17 फ़रवरी 2022

ज्योतिषीय लेख:-"नन्दादि तिथि तथा दिन एवं रात्रि कालीन जन्म का फल" Astrological article: - "Nandadi date and day and night time of birth"



ज्योतिषीय लेख:-"नन्दादि तिथि तथा दिन एवं रात्रि कालीन जन्म का फल"


।।नन्दादि तिथियो का ज्ञान।।

एक माह मे तीस दिन, इन तीस दिनो को शुक्लपक्ष तथा कृष्णपक्ष की पंद्रह-२ तिथियों में बांट कर "नन्दा, भद्रा, जया, रिक्ता और पूर्णा" पांच नाम देकर प्रत्येक तिथि में तीन-२ तिथियाँ वर्गीकृत की गई हैं, जोकि निम्नलिखित प्रकार से है। 

नन्दा, भद्रा, जया, रिक्ता और पूर्णा ये तिथियां पडवो को आदि लेकर तीन बार के फेर से क्रम पूर्वक होती हैं अर्थात जैसे-

1/6/11 तिथियाँ = नन्दा तिथि कहलाती है।
2/7/12 तिथियाँ= भद्रा तिथि कहलाती है।
3/8/13 तिथियाँ = जया तिथि कहलाती है।
4/9/14 तिथियाँ= रिक्ता तिथि कहलाती है।
5/10/पूर्णिमा/अमावस्या तिथियाँ=पूर्णा कहलाती है।


नन्दा तिथि मे जन्म लेने का फल:-
जो नन्दा 1/6/11 तिथि में जन्म लेता है वह मनुष्य महामानी, बडा पंडित, देवताओं की भक्ति में तत्पर, बडा ज्ञानी तथा स्नेह रखने वाला होता है ॥ १ ॥ 


भद्रा तिथि मे जन्म लेने का फल:-
जो मनुष्य भद्रा 2/7/12  तिथि में जन्म लेता है, वह मनुष्य भाई बन्धुओं में मान पाने वाला, राज सेवक, धनवान और संसार के भय से भीत, परमार्थ में बुद्धि रखने वाला होता है ॥ २ ॥


जया तिथि मे जन्म लेने का फल:-
जो मनुष्य जया 3/8/13 तिथि में जन्म लेता है, वह मनुष्य राजा से पूजा पाने वाला, पुत्रपौत्रादि से युक्त, बडा शूरवीर, शांत प्रकृति वाला, दीर्घ आयु वाला और दूसरे के मन की बात को जानने वाला होता है ॥ ३ ॥


रिक्ता तिथि मे जन्म लेने का फल:-
जो मनुष्य रिक्ता 4/6/14  तिथि में जन्म लेता है वह मनुष्य अनेक तर्कों का जानने वाला, बडा प्रमादी, गुरुजनों की निंदा करने वाला, शास्त्र का ज्ञाता, मद को नाश करने वाला, और बड़ा कामी होता है ॥ ४।।


पूर्णा तिथि मे जन्म लेने का फल:-
जो मनुष्य पूर्णा 5/10/15  तिथि में जन्म लेता है वह मनुष्य अनेक प्रकार धनों से पूर्ण, वेद शास्त्रार्थ के तत्व का जानने वाला, सत्य वचन कहने वाला, शुद्ध चित्त और बडा पण्डित होता है ॥ ५ ॥


।।अथ जन्म रात्रि-दिन फलम्।।


दिन का जन्म
जो मनुष्य दिन में जन्म लेता है वह सद्धर्म करने वाला, अनेक पुत्र, प्रिय पदार्थों से युक्त, कामदेव से पीडितांग, उत्तम वस्त्र पहनने वाला, बुद्धिमान, सुन्दर रूप वाला होता है ॥ १॥

रात्रिकाल का जन्म
जो मनुष्य रात्रि में जन्म लेता है, वह मन्द वाक् अर्थात तोता, अत्यंत कामार्त, क्षयरोग से युक्त, अत्यन्त मलीन, क्रूर जिसका मन और पाप संयुक्त होता है ॥ २ ॥


(क्रमशः)
कल "वारानुसार जन्म फल" विषय पर लेख।
_________________________

आगामी लेख
1. 18 फर० को ज्योतिषीय विषय "वारानुसार जन्म फल" पर लेख
2. 19 फर० को ज्योतिषीय विषय "जन्म नक्षत्र के अनुसार फल" पर लेख
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
वृहस्पतिवार,17.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।
मास- फाल्गुन मास।
पक्ष- कृष्ण पक्ष ।
तिथि- प्रतिपदा तिथि 10:43 pm तक
चंद्रराशि- चंद्र सिंह राशि मे।
नक्षत्र- मघा नक्षत्र 4:11 pm तक
योग- अतिगण्ड योग 7:45 pm तक (अशुभ है)
करण- बालव करण 10:39 am तक
सूर्योदय 6:58 am, सूर्यास्त 6:12 pm
अभिजित् नक्षत्र- 12:12 pm से 12:57 pm
राहुकाल - 1:59 pm से 3:23 pm (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- दक्षिण दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 27, 28

गण्ड मूल आरम्भ:- अश्लेषा नक्षत्र, 15 फर० 1:49 pm से 17 फर० 4:11 pm तक मघा नक्षत्र तक गंडमूल रहेगें। गंडमूल नक्षत्रों मे जन्म लेने वाले बच्चो का मूलशांति पूजन आवश्यक है।


_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

Astrological article: - "Nandadi date and day and night time of birth"



 ..Knowledge of nandadi dates..


 Thirty days in a month, dividing these thirty days into 15-2 Tithis of Shukla Paksha and Krishna Paksha, giving five names "Nanda, Bhadra, Jaya, Rikta and Poorna" three-two Tithis have been classified in each Tithi, which is as follows.  is from.


 These dates are Nanda, Bhadra, Jaya, Rikta and Poorna, taking Padvo etc., three times in sequence, i.e. like-


 1/6/11 Tithis = Nanda Tithi.

 2/7/12 Tithis = Bhadra Tithi.

 3/8/13 Tithis = It is called Jaya Tithi.

 4/9/14 Dates = Vacancies are called dates.

 5/10/ Poornima/ Amavasya dates = are called Poorna.



 Result of being born on Nanda Tithi:-

 The Nanda who is born on the 1/6/11 date is a great man, a great scholar, a devotee of the deities, very knowledgeable and loving.  1



 Result of being born on Bhadra Tithi:-

 The person who is born on the date of Bhadra 2/7/12, that person is a man who is respected among brothers, a royal servant, rich and fearful of the world, having an intellect in charity.  2



 Result of being born on Jaya Tithi:-

 The person who is born on the date of Jaya 3/8/13, is a person who is worshiped by the king, has sons and grandsons, is very brave, calm in nature, has long life and knows the matter of other's mind.  3



 Result of being born on vacant date:-

 The person who is born on the date of Rikta 4/6/14, that person is a knower of many arguments, a great arrogant, a critic of the teachers, the knower of scriptures, the destroyer of objects, and a great worker.  4.



 Result of being born on Poorna Tithi:-

 The person who is born on the date of Poorna 5/10/15, that person is full of wealth in many ways, knows the essence of Vedas, speaks truthful words, has a pure mind and a great scholar.  5



 Ath birth night-day fruit..



 day of birth

 A person who is born in the day is virtuous, has many sons, is endowed with dear things, suffers from Kamadeva, wears good clothes, is intelligent, has a beautiful appearance.  1॥


 night born

 The man who is born in the night, he is a parrot, a parrot, extremely lustful, with tuberculosis, very dirty, cruel, whose mind and sin are combined.  2



 (respectively)

 Tomorrow article on the topic "Birth wise by birth".


 upcoming articles

 1. Article on astrological topic "Birth wise according to birth" on February 18

 2. Article on astrological topic "Fruits according to birth constellation" on February 19


 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Thursday, 17.2.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - Shishir - spring season.

 Month - Falgun month.

 Paksha - Krishna Paksha.

 Date- Pratipada date till 10:43 pm

 Moon Sign - Moon in Leo.

 Nakshatra - Magha Nakshatra till 4:11 pm

 Yoga- Atiganda Yoga till 7:45 pm (inauspicious)

 Karan- Balav Karan till 10:39 am

 Sunrise 6:58 am, Sunset 6:12 pm

 Abhijit Nakshatra - 12:12 pm to 12:57 pm

 Rahukaal - 1:59 pm to 3:23 pm (Good work prohibited, Delhi)

 Dishashul - South direction.


 February Lucky Days:- 17, 18, 19 (till 10 am), 20, 21, 22 (till 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (till 1 pm), 25 (after 12 pm), 26 (  after 11 am)


 February inauspicious days:- 27, 28


 Gand Mool Aarambh:- Ashlesha Nakshatra, from 15 Feb 1:49 pm to 17 Feb 4:11 PM Gandmool will remain till Magha Nakshatra.  Children born in Gandmool constellations need to worship Moolshanti.


 Upcoming fasts and festivals:-

 20 February - Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).


 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.


 Have a good day . 

16 फ़रवरी 2022

ज्योतिषीय लेख:-"पक्ष फल" तथा "जन्म तिथि के अनुसार जन्म का फल" Astrological articles: - "Park Phal" and "Birth Result according to date of birth"


ज्योतिषीय लेख:- "पक्ष फल" तथा "जन्म तिथि के अनुसार जन्म का फल"
 


।। अथ पक्ष फलम् ।।

वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार एक वर्ष में बारह महीने, तथा प्रत्येक माह के दो पक्ष होते हैं क्रमशः शुक्ल पक्ष तथा कृष्ण पक्ष। दोनो पक्षों में जन्म लेने का फल निम्नलिखित प्रकार से होता है।


कृष्णपक्ष में जन्म:-
जो मनुष्य कृष्णपक्ष में जन्म लेता है वह बडा क्रूर दुर्मुख (कुरूप), स्त्री से द्वेष करने वाला,  हीन बुद्धि और दूसरे मनुष्य की सहायता चाहने वाला होता है। ।। १ ।।

शुक्लपक्ष में जन्म:-
शुक्लपक्ष में जन्म लेने वाला पुरुष पूर्णमासी के चन्द्रमा के समान मुख वाला, धनी, उद्यमी, अनेक शास्त्रों को जानने वाला, सब कामों में कुशल और ज्ञानवान होता है ॥ २ ॥



।। अथ जन्मतिथि फलम् ।।

वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार एक महीने में तीस तिथियाँ होती हैं, तिथि की गणना शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से आरंभ होकर कृष्ण पक्ष की अमावस्या अर्थात तीसवी तिथि तक की जाती है। दोनो पक्षों की विभिन्न तिथियो तथा पूर्णिमा एवं अमावस्या में जन्म लेने का फल निम्नलिखित प्रकार से होता है।

प्रतिपदा तिथि का जन्म
जो मनुष्य प्रतिपदा तिथि में जन्म लेता है वह दुष्टों के संग में रहने वाला, धनहीन, कुल को संताप देने वाला और अनेक व्यसनों में आसक्त चित होता है।

द्वितीया तिथि का जन्म
द्वितीया तिथि में जन्म लेने वाला आदमी परस्त्री गामी, सत्य शौच से रहित, चोर और स्नेहरहित होता है ॥ २ ॥

तृतीया तिथि का जन्म
तृतीया तिथि में जन्म लेने वाला पुरुष चेतनता रहित, सदा विकल, द्रव्यहीन (धनहीन) और नित्य दूसरों से द्वेष करने वाला होता है ॥ ३ ॥

चतुर्थी तिथि का जन्म
चतुर्थी तिथि में जन्म लेने वाला पुरुष बडा भोगी, दाता मित्रों से स्नेह रखने वाला, बडा चतुर और धन संतान से युक्त होता है ॥ ४।। 

पचंमी तिथि का जन्म
जो पुरुष पंचमी तिथि में जन्म लेता है, वह मनुष्य व्यवहार में कुशल, गुणों का ग्रहण करने वाला, माता पिता की रक्षा करने वाला, दाता, भोक्ता और अल्पप्रीति रखने वाला होता है ॥ ५ ॥

षष्ठी तिथि का जन्म
जो मनुष्य षष्ठी तिथि में जन्म लेता है, वह अनेक देशों में घूमने वाला, सदा कलह करने वाला और केवल अपने पेट का पोषण करने वाला होता है॥६॥

सप्तमी तिथि का जन्म
जो सप्तमी तिथि में जन्म लेता है, वह मनुष्य थोडे में ही संतोष रखने वालो बड़ा तेजस्वी, सौभाग्य, गुण संपन्न, पुत्रवान और धन सम्पन्न होता है ॥ ७ ॥

अष्टमी तिथि का जन्म
अष्टमी तिथि का जन्म लेने वाला पुरुष धर्मात्मा, सत्य बोलने वाला, दानी, भोगो को भोगने वाला, प्राणियों पर दया करने वाला, गुणों का जानने वाला और सब कामो का जानने वाला होता है।।८।।

नवमी तिथि का जन्म
जो नवमी तिथि में जन्म लेता है वह पुरुष देवताओं की पूजा करने चाला, पुत्रवान्, धन और स्त्री में आसक्त मन वाला और नित्य शास्त्राभ्यास करने वाला होता है ॥ ९ ॥

दशमी तिथि का जन्म
दशमी तिथि में जन्म लेने वाला पुरुष धर्म अधर्म को जानने वाला, देवताओं का सेवक, यज्ञ कराने वाला तेजस्वी और सदा सुखी होता है ॥ १० ॥ 

एकादशी तिथि का जन्म
एकादशी तिथि में जन्म लेने वाला मनुष्य थोडे ही में सन्तोषी, राजमहल में आने जाने वाला, बडा पवित्र, धन-पुत्र युक्त, और बडा बुद्धिमान होता हैं ॥११॥

द्वादशी तिथि का जन्म
द्वादशी तिथि में जो पुरुष जन्म लेता है, वह बडा चंचल, चपलता को जानने वाला, सदा दुर्बल अंग वाला और देशों में भ्रमण करने वाला होता है।।१२।।

त्रयोदशी तिथि का जन्म
जो त्रयोदशी तिथि में जन्म लेता है वह पुरुष महासिद्ध, बडा बुद्धिमान, शास्त्र में अभ्यास रखने वाला जितेन्द्रिय और परोपकारी होता है।

चतुर्दशी तिथि का जन्म
जो मनुष्य चतुर्दशी तिथि के दिन जन्म लेता है वह मनुष्य बडा धनाढ्य, धर्म करने वाला, शूरवीर, संतों के वाक्य का पालन करने वाला, राजाओं को मान्य और बडा यशस्वी होता है ।। १४ ।।

पूर्णिमा तिथि का जन्म
पूर्णिमा तिथि में जन्म लेनेवाला मनुष्य बडा श्रीमान्, बुद्धिमान, भोजन करने में अति लालसा रखने वाला, उत्साही और परस्त्रियों में अत्यन्त आसक्त होता है ।

अमावस्या तिथि का जन्म
जो मनुष्य अमावस्या तिथि में जन्म लेता है वह मनुष्य बडा आलसी, सबसे द्वेष करने वाला, क्रोधी अति मूर्ख, बडा पराक्रमी और मूर्ख राजा का मंत्री और बडा ज्ञानी होता है ।। १६ ।। 

(क्रमशः)
कल "नन्दादि तिथि तथा दिन अथवा रात्रिकालीन जन्म का फल" विषय पर लेख।
_________________________

आगामी लेख
1. 17 फर० को ज्योतिषीय विषय "नन्दादि तिथि तथा दिन एवं रात्रिकालीन जन्म का फल" पर लेख
2. 18 फर० को ज्योतिषीय विषय "वारानुसार जन्म फल" पर लेख
3. 19 फर० को ज्योतिषीय विषय "जन्म नक्षत्र के अनुसार फल" पर लेख
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
बुधवार,16.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।
मास- माघ मास।
पक्ष- शुक्ल पक्ष ।
तिथि- पूर्णिमा तिथि 10:28 pm तक
चंद्रराशि- चंद्र कर्क राशि मे 3:14 pm तक तदोपरान्त सिंह राशि।
नक्षत्र- अश्लेषा नक्षत्र 3:14 pm तक
योग- शोभन योग 8:42 pm तक (शुभ है)
करण- विष्टि करण 10:10 am तक
सूर्योदय 6:59 am, सूर्यास्त 6:11 pm
अभिजित् नक्षत्र- कोई नहीं
राहुकाल - 12:35 pm से 1:59 pm* (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- उत्तर दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 27, 28

भद्रा:- 15 फर० 9:43 pm से 16 फर० 10:05 am तक ( भद्रा मे मुण्डन, गृहारंभ, गृहप्रवेश, विवाह, रक्षाबंधन आदि शुभ काम नही करने चाहिये , लेकिन भद्रा मे स्त्री प्रसंग, यज्ञ, तीर्थस्नान, आपरेशन, मुकद्दमा, आग लगाना, काटना, जानवर संबंधी काम किए जा सकतें है।

गण्ड मूल आरम्भ:- अश्लेषा नक्षत्र, 15 फर० 1:49 pm से 17 फर० 4:11 pm तक मघा नक्षत्र तक गंडमूल रहेगें। गंडमूल नक्षत्रों मे जन्म लेने वाले बच्चो का मूलशांति पूजन आवश्यक है।
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

Astrological articles: - "Park Phal" and "Birth Result according to date of birth"





   That's the side result.


 According to the Vedic Hindu calendar, there are twelve months in a year, and each month has two Pakshas, ​​Shukla Paksha and Krishna Paksha respectively.  The result of taking birth in both the sides is as follows.



 Born in Krishna Paksha:-

 A person who is born in the Krishna Paksha is very cruel, dur-faced (ugly), who hates women, has inferior intellect and seeks the help of other human beings.  ,  1.


 Born in Shukla Paksha:-

 A person born in Shukla Paksha is full moon-like face, wealthy, enterprising, knows many scriptures, is skilled and knowledgeable in all works.  2




 That's the date of birth.


 According to the Vedic Hindu calendar, there are thirty Tithis in a month, the date is calculated starting from Shukla Paksha Pratipada till the new moon day of Krishna Paksha i.e. the thirtieth.  The results of taking birth on different dates of both the sides and on full moon and new moon are as follows.


 pratipada date of birth

 The person who is born on Pratipada Tithi, he lives in the company of the wicked, is moneyless, gives trouble to the family and is enamored of many addictions.


 Dvitiya  date of birth

 A person born on Dwitiya Tithi is promiscuous, devoid of true defecation, thief and without affection.  2


 Tritiya  birth date

 A person born on Tritiya Tithi is conscious, always devoid of money, moneyless and always hating others.  3


 Chaturthi date of birth

 A person born on Chaturthi Tithi is a big beneficiary, loving to donor friends, very clever and rich in children.  4.


 fifth date of birth

 A person who is born on Panchami Tithi is skilled in human behavior, possessor of virtues, protector of parents, giver, enjoyer and has little love.  5


 Six birth date

 The person who is born on Shashthi Tithi, he roams in many countries, is always quarrelsome and takes care of his stomach only.


 Saptami date of birth

 One who is born on the seventh date, that person, having contentment in a little, becomes very brilliant, fortunate, full of virtues, son-in-law and rich in wealth.  7


 Ashtami date of birth

 A person born on Ashtami date is virtuous, truth-speaker, charitable, enjoyer of pleasures, merciful to living beings, knower of virtues and knower of all works.


 navami date of birth

 One who is born on Navami Tithi is capable of worshiping male deities, having a son-in-law, having a mind attached to wealth and women, and doing regular scriptures.  9


 tenth date of birth

 A person born on the tenth day is the one who knows Dharma, unrighteousness, the servant of the gods, the one who performs the Yagya, and is always happy.  10


 Ekadashi date of birth

 A person born on Ekadashi Tithi is little contented, coming to the palace, very pious, rich in sons, and very intelligent.


 dwadashi date of birth

 12


 Trayodashi date of birth

 One who is born on Trayodashi Tithi is a great man, very intelligent, having practice in the scriptures, Jitendriya and benevolent.


 Chaturdashi date of birth

 The person who is born on the day of Chaturdashi, that person is very rich, religious, brave, follows the words of saints, is acceptable to kings and becomes very successful.  14.


 full moon date of birth

 A person born on the full moon date is a great gentleman, intelligent, very greedy for food, enthusiastic and very attached to women.


 new moon date of birth

 The person who is born on the new moon day, that person is very lazy, most hated, very angry, very foolish, very mighty and foolish, is the minister of the king and very knowledgeable.  16.


 (respectively)

 Tomorrow article on the topic "Nandadi date and results of day or night birth".


 upcoming articles

 1. Article on the astrological topic "Nandadi date and day and night birth results" on February 17

 2. Article on the astrological topic "Birth wise according to birth" on February 18

 3. Article on the astrological topic "Fruits according to birth constellation" on 19 February


 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Wednesday, 16.2.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - Shishir - spring season.

 Month - Magha month.

 Paksha - Shukla Paksha.

 Date- Poornima date till 10:28 pm

 Moon sign- Moon in Cancer till 3:14 pm and then Leo sign.

 Nakshatra - Ashlesha Nakshatra till 3:14 pm

 Yoga- Shobhan Yoga till 8:42 pm (good luck)

 Karan- Vishti Karan till 10:10 am

 Sunrise 6:59 am, Sunset 6:11 pm

 Abhijit Nakshatra - none

 Rahukaal - 12:35 pm to 1:59 pm* (Good work prohibited, Delhi)

 Direction – North direction.


 February Lucky Days:- 16 (after 10 am), 17, 18, 19 (till 10 am), 20, 21, 22 (till 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (up to 1 pm), 25 (  After 12 noon), 26 (after 11 am)


 February inauspicious days:- 27, 28


 Bhadra:- 15 February 9:43 pm to 16 February 10:05 am (Shunning, housewarming, home entry, marriage, Rakshabandhan etc. should not be done in Bhadra, but in Bhadra, women affairs, yagya, pilgrimage, operation, case, etc.  Fire, cutting, animal related work can be done.


 Gand Mool Aarambh:- Ashlesha Nakshatra, from 15th Feb 1:49 pm to 17th Feb 4:11 pm Gandmool will remain till Magha Nakshatra.  Children born in Gandmool constellations need to worship Moolshanti.


 Upcoming fasts and festivals:-

 16 February - Magha Purnima fasting.  20 February - Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).


 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.

 Have a good day .

15 फ़रवरी 2022

लेख:- माघ पूर्णिमा (16 फरवरी 2022) Article:- Magha Purnima (16 February 2022)



लेख:- माघ पूर्णिमा (16 फरवरी 2022)


पूर्णिमा तिथि आरंभ- 16.02.2022, 9:42 am.
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 16.02.2022,10:55 pm.

वर्ष 2022 मे पूर्णिमा के अवसर पर सत्यनारायण व्रत 16 फरवरी को रखा जायेगा । स्नान-दान, जप इत्यादि शुभ कामो हेतु माघ पूर्णिमा 16 फरवरी को मनाई जाएगी।


हिन्दू मान्यतानुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंद्रहवीं तिथि को पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और जप अत्यंत पुण्यदायी होते हैं।

शास्त्रों मे वर्णित है कि माघ माह में देवता पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य रूप धारण कर प्रयाग में स्नान तथा दान करते हैं । अतः माघ का सम्पूर्ण महीना तो स्नान-दान के लिए तो शुभ है ही, उस पर माघ पूर्णिमा के दिन प्रयाग में त्रिवेणी स्नान करना और भी अधिक शुभ माना जाता है। इससे सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, और मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। 

इस दिन यदि प्रयाग मे संगम स्नान संभव न हो तो घर के नजदीक कुआं, बावड़ी, सरोवर, कोई भी पवित्र नदी जैसे गंगा, यमुना, नर्मदा, इत्यादि में स्नान करना चाहिए, और यदि यह भी संभव न हो तो, अवश्य ही घर मे जल मे गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए ।

माघ पूर्णिमा का स्नान सब कुछ प्रदान करता है । इस दिन तीर्थ स्नान से दीर्घ आयु प्राप्त होती है । अकाल मृत्यु से रक्षा होती है । आरोग्य, रूप, बल, सौभाग्य व सदाचरण प्राप्त होता है। संतानवृद्धि, सत्संग, सत्य और उदारभाव आदि का प्राकट्य होता है। 

इस दिन व्रत रखने से भी अनंत पुण्य की प्राप्ति   होती है। इस दिन पूरे दिन विष्णु भगवान का ध्यान करना चाहिए। उनका नाम स्मरण करें। शाम को सत्यनारायण की कथा करें और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलें।

माघ पूर्णिमा में पुण्यस्नान, दान, तप, होम और उपवास भयंकर पापों का भी नाश कर देते हैं और जीव को उत्तम गति प्रदान करते हैं, इसलिए स्वर्ग पाने के अभिलाषी मनुष्य, सभी पापो से मुक्ति पाने के लिए, और भगवान विष्णु जी की प्रीति को पाने के लिए प्रत्येक मनुष्य को "माघ पूर्णिमा" के पावन दिन स्नान, दान, पूजा-पाठ, जप-तप जरूर करना चाहिये 


माघ पूर्णिमा के दिन मनाये जाने वाले अन्य उत्सव:-
1. माघ की पूर्णिमा के दिन संत रविदास जयंती मनाई जाती है ।
2. श्री ललित और श्री भैरव जयंती भी इसी दिन मनाई जाती है।


माघ पूर्णिमा पर किए किए जाने वाले पुण्य कर्म
1. ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर त्याग कर पुण्य स्नान करना।
2. सूर्य अर्ध्य
3. विष्णु अथवा सत्यनारायण पूजन, व्रत, जप तथा हवन
4. दान

1. ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर त्याग कर पुण्य स्नान:-
माघ पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पूर्व किसी पवित्र नदी, सरोवर, जलाशय, कुआं या बावड़ी में स्नान करके साफ अथवा नये वस्त्र धारण करना चाहिए ।

2. सूर्य अर्ध्य
स्नान के बाद सूर्य मंत्र के साथ सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।

3. विष्णु अथवा सत्यनारायण पूजन, जप तथा हवन

लकडी की चौकी पर पीले रंग का वस्त्र बिछाकर, भगवान विष्णु जी का चित्र स्थापित करना चाहिए । 

पूजा स्थल पर पीतल के लोटे में गंगाजल और जल मिलाकर रखें, उसपर एक नारियल स्थापित करे । तत्पश्चात गाय के घी की ज्योत प्रज्वलित करे ।

तदोपरान्त भगवान विष्णु के मन्त्र का जाप:-
ॐ मधुसूदनाय नमः  

उपरोक्त मन्त्र का 108 बार या अपनी सामर्थ्य के अनुसार अधिक से अधिक जाप करें । जाप के बाद जल को घर मे तथा अपनी रसोईघर में छिड़क दें और थोड़ा सा जल स्वयं भी पीएं ।

अंत मे मिट्टी के दीये में देसी कपूर जलाकर सारे घर में घुमा देना चाहिए ।

इसके उपरांत आटे का दीया बनाकर उसमें गाय का घी डालकर, कलावे की बाती से प्रज्वलित करके
एक दोने में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर यह दीया उसके ऊपर रखें और मन ही मन अपनी इच्छा बोलते हुए यह दीया केले के पेड़ के नीचे रखकर रोली, मौली, चावल, धूप-दीप, पीले फल, पीले फूल, केले, मिष्ठान आदि से पूजन करें और मन की इच्छा जरूर भगवान के सामने मन ही मन मनोकामना पूर्ण करने हेतु प्रार्थना करे ।

माघ पूर्णिमा पर सत्यनारायण पूजन तथा व्रत:-
इस भगवान सत्यनारायण जी कि कथा की जाती है। भगवान विष्णु की पूजा में केले के पत्ते व फल, पंचामृत, सुपारी, पान, तिल, मोली, रोली, कुमकुम, दूर्वा का उपयोग किया जाता है।

जप तथा हवन
अंत मे काले तिल से हवन और हवन के उपरांत  पितरों का तर्पण अवश्य करना चाहिए।

4. माघ पूर्णिमा के दान:-
1. माघ पूर्णिमा को जो भी व्यक्ति अठारह पुराणो का दान या उनमे मे से एक पुराण विशेषतः " ब्रह्रावैवर्तपुराण" का दान करता है, वह जीवन-मरण के झमेलो से मुक्त होकर ब्रह्रालोक मे निवास करता है 

2. माघ पूर्णिमा के अवसर पर जो मनुष्य धर्मस्थान मे, गरीबो -लाचारो तथा अपाहिजो को अन्न तथा गर्म कपड़े अथवा बिस्तर का दान करते हैं, वह समस्त जन्तुओ से भरे हुए नरक के दर्शन नही करता और स्वर्ग मे वास करता है ।

3. मध्याह्न काल में गरीब व्यक्ति और ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देना चाहिए । 

4. इस दिन गरीबों तथा ब्राह्मणो को स्वर्ण, तिल, कम्बल, पुस्तकें, पंचांग, ऊनी वस्त्र और अन्नादि दान करने से पुण्य मिलता है। 

5. माघ पूर्णिमा के दिन जल में तिल प्रवाह करना भी विशेष फलदायी होता है।

6. शास्त्रों के अनुसार इस दिन पीपल के वृक्ष में लक्ष्मी का आगमन होता है। अतः प्रातः स्नानादि अन्य शुभ कर्मो के उपरांत पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें और मिठाई का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से तैतीस कोटि देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।


माघ पूर्णिमा पर निषेध कर्म:-
1. शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए, इस दिन देर तक सोने से जीवन में दुर्भाग्य आता है। 

2. माघ पूर्णिमा के दिन घर को साफ रखना आवश्यक है, इस दिन घर को गंदा रखने से घर में नकारात्मक उर्जा का वास होने लगता है। जिससे  लक्ष्मी का आगमन अवरूद्ध होता है।

3. माघ पूर्णिमा के दिन काला वस्त्र पहनना निषेध माना गया है।

4. माघ पूर्णिमा के दिन घर में किसी प्रकार का कलह नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति नहीं रहती। इस दिन घर के बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से पितृ दोष लगता है, जिससे जीवन में तमाम तरह की दिक्कतें होने लगती है।

5. माघ पूर्णिमा के दिन श्रौर कर्म अर्थात बाल, दाड़ी, नाखून इत्यादि नहीं कटवाना चाहिए, ऐसा करने से दोष लगता है।  

6. माघ पूर्णिमा के दिन भूलवश भी किसी ना तो किसी की निंदा करनी चाहिए और ना ही अपशब्द बोलना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि घर से चली जाती है।

(समाप्त)
_________________________

आगामी लेख
1. 15 फर० को "माघ पूर्णिमा" पर लेख।
2. 16 फर० को ज्योतिषीय विषय "पक्ष मे जन्म  फल' तथा जन्म तिथि के अनुसार फल" पर लेख
3. 17 फर० को ज्योतिषीय विषय "नन्दादि तिथि तथा दिन अथवा रात्रिकालीन जन्म का फल" पर लेख
4. 18 फर० को ज्योतिषीय विषय "वारानुसार जन्म फल" पर लेख
5. 19 फर० को ज्योतिषीय विषय "जन्म नक्षत्र के अनुसार फल" पर लेख
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
मंगलवार,15.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।
मास- माघ मास।
पक्ष- शुक्ल पक्ष ।
तिथि- चतुर्दशी तिथि 9:45 pm तक
चंद्रराशि- चंद्र कर्क राशि मे।
नक्षत्र- पुष्य नक्षत्र 1:49 pm तक
योग- सौभाग्य योग 9:17 pm तक (शुभ है)
करण- गर करण 9:12 am तक
सूर्योदय 7 am, सूर्यास्त 6:11 pm
अभिजित् नक्षत्र- 12:13 pm से 12:57 pm
राहुकाल - 3:23 pm से 4:47 am (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- उत्तर दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 27, 28

गण्ड मूल आरम्भ:- अश्लेषा नक्षत्र, 15 फर० 1:49 pm से 17 फर० 4:11 pm तक मघा नक्षत्र तक गंडमूल रहेगें।  गंडमूल नक्षत्रों मे जन्म लेने वाले बच्चो का मूलशांति पूजन आवश्यक है।

सर्वार्थ सिद्ध योग :-  15 फर० 1:49 pm से 16 फर० 7 am तक  (यह एक शुभयोग है, इसमे कोई व्यापारिक या कि राजकीय अनुबन्ध (कान्ट्रेक्ट) करना, परीक्षा, नौकरी अथवा चुनाव आदि के लिए आवेदन करना, क्रय-विक्रय करना, यात्रा या मुकद्दमा करना, भूमि , सवारी, वस्त्र आभूषणादि का क्रय करने के लिए शीघ्रतावश गुरु-शुक्रास्त, अधिमास एवं वेधादि का विचार सम्भव न हो, तो ये सर्वार्थसिद्धि योग ग्रहण किए जा सकते हैं।

रवि योग :- 14 फर० 11:53 am से 15 फर० 1:49 pm तक  यह एक शुभ योग है, इसमे किए गये दान-पुण्य, नौकरी  या सरकारी नौकरी को join करने जैसे कायों मे शुभ परिणाम मिलते है । यह योग, इस समय चल रहे, अन्य बुरे योगो को भी प्रभावहीन करता है।
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

Article:- Magha Purnima (16 February 2022)



 Purnima date start- 16.02.2022, 9:42 am.

 Purnima date ends - 16.02.2022,10:55 pm.


 In the year 2022, on the occasion of Purnima, Satyanarayan Vrat will be kept on 16 February.  Magh Purnima will be celebrated on 16 February for auspicious works like bathing, charity, chanting etc.



 According to Hindu belief, the full moon that falls on the fifteenth day of the Shukla Paksha of the month of Magha is called Magha Purnima.  Bathing, charity and chanting on Magha Purnima are extremely rewarding.


 It is mentioned in the scriptures that in the month of Magha, the deities come to the earth and take human form and bathe and donate in Prayag.  Therefore, the entire month of Magh is not only auspicious for bathing and charity, but taking a Triveni bath in Prayag on the day of Magh Purnima is considered even more auspicious.  It fulfills all the wishes and also leads to salvation.


 On this day, if it is not possible to take a Sangam bath in Prayag, then one should take a bath in the well, stepwell, lake, any holy river like Ganga, Yamuna, Narmada, etc. near the house, and if this is also not possible, then definitely at home.  One should take bath by mixing Gangajal in water.


 The bath of Magha Purnima provides everything.  Taking a holy dip on this day gives long life.  Premature death is saved.  Health, form, strength, good fortune and good conduct are attained.  There is a manifestation of child growth, satsang, truth and generosity etc.


 Even by observing fast on this day one attains infinite virtue.  On this day Lord Vishnu should be meditated for the whole day.  Remember his name.  In the evening, do the story of Satyanarayan and break the fast by offering Arghya to the moon.


 Punyasnana, charity, penance, homa and fasting in Magha Purnima destroy even the dreaded sins and give the best pace to the soul, so human beings aspire to heaven, to get freedom from all sins, and love Lord Vishnu.  To achieve this, every person must do bath, charity, worship, chanting and tapasya on the holy day of "Magha Purnima".



 Other festivals celebrated on the day of Magha Purnima:-

 1. Sant Ravidas Jayanti is celebrated on the full moon day of Magh.

 2. Shri Lalit and Shri Bhairav ​​Jayanti are also celebrated on this day.



 Virtuous deeds to be done on Magha Purnima

 1. Leaving the bed in Brahma Muhurta, take a holy bath.

 2. Surya Ardhya

 3. Vishnu or Satyanarayan worship, fasting, chanting and havan

 4. Charity


 1. Relinquishing the bed in Brahma Muhurta and taking a holy bath:-

 On the day of Magha Purnima, before sunrise, after taking a bath in a holy river, lake, reservoir, well or stepwell, one should wear clean or new clothes.


 2. Surya Ardhya

 After bathing, Arghya should be offered to the Sun God with Surya Mantra.


 3. Vishnu or Satyanarayan worship, chanting and havan


 A picture of Lord Vishnu should be established by laying a yellow cloth on a wooden post.


 At the place of worship, mix Gangajal and water in a brass pot and place a coconut on it.  After that light the flame of cow's ghee.


 Thereafter chanting the mantra of Lord Vishnu:-

 Om Madhusudanaya Namah


 Chant the above mantra 108 times or more as per your capacity.  After chanting, sprinkle water at home and in your kitchen and drink some water yourself.


 In the end, desi camphor should be lit in an earthen lamp and circulated in the whole house.


 After this, after making a lamp of flour, pouring cow's ghee in it, lighting it with a wick.

 Make a swastika with turmeric in a pair and place this lamp on it and keeping it under a banana tree, keeping this lamp under a banana tree, worship with roli, molly, rice, incense-lamp, yellow fruits, yellow flowers, bananas, sweets etc.  Do the desire of the mind and definitely pray in front of God to fulfill the wish.


 Satyanarayan worship and fast on Magha Purnima:-

 The story of this Lord Satyanarayan ji is done.  Banana leaves and fruits, panchamrit, betel nut, betel, sesame, moli, roli, kumkum, durva are used in the worship of Lord Vishnu.


 chanting and offering

 In the end, after the Havan and Havan with black sesame, the ancestors must be offered tarpan.


 4. Donations of Magha Purnima:-

 1. On Magha Purnima, whoever donates eighteen Puranas or one of them, especially "Brahvaivarta Purana", lives in Brahmaloka, freed from the mess of life and death.


 2. On the occasion of Magha Purnima, the person who donates food and warm clothes or bedding to the poor, helpless and handicapped in the religious place, does not see the hell full of all the animals and lives in heaven.


 3. In the mid-day period, poor people and brahmins should be given food and donated-dakshina.


 4. On this day, donating gold, sesame seeds, blankets, books, almanac, woolen clothes and food items to the poor and Brahmins gives merit.


 5. Flowing sesame seeds in water on Magh Purnima is also very fruitful.


 6. According to the scriptures, on this day Lakshmi arrives in the Peepal tree.  Therefore, after bathing in the morning and other auspicious works, offer water to the Peepal tree and sweets should be offered.  By doing this one gets the grace of thirty three categories of deities.



 Prohibition Karma on Magha Purnima:-

 1. According to the scriptures, one should not sleep for long on the day of Magh Purnima, sleeping late on this day brings bad luck in life.


 2. It is necessary to keep the house clean on the day of Magh Purnima, keeping the house dirty on this day, negative energy starts to reside in the house.  Due to which the arrival of Lakshmi is blocked.


 3. Wearing black clothes on Magh Purnima is considered a taboo.


 4. On the day of Magha Purnima, there should not be any kind of discord in the house, because by doing this there is no peace and happiness in life.  On this day, the elders of the house should not be insulted, because doing so causes Pitra Dosh, which leads to all kinds of problems in life.


 5. On the day of Magh Purnima, Shroor karma i.e. hair, beard, nails etc. should not be cut, doing so causes a defect.


 6. On the day of Magha Purnima, one should neither criticize nor utter abusive words even by mistake.  It is believed that by doing this, happiness and prosperity go away from the house.


 (End)

 


 upcoming articles

 1. Article on "Magh Purnima" on 15 February.

 2. Article on the astrological topic "Birth in the side, fruit and fruit according to date of birth" on 16 February

 3. Article on the astrological topic "Nandadi date and day or night time of birth" on February 17

 4. Article on the astrological topic "Birth wise according to birth" on February 18

 5. Article on astrological topic "Fruits according to birth constellation" on February 19



 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Tuesday, 15.2.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - Shishir - spring season.

 Month - Magha month.

 Paksha - Shukla Paksha.

 Date - Chaturdashi date up to 9:45 pm

 Moon Sign - Moon in Cancer.

 Nakshatra - Pushya Nakshatra till 1:49 pm

 Yoga - Saubhagya Yoga till 9:17 pm (good luck)

 Karan- yaar karan till 9:12 am

 Sunrise 7 am, Sunset 6:11 pm

 Abhijit Nakshatra - 12:13 pm to 12:57 pm

 Rahukaal - 3:23 pm to 4:47 am (Good work prohibited, Delhi)

 Direction – North direction.


 February Lucky Days:- 15, 16 (after 10 am), 17, 18, 19 (till 10 am), 20, 21, 22 (till 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (till 1 pm),  25 (after 12 noon), 26 (after 11 a.m.)


 February inauspicious days:- 27, 28


 Gand Mool Aarambh:- Ashlesha Nakshatra, from 15 Feb 1:49 pm to 17 Feb 4:11 PM Gandmool will remain till Magha Nakshatra.  Children born in Gandmool constellations need to worship Moolshanti.


 Sarvartha Siddha Yoga :- 15 Feb 1:49 PM to 16 Feb 7 AM  (This is an auspicious yoga, in this, doing any business or state contract, applying for examination, job or election etc., buying and selling  If the thought of Guru-Shukrast, Adhimas and Vedas is not possible in a hurry to purchase land, ride, clothes, jewelery etc., travel or litigation, then these Sarvarthasiddhi Yogas can be adopted.


 Ravi Yoga :- 14 Feb 11:53 am to 15 Feb 01:49 PM This is an auspicious yoga, good results are found in works like charity, job or joining a government job.  This yoga also neutralizes the other bad yogas that are going on at this time.



 Upcoming fasts and festivals:-

 16 February - Magha Purnima fasting.  20th February – Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).

 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.


 Have a good day . 

14 फ़रवरी 2022

संक्षिप्त लेख :- शनि या राहु पीडा निवारक प्रयोग Short article:- Shani or Rahu pain prevention experiment



संक्षिप्त लेख :- शनि या राहु पीडा निवारक प्रयोग

जन्मपत्रिका के अनुसार क्रूरग्रह शनि या राहु देव के कोपवश शारीरिक कष्ट, मारकेष, मुकद्दमा मे पराजय का डर, अथवा नौकरी- कामधंधा या व्यापार मे परेशानी या नुकसान हो रहा हो तो इनके कोप को शांत करके विकट संकटों से बाहर आने हेतु निम्नलिखित प्रयोग करे तो निश्चित रूप से इन दोनो क्रूर ग्रहो का कोप शांत होकर इनकी कृपा भी प्राप्त होती है ।

आधा किलो काले चने तथा आधा किलो उडद की दाल को पीसकर आटा बना ले। अब इस आटे को आपस मे मिलाकर, इसमे मीठा (शक्कर या चीनी) मिलाकर गूंध ले। गूंधे हुए आधे आटे के सरसो के तेल मे तलकर मीठे वडे बनाकर, भैसा, कुत्ते तथा चीटियों को खिलाये तथा दो वडे पीपल के नीचे रख आये ।

अब आधे बचे गूंधे हुए हुए आटे की गोलियाँ बनाकर मछलियों को खिला दे । 

ऐसा सात या ग्यारह शनिवार करते रहे, निश्चित रूप से कष्ट कटेगे और मनोरथ पूर्ण होगे। जरूरत होने पर इस उपाय को आगे भी जारी रख सकते है ।

(समाप्त)
_________________________

आगामी लेख
1. 15 फर० को "माघ पूर्णिमा" पर लेख।
2. 16 फर० को ज्योतिषीय विषय "पक्ष मे जन्म  फल' तथा जन्मतिथि के अनुसार फल" पर लेख
3. 17 फर० को ज्योतिषीय विषय "नन्दादि तिथि तथा दिन अथवा रात्रिकालीन जन्म का फल" पर लेख
4. 18 फर० को ज्योतिषीय विषय "वारानुसार जन्म फल" पर लेख
5. 19 फर० को ज्योतिषीय विषय "जन्म नक्षत्र के अनुसार फल" पर लेख
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
सोमवार,14.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।
मास- माघ मास।
पक्ष- शुक्ल पक्ष ।
तिथि- त्रयोदशी तिथि 8:30 pm तक
चंद्रराशि- चंद्र कर्क राशि मे।
नक्षत्र- पुनर्वसु नक्षत्र 11:53 am तक
योग- आयुष्मान योग 9:27 pm तक (शुभ है)
करण- कौलव करण 7:41 am तक
सूर्योदय 7 am, सूर्यास्त 6:10 pm
अभिजित् नक्षत्र- 12:13 pm से 12:57 pm
राहुकाल - 8:24 am से 9:48 am (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- पूर्व दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 14, 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 27, 28

सर्वार्थ सिद्ध योग :-  14 फर० 11:53 am से 15 फर० 7 am तक  (यह एक शुभयोग है, इसमे कोई व्यापारिक या कि राजकीय अनुबन्ध (कान्ट्रेक्ट) करना, परीक्षा, नौकरी अथवा चुनाव आदि के लिए आवेदन करना, क्रय-विक्रय करना, यात्रा या मुकद्दमा करना, भूमि , सवारी, वस्त्र आभूषणादि का क्रय करने के लिए शीघ्रतावश गुरु-शुक्रास्त, अधिमास एवं वेधादि का विचार सम्भव न हो, तो ये सर्वार्थसिद्धि योग ग्रहण किए जा सकते हैं।

रवि योग :- 14 फर० 11:53 am से 15 फर० 1:49 pm तक  यह एक शुभ योग है, इसमे किए गये दान-पुण्य, नौकरी  या सरकारी नौकरी को join करने जैसे कायों मे शुभ परिणाम मिलते है । यह योग, इस समय चल रहे, अन्य बुरे योगो को भी प्रभावहीन करता है।
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
 14 फर०-प्रदोष व्रत (शुक्ल) 16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

Short article:- Shani or Rahu pain prevention experiment


 According to the birth chart, if you are suffering from physical pain, Marrakesh, fear of defeat in a case, or loss or loss in job-business or business due to the wrath of the cruel planet Shani or Rahu, then do the following experiments to pacify their anger and come out of the formidable troubles.  Surely, the anger of these two cruel planets gets pacified and their grace is also received.


 Make a dough by grinding half a kilo of black gram and half a kilo of urad dal.  Now mix this flour together, add sweet (sugar or sugar) to it and knead it.  Make sweet vadas by frying half the dough in mustard oil, feed it to buffalo, dog and ants and keep two vadas under the peepal.


 Now make balls of half the remaining kneaded dough and feed them to the fish.


 Keep doing this for seven or eleven Saturdays, surely troubles will be cut and desires will be fulfilled.  If needed, this remedy can be continued even further.


 (End)


 upcoming articles

 1. Article on "Magh Purnima" on 15 February.

 2. Article on the astrological topic "Birth in the side, fruit and fruit according to date of birth" on 16 February

 3. Article on the astrological topic "Nandadi date and day or night time of birth" on February 17

 4. Article on the astrological topic "Birth wise according to birth" on February 18

 5. Article on astrological topic "Fruits according to birth constellation" on 19 February


 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Monday, 14.2.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - Shishir - spring season.

 Month - Magha month.

 Paksha - Shukla Paksha.

 Date - Trayodashi date up to 8:30 pm

 Moon Sign - Moon in Cancer.

 Nakshatra- Punarvasu Nakshatra till 11:53 am

 Yoga- Ayushman Yoga till 9:27 pm (good luck)

 Karan - Kaulav Karan till 7:41 am

 Sunrise 7 am, Sunset 6:10 pm

 Abhijit Nakshatra - 12:13 pm to 12:57 pm

 Rahukaal - 8:24 am to 9:48 am (Good work prohibited, Delhi)

 Direction – East direction.


 February Lucky Days:- 14, 15, 16 (after 10 am), 17, 18, 19 (till 10 am), 20, 21, 22 (till 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (till 1 pm)  ), 25 (after 12 noon), 26 (after 11 a.m.)


 February inauspicious days:- 27, 28


 Sarvartha Siddha Yoga :- 14 Feb 11:53 am to 15 february 7 am  (This is an auspicious yoga, in this, doing any business or state contract, applying for examination, job or election etc., buying and selling  If the thought of Guru-Shukrast, Adhimas and Vedas is not possible in a hurry to purchase land, ride, clothes, jewelery etc., travel or litigation, then these Sarvarthasiddhi Yogas can be adopted.


 Ravi Yoga :- 14 Feb 11:53 am to 15 Feb 01:49 PM This is an auspicious yoga, good results are found in works like charity, job or joining a government job.  This yoga also neutralizes other bad yogas that are going on at this time.


 Upcoming fasts and festivals:-

 14 Feb - Pradosh fast (Shukla) 16 Feb - Magh Purnima fast.  20th February – Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).


 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.


 Have a good day . 

13 फ़रवरी 2022

लेख :- प्रदोष व्रत ( सोम प्रदोष व्रत ) 14.02.2022 Article :- Pradosh Vrat ( Som Pradosh Vrat ) 14.02.2022

लेख :- प्रदोष व्रत ( सोम प्रदोष व्रत ) 14.02.2022

त्रयोदशी तिथि आरंभ- 13 फर० 6:44 pm
त्रयोदशी तिथि समाप्त-14 फर०, 8:30 pm तक
प्रदोष काल- 14 फर० 6:10 pm से 8:30 pm तक


हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। जिस तरह से एक माह में दो एकादशी होती है, उसी प्रकार प्रदोष व्रत एक माह मे दो बार क्रमशः शुक्लपक्ष तथा कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को आता है। इस तरह एक वर्ष में 24 प्रदोष व्रत पड़ते हैं।

यह व्रत भगवान शिव के लिए समर्पित होता है। यह व्रत भगवान शिव की उपासना के द्वारा, भगवान शंकर की प्रसन्नता प्राप्ति हेतु दीर्घायु, संतान, समृद्धि 
तथा जन्म और मृत्यु के बंधनों से मुक्त होने, यानि मोक्ष तथा प्रभुत्व प्राप्ति के लिए किया जाता है।

यह व्रत, व्रती यानि उपासक को "धर्म" और "मोक्ष" से जोडता है, तथा "अर्थ" और "काम" की लालसा से दूर करता है ।

       इसके अतिरिक्त स्कंद पुराण के अनुसार शिव की पूजा करने वाले मनुष्यों को दुखों, गरीबी, ऋण तथा मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है तथा धन-धान्य, स्त्री-पुत्र, सुख-सौभाग्य की प्राप्ति मे निरंतर वृद्धि होती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी इस व्रत को रखता है, तथा विधि-विधान से पूजा अर्चना करता है, उस पर सदा भोलेनाथ और देवी पार्वती की कृपा बनी रहती है। इस व्रत के मुख्य देवता शिव माने गए हैं। उनके साथ पार्वती जी की भी पूजा की जाती है। इस व्रत को किसी भी उम्र के लोग रख सकते हैं।

इन प्रयोजनो के अतिरिक्त, प्रदोष व्रत सप्ताह के अलग-२ वारो को आता है, ऐसा माना जाता है कि सप्ताह के अलग-२ वारो पर आने पर उन वारो के अनुसार व्रती को अलग -२ प्रकार के शुभफल प्राप्त होते है ।

14 फर० 2022 को सोमवार को त्रयोदशी तिथि होने पर इसे सोम प्रदोष कहते हैं। यह व्रत धारण करने से इच्छा अनुसार फल प्राप्ति होती है। जिस व्यक्ति का चंद्र विपरीत फल दे रहा हो तो, यह प्रदोष व्रत जरूर नियम ‍पूर्वक रखना चाहिए जिससे जीवन में शांति बनी रहेगी। अधिकांशतः भक्त संतान सुख तथा संतान के सुखी जीवन हेतु यह व्रत रखते हैं।

14 फरवरी का यह व्रत साल 2022 का पहला सोमवार को आया हुआ सोम प्रदोष व्रत है। इस बार सोम प्रदोष पर कई शुभ योग निर्मित हो रहे हैं। इन शुभ योगों में की गई पूजा, व्रत और उपाय विशेष रूप से फलदाई होते हैं। 

1. कर्क राशि का चंद्र:-
14 फरवरी, सोमवार को चंद्रमा स्वराशि कर्क का रहेगा। सोम प्रदोष के दिन चंद्रमा का स्वराशि में रहना चंद्र से जुड़े समस्त दोषों के निवारण के लिए महत्वपूर्ण है। सोम प्रदोष को चंद्र प्रदोष भी कहा जाता है। इसलिए इस दिन भगवान शिव का अभिषेक पंचामृत से करने से जन्मपत्रिका में चंद्र ग्रह    द्वारा निर्मित अशुभ प्रभावों का शमन होता है। 

2. पुष्य नक्षत्र:-
पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। यह स्थायित्व देने वाला नक्षत्र है, क्योंकि यह शनि के आधिपत्य वाला नक्षत्र है, तथा देवगुरु वृहस्पति पुष्य नक्षत्र मे आकर उच्च के अंशो को प्राप्त करते हैं। अतः पुष्य नक्षत्र को बहुत शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र में प्रारंभ किया गया कार्य स्थायी रहता है। इस नक्षत्र मे कार्य करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती हैं। अतः सोम प्रदोष के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग कार्य प्रारंभ करने, भूमि, संपत्ति खरीदने, निवेश करने, स्वर्णाभूषण खरीदने के लिए उत्तम है। 

इस दिन भगवान शिव की पूजा अथवा उनका स्मरण करके किए गये कार्य मे स्थायित्व तथा तरक्की प्राप्त होती है। इस दिन पुष्य नक्षत्र प्रात: 11.53 बजे से प्रारंभ होगा।

3. आयुष्मान-सौभाग्य योग:-
14 फरवरी की रात 9.27 बजे तक आयुष्मान योग होगा। उसके बाद रात्रि में ही सौभाग्य योग प्रारंभ होगा। प्रदोष काल में आयुष्मान योग रहेगा और चूंकि रात में सौभाग्य योग प्रारंभ होगा इसलिए उसका फल भी इसी दिन प्राप्त होगा। 


प्रदोष व्रत करने की विधि :-
विशेष:- प्रदोष व्रत की पूजा,  सूर्यास्त से लेकर 6 घटी अर्थात 2 घण्टे 24 मिनट की अवधि मे की जाती है, इसी अवधि को प्रदोष काल कहते है, ( कुछ विद्वान् सूर्यास्त के बाद की 3 घडी अर्थात 1 घण्टे 12 मिनट की अवधि को प्रदोष काल मानते है)

1. प्रदोष व्रत करने के लिए साधक यानि व्रती को त्रयोदशी के दिन सूर्योदय से पहले उठना चाहिये,  स्नानादि के उपरांत भगवान शिव की उपासना करनी चाहिये ।

2. पूरे दिन इस व्रत मे आहार नही लिया जाता, अर्थात निराहार रहना होता है ।

3. पूरे दिन उपवास रखने के उपरांत सूर्योस्त से पहले पुनः स्नान करके सफेद वस्त्र धारण करे ।

4. अब ईशान कोण ( North-East ) मे शांत स्थान पर पूजा का मण्डप तैयार करे, 
पूजास्थल को शुद्ध जल से धोने के बाद गंगा जल से छीटां लगाकर, यदि संभव हो तो गाय के गोबर से लेप होना चाहिए । 

 इस मण्डप मे पांच रंगो का इस्तेमाल करते हुए कमल के पुष्प की आकृति बनाये । 
भगवान शिव की मूर्ति या चित्र को स्थापित करे 
अब प्रदोष व्रत का संकल्प हिंदी या फिर संस्कृत मे इस प्रकार से करे :-

"मम शिव प्रसाद प्राप्ति कामनया प्रदोष व्रतांगी भूतं शिवपूजनं  करिष्ये"

(भावार्थ- भगवान शिव की कृपा प्राप्ति की कामना से मैं प्रदोष व्रत के अंगभूत शिव पूजन करता हूँ)

इस प्रकार संकल्प करके माथे पर भस्म एवं चंदन का तिलक लगाकर गले मे रूदाक्ष की माला धारण करे (ललाट पर भस्म का तिलक और रूदाक्ष मे अत्यधिक मात्रा मे शिवतत्व मौजूद होने से ये भगवान शिव को प्रसन्न तथा आकृष्ट करते है )

अब निम्नलिखित मंत्र बोलकर भगवान शिव का आवाहन करे:-

।।  पिनाकपाणये नमः।।

।। ॐ शिवाय नमः ।। मंत्र से स्नान करवाये ।

।। पशुपतये नमः ।।

।। ॐ उमा महेश्वराभ्यां नमः ।।

मंत्र से गन्ध, पुष्प,धूप-दीप, तथा नैवेद्य अर्पित करे, और निवेदन करना चाहिए:-
"हे भगवन् ! आप माता पार्वती के साथ पधार कर मेरी पूजा स्वीकार कीजिये"

तत्पश्चात मंत्रजाप करने या कथा करने के उपरांत निम्नलिखित मंत्र द्वारा प्रार्थना कर सकते है :-

जयनाथ कृपासिंधो जय भक्तार्तिभंजन ।
जय दुस्तरसंसार-सागरोतारण प्रभो ॥
प्रसीद मे महाभाग संसारार्तस्य खिधतः ।
सर्वपापक्षयं कृत्वा रक्ष मां परमेश्वर ॥

इसके बाद सामर्थ्यनुसार निम्नलिखित मंत्र का जाप करे:-
ॐ नमः शिवाय 
उपरोक्त मंत्र का अत्यंत पुण्यदायी है, अतः इस मंत्र का जाप करना चाहिए ।

अंत मे ।। महादेवाय नमः।। मंत्र बोलते हुए पूजा का विसर्जन करे ।

इस दिन शिव परिवार की आराधना करना कल्याणकारी होता है। प्रदोष व्रत के दिन शिव चालीसा, ​शिव पुराण तथा शिव मंत्रों का जाप करना उत्तम माना जाता है। 

5. पूजा के विसर्जन के फौरन बाद "यानि सूर्यास्त होने के बाद प्रदोषकाल मे ही पूजन करके भोजन कर लेने का विधान है" । भोजन के उपरांत भी शिव स्मरण करे ।
(स्मरण रहें प्रदोष व्रत की मुख्य पूजा प्रदोष काल अर्थात सूर्यास्त के पश्चात छः घटी के भीतर ही की जाती है)


प्रदोष व्रत कथा:-

स्कंद पुराण में दी गयी एक कथा के अनुसार प्राचीन समय की बात है। एक विधवा ब्राह्मणी अपने बेटे के साथ रोज़ाना भिक्षा मांगने जाती और संध्या के समय तक लौट आती। हमेशा की तरह एक दिन जब वह भिक्षा लेकर वापस लौट रही थी तो उसने नदी किनारे एक बहुत ही सुन्दर बालक को देखा लेकिन ब्राह्मणी नहीं जानती थी कि वह बालक कौन है और किसका है?

दरअसल उस बालक का नाम धर्मगुप्त था और वह विदर्भ देश का राजकुमार था। उस बालक के पिता को जो कि विदर्भ देश के राजा थे, दुश्मनों ने उन्हें युद्ध में मौत के घाट उतार दिया और राज्य को अपने अधीन कर लिया। पिता के शोक में धर्मगुप्त की माता भी चल बसी और शत्रुओं ने धर्मगुप्त को राज्य से बाहर कर दिया। बालक की हालत देख ब्राह्मणी ने उसे अपना लिया और अपने पुत्र के समान ही उसका भी पालन-पोषण किया।

कुछ दिनों बाद ब्राह्मणी अपने दोनों बालकों को लेकर देवयोग से देव मंदिर गई, जहाँ उसकी भेंट ऋषि शाण्डिल्य से हुई।ऋषि शाण्डिल्य एक विख्यात ऋषि थे, जिनकी बुद्धि और विवेक की हर जगह चर्चा थी।

ऋषि ने ब्राह्मणी को उस बालक के अतीत यानि कि उसके माता-पिता के मौत के बारे में बताया, जिसे सुन ब्राह्मणी बहुत उदास हुई। ऋषि ने ब्राह्मणी और उसके दोनों बेटों को प्रदोष व्रत करने की सलाह दी और उससे जुड़े पूरे वधि-विधान के बारे में बताया। ऋषि के बताये गए नियमों के अनुसार ब्राह्मणी और बालकों ने व्रत सम्पन्न किया लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि इस व्रत का फल क्या मिल सकता है।
कुछ दिनों बाद दोनों बालक वन विहार कर रहे थे तभी उन्हें वहां कुछ गंधर्व कन्याएं नजर आईं जो कि बेहद सुन्दर थी। राजकुमार धर्मगुप्त अंशुमती नाम की एक गंधर्व कन्या की ओर आकर्षित हो गए। कुछ समय पश्चात् राजकुमार और अंशुमती दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और कन्या ने राजकुमार को विवाह हेतु अपने पिता गंधर्वराज से मिलने के लिए बुलाया। कन्या के पिता को जब यह पता चला कि वह बालक विदर्भ देश का राजकुमार है तो उसने भगवान शिव की आज्ञा से दोनों का विवाह कराया।
राजकुमार धर्मगुप्त की ज़िन्दगी वापस बदलने लगी। उसने बहुत संघर्ष किया और दोबारा अपनी गंधर्व सेना को तैयार किया। राजकुमार ने विदर्भ देश पर वापस आधिपत्य प्राप्त कर लिया।

कुछ समय बाद उसे यह मालूम हुआ कि बीते समय में जो कुछ भी उसे हासिल हुआ है वह ब्राह्मणी और राजकुमार धर्मगुप्त के द्वारा किये गए प्रदोष व्रत का फल था। उसकी सच्ची आराधना से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उसे जीवन की हर परेशानी से लड़ने की शक्ति दी। उसी समय से हिदू धर्म में यह मान्यता हो गई कि जो भी व्यक्ति प्रदोष व्रत के दिन शिवपूजा करेगा और एकाग्र होकर प्रदोष व्रत की कथा सुनेगा और पढ़ेगा उसे सौ जन्मों तक कभी किसी परेशानी या फिर दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ेगा।

(समाप्त)
_________________________

आगामी लेख
1. 14 फर० को "शनि तथा राहु कोप मुक्ति हेतु उपाय"
2. 15 फर० को "माघ पूर्णिमा" पर लेख।
3. 16 फर० को ज्योतिषीय विषय "पक्ष मे जन्म  फल' तथा जन्मतिथि के अनुसार फल" पर लेख
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
रविवार,13.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।
मास- माघ मास।
पक्ष- शुक्ल पक्ष ।
तिथि- द्वादशी तिथि 6:44 pm तक
चंद्रराशि- चंद्र मिथुन राशि मे अगले दिन 5:19 am तक तदोपरान्त कर्क राशि।
नक्षत्र- आर्द्रा नक्षत्र 9:28 am तक
योग- प्रीति योग 9:13 pm तक (शुभ है)
करण- बालव करण 6:44 pm तक
सूर्योदय 7:01 am, सूर्यास्त 6:09 pm
अभिजित् नक्षत्र- 12:13 pm से 12:57 pm
राहुकाल - 4:46 pm से 6:09 pm* (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- पश्चिम दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 13, 14, 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 27, 28
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:- । 13 फर०-फाल्गुन कुंभ  सक्रांति अर्धरात्रि 3:26 am, (पुण्य काल अगले दिन 9:50 तक)। 14 फर०-प्रदोष व्रत (शुक्ल)/कुम्भ संक्रांति। 16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

Article :- Pradosh Vrat (Som Pradosh Vrat) 14.02.2022


 Trayodashi Tithi Start- 13 Feb 6:44 PM

 Trayodashi date ends - 14th February, till 8:30 pm

 Pradosh Kaal- 14 Feb 6:10 pm to 8:30 pm



 Pradosh fast has special significance in Hinduism.  Just as there are two Ekadashi in a month, similarly Pradosh Vrat falls twice in a month on the Trayodashi Tithi of Shukla Paksha and Krishna Paksha respectively.  Thus there are 24 Pradosh fasts in a year.


 This fast is dedicated to Lord Shiva.  This fast by worshiping Lord Shiva, to get the happiness of Lord Shankar for longevity, children, prosperity.

 And to be freed from the shackles of birth and death, that is, to attain salvation and dominion.


 This fast connects the worshiper with "Dharma" and "Moksha", and removes from the longing for "Artha" and "Kama".


 Apart from this, according to Skanda Purana, people who worship Shiva get freedom from sorrows, poverty, debt and fear of death and there is a continuous increase in the attainment of wealth, woman-son, happiness and good fortune.  It is believed that whoever observes this fast, and offers prayers according to the law, always remains blessed by Bholenath and Goddess Parvati.  Shiva is considered the main deity of this fast.  Parvati ji is also worshiped with him.  People of any age can keep this fast.


 Apart from these purposes, Pradosh Vrat falls on different days of the week, it is believed that on coming on different days of the week, according to those days, the Vrati gets different types of auspicious results.


 When Trayodashi Tithi falls on a Monday on 14 February 2022, it is called Soma Pradosh.  By observing this fast one gets the desired result.  If the person whose moon is giving opposite results, then this Pradosh fast must be kept according to the rules, so that there will be peace in life.  Most of the devotees keep this fast for the happiness of children and the happy life of their children.


 This fast of 14th February is the Som Pradosh fast that came on the first Monday of the year 2022.  This time many auspicious yogas are being created on Soma Pradosh.  The worship, fasting and remedies performed in these auspicious yogas are especially fruitful.


 1. Moon of Cancer:-

 On Monday, February 14, the Moon will be in the sign of Cancer.  On the day of Soma Pradosh, the presence of the Moon in its own sign is important for the prevention of all the defects related to the Moon.  Soma Pradosh is also known as Chandra Pradosh.  Therefore, by consecrating Lord Shiva with Panchamrit on this day, the inauspicious effects created by the moon planet Om in the birth chart are quenched.


 2. Pushya Nakshatra:-

 Pushya Nakshatra is called the king of constellations.  It is a stable constellation, because it is a constellation ruled by Saturn, and the guru Jupiter attains exalted degrees by coming in Pushya Nakshatra.  Therefore, Pushya Nakshatra is considered very auspicious.  The work started in Pushya Nakshatra remains permanent.  Working in this Nakshatra leads to success in work.  Therefore, the conjunction of Pushya Nakshatra on the day of Soma Pradosh is best for starting work, buying land, property, investing, buying gold ornaments.


 On this day, by worshiping or remembering Lord Shiva, one gets stability and progress in the work done.  On this day Pushya Nakshatra will start from 11.53 am.


 3. Ayushman-Saubhagya Yoga:-

 Ayushman Yoga will happen till 9.27 pm on 14th February.  After that, Saubhagya Yoga will start in the night itself.  There will be Ayushman Yoga during the Pradosh period and since Saubhagya Yoga will start in the night, its result will also be received on this day.



 Method of fasting Pradosh :-

 Special: - Pradosh fast is worshiped from sunset to 6 Ghati i.e. 2 hours 24 minutes duration, this period is called Pradosh Kaal, (Some scholars consider the period of 3 hours after sunset i.e. 1 hour 12 minutes.  considers the time period)


 1. To observe Pradosh Vrat, the seeker should get up before sunrise on Trayodashi, worship Lord Shiva after taking bath.


 2. Food is not taken during this fast for the whole day, that is, one has to remain fast.


 3. After fasting for the whole day, bathe again before sunset and wear white clothes.


 4. Now prepare a pavilion for worship at a quiet place in the North-East.

 After washing the place of worship with pure water, sprinkle it with Ganges water, if possible it should be coated with cow dung.


 In this mandap, using five colors, draw the shape of a lotus flower.

 Install the idol or picture of Lord Shiva

 Now make the resolution of Pradosh fast in Hindi or Sanskrit in this way :-


 "Mum Shiv Prasad Prapti Kamnaya Pradosh Vratangi Bhootam Shivpujanam Karishye"


 (Meaning- With the desire to get the blessings of Lord Shiva, I worship Lord Shiva as part of Pradosh fast)


 In this way, after making a resolution, put a tilak of ashes and sandalwood on the forehead and wear a rosary of rudaksha around the neck.


 Now invoke Lord Shiva by reciting the following mantra:-


   Pinakapanaye Namah.


   Om Shivaay Namah.  Take a bath with the mantra.


   Pashupataye Namah.


   Om Uma Maheshwarabhayam Namah.


 Offer scent, flowers, incense-lamp, and naivedya with the mantra, and request should be made:-

 "O Lord! Come with Mother Parvati and accept my worship"


 After that after chanting the mantra or doing the story, one can pray through the following mantra:-


 Jaynath Kripsindho Jai Bhaktartibhanjan.

 Jai Dustarsansar-Sagarotaran Prabho

 Mahabhaga Sansaratsya Khidhet in Prasidh.

 Sarvapaapakshayam Kritva Rakshak Mother Parmeshwar


 After this chant the following mantra according to your ability:-

 Om Namah Shivaya

 The above mantra is very rewarding, so this mantra should be chanted.


 In the end..  Mahadevaya Namah.  While chanting the mantra immerse the worship.


 Worshiping Shiva family on this day is beneficial.  It is considered best to chant Shiva Chalisa, Shiva Purana and Shiva Mantras on the day of Pradosh fast.


 5. Immediately after the immersion of the worship, "that is, after sunset, there is a law to take food after worshiping in Pradosh Kaal".  Remember Shiva even after the meal.

 (Remember that the main worship of Pradosh Vrat is done within six hours of Pradosh period i.e. after sunset)



 Pradosh Vrat Story:-


 According to a story given in Skanda Purana, it is a matter of ancient times.  A widowed brahmin went with her son to beg for alms every day and returned by evening.  As usual, one day when she was returning after taking alms, she saw a very beautiful child on the bank of the river, but the Brahmin did not know who the child was and to whom?


 Actually the name of that child was Dharmagupta and he was the prince of Vidarbha country.  The father of that child, who was the king of Vidarbha country, was killed in the war by the enemies and took the kingdom under their control.  Dharmagupta's mother also passed away in mourning of the father and the enemies expelled Dharmagupta from the kingdom.  Seeing the condition of the child, the Brahmin adopted him and brought him up like his own son.


 A few days later, the brahmin took both of her children to Deva Mandir from Devyog, where she met sage Shandilya.


 The sage told the brahmin about the child's past i.e. the death of his parents, hearing which the brahmin was very sad.  The sage advised the brahmin and his two sons to observe Pradosh fast and told about the whole rituals associated with it.  According to the rules given by the sage, the Brahmins and the children performed the fast, but they did not know what the result of this fast could be.

 After a few days, both the boys were doing a forest sanctuary, when they saw some Gandharva girls there which were very beautiful.  Prince Dharmagupta was attracted to a Gandharva girl named Anshumati.  After some time both the prince and Anshumati started liking each other and the girl called the prince to meet her father Gandharvaraj for marriage.  When the girl's father came to know that the boy was the prince of Vidarbha country, he got both of them married with the permission of Lord Shiva.

 Prince Dharmagupta's life began to change back.  He fought a lot and again prepared his Gandharva army.  The prince regained control of the country of Vidarbha.


 After some time he came to know that whatever he had achieved in the past was the result of the Pradosh fast performed by Brahmani and Prince Dharmagupta.  Pleased with her true worship, Lord Shiva gave her the strength to fight all the troubles of life.  Since that time, it has become a belief in Hinduism that whoever worships Shiva on the day of Pradosh Vrat and listens and reads the story of Pradosh Vrat with concentration, he will never have to face any problem or poverty for a hundred births.


 (End)


 upcoming articles

 1. On February 14, "Remedy for liberation from the anger of Saturn and Rahu"

 2. Article on "Magh Purnima" on 15 February.

 3. Article on the astrological topic "Birth in the side, fruit and fruit according to date of birth" on 16 February



 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Sunday, 13.2.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - Shishir - spring season.

 Month - Magha month.

 Paksha - Shukla Paksha.

 Date - Dwadashi date till 6:44 pm

 Moon sign- Moon in Gemini till 5:19 am the next day and then Cancer.

 Nakshatra- Ardra Nakshatra till 9:28 am

 Yoga- Preeti Yoga till 9:13 pm (auspicious)

 Karan- Balav Karan till 6:44 pm

 Sunrise 7:01 am, Sunset 6:09 pm

 Abhijit Nakshatra - 12:13 pm to 12:57 pm

 Rahukaal - 4:46 pm to 6:09 pm* (Good work prohibited, Delhi)

 Dishashul – West direction.


 February Lucky Days:- 13, 14, 15, 16 (after 10 am), 17, 18, 19 (till 10 am), 20, 21, 22 (till 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (afternoon)  Till 1), 25 (after 12 noon), 26 (after 11 am)


 February inauspicious days:- 27, 28

 Upcoming fasts and festivals:- .  13 Feb – Falgun Kumbh Sankranti midnight 3:26 am, (Punya Kaal till 9:50 the next day).  14 February - Pradosh fast (Shukla) / Kumbh Sankranti.  16 February - Magha Purnima fasting.  20th February – Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).

 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.

 Have a good day . 

कामदा एकादशी व्रत 19-04-2024

☀️ *लेख:- कामदा एकादशी, भाग-1 (19.04.2024)* *एकादशी तिथि आरंभ:- 18 अप्रैल 5:31 pm* *एकादशी तिथि समाप्त:- 19 अप्रैल 8:04 pm* *काम...