabhayharam Sarvlokaikanatham.



 Meaning:- Whose form is very calm, Who is sleeping on the bed of Sheshnag, Who has lotus in the navel, Who is the basis of the God of the gods and the whole world, Who is like a sky, Who is like a blue cloud, Whose  Varna is very beautiful, who has all the parts, who is attained by yogis by meditating, who is the master of all the worlds, who is the destroyer of fear in the form of birth and death, I bow to such Lakshmipati, the lotus eye Lord Shri Vishnu.  .


 Chanting Method:-

 Beginning by observing Shukla Paksha on Thursday, Akshayatritya, Shri Krishna-Janmashtami, Poornima, Ekadashi or any other auspicious day-wise, after bathing every day, sit in front of Lord Vishnu ji by lighting a desi ghee flame with pure sandalwood or Vaijayanti garland with reverence for your power.  According to this, chanting in maximum numbers definitely gives freedom from poverty.


 (End)

 upcoming articles

 1. Article on "Falgun Sankranti" on 12 February

 2. Article on "Som Pradosh Vrat" on 13th Feb.

 3. Article on "Lord Hanuman ji" on 14 February

 4. Article on "Magh Purnima" on 15 February.

 5. Article on the astrological topic "Birth in the side, fruit and fruit according to date of birth" on 16 February

 Long live Rama
 Today's Panchang, Delhi
 Friday, 11.2.2022
 Shree Samvat 2078
 Shaka Samvat 1943
 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round
 Rituah - Shishir - spring season.
 Month - Magha month.
 Paksha - Shukla Paksha.
 Date - Dasami date till 1:54 pm
 Moon sign- Moon in Taurus till 5:06 pm and then Gemini.
 Nakshatra - Mrigashira Nakshatra till 6:37am the next day
 Yoga- Vaidhriti Yoga till 7:47 pm (inauspicious)
 Karan- Gar Karan till 1:54 pm
 Sunrise 7:03 am, Sunset 6:08 pm
 Abhijit Nakshatra - 12:13 pm to 12:57 pm
 Rahukaal - 11:12 am to 12:35 pm (Good work prohibited, Delhi)
Dishashul – West direction.


 February Lucky Days:- 11 (after 8 pm), 12 (after 4 pm), 13, 14, 15, 16 (after 10 am), 17, 18, 19 (till 10 am), 20, 21, 22 (afternoon)  By 4), 23 (after 3 pm), 24 (up to 1 pm), 25 (after 12 pm), 26 (after 11 am)


 February inauspicious days:- 27, 28


 Ravi Yoga :- 10 Feb 00:23 am to 12 Feb 6:37 am This is an auspicious yoga, good results are found in works like charity, job or joining a government job.  This yoga also neutralizes other bad yogas that are going on at this time.

 Upcoming fasts and festivals:-

 12th Feb- Jaya Ekadashi.  13 Feb – Falgun Kumbh Sankranti midnight 3:26 am, (Punya Kaal till 9:50 the next day).  14 February - Pradosh fast (Shukla) / Kumbh Sankranti.  16 February - Magha Purnima fast.  20 February - Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).

 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.


 Have a good day . 

10 फ़रवरी 2022

लेख:- जया एकादशी (12.2 2022) Article:- Jaya Ekadashi (12.2 2022)


लेख:- जया एकादशी (12.2 2022)

जया एकादशी शुभ मुहूर्त
एकादशी तिथि प्रारंभ-11.02.22, 1:54 pm
एकादशी तिथि समाप्त-12.02.22, 4:29 pm

एकादशी शुभ मुहूर्त:- 12 फरवरी, 12:13 pm से 
12: 58 pm तक

एकादशी व्रत पारण समय- 13 फरवरी 7:01 am से 9:15 am
अवधि:- 2 घंटे 13 मिनट

प्रत्येक वर्ष माघ माह शुक्ल पक्ष में एकादशी को जया एकादशी के रूप में मनाया जाता है। वस्तुतः  प्रत्येक माह में एकादशी की दो तिथियां आती है जिसमें एक शुक्ल और दूसरी कृष्ण पक्ष में आती है।
इस प्रकार से एक चौबीस एकादशी आती हैं, परन्तु कभी-कभी मलमास अर्थात अधिकमास आने से एक वर्ष में एकादशियों की संख्या 24 से बढ़कर 26 भी हो जाती है। परन्तु तब भी एकादशी के दिन को बहुत ही पवित्र मानकर पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है।

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना का विधान है। पुराणों में इस एकादशी के व्रत के विषय में कहा गया है, स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने इस जया एकादशी के व्रत को श्रेष्ठ बताया है।


जया एकादशी का महत्व:-
1. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत करने वाले व्यक्ति को भूत-प्रेत, पिशाच जैसी योनियों में जाने का भय नहीं रहता है, अर्थात प्रेत योनि से मुक्ति पाकर स्वर्ग लोक में जाने की कामना से भी इस दिन को मनाया जाता है।जया एकादशी के दिन व्रत तथा पूजन के प्रभाव स्वरूप भूत-प्रेत इत्यादि शक्तियों के बुरे प्रभाव भी दूर जाते है। 

2. इस दिन में भगवान श्री विष्णु के पूजन को उत्तम माना गया है। शास्त्रों ब्रह्महत्या को सबसे बड़ा पाप माना गया है, जया एकादशी का श्रद्धापूर्वक व्रत रखने से मनुष्य को पापो से मुक्ति मिलती है, और जिससे जीवन के उपरांत प्राणी की आत्मा को स्वर्ग लोक प्राप्त होता है।

3. जया एकादशी के पुण्य प्रभाव से भाग्यहीन मनुष्य के असंभव कार्य भी पूर्ण हो जाते हैं। हर क्षेत्र में मनुष्य को जीत मिलती है, तथा सुख-संपत्ति की प्राप्ति होती है।

4. जया एकादशी के दिन चंद्रमा की विशेष रूप से पूजा तथा अर्ध्य देने से भक्तों के मानसिक और शारीरिक कष्टों का निवारण होकर स्वस्थ जीवन प्राप्त होता है।


जया एकादशी व्रत एवं पूजा विधि:-
1. जया एकादशी के उपवास की शुरुआत दशमी तिथि की रात्रि से ही हो जाती है। व्रती को दशमी तिथि अर्थात व्रत धारण करने की पूर्व रात्रि से ही तामसिक भोजन का त्याग कर नमक रहित सादा भोजन ग्रहण करना चाहिये । व्रती को जौं, गेहूं और मूंग की दाल से बना भोजन भी ग्रहण नहीं करना चाहिए।

उसी दिन से ही ब्रह्मचर्य का पालन करना आवश्यक है, संभव हो तो जमीन पर ही सोएं।

2. एकादशी के दिन प्रात:काल उठकर नित्यकर्म से निर्वत होकर स्नानादि के पश्चात व्रत का संकल्प लें।
पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णु जी तथा माता लक्ष्मी जी की पूजा-आराधना की जाती है।

3. लकडी की चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर  भगवान श्री कृष्णजी की मूर्ति अथवा सुन्दर चित्र स्थापित करे । उसी वेदी पर नारियल सहित कुंभ स्थापना की जायेंगी। एकादशी व्रत का संकल्प लें। यदि किसी विशेष कामना की पूर्ति के लिए व्रत कर रहे हैं तो संकल्प के दौरान वह कामना भी बोलें। 

4. तत्पश्चात भगवान जी की मूर्ति/चित्र आदि को स्नानादि करवाकर पुष्प, धूप, दीप इत्यादि से पंचोपचार अथवा अपनी सामर्थ्यनुसार षोडशोपचार पूजन करे।

5. भगवान को भोग लगाकर जया एकादशी की कथा का पठन अथवा श्रवण करना अत्यंत आवश्यक है ।

6. पूजा के उपरांत भावपूर्वक भगवान जी की आरती उतारें।

7. जया एकादशी का पूजन भक्त अथवा व्रती स्वंय भी कर सकते हैं, तथा किसी विद्वान ब्राह्मण से भी करवा सकते हैं। 

8. पूजा तथा व्रत धारण करने के उपरांत सूर्य देव को जल अर्पित करे, पीपल के वृक्ष की पूजा भी इस दिन अवश्य करनी चाहिये।

9. मंदिर में जाकर दीपदान अवश्य करना चाहिए।इस दिन पवित्र नदियों में दीपदान का भी महत्व है।
 
9. तत्पश्चात अपनी सामर्थ्यनुसार दान कर्म करना भी बहुत कल्याणकारी रहता है।

10. सायंकाल में एक बार फिर भगवान नारायण की पूजा करें।

11. दिन भर निराहार रहते हुए भगवान विष्णु अथवा उनके श्री कृष्ण रूप का ध्यान करते रहें। यदि करना चाहे तो फलाहार ग्रहण कर सकते हैं।

12. व्रती को एकादशी की रात्रि में भगवान विष्णु जी (नारायण) का ध्यान करते हुए रात्रि जागरण भी अवश्य करना चाहिये। 

जया एकादशी व्रत का पारण:-
जया एकादशी व्रत का पारण अगले दिन प्रातः 13 जनवरी को स्नानादि के उपरांत प्रातः 7:01 AM से 9:15 AM के मध्य मे भगवान नारायण की पूजा के उपरांत ब्राह्मण को भोजन करवाकर दक्षिणा आदि से संतुष्ट करके व्रत का पारण अर्थात उद्यापन करे ।


जया एकादशी व्रत की कथा:-
पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने धर्मराज युद्धिष्ठिर के आग्रह पर जया एकादशी व्रत के महत्व और कथा का वर्णन किया। 

एक समय देवराज इंद्र की सभा में उत्सव चल रहा था। देवगण, संत, दिव्य पुरूष सभी उत्सव में उपस्थित थे। उस समय गंधर्व गीत गा रहे थे और गंधर्व कन्याएं नृत्य कर रही थीं। इन्हीं गंधर्वों में एक माल्यवान नाम का गंधर्व भी था जो बहुत ही सुरीला गाता था। जितनी सुरीली उसकी आवाज़ थी उतना ही सुंदर रूप था। उधर गंधर्व कन्याओं में एक सुंदर पुष्यवती नामक नृत्यांगना भी थी। पुष्यवती और माल्यवान एक-दूसरे को देखकर सुध-बुध खो बैठते हैं और अपनी लय व ताल से भटक जाते हैं। उनके इस कृत्य से देवराज इंद्र नाराज़ हो जाते हैं और उन्हें श्राप देते हैं कि स्वर्ग से वंचित होकर मृत्यु लोक में पिशाचों सा जीवन भोगोगे।

श्राप के प्रभाव से वे दोनों प्रेत योनि में चले गए और दुख भोगने लगे। पिशाची जीवन बहुत ही कष्टदायक था। दोनों बहुत दुखी थे। एक समय माघ मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी का दिन था। पूरे दिन में दोनों ने सिर्फ एक बार ही फलाहार किया था। रात्रि में भगवान से प्रार्थना कर अपने किये पर पश्चाताप भी कर रहे थे। इसके बाद सुबह तक दोनों की मृत्यु हो गई। अंजाने में ही सही लेकिन उन्होंने एकादशी का उपवास किया और इसके प्रभाव से उन्हें प्रेत योनि से मुक्ति मिल गई और वे पुन: स्वर्ग लोक चले गए।

(समाप्त)
_________________________

आगामी लेख
1.  कल 11 फर० को, एकादशी के अवसर पर किए जाने वाले भगवान विष्णु जी के महामंत्र।
2. 12 फर० को "फाल्गुन सक्रांति" पर लेख
3. 13 फर० को "सोम प्रदोष व्रत" पर लेख
4. 14 फर० को "भगवान हनुमान जी" पर लेख
5. 15 फर० को "माघ पूर्णिमा" पर लेख।
6. 16 फर० को ज्योतिषीय विषय "पक्ष मे जन्म  फल' तथा जन्मतिथि के अनुसार फल" पर लेख
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
वृहस्पतिवार,10.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।
मास- माघ मास।
पक्ष- शुक्ल पक्ष ।
तिथि- नवमी तिथि 11:10 am तक
चंद्रराशि- चंद्र वृष राशि मे।
नक्षत्र- रोहिणी नक्षत्र अगले दिन 3:32 am तक
योग- ऐन्द्रे योग 6:47 pm तक (अशुभ है)
करण- कौलव करण 11:10 am तक
सूर्योदय 7:03 am, सूर्यास्त 6:07 pm
अभिजित् नक्षत्र- 12:13 pm से 12:57 pm
राहुकाल - 1:58 pm से 3:21 pm (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- दक्षिण दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 10 (सायं. 7 तक), 11 (रात्रि 8 उपरांत), 12 (दोपहर 4 उपरांत), 13, 14, 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 27, 28

अनिष्टकारी योग :-ज्वालामुखी योग-10 फरवरी 00:23 am से 10 फरवरी 11:09 am तक।
ज्वालामुखी योग अत्यंत अनिष्टकारी माना जाता है, इसमे शुरु किया गया कोई भी कार्य पूर्ण या पूरी तरह से सफल नही हो पाता । इस योग का उल्लेख बहुत से शास्त्रीय ग्रंथों मे किया गया है , इसके संबंध मे शास्त्रो मे क्हा गया है कि:-
जन्मे तो जीवै नही, बसे तो उजड़े गांव।
नारी पहने चूड़ियाँ, पुरूष विहीनी होय।
बोवे तो काटे नही, कुएँ उपजे न नीर।
अथार्त बच्चे का जन्म हो तो उसे अरिष्ट होता है,
घर या बस्ती बसायी जाये तो रहे या फले नही, विवाह किया जाये तो वैधव्य का योग होता है, फसल बोई जाये तो फसल अच्छी न हो, कुआ, बावडी इत्यादि बनाई जाये तो वह सूख जाये, यदि किसी को रोग हो जाये तो जल्दी ठीक न हो पायें। अतः इस योग मे किसी भी प्रकार के शुभ कार्य न करे।
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
10 फर०- गुप्त नवरात्रे समाप्त। 12 फर०-जया एकादशी। 13 फर०-फाल्गुन कुंभ  सक्रांति अर्धरात्रि 3:26 am, (पुण्य काल अगले दिन 9:50 तक)।  14 फर०-प्रदोष व्रत। 16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

Article:- Jaya Ekadashi (12.2 2022)


 Jaya Ekadashi auspicious time

 Ekadashi date start-11.02.22, 1:54 pm

 Ekadashi date ends-12.02.22, 4:29 pm


 Ekadashi Shubh Muhurta:- February 12, from 12:13 pm

 till 12:58 pm


 Ekadashi fasting time - 13 February 7:01 am to 9:15 am

 Duration:- 2 Hours 13 Minutes


 Every year, Ekadashi in the Shukla Paksha of Magha month is celebrated as Jaya Ekadashi.  In fact, there are two dates of Ekadashi in every month, one in Shukla and the other in Krishna Paksha.

 In this way, there are twenty four Ekadashis, but sometimes the number of Ekadashis increases from 24 to 26 in a year due to the arrival of Malamas i.e. Adhikmas.  But even then the day of Ekadashi is considered very holy and is celebrated with full faith.


 There is a law to worship Lord Vishnu on the day of Jaya Ekadashi.  In the Puranas, it has been said about the fasting of this Ekadashi, Lord Shri Krishna himself has described the fast of this Ekadashi as the best.



 Significance of Jaya Ekadashi:-

 1. According to Hindu religious scriptures, it is believed that a person who fasts with devotion on this day does not have the fear of going into the yonis like ghosts, demons, vampires, that is, by getting rid of the phantom vagina and wishing to go to heaven, this day is also celebrated.  It is celebrated. Due to the effect of fasting and worship on the day of Jaya Ekadashi, the evil effects of ghosts and spirits etc. also go away.


 2. Worship of Lord Shri Vishnu is considered best on this day.  Brahmahatya is considered the biggest sin in the scriptures, by observing the fast of Jaya Ekadashi reverently, one gets freedom from sins, and by which the soul of the creature gets heaven after life.


 3. With the virtuous effect of Jaya Ekadashi, even the impossible tasks of a luckless person are completed.  Man gets victory in every field, and gets happiness and wealth.


 4. Special worship of Moon on the day of Jaya Ekadashi and giving Ardhya helps the devotees to attain a healthy life by eliminating their mental and physical sufferings.



 Jaya Ekadashi Vrat and Worship Method:-

 1. Jaya Ekadashi fasting starts from the night of Dashami Tithi.  The fasting should give up tamasic food and take salt free food from the day of Dashami i.e. the night before fasting.  The fasting should also not take food made of barley, wheat and moong dal.


 From that day it is necessary to follow celibacy, if possible, sleep on the ground.


 2. On the day of Ekadashi, wake up early in the morning and take a vow of fasting after taking bath.

 On the day of Putrada Ekadashi, Lord Shri Vishnu ji and Mata Lakshmi ji are worshipped.


 3. Establish an idol or beautiful picture of Lord Shri Krishna by laying a yellow cloth on a wooden post.  Kumbh with coconut will be established on the same altar.  Take a vow to fast on Ekadashi.  If you are fasting for the fulfillment of any particular wish, then say that wish during the resolution.


 4. Thereafter, after bathing the idol/picture etc. of Lord ji, do Panchopchar or Shodashopachar worship with flowers, incense, lamps etc.


 5. It is very important to read or listen to the story of Jaya Ekadashi by offering to God.


 6. After worship, perform the aarti of Lord ji with devotion.


 7. Jaya Ekadashi can be worshiped by a devotee or a devotee himself, and can also be done by a learned Brahmin.


 8. After worshiping and observing the fast, offer water to the Sun God, Peepal tree should also be worshiped on this day.


 9. Going to the temple, one must donate a lamp. On this day, there is also a significance of donating a lamp in the holy rivers.



 9. After that, doing charity work according to your ability is also very beneficial.


 10. Worship Lord Narayan once again in the evening.


 11. While staying fast throughout the day, keep meditating on Lord Vishnu or his Shri Krishna form.  If you want, you can take fruit food.


 12. The fasting should also do night awakening while meditating on Lord Vishnu (Narayan) on the night of Ekadashi.


 Jaya Ekadashi fasting:

 Parana of Jaya Ekadashi fast on the next day on January 13, after bathing in the middle of 7:01 AM to 9:15 AM, after worshiping Lord Narayana, after offering food to a Brahmin and satisfying him with dakshina etc.



 Story of Jaya Ekadashi Vrat :-

 According to mythological belief, Lord Krishna described the importance and story of Jaya Ekadashi fast on the request of Dharmaraja Yudhishthira.


 Once a festival was going on in the meeting of Devraj Indra.  The gods, saints, divine men were all present in the festival.  At that time Gandharvas were singing songs and Gandharva girls were dancing.  Among these Gandharvas there was a Gandharva named Malyavan who used to sing very melodiously.  The more melodious his voice was, the more beautiful it was.  On the other hand, among the Gandharva girls there was also a beautiful dancer named Pushyavati.  Seeing each other, Pushyavati and Malyavan lose their senses and get lost in their rhythm and rhythm.  Due to this act, Devraj Indra gets angry and curses him that by being deprived of heaven, you will enjoy life like a vampire in the world of death.


 Due to the effect of the curse, both of them went into the phantom vagina and started suffering.  The demonic life was very painful.  Both were very sad.  Once upon a time it was the day of Ekadashi of Shukla Paksha in the month of Magha.  In the whole day, both of them had fruit only once.  By praying to God in the night, he was also repenting on his actions.  After this both of them died by morning.  Unknowingly, but he fasted on Ekadashi and due to its effect, he got freedom from the phantom vagina and he again went to heaven.


 (End)


 upcoming articles

 1.  Tomorrow on 11th February, Mahamantra of Lord Vishnu to be performed on the occasion of Ekadashi.

 2. Article on "Falgun Sankranti" on 12 February

 3. Article on "Som Pradosh Vrat" on 13th Feb.

 4. Article on "Lord Hanuman ji" on February 14

 5. Article on "Magh Purnima" on 15 February.

 6. Article on the astrological topic "Birth in the side, fruit and fruit according to date of birth" on 16 February


 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Thursday, 10.2.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - Shishir - spring season.

 Month - Magha month.

 Paksha - Shukla Paksha.

 Date- Navami date till 11:10 am

 Moon sign - Moon in Taurus.

 Nakshatra- Rohini Nakshatra till 3:32 am the next day

 Yoga - Andre Yoga till 6:47 pm (inauspicious)

 Karan - Kaulav Karan till 11:10 am

 Sunrise 7:03 am, Sunset 6:07 pm

 Abhijit Nakshatra - 12:13 pm to 12:57 pm

 Rahukaal - 1:58 pm to 3:21 pm (Good work prohibited, Delhi)

 Dishashul - South direction.


 February Lucky Days:- 10 (till 7 pm), 11 (after 8 pm), 12 (after 4 pm), 13, 14, 15, 16 (after 10 am), 17, 18, 19 (till 10 am)  , 20, 21, 22 (till 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (up to 1 pm), 25 (after 12 pm), 26 (after 11 am)


 February inauspicious days:- 27, 28


 Bad Yoga :- Volcano Yoga - 10 February from 00:23 am to 10 February 11:09 am.

 Jwalamukhi Yoga is considered to be extremely inauspicious, any work started in it cannot be completed or completely successful.  This yoga has been mentioned in many classical texts, in relation to this it has been said in the scriptures that:-

 If you are born, you do not live, if you settle down, then the village is ruined.

 Women wearing bangles, men without men.

 Sows don't cut, wells don't grow or neer.

 That is, if a child is born, then it becomes arishta.

 If a house or settlement is established, it remains or does not flourish, if marriage is done then there is a sum of wealth, if the crop is sown then the crop is not good, if a well, stepwell etc.  Can't be  Therefore, do not do any kind of auspicious work in this yoga.

 Upcoming fasts and festivals:-

 10th Feb- Gupt Navratri ends.  12th Feb- Jaya Ekadashi.  13 Feb – Falgun Kumbh Sankranti midnight 3:26 am, (Punya Kaal till 9:50 the next day).  14 February - Pradosh fasting.  16 February - Magha Purnima fasting.  20th February – Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).

 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.

 Have a good day .

09 फ़रवरी 2022

संक्षिप्त लेख:-एकादशी व्रत के नियम Short article:-Ekadashi fasting rules


हिन्दू धर्म के साथ-साथ अन्य कई धर्मो ने व्रत तथा उपवास की महत्ता को समझते हुए इसे अपनाया है ।  हिन्दू धर्म मे व्रत तथा उपवास को बहुत महत्व दिया गया है, प्रायः हरेक पर्व तथा त्यौहार पर व्रत या उपवास की परंपरा स्थापित है । परंतु अलग-अलग धर्मों में व्रत तथा उपवास के नियम प्रायः अलग-अलग ही देखे जाते हैं । 

इसी प्रकार शास्त्रों मे एकादशी व्रत के लिए अनेक  नियमो का निर्धारण किया गया हैं, जिसमे से कुछ  इस प्रकार से है ।

एकादशी व्रत करने की इच्छा रखने वाले मनुष्य को दशमी के दिन से ही कुछ अनिवार्य नियमों का पालन करना चाहिए। 

एकादशी तिथि को ब्रह्म वेला मे बिस्तर त्याग दे,  प्रात: लकड़ी का दातुन न करें, नींबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा लें और अंगुली से कंठ साफ कर लें, परंतु वृक्ष से पत्ता तोड़ना ‍वर्जित है। अत: स्वयं गिरा हुआ पत्ता लेकर सेवन करें। यदि यह संभव न हो तो पानी से बारह बार कुल्ले कर लें। 

यहाँ तक की विष्णुजी की पूजा में तुलसी पत्ता चढ़ाना है तो उसे एक दिन पहले ही तोड़कर रख लेना चाहिए।

1. एकादशी व्रत के लिए दशमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की आराधना करना चाहिए तथा रात को पूजा स्थल के समीप सोना चाहिए। 

2.  दशमी के दिन मांस, लहसुन, प्याज, मसूर की दाल आदि निषेध वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। 

3. दशमी तिथि रात्रिकाल मे जमीन पर ही बिस्तर लगाकर शयन करना चाहिए । दशमी तिथि की रात्रि से ही पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए तथा भोग-विलास से दूर रहना चाहिए। 

4. नारदपुराण के अनुसार एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को बेहद प्रिय होता है। जिस तरह चतुर्थी को गणेश जी, त्रयोदशी को शिवजी, पंचमी को लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है उसी प्रकार एकादशी तिथि को भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा की जाती है।
विष्णु जी की पूजा में तुलसी का प्रयोग जरूर करें, तुलसी का प्रयोग करने से भगवान नारायण अति प्रसन्न होते हैं ।

अतः व्रती को पुष्प, धूप आदि से भगवान विष्णु की पूजा करते हुए पूजा का संकल्प लेना चाहिए ।
तत्पश्चात निम्न मंत्र का उच्चारण करना चाहिए:

एकादशी निराहारः स्थित्वाद्यधाहं परेङहन।
भोक्ष्यामि पुण्डरीकाक्ष शरणं में भवाच्युत।।

फिर प्रभु के सामने इस प्रकार प्रण करना चाहिए कि 'आज मैं चोर, पाखंडी़ और दुराचारी मनुष्यों से बात नहीं करूंगा और न ही किसी का दिल दुखाऊंगा। रात्रि को जागरण कर कीर्तन करूंगा।'

भगवान विष्णु का स्मरण कर प्रार्थना करें और कहे कि- हे त्रिलोकीनाथ! मेरी लाज आपके हाथ है, अत: मुझे इस प्रण को पूरा करने की शक्ति प्रदान करना।
इस प्रकार प्रण करने के उपरांत दिनभर क्रोध नहीं करते हुए मधुर वचन बोलना चाहिए। 

(इसके बावजूद यदि भूलवश किसी निंदक से बात कर भी ली या अनजाने में अन्य कोई त्रुटि हो जाये तो भगवान सूर्यनारायण के दर्शन कर धूप-दीप से श्री‍हरि की पूजा कर क्षमा मांग लेना चाहिए।)

5. तत्पश्चात 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' इस द्वादश मंत्र का जाप करें। राम, कृष्ण, नारायण आदि विष्णु के सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए । 

6. इस दिन गीता पाठ करें या पुरोहितजी से गीता पाठ का श्रवण करना चाहिए । इस प्रकार पूरे दिन व्रत रखने के बाद रात को भगवान विष्णु की श्रद्धाभाव से आराधना करनी चाहिए।

7. इस प्रकार एकादशी के व्रत में रात्रि जागरण, गौ पूजन और दान का भी विशेष महत्व है । इस दिन किए गए दान से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है ।

8.  एकादशी के दिन घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि चींटी आदि सूक्ष्म जीवों की मृत्यु का भय रहता है। 

9. इस दिन बाल नहीं कटवाना चाहिए। न नही अधिक बोलना चाहिए। अधिक बोलने से मुख से न बोलने वाले शब्द भी निकल जाते हैं। 

10.  इस दिन यथा‍शक्ति दान करना चाहिए। किंतु स्वयं किसी का दिया हुआ अन्न आदि कदापि ग्रहण न करें। 

11. दशमी के साथ मिली हुई एकादशी वृद्ध मानी जाती है। 

12. वैष्णवों को द्वादशी मिली हुई एकादशी का व्रत करना चाहिए। त्रयोदशी आने से पूर्व व्रत का पारण करें। 

13. एकादशी (ग्यारस) के दिन व्रतधारी व्यक्ति को गाजर, शलजम, गोभी, पालक, इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए। 

14. एकादशी के दिन भूलकर भी चावल नहीं खाने चाहिए। विष्णु पुराण के अनुसार एकादशी पर चावल खाने से पुण्य फल नष्ट हो जाते है।

15. एकादशी के दिन केला, आम, अंगूर, बादाम, पिस्ता इत्यादि अमृत फलों का सेवन करें। (यदि संभव हो तो एक समय फलाहार करना चाहिए ।)

16. प्रत्येक वस्तु प्रभु को भोग लगाकर तथा तुलसीदल छोड़कर ग्रहण करना चाहिए। 

17. द्वादशी के दिन सुबह उठकर स्नान कर भगवान विष्णु को भोग लगाकर पंडित को भोजन करने को बाद मिष्ठान्न तथा दक्षिणा देना चाहिए। 
इसके उपरांत स्वयं अन्न ग्रहण करना चाहिए।

18. एकादशी के दिन कांसे के बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए। 

इस प्रकार नियम पूर्वक एकादशी व्रत को करने वाला दिव्य फल प्राप्त करता है, और उसके जीवन के सारे कष्‍ट समाप्त हो जाते हैं ।

(क्रमशः)
कल जया एकादशी पर लेख।
_________________________

आगामी लेख
1.  10 फर० से "जया एकादशी" विषय पर लेख
2. कल 11 फर० को, एकादशी के अवसर पर किए जाने वाले भगवान विष्णु जी के महामंत्र।
3. 12 फर० को "फाल्गुन सक्रांति" पर लेख
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
बुधवार,9.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।
मास- माघ मास।
पक्ष- शुक्ल पक्ष ।
तिथि- अष्टमी तिथि 8:33 am तक
चंद्रराशि- चंद्र वृष राशि मे।
नक्षत्र- कृतिका नक्षत्र अगले दिन 00:23 am तक
योग- ब्रह्म योग 5:49 pm तक (शुभ है)
करण- बव करण 8:33 am तक
सूर्योदय 7:04 am, सूर्यास्त 6:06 pm
अभिजित् नक्षत्र- कोई नहीं
राहुकाल - 12:35 pm से 1:58 pm (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- उत्तर दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 10 (सायं. 7 तक), 11 (रात्रि 8 उपरांत), 12 (दोपहर 4 उपरांत), 13, 14, 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 9, 27, 28
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
10 फर०- गुप्त नवरात्रे समाप्त। 12 फर०-जया एकादशी। 13 फर०-फाल्गुन कुंभ  सक्रांति अर्धरात्रि 3:26 am, (पुण्य काल अगले दिन 9:50 तक)। 14 फर०-प्रदोष व्रत (शुक्ल)/कुम्भ संक्रांति। 16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

Along with Hinduism, many other religions have adopted it, understanding the importance of fasting and fasting.  In Hinduism, fasting and fasting have been given a lot of importance, often on every festival and festival, the tradition of fasting or fasting is established.  But the rules of fasting and fasting are often seen differently in different religions.


 Similarly, in the scriptures, many rules have been prescribed for Ekadashi fasting, some of which are as follows.


 A person who wishes to observe Ekadashi fast should follow some mandatory rules from the day of Dashami.


 On Ekadashi Tithi, leave the bed in Brahma Vela, don't brush the wood in the morning, chew with lemon, jamun or mango leaves and clean the throat with your finger, but plucking the leaves from the tree is prohibited.  Therefore, take the fallen leaf itself and consume it.  If this is not possible, rinse with water twelve times.


 Even if Tulsi leaf is to be offered in the worship of Vishnu, then it should be broken a day before and kept.


 1. For Ekadashi fast, after taking bath in the morning on the day of Dashami, Lord Vishnu should be worshiped and at night one should sleep near the place of worship.


 Prohibited items like meat, garlic, onion, lentils etc. should not be consumed on the day of Dashami.


 3. In the night of Dashami Tithi, one should sleep with bed on the ground itself.  From the night of Dashami Tithi, one should observe complete celibacy and stay away from indulgences and luxuries.


 4. According to Naradpuran, the fast of Ekadashi is very dear to Lord Vishnu.  Just as Ganesh ji is worshiped on Chaturthi, Shiva ji on Trayodashi, Lakshmi ji on Panchami, similarly Lord Shri Hari Vishnu ji is worshiped on Ekadashi.

 Must use Tulsi in the worship of Vishnu, Lord Narayan is very pleased by using Tulsi.


 Therefore, while worshiping Lord Vishnu with flowers, incense, etc., the devotee should take a vow of worship.

 After that the following mantra should be chanted:


 Ekadashi nirahara: sthivvadyadhaham paralehan.

 Bhavachyut in Bhoksyami Pundarikaksha Sharanam.


 Then one should vow in front of the Lord in such a way that 'Today I will not talk to thieves, hypocrites and wicked men, nor will I hurt anyone's heart.  I will do kirtans after awakening at night.


 Pray by remembering Lord Vishnu and say - O Trilokinath!  My shame is in your hands, so give me the strength to fulfill this vow.

 After making such a vow, one should speak sweet words without getting angry throughout the day.


 (Despite this, even if by mistake, by talking to a slanderer or inadvertently there is some other error, then after having darshan of Lord Suryanarayana, worship Srihari with incense-lamp and ask for forgiveness.)


 5. After that chant this twelfth mantra 'Om Namo Bhagwate Vasudevaya'.  Sahasranama of Vishnu like Rama, Krishna, Narayan etc should be recited.


 6. Read Gita on this day or listen to Gita recitation from priest.  In this way, after fasting for the whole day, Lord Vishnu should be worshiped with reverence at night.


 7. In this way, night awakening, cow worship and charity also have special importance in the fasting of Ekadashi.  A person gets virtuous fruits by donating on this day.


 8. One should not sweep the house on the day of Ekadashi, because there is a fear of death of micro-organisms like ant etc.


 9. Hair should not be cut on this day.  No more should not be said.  Speaking too much, even the unspeakable words come out of the mouth.


 10. Donation should be done on this day as much as possible.  But never take anyone's food given by yourself.


 11. Ekadashi mixed with Dashami is considered old.


 12. Vaishnavas should observe fast on Ekadashi found on Dwadashi.  Break the fast before Trayodashi arrives.


 13. Carrot, turnip, cabbage, spinach, etc. should not be consumed by the fasting person on Ekadashi (Gyaras).


 14. On the day of Ekadashi, rice should not be eaten even after forgetting.  According to Vishnu Purana, eating rice on Ekadashi destroys virtuous fruits.


 15. Eat nectar fruits like banana, mango, grapes, almonds, pistachios etc. on Ekadashi.  (If possible, fruit should be eaten at one time.)


 16. Everything should be accepted by offering Bhog to the Lord and leaving Tulsi Dal.


 17. After getting up in the morning on the day of Dwadashi, after taking bath, after offering food to Lord Vishnu, the pandit should be given sweets and dakshina after having food.

 After this one should take food himself.


 18. Food should not be eaten in a bronze vessel on Ekadashi.


 In this way, one who observes Ekadashi fast regularly gets divine results, and all the troubles of his life end.


 (respectively)

 Article on Jaya Ekadashi tomorrow.


 upcoming articles

 1.  Article on the topic "Jaya Ekadashi" from 10 February

 2. Tomorrow on 11th February, Mahamantra of Lord Vishnu to be performed on the occasion of Ekadashi.

 3. Article on "Falgun Sankranti" on 12 February


 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Wednesday,9.2.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - Shishir - spring season.

 Month - Magha month.

 Paksha - Shukla Paksha.

 Date- Ashtami date till 8:33 am

 Moon sign - Moon in Taurus.

 Nakshatra- Kritika Nakshatra till 00:23 am the next day

 Yoga- Brahma Yoga till 5:49 pm (Good)

 Karan-Bav Karan till 8:33 am

 Sunrise 7:04 am, Sunset 6:06 pm

 Abhijit Nakshatra - none

 Rahukaal - 12:35 pm to 1:58 pm (Good work prohibited, Delhi)

 Direction – North direction.


 February Lucky Days:- 10 (till 7 pm), 11 (after 8 pm), 12 (after 4 pm), 13, 14, 15, 16 (after 10 am), 17, 18, 19 (till 10 am)  , 20, 21, 22 (till 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (up to 1 pm), 25 (after 12 pm), 26 (after 11 am)


 February inauspicious days:- 9, 27, 28


 Upcoming fasts and festivals:-

 10th Feb- Gupt Navratri ends.  12th Feb- Jaya Ekadashi.  13 Feb – Falgun Kumbh Sankranti midnight 3:26 am, (Punya Kaal till 9:50 the next day).  14 February - Pradosh fast (Shukla) / Kumbh Sankranti.  16 February - Magha Purnima fasting.  20th February – Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).


 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.


 Have a good day . 

08 फ़रवरी 2022

संक्षिप्त लेख:- आचमन देव पूजन संबंधी नियम तथा शुद्धियां Short article:- Rules and purifications related to worship of Achaman Dev

 


आचमन :-

आचमन का अर्थ होता है जल पीना। प्रार्थना, दर्शन, पूजा, यज्ञ आदि आरंभ करने से पूर्व शुद्धि के लिए, शुभ कार्यों के समय मानसिक शुद्धि तथा शारीरिक शुद्धि के लिए, मंत्र पढ़ते हुए दाहिनी हथेली पर रखकर, तीन बार जल पीना ही आचमन कहलाता है। इससे मन और हृदय की शुद्धि होती है। 


एक छोटा तांबे का लोटा और तांबे की चम्मच को आचमनी कहते हैं। इस तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें तुलसी डालकर हमेशा पूजा स्थल पर रखा जाता है। यह जल आचमन का जल कहलाता है। इस जल को तीन बार ग्रहण किया जाता है। माना जाता है कि ऐसे आचमन करने से पूजा का दोगुना फल मिलता है।


आचमन हेतु दिशा

आचमन सदैव उत्तर, ईशान या पूर्व दिशा की ओर मुख करके ही किया जाता है अन्य दिशाओं की ओर मुंह करके कदापि न करें। 


आचमन मंत्र:-

 ॐ केशवाय नमः, ॐ माधवाय नमः, ॐ गोविंदाय नमो नमः ॥


आचमन करने से लाभ:- 

आचमन करने से मानसिक और शारीरिक शुद्धि होती है, तथा इसको करने से ब्रह्मा, विष्णु तथा महेश प्रसन्न होते है । 


आचमन करने का समय:- 

पूजन, हवन, भोजन तथा प्रातःकाल और सांध्यकाल दोनो समय आचमन करना चाहिये । उपरोक्त समय मे शुरु मे एक बार आचमन करने के बाद दुबारा आचमन करना चाहिये । 

इन चार कार्यों के सिवा अन्य कार्यों मे केवल एक बार ही आचमन करे ।

यदि किसी कारणवश आचमन न हो पाये तो मंत्र बोलकर दाहिने कान को स्पर्श कर ले ।


(समाप्त)

_________


आगामी लेख

1.  7 फर० को ज्योतिषीय विषय "विभिन्न 'ऋतुओ' तथा 'मासो' मे जन्म लेने का फल"पर लेख

2. 9 फर० से "जया एकादशी" विषय पर धारावाहिक लेख

3. 11 फर० को "फाल्गुन सक्रांति" पर लेख

_________


जय श्री राम

आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹

मंगलवार,8.2.2022

श्री संवत 2078

शक संवत् 1943

सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल

ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।

मास- माघ मास।

पक्ष- शुक्ल पक्ष ।

तिथि- अष्टमी तिथि अगले दिन 8:31 am तक

चंद्रराशि- चंद्र मेष राशि मे अगले दिन 4:09 am तक तदोपरान्त वृष राशि।

नक्षत्र- भरणी नक्षत्र 9:27 pm तक

योग- शुक्ल योग 5:04 pm तक (शुभ है)

करण- विष्टि करण 7:22 pm तक 

सूर्योदय 7:05 am, सूर्यास्त 6:05 pm

अभिजित् नक्षत्र- 12:13 pm से 12:57 pm

राहुकाल - 3:20 pm से 4:43 pm (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )

दिशाशूल- उत्तर दिशा ।


फरवरी शुभ दिन:- 10 (सायं. 7 तक), 11 (रात्रि 8 उपरांत), 12 (दोपहर 4 उपरांत), 13, 14, 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)


फरवरी अशुभ दिन:- 8, 9, 27, 28


भद्रा:-  8 फर० 6:17 am से 8 फर० 7:24 pm तक ( भद्रा मे मुण्डन, गृहारंभ, गृहप्रवेश, विवाह, रक्षाबंधन आदि शुभ काम नही करने चाहिये , लेकिन भद्रा मे स्त्री प्रसंग, यज्ञ, तीर्थस्नान, आपरेशन, मुकद्दमा, आग लगाना, काटना, जानवर संबंधी काम किए जा सकतें है।

_________


आगामी व्रत तथा त्यौहार:- 

10 फर०- गुप्त नवरात्रे समाप्त। 12 फर०-जया एकादशी। 13 फर०-फाल्गुन कुंभ  सक्रांति अर्धरात्रि 3:26 am, (पुण्य काल अगले दिन 9:50 तक)। 14 फर०-प्रदोष व्रत (शुक्ल)/कुम्भ संक्रांति। 16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।

________


विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है

________


आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

English Translation :-

Aachman :-

Achaman means drinking water. Before starting prayer, darshan, worship, yagya etc., for purification, for mental purification and physical purification at the time of auspicious works, while reciting the mantra, keeping it on the right palm, drinking water three times is called Aachman. This purifies the mind and heart.


A small copper vessel and a copper spoon are called achmani. Filling water in this copper pot, putting Tulsi in it is always kept at the place of worship. This water is called the water of Aachman. This water is taken three times. It is believed that doing such achaman gives double the fruits of worship.


direction to approach

Aachman is always done by facing north, northeast or east direction, never face other directions.


Achaman Mantra :-

Om Keshavaya Namah, Om Madhavaya Namah, Om Govindaya Namo Namah.


Benefits of doing Achaman:- Performing Aachman leads to mental and physical purification, and by doing it Brahma, Vishnu and Mahesh are pleased.


Aachman time:-


Worship, havan, food and should be done both in the morning and in the evening. In the above time, after doing Aachman once in the beginning, it should be done again.

Apart from these four tasks, do the work only once.

If for some reason Aachman is not possible, then touch the right ear by reciting the mantra.


(End)


Upcoming articles


1. Article on the astrological topic "Fruits of being born in different 'seasons' and 'Maso' on 7th February"

2. Serial article on the topic "Jaya Ekadashi" from February 9

3. Article on "Falgun Sankranti" on February 11


Long live Rama

Today's Panchang, Delhi

Tuesday,8.2.2022

Shree Samvat 2078

Shaka Samvat 1943

Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

Rituah - Shishir - spring season.

Month - Magha month.

Paksha - Shukla Paksha.

Date- Ashtami date till 8:31 am the next day

Moon sign- Moon in Aries till 4:09 am the next day and then Taurus.

Nakshatra - Bharani Nakshatra till 9:27 pm

Yoga- Shukla yoga till 5:04 pm (good luck)

Karan- Vishti Karan till 7:22 pm

Sunrise 7:05 am, Sunset 6:05 pm

Abhijit Nakshatra - 12:13 pm to 12:57 pm

Rahukaal - 3:20 pm to 4:43 pm (Good work prohibited, Delhi)

Direction – North direction.


February Lucky Days:- 10 (till 7 pm), 11 (after 8 pm), 12 (after 4 pm), 13, 14, 15, 16 (after 10 am), 17, 18, 19 (till 10 am) , 20, 21, 22 (till 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (up to 1 pm), 25 (after 12 pm), 26 (after 11 am)


February inauspicious days:- 8, 9, 27, 28


Bhadra:- 8 February 6:17 am to 8 February 7:24 pm (Shunning, house start, home entry, marriage, Rakshabandhan etc. should not be done in Bhadra, but in Bhadra, women affairs, yagya, pilgrimage, operation, case, etc. Fire, cutting, animal related work can be done.


Upcoming fasts and festivals:-


10th Feb- Gupt Navratri ends. 12th Feb- Jaya Ekadashi. 13 Feb – Falgun Kumbh Sankranti midnight 3:26 am, (Punya period till 9:50 the next day). 14 February - Pradosh fast (Shukla) / Kumbh Sankranti. 16 February - Magha Purnima fasting. 20 February - Sankashti Chaturthi. 27 February - Vijaya Ekadashi. 28 February - Pradosh fast (Krishna).


Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.


Have a good day .




कामदा एकादशी व्रत 19-04-2024

☀️ *लेख:- कामदा एकादशी, भाग-1 (19.04.2024)* *एकादशी तिथि आरंभ:- 18 अप्रैल 5:31 pm* *एकादशी तिथि समाप्त:- 19 अप्रैल 8:04 pm* *काम...