07 फ़रवरी 2022

ज्योतिषीय लेख:- ऋतु तथा मास में जन्म लेने का विचार तथा फल Astrological Articles: Thoughts and Fruits of Birth in Season and Month

 


 ऋतु विचार

 मकर आदि दो-दो राशि पर सूर्य के भोगने को ऋतु कहते हैं, इस प्रकार ऋतु छः होती है, क्रमशः  शिशिर, वसंत,   ग्रीष्म, वर्षा, शरद्, और हेमन्त 


उनके क्रम से नाम होते हैं जैसे कि:-

मकर-कुम्भ में शिशिर

मीन-मेष में वसन्त 

वृष-मिथुन के सूर्य में ग्रीष्म ऋतु

कर्क-सिंह के सूर्य में वर्षा ऋतु

कन्या-तुला के सूर्य में शरद ऋतु

वृश्चिक-धनु के सूर्य में हेमन्त ऋतु


मनुष्य का विभिन्न ऋतुओं मे जन्म का फल


1. शिशिर ऋतु मे जन्म:-

शिशिर ऋतु में पैदा हुआ मनुष्य रूप और यौवन से सम्पन्न बडो आलसी सहा उद्दण्ड माधुता युक्त और बडा कामी होता है ॥ १ ॥


2. बसंत ऋतु मे जन्म:-

बसंत ऋतु मे जन्म लेने वाला मनुष्य बडा परिश्रमी धैर्यवान तेजस्वीअनेक कामों को करने वाला और अनेक देशों के रसका जानने वाला होताई ॥२॥ 


3. ग्रीष्मऋतु में जन्म:-

ग्रीष्मऋतु में जन्म लेता है वह मनुष्य का करने वाला क्रोधको जीतने वाला सच समय भूखसे युक्त बडो कामी शरीर से लम्बा बड़ा बुद्धि मान होने पर महा शठ और सबसमय रहने वाला होता है ॥ ३ ॥


4. वर्षा ऋतु में जन्म:-

वर्षा ऋतु में जन्म लेने वाला मनुष्य बडा गुणी, भोगों का भोगने वाला, राजा से पूजा पाने वाला, इन्द्रियों को वश में रखने वाला, बडा चतुर और मतलब के लिये बातचीत करने वाला होता है ॥ ४ ॥


5. शरद ऋतु में जन्म:-

शरदऋतु में जन्म लेने वाला मनुष्य वाणिज्य तथा खेती द्वारा जीविका करने वाला, धनधान्य की वृद्धि से युक्त बडा प्रतापी और बहुत प्रतिष्ठित होता है॥५॥


6. हेमन्त ऋतु में जन्म:-

जो हेमन्तऋतु में जन्म लेता है वह मनुष्य अनेक व्याधि से युक्त, तेजहीन, डर से युक्त, अत्यन्त क्रूर स्वभाव वाला, छोटी तथा पुष्ट गर्दन वाला, डरपोक होता है ।। ६ ।।




अथ मास फल

सनातन धर्म ग्रंथों के अनुसार एक वर्ष मे कुल बारह मास होते हैं, तथा मास की गणना चैत्र मास से आरंभ होती हैं।


चैत्र मास मे जन्म:-

चैत्र मास में पैदा हुआ पुरुष दर्शनीय, अहंकारी, शुभ गुणों का स्थान, लाल नेत्र वाला, बडा क्रोधित और स्त्रियों मे आसक्त होता है ॥ १ ॥ 


वैशाख मास मे जन्म:-

वैशाख मास में जन्म लेने वाला पुरुष भोगों का भोगने वाला, धनवान, प्रसन्न चित्त वाला, क्रोध युक्त विशाल नेत्र वाला, बडा स्वरूपवान्, और स्त्रियों का प्रिय होता है ॥ २ ॥


ज्येष्ठ मास मे जन्म:-

जो पुरुष ज्येष्ठ मास में जन्म लेता है, वह परदेश रहने में समय बिताने वाला, उदार चित्त युक्त धन सम्पन्न, बडी आयु वाला, बडा बुद्धिमान और साहूकार होता है ॥ ३ ॥


आषाढ़ मास मास मे जन्म:- 

जो मनुष्य आषाढ़ मास में जन्म लेता है, वह मनुष्य पुत्र तथा पौत्रों से युक्त, धर्मात्मा, धन के नाश से पीडित, सुन्दर वर्ण वाला और थोडा सुख भोगने वाला होता हैं ॥ ४ ॥


श्रावण मास मास मे जन्म:- 

श्रावण मास में जन्म लेने वाला मनुष्य सुख दुःख में और हानि लाभ इत्यादि में समचित्त रखने वाला, मोटी देह वाला और सुन्दर स्वरूप वाला होता है॥५।।


भाद्रपद मास मास मे जन्म:-  

भाद्रपद मास में जन्म लेने वाला मनुष्य नित्य प्रसन्न मन रहने वाला, बडा बकवादी, पुत्र से युक्त, सुखी और कोमल वचन बोलने वाला और बडा सुशील होता है।। ६ ।।


अश्विन मास मास मे जन्म:- 

आश्विन मास में जन्म लेने वाला पुरुष सुन्दर रूप युक्त, सर्व सुखों से सम्पन्न, काव्य बनाने वाला, अत्यन्त पवित्र आचरण वाला गुणवान, धनवान और बडा कामी होता है ॥ ७॥


कार्तिक मास मास मे जन्म:- 

कार्तिक मास में जन्म लेने वाला मनुष्य उत्तम धन से युक्त, कामी, दुष्टाचरण करने वाला, व्यापार का काम करने वाला, बड़ा पापी और महादुष्ट चित्त होता है ॥ ८ ॥


अगहन मास मास मे जन्म:- 

जो अगहन मास में जन्म लेता है वह मनुष्य कोमल वचन बोलने वाला, अनेक मित्रों वाला, बड़ा पराक्रमी और परोपकार करने वाला होता है ॥ ६॥


पौष मास मास मे जन्म:- 

पौष मास में जन्म लेने वाला मनुष्य बड़ा शूरवीर, बड़ा प्रतापी, पितर देवतों की भक्ति से रहित और ऐश्वर्यवान होता है ॥ १० ॥


माघ मास मे जन्म:- 

जो मनुष्य माघ मास में जन्म लेता है वह मनुष्य बडा विद्वान्, धनवान्,  शूरवीर,  क्रूर वचन कहने वाला, कामी और रणभूमि में धैर्य रखने वाला होता है।।११।।


फाल्गुन मास मास मे जन्म:- 

जो फाल्गुन मास में जन्म लेता है उस मनुष्य का अंग गोरा, परोपकार करने वाला, धनी, बड़ा विद्वान, नित्य विदेशों में भ्रमण करने वाला होता है ।।१२।।


आषाढ़ अधिक मास मे जन्म:-  

अधिक मास में जन्म लेने वाला मनुष्य सांसारिक विषयों से अलग रहने वाला, मनेाहर चरित्र तथा दृष्टि वाला, अनेक प्रकार के तीर्थों में यात्रा करने वाला, सदा नीरोग रहने वाला, सबका प्रिय, और अपनो का हित करने वाला होता है। ।।१३।।


(समाप्त)

_________


आगामी लेख

1.  7 फर० को ज्योतिषीय विषय "विभिन्न 'ऋतुओ' तथा 'मासो' मे जन्म लेने का फल"पर लेख

2. 9 फर० से "जया एकादशी" विषय पर धारावाहिक लेख

3. 11 फर० को "फाल्गुन सक्रांति" पर लेख

_________


जय श्री राम

आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹

सोमवार,7.2.2022

श्री संवत 2078

शक संवत् 1943

सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल

ऋतुः- शिशिर-वसन्त ऋतुः ।

मास- माघ मास।

पक्ष- शुक्ल पक्ष ।

तिथि- सप्तमी तिथि अगले दिन 6:18 am

चंद्रराशि- चंद्र मेष राशि मे।

नक्षत्र- अश्विनी नक्षत्र 6:59 pm तक

योग- शुभ योग 4:42 pm तक (शुभ है)

करण- गर करण 5:24 pm तक 

सूर्योदय 7:06 am, सूर्यास्त 6:04 pm

अभिजित् नक्षत्र- 12:13 pm से 12:57 pm

राहुकाल - 8:28 am से 9:50 am (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )

दिशाशूल- पूर्व दिशा ।


फरवरी शुभ दिन:- 7, 10 (सायं. 7 तक), 11 (रात्रि 8 उपरांत), 12 (दोपहर 4 उपरांत), 13, 14, 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)


फरवरी अशुभ दिन:- 8, 9, 27, 28


भद्रा:-  7 फर० 4:14 pm से 8 फर० 3:48 am तक ( भद्रा मे मुण्डन, गृहारंभ, गृहप्रवेश, विवाह, रक्षाबंधन आदि शुभ काम नही करने चाहिये , लेकिन भद्रा मे स्त्री प्रसंग, यज्ञ, तीर्थस्नान, आपरेशन, मुकद्दमा, आग लगाना, काटना, जानवर संबंधी काम किए जा सकतें है।


गण्ड मूल आरम्भ:- रेवती नक्षत्र, 5 फर० 4:09 pm से 7 फर० 6:59 pm तक अश्विनी नक्षत्र तक गंडमूल रहेगें।  गंडमूल नक्षत्रों मे जन्म लेने वाले बच्चो का मूलशांति पूजन आवश्यक है।


रवि योग :- 6 फर० 5:10 pm से 7 फर० 6:59 pm तक  यह एक शुभ योग है, इसमे किए गये दान-पुण्य, नौकरी  या सरकारी नौकरी को join करने जैसे कायों मे शुभ परिणाम मिलते है । यह योग, इस समय चल रहे, अन्य बुरे योगो को भी प्रभावहीन करता है।

_________


आगामी व्रत तथा त्यौहार:- 

10 फर०- गुप्त नवरात्रे समाप्त। 12 फर०-जया एकादशी। 13 फर०-फाल्गुन कुंभ  सक्रांति अर्धरात्रि 3:26 am, (पुण्य काल अगले दिन 9:50 तक)।  14 फर०-प्रदोष व्रत (शुक्ल)/कुम्भ संक्रांति। 16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।

________


विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी  से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है

________


आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

English Translation :-

Season ideas


The enjoyment of Sun on two zodiac signs like Capricorn etc. is called season, thus the season is six, respectively, Shishir, Vasant, Summer, Varsha, Sharad, and Hemant.


There are names in their order such as:-


Pisces in Capricorn-Aquarius

Spring in Pisces

Summer in the Sun of Taurus-Gemini

Rainy season in the Sun of Cancer-Leo

Autumn in the Sun of Virgo-Libra

Hemant season in the Sun of Scorpio-Sagittarius



The fruit of man's birth in different seasons


1. Birth in winter:-


A man born in the winter season and full of youth, is a lazy, arrogant, sweet-smelling person and a great worker. 1


2. Born in Spring:-


A person born in the spring season would have been very hardworking, patient, brilliant, doing many things and knowing the juices of many countries 2॥


3. Birth in Summer:-


One who is born in the summer season, the one who conquers the anger of a human being, having a bigger intellect than a large body with hunger, is considered to be a great person and a person who lives all the time. 3


4. Born in the rainy season:-


A person born in the rainy season is very virtuous, a enjoyer of luxuries, worshiped by the king, who controls the senses, is very clever and talks for meaning. 4


5. Born in Autumn:-


A person born in autumn, who makes a living through commerce and agriculture, is very majestic and very prestigious with the growth of wealth.


6. Birth in Hemant Season:-


He who is born in the season of Hemant is fearless, sharp, fearless, very cruel, short and strong neck, fearful. 6.



Atha month fruit


According to Sanatan Dharma texts, there are a total of twelve months in a year, and the counting of the months starts from the month of Chaitra.


Born in Chaitra Month:-


A man born in the month of Chaitra is visible, arrogant, a place of auspicious qualities, red-eyed, very angry and attached to women. 1


Born in Vaishakh month:-


A man born in the month of Vaishakh is the enjoyer of pleasures, wealthy, happy minded, having huge eyes filled with anger, having a big nature, and is dear to women. 2


Born in Jyeshtha month:-


A person who is born in the month of Jyeshtha, spends time living abroad, has a generous mind, is rich in wealth, has a long life, is very intelligent and a moneylender. 3


Born in the month of Ashadh:-


A person who is born in the month of Ashadha, he is blessed with sons and grandsons, virtuous, suffering from the destruction of wealth, having a beautiful complexion and enjoying little happiness. 4


Born in the month of Shravan month:-


A person born in the month of Shravan, is balanced in happiness, sorrow and loss, profit etc., has a thick body and has a beautiful appearance.


Born in the month of Bhadrapada:-


A person born in the month of Bhadrapada is always happy-minded, very talkative, having a son, speaking happy and soft words and is very well-mannered. 6.


Born in the month of Ashwin:-


A person born in the month of Ashwin is a beautiful person, full of all pleasures, poetic, very pious, virtuous, wealthy and has great work. 7


Born in the month of Kartik month:-


A person born in the month of Kartik is endowed with good wealth, virtuous, wicked, engaged in business, very sinful and has a great wicked mind. 8


Born in the month of Aghan:-


One who is born in the month of Aghan is a soft spoken person, has many friends, is very mighty and benevolent. 6


Born in Paush month:-


A person born in the month of Paush is very brave, very majestic, devoid of devotion to the ancestors and is opulent. 10


Born in the month of Magha:-


The person who is born in the month of Magha is a learned man, rich, brave, speaking cruel words, sagacious and patient in the battlefield.


Born in the month of Falgun month:-


The part of a person who is born in the month of Falgun is fair, benevolent, wealthy, great scholar, constantly traveling abroad.


Born in the month of Ashadh Adhik:-


A person born in a large month, stays away from worldly matters, has a graceful character and vision, travels in many types of pilgrimages, is always healthy, is loved by all, and is beneficial to his loved ones. ..13..


(End)


upcoming articles


1. Article on the astrological topic "Fruits of being born in different 'seasons' and 'Maso' on 7th February"


Serial article on the topic "Jaya Ekadashi" from February 9


3. Article on "Falgun Sankranti" on February 11


Long live Rama


Today's Panchang, Delhi

Monday,7.2.2022

Shree Samvat 2078

Shaka Samvat 1943

Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

Rituah - Shishir - spring season.

Month - Magha month.

Paksha - Shukla Paksha.

Date- Saptami Tithi the next day at 6:18 am

Moon Sign - Moon in Aries.

Nakshatra - Ashwini Nakshatra till 6:59 pm

Yoga - Auspicious yoga till 4:42 pm (good luck)

Karan- Gar Karan till 5:24 pm

Sunrise 7:06 am, Sunset 6:04 pm

Abhijit Nakshatra - 12:13 pm to 12:57 pm

Rahukaal - 8:28 am to 9:50 am (Good work prohibited, Delhi)

Direction – East direction.


February Lucky Days:- 7, 10 (till 7 pm), 11 (after 8 pm), 12 (after 4 pm), 13, 14, 15, 16 (after 10 am), 17, 18, 19 (10 am) Till 4 pm), 20, 21, 22 (upto 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (up to 1 pm), 25 (after 12 pm), 26 (after 11 am)


February inauspicious days:- 8, 9, 27, 28


Bhadra:- 7 February 4:14 pm to 8 February 3:48 am (Shunning, housewarming, home entry, marriage, Rakshabandhan etc. should not be done in Bhadra, but in Bhadra there should be female affairs, yagya, pilgrimage, operation, litigation, Fire, cutting, animal related work can be done.


Gand Mool Aarambh:- Revati Nakshatra, Gandmool will remain till Ashwini Nakshatra from 5th Feb. 4:09 pm to 7th Feb. 6:59 pm. Children born in Gandmool constellations need to worship Moolshanti.


Ravi Yoga: - From 6th Feb 5:10 pm to 7th February 6:59 pm it is an auspicious yoga, good results are found in the works like charity, charity, joining job or government job. This yoga also neutralizes other bad yogas that are going on at this time.


Upcoming fasts and festivals:-


10th Feb- Gupt Navratri ends. 12th Feb- Jaya Ekadashi. 13 Feb – Falgun Kumbh Sankranti midnight 3:26 am, (Punya period till 9:50 the next day). 14 February - Pradosh fast (Shukla) / Kumbh Sankranti. 16 February - Magha Purnima fasting. 20th February – Sankashti Chaturthi. 27 February - Vijaya Ekadashi. 28 February - Pradosh fast (Krishna).



Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.


Have a good day .




06 फ़रवरी 2022

लेख :- रथ अरोग्य सप्तमी/रथसप्तमी, 7.02.2022 Article :- Rath Arogya Saptami/Rathasaptami, 7.02.2022


लेख :- रथ अरोग्य सप्तमी/रथसप्तमी, 7.02.2022

रथ सप्तमी पूजा मुहूर्त
सप्तमी तिथि प्रारंभ:- 7 फर०, 4:40 am
सप्तमी तिथि समाप्त:- 8 फर० 6:18 am
रथ सप्तमी पर स्नान मुहूर्त:- 7 फर०, 5:24 am प्रातः 7:09 am तक
कुल अवधि: 1 घंटा 45 मिनट
अर्घ्यदान के लिए सूर्योदय का समय:- 7:05 am


भारत वर्ष मे धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है । भगवान सूर्य का यह रथ अरोग्य सप्तमी व्रत अति महत्वपूर्ण व्रत है । माघ मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को ही भुवन भास्कर भगवान ने अपने रथ पर आरूढ़ होकर  मन्वन्तर के आदि मे इसी दिन जगत को प्रकाशित किया था(सूर्य का आविर्भाव हुआ था) अर्थात अाज ही के दिन सूर्य जयंती भी है, दूसरे मत के अनुसार सूर्यभगवान इस दिन अंड के साथ उत्पन्न हुए और अंड में रहते हुए ही उन्होंने वृद्धि को प्राप्त किया बहुत दिनों तक अंड में रहने के कारण ही सूर्य को ‘मार्तण्ड’ के नाम से भी पुकारा जाता है ।

हिन्दु धर्म में सूर्य को महज़ एक प्रकाश देने का प्राकृतिक स्रोत ही नहीं समझा जाता है, बल्कि इसे देवताओं की श्रेणी में रखा गया है। इसलिए हिन्दू संस्कृति में सदा से सूर्य देव की पूजा का विधान रहा है। सूर्य न केवल अंधकार का नाशक है, बल्कि इसके प्रकाश में कई ऐसे तत्व भी हैं जिनसे सम्पूर्ण प्राणी जगत को न केवल पोषण अर्थात अन्न प्राप्त होता है, वरन् रोगो से भी मुक्ति मिलती है।

इस दिन रथसप्तमी का व्रत रखने या सूर्य पूजा करने से पुत्र प्राप्ति, धन प्राप्ति तथा शारीरिक कष्ट समाप्त होकर अरोग्यता प्राप्त होती है। हिन्दू मान्यता के अनुसार सूर्य सप्तमी व्रत स्त्रियों के लिए मोक्षदायिनी होता है।

सप्तमी को अचला सप्तमी, सूर्य सप्तमी, आरोग्य सप्तमी और रथ सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है।  वर्ष 2022 में यह त्योहार 7 फरवरी सोमवार के दिन मनायी जाएगा। रथसप्तमी का व्रत सप्तमी तिथि को रखा जाता है और मुख्यतः यह सूर्यदेव को समर्पित है। मान्यता है इस दिन किए गए स्नान, दान, होम, पूजा आदि सत्कर्म हजार गुना अधिक फल देते हैं।


रथसप्तमी पूजन तथा व्रत विधि :-
1. इस व्रत मे एक दिन पहले षष्ठी तिथि की रात्रि को संकल्प एवम् नियमो का पालन करना पड़ता है ।
सप्तमी को उपवास करके भक्त को सोने या चांदी का अश्व एवं सारथी से युक्त एक रथ बनवाकर उसमे सूर्य देव की स्वर्ण प्रतिमा स्थापित करके, कुंकुम, पुष्प आदि से पूजा करनी चाहिये ।

इस प्रकार दिन मे मंत्रजप-स्तोत्र पाठ करते हुए रात्रिकाल मे भी भक्ति पूर्वक नृत्य तथा संगीत से जागरण करना चाहिए । भक्त की पलकें बन्द नही होनी चाहिये, अर्थात पूर्ण रात्रि भक्त को सोना नही चाहिए ।

दूसरे दिन प्रातः गुरू अथवा ब्राह्मण को रथ का दान करके व्रत खोलना चाहिए ।

(नोट:- आधुनिक काल मे स्वर्ण प्रतिमा संभव नहीं है अतः स्वर्ण की जगह किसी अन्य धातु आभाव मे मिट्टी की प्रतिमा भी रखी जा सकती है ।)

भानु सप्तमी के दिन सूर्य की उपासना और व्रत करना उत्तम फलदायी होता है। इस दिन पवित्र नदी या जलकुंड में स्नान करने से शरीर दोष-रोग मुक्त रहता है। आज के दिन जो लोग दीपदान करते हैं उन्हें सूर्य भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सूर्य देव को जल चढ़ाने से बौद्धिक विकास होता है और व्यक्तित्व में निखार आता है। मानसिक शांति और सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले जातकों को सूर्य सप्तमी के दिन सूर्य की उपासना और व्रत अवश्य ही करना चाहिए। 

रथसप्तमी को पूजा, व्रत तथा दान के नियम:-
1.स्नान:-
भविष्यपुराण के अनुसार इस दिन ब्रह्म मुहूर्त मे उठकर गंगा, यमुना, नर्मदा, सिन्धु, कावेरी इत्यादि पवित्र नदी अथवा किसी भी अन्य नदी, सरोवर अथवा जलाशय, में सूर्योदय से पूर्व स्नान करना चाहिए । स्नान करते वक्त आक (अर्क) के पौधे की सात पत्तियां भी अपने सिर पर रखनी चाहिए ।  इस दिन पवित्र नदी या जलकुंड में स्नान करने से शरीर दोष-रोग मुक्त रहता है।

2.अर्ध्य:- 
स्नान करने के बाद उदय होते हुए सूर्य की आराधना करनी चाहिए । सात प्रकार के फलों, चावल, तिल, दूर्वा, चंदन आदि को जल में मिलाकर उदय होते भगवान सूर्य को जल देना चाहिए। सूर्य देव को जल चढ़ाने से बौद्धिक विकास होता है और व्यक्तित्व में निखार आता है।

 ऊँ घृणि सूर्याय नम:
अथवा 
ऊँ सूर्याय नम:

 सूर्य मंत्र का जाप करना चाहिए ।

जल अर्पण के समय जलाशय, नदी अथवा नहर मे कमर तक पानी मे खडे होकर या इनके समीप खडे़ होकर भगवान सूर्य को अर्ध्य देना और भी अधिक पुण्य फलदायी है । इसके उपरांत शुद्ध धी से दीप दान करना विशेष महत्व रखता है। रथ सप्तमी के दिन जो लोग दीपदान करते हैं उन्हें सूर्य भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

3. पूजन:-
कपूर, धूप, लाल पुष्प इत्यादि से भगवान सूर्य का पूजन करना चाहिए । इस दिन सूर्याष्टकम, सूर्य स्तोत्र, सूर्य कवच या आदित्य हृदय स्तोत्र" का पाठ करने से सहस्र गुणा शुभ फलों की प्राप्ति संभव होती है ।

4. दान:-
इस दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों तथा ब्राह्मणों अन्न, फल, वस्त्र तथा धन का दान देना चाहिए ।  पवित्र धार्मिक पुस्तके, गर्म कपडे, तथा तिल से बने खाद्य पदार्थो का दान भी अत्यधिक पुण्यदायी है ।


रथसप्तमी की पौराणिक कथा:-
 एक समय श्रीकृष्णजी के पुत्र शाम्ब को अपने शारीरिक बल और सौष्ठव पर बहुत अधिक अभिमान हो गया था । अपने इसी अभिमान के मद में उन्होंने दुर्वसा ऋषि का अपमान कर दिया और शाम्ब की घृष्ठता को देखकर उन्होंने शाम्ब को कुष्ठरोग होने का श्राप दे दिया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने शाम्ब को सूर्य भगवान की उपासना करने के लिए कहा। शाम्ब ने आज्ञा मानकर सूर्य भगवान की आराधना करनी आरम्भ कर दी जिसके फलस्वरूप उन्हें अपने कष्ट से मुक्ति प्राप्त हो सकी इसलिए इस रथ सप्तमी के दिन सूर्य भगवान की आराधना जो श्रद्धालु विधिवत तरीके से करते हैं उन्हें आरोग्य, पुत्र और धन की प्राप्ति होती है ।

(समाप्त)
_________________________

आगामी लेख
1.  7 फर० को ज्योतिषीय विषय "विभिन्न 'ऋतुओ' तथा 'मासो' मे जन्म लेने का फल"पर लेख
2. 9 फर० से "जया एकादशी" विषय पर धारावाहिक लेख
3. 11 फर० को "फाल्गुन सक्रांति" पर लेख
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
रविवार,6.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर ऋतुः ।
मास- माघ मास।
पक्ष- शुक्ल पक्ष ।
तिथि- षष्ठी तिथि अगले दिन 4:40 am
चंद्रराशि- चंद्र मीन राशि मे 5:10 pm तक तदोपरान्त मेष राशि।
नक्षत्र- रेवती नक्षत्र 5:10 pm तक
योग- साध्य योग 4:52 pm तक (शुभ है)
करण- कौलव करण 4:08 pm तक
सूर्योदय 7:06 am, सूर्यास्त 6:04 pm
अभिजित् नक्षत्र- 12:13 pm से 12:57 pm
राहुकाल - 4:41 pm से 6:04 pm (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- पश्चिम दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 6, 7, 10 (सायं. 7 तक), 11 (रात्रि 8 उपरांत), 12 (दोपहर 4 उपरांत), 13, 14, 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 8, 9, 27, 28

गण्ड मूल आरम्भ:- रेवती नक्षत्र, 5 फर० 4:09 pm से 7 फर० 6:59 pm तक अश्विनी नक्षत्र तक गंडमूल रहेगें। गंडमूल नक्षत्रों मे जन्म लेने वाले बच्चो का मूलशांति पूजन आवश्यक है।

पंचक प्रारंभ:- 2 फर० को 6:45 am से 6 फर० 5:10 pm तक पंचक नक्षत्रों  मे निम्नलिखित काम नही करने चाहिए, 1.छत बनाना या स्तंभ बनाना( lantern  or Pillar ) 2.लकडी  या  तिनके तोड़ना , 3.चूल्हा लेना या बनाना, 4. दाह संस्कार करना (cremation) 5.पंलग चारपाई, खाट , चटाई  बुनना  या बनाना 6.बैठक का सोफा या गद्दियाँ बनाना । 7 लकड़ी ,तांबा ,पीतल को जमा करना ।(इन कामो के सिवा अन्य सभी शुभ  काम पंचको मे किए जा सकते है।

रवि योग :- 5 फर० 4:09 pm से 6 फर० 1:23 pm तक,तत्पश्चात 6 फर० 5:10 pm से 7 फर० 6:59 pm तक  यह एक शुभ योग है, इसमे किए गये दान-पुण्य, नौकरी  या सरकारी नौकरी को join करने जैसे कायों मे शुभ परिणाम मिलते है । यह योग, इस समय चल रहे, अन्य बुरे योगो को भी प्रभावहीन करता है।
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
10 फर०- गुप्त नवरात्रे समाप्त। 12 फर०-जया एकादशी। 13 फर०-फाल्गुन कुंभ  सक्रांति अर्धरात्रि 3:26 am, (पुण्य काल अगले दिन 9:50 तक)। 14 फर०-प्रदोष व्रत (शुक्ल)/कुम्भ संक्रांति। 16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
आचार्य मोरध्वज शर्मा 
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी उत्तर प्रदेश।। 
9648023364
9129998000
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

Article :- Rath Arogya Saptami/Rathasaptami, 7.02.2022


 Ratha Saptami Puja Muhurta

 Saptami Tithi Start:- 7th Feb, 4:40 am

 Saptami date ends:- 8 Feb 6:18 am

 Bathing Muhurta on Rath Saptami:- 7th Feb, 5:24 am till 7:09 am

 Total Duration: 1 hour 45 minutes

 Sunrise time for Arghyadan :- 7:05 am



 There has been an all-pervasive promotion of religious fasts in India.  This chariot Arogya Saptami fast of Lord Surya is a very important fast.  On the seventh day of Shukla Paksha of Magha month, Lord Bhuvan Bhaskar, mounted on his chariot, illuminated the world on this day in the beginning of Manvantar (the sun had appeared) i.e. today is also the day of Surya Jayanti, according to the second opinion.  Surya Bhagwan was born with an egg on this day and he attained growth while living in the egg, due to his stay in the egg for a long time, the sun is also called by the name of 'Martand'.


 In Hinduism, the sun is not only considered as a natural source of light, but it has been kept in the category of gods.  That is why there has always been a law of worship of Sun God in Hindu culture.  The sun is not only the destroyer of darkness, but there are many such elements in its light, from which the entire living world not only gets nourishment i.e. food, but also gets freedom from diseases.


 On this day, fasting on Rathasaptami or worshiping the Sun leads to attainment of a son, attainment of wealth, and ends physical pain and attains health.  According to Hindu belief, Surya Saptami fasting is a salvation for women.


 Saptami is also known as Achala Saptami, Surya Saptami, Arogya Saptami and Ratha Saptami.  In the year 2022, this festival will be celebrated on 7th February, Monday.  Rathasaptami fast is observed on Saptami Tithi and is mainly dedicated to the Sun God.  It is believed that the good deeds done on this day like bath, charity, home, worship etc. give thousand times more results.



 Rathasaptami Puja and Fasting Method:-

 1. In this fast, one day before on the night of Shashti Tithi, one has to follow the resolutions and rules.

 After fasting on Saptami, the devotee should make a chariot made of gold or silver horse and charioteer and install a golden idol of Sun God in it and worship it with kumkum, flowers etc.


 In this way, while chanting mantras and reciting stotras during the day, one should awaken with devotional dance and music even during the night.  The eyelids of the devotee should not be closed, that is, the devotee should not sleep the whole night.


 On the second day, the fast should be broken by donating the chariot to the Guru or Brahmin in the morning.


 (Note:- Gold statue is not possible in modern times, so instead of gold, clay statue can also be kept in any other metal deficiency.)


 Worshiping the Sun and fasting on the day of Bhanu Saptami is very fruitful.  Taking a bath in a holy river or water tank on this day keeps the body free from defects and diseases.  Those who donate lamps on this day get the blessings of the Sun God.  Offering water to the Sun God leads to intellectual development and enhances personality.  People who want mental peace and government job must worship and fast on Surya Saptami.


 Rules of worship, fasting and donation on Rathasaptami:-

 1.Bath:-

 According to Bhavishya Purana, one should wake up in Brahma Muhurta on this day and take bath in holy river like Ganga, Yamuna, Narmada, Indus, Kaveri etc. or any other river, lake or reservoir, before sunrise.  Seven leaves of the Aak plant should also be kept on your head while taking a bath.  Taking a bath in a holy river or water tank on this day keeps the body free from defects and diseases.


 2.Ardhya:-

 After taking bath, the rising sun should be worshipped.  Seven types of fruits, rice, sesame, durva, sandalwood etc. should be mixed with water and water should be given to the rising Lord Sun.  Offering water to the Sun God leads to intellectual development and enhances personality.


 Oh hateful sun

 Or

 oh sun oh


 Surya Mantra should be chanted.


 At the time of offering water, by standing in water up to waist in a reservoir, river or canal or standing near them, offering Ardhya to Lord Surya is even more rewarding.  After this, donating a lamp with pure ghee has special significance.  Those who donate lamps on Ratha Saptami get the blessings of the Sun God.


 3. Worship:-

 Lord Surya should be worshiped with camphor, incense, red flowers etc.  On this day, by reciting Suryashtakam, Surya Stotra, Surya Kavach or Aditya Hriday Stotra, it is possible to get a thousand times more auspicious results.


 4. Donation:-

 On this day, according to one's ability, the poor and Brahmins should donate food, fruits, clothes and money.  Donation of holy religious books, warm clothes, and food items made from sesame is also highly virtuous.



 Mythology of Rathasaptami:-

 At one time Shri Krishna's son Shamba had become very proud of his physical strength and physique.  Due to this pride, he insulted Rishi Durvasa and seeing Shamb's arrogance, he cursed Shamb to have leprosy.  Then Lord Krishna asked Shamb to worship the Sun God.  Shamb obeyed and started worshiping the Sun God, as a result of which he could get freedom from his suffering, so the devotees who worship the Sun God on this Ratha Saptami in a duly manner, they get health, son and wealth.


 (End)


 upcoming articles

 1.  article on astrological topic "fruits of birth in different 'seasons' and 'maso' on 7th February"

 Serial article on the topic "Jaya Ekadashi" from February 9

 3. Article on "Falgun Sankranti" on February 11


 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Sunday,6.2.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - winter season.

 Month - Magha month.

 Paksha - Shukla Paksha.

 Tithi- Shashthi Tithi the next day at 4:40 am

 Moon sign- Moon in Pisces till 5:10 pm and then Aries.

 Nakshatra - Revati Nakshatra till 5:10 pm

 Yoga- Sadhya Yoga till 4:52 pm (Good luck)

 Karan - Kaulav Karan till 4:08 pm

 Sunrise 7:06 am, Sunset 6:04 pm

 Abhijit Nakshatra - 12:13 pm to 12:57 pm

 Rahukaal - 4:41 pm to 6:04 pm (Good work prohibited, Delhi)

 Dishashul – West direction.


 February Lucky Days:- 6, 7, 10 (till 7 pm), 11 (after 8 pm), 12 (after 4 pm), 13, 14, 15, 16 (after 10 am), 17, 18, 19 (  By 10 am), 20, 21, 22 (till 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (up to 1 pm), 25 (after 12 pm), 26 (after 11 am)


 February inauspicious days:- 8, 9, 27, 28


 Gand Mool Aarambh:- Revati Nakshatra, Gandmool will remain till Ashwini Nakshatra from 5th Feb. 4:09 pm to 7th Feb. 6:59 pm.  Children born in Gandmool constellations need to worship Moolshanti.


 Panchak Start:- On February 2, from 6:45 am to 6:10 pm, the following things should not be done in the Panchak constellations, 1. Making a roof or making a pillar (lantern  or Pillar) 2. Breaking wood or straws, 3. Hearth  Taking or making, 4. Cremation 5. Bed bed, cot, mat, knit or make 6. Making sofa or mattress for the meeting.  7 To deposit wood, copper, brass. (Apart from these works all other auspicious work can be done in Panchko.


 Ravi Yoga :- 5 Feb 4:09 PM to 6 Feb 1:23 PM, then 6 Feb 5:10 PM to 7 Feb 6:59 PM This is an auspicious yoga, charity, job or government done in it.  There are good results in things like joining a job.  This yoga also neutralizes the other bad yogas that are going on at this time.


 Upcoming fasts and festivals:-

 10th Feb- Gupt Navratri ends.  12th Feb- Jaya Ekadashi.  13 Feb – Falgun Kumbh Sankranti midnight 3:26 am, (Punya Kaal till 9:50 the next day).  14 February - Pradosh fast (Shukla) / Kumbh Sankranti.  16 February - Magha Purnima fasting.  20th February – Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).


 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.


 Have a good day . 
 Acharya Mordhwaj Sharma
 Shri Kashi Vishwanath Temple Varanasi   Uttar Pradesh.
 9648023364
 9129998000

05 फ़रवरी 2022

धारावाहिक लेख:- ऋतुराज बसंत पंचमी,5.02.2022, भाग-2, अंतिम Serial Article:- Rituraj Basant Panchami, 5.02.2022, Part-2, Final


धारावाहिक लेख:- ऋतुराज बसंत पंचमी,5.02.2022, भाग-2, अंतिम


पंचमी तिथि प्रारम्भ:- 5.2.2022, 3:48 am
पंचमी तिथि समाप्त:- 6.2.2022, 3:46 am
पूजा समय (दिल्ली):- 5.2.2022, 7:07 am to 12:35 pm
पूजा अवधि:- 5:30 घंटे

पूर्व भाग में प्रकाशित भाग के अंश...........


बसन्त पंचमी को पर्व के रूप में मनाये जाने का कारण:-
1.वंसत पंचमी माता सरस्वती का प्रकाट्य (प्रकट), होने का दिवस है। अतः इस दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।

2. इसी दिन कामदेव तथा देवी रति के भी प्रकट होने का दिन है।

3. रितुओ के राजा वसंत के आगमन पर नई फसलों के आने की खुशी के लिए भी यह त्योहार मनाया जाता है।

बसन्त पंचमी पर माता सरस्वती का प्रकाट्य तथा स्वरूप:-
वंसत पंचमी माता सरस्वती का प्रकाट्य ( प्रकट ), होने का दिवस है, ब्रह्मा जी को सृष्टि के सृजन के बाद चहुं ओर सन्नाटा, निशब्द तथा उदासी प्रतीत हुई तो उन्होने अपने कमंडल से जल छिडककर माता सरस्वती को जगत को विद्या, बुद्धि, कला, ज्ञान-विज्ञान तथा संगीत के द्वारा आलोकित करने के लिए प्रकट किया।

धर्म ग्रंथों के अनुसार वाग्देवी सरस्वती देवी, ब्रह्म स्वरूपा, कामधेनु तथा समस्त देवो की प्रतिनिधि है। ये ही विद्या, बुद्धि, ज्ञान, विज्ञान, कला और संगीत की देवी है, इन्ही अमित तेजस्वनी व अनंत गुणशालिनी देवी सरस्वती की पूजा-आराधना के लिए माघ मास की पंचमी तिथि निर्धारित की गई है। बसन्त पंचमी को इनका आविर्भाव दिवस माना जाता है। अतः वागेश्वरी जयंती व श्री पंचमी के नाम से भी यह तिथि जानी जाती है ।

गतांक से आगे.................


कामसखा बसन्त तथा प्रेम के देवता कामदेव का जन्म दिवस है बसन्त पंचमी

हिन्दू धर्मग्रंथों में कामदेव को काम, प्रेम और आकर्षण का देवता कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कामदेव भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के पुत्र हैं। उनका विवाह रति नाम की देवी से हुआ था, जो प्रेम और आकर्षण की देवी मानी जाती है। एक अन्य मत के अनुसार कामदेव ब्रह्माजी के पुत्र हैं, तथा इनका संबंध भगवान शिव से भी है। कुछ जगह पर धर्म की पत्नी श्रद्धा से इनका आविर्भाव हुआ माना जाता है।

कामदेव का रूप:- धर्मग्रंथों मे कामदेव को सुनहरे पंखों से युक्त एक सुंदर नवयुवक की तरह दर्शाया  गया है जिनके हाथ में धनुष और बाण हैं। ये तोते के रथ पर मकर (एक प्रकार की मछली) के चिह्न से अंकित लाल ध्वजा लगाकर विचरण करते हैं। मतांतर से कुछ शास्त्रों में हाथी पर बैठे हुए भी बताया गया है।

कामदेव के अन्य नाम:-
'रागवृंत', 'अनंग', 'कंदर्प', 'मनमथ', 'मनसिजा', 'मदन', 'रतिकांत', 'पुष्पवान' तथा 'पुष्पधंव' आदि कामदेव के प्रसिद्ध नाम हैं। कामदेव को अर्धदेव या गंधर्व भी कहा जाता है, जो जगत मे स्वर्ग के वासियों में कामेच्छा उत्पन्न करने के लिए उत्तरदायी हैं। जिससे सृष्टि मे जन्म मृत्यु का चक्र चलता रहता है । कहीं-कहीं कामदेव को यक्ष भी कहा गया है।

*कामदेव के शस्त्र:- 'धनुष और बाण' उनका धनुष मिठास से भरे गन्ने का बना होता है जिसमें मधुमक्खियों के शहद की रस्सी लगी है। उनके धनुष का बाण अशोक के पेड़ के महकते फूलों के अलावा सफेद, नीले कमल, चमेली और आम के पेड़ पर लगने वाले फूलों से बने होते हैं।

कामदेव के पास मुख्यत: पांच प्रकार के बाण हैं। जिनके नाम इस प्रकार से है 1. मारण, 2. स्तम्भन, 3. जृम्भन, 4. शोषण, 5. उम्मादन (मन्मन्थ)।

पौराणिक कथा के अनुसार राक्षसराज तारकासुर का वध करने के लिए देवताओं की योजना के अनुसार जब भगवान शिव के पुत्र की आवश्यकता थी, तो परेशानी यह थी कि शिव के पुत्र पैदा कैसे हो ? इसके लिए भगवान शिव से कौन बात करके उन्हें राजी करे।  

तब कामदेव के कहने पर ब्रह्मा जी की योजना के अनुसार बसन्त को उत्पन्न किया गया । कालिका पुराण में बसन्त को व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह सुदर्शन, अति आकर्षक, संतुलित शरीर वाला, आकर्षक नैन-नक्श वाला, अनेक प्रकार के फूलो से सुशोभित, आम की मंजरियां को हाथो मे थामे रहने वाला, मतवाले हाथी की चाल वाला तथा समस्त गुणो से युक्त है । 

कामदेव की ऋतु भी बसंत ही है । वसंत पंचमी के दिन कामदेव की पूजा की जाती है। वसंत कामदेव का मित्र है इसलिए कामदेव का धनुष फूलों का बना हुआ है। इस धनुष की कमान स्वरविहीन होती है यानी जब कामदेव जब कमान से तीर छोड़ते हैं तो उसकी आवाज नहीं होती है। 

कामदेव का एक नाम 'अनंग' है यानी बिना शरीर के ये प्राणियों में बसते हैं। एक नाम 'मार' है यानी यह इतने मारक हैं कि इनके बाणों का कोई कवच नहीं है। वसंत ऋतु को प्रेम की ही ऋतु माना जाता रहा है। इसमें फूलों के बाणों से आहत हृदय प्रेम से सराबोर हो जाता है।

भगवान शंकर ध्यान अवस्था मे समाधिस्थ थे । तभी कामदेव छोटे से जंतु का सूक्ष्म रूप लेकर कर्ण के छिद्र से भगवान शिव के शरीर में प्रवेश कर गए। इससे शिवजी का मन चंचल हो गया। उन्होंने विचार धारण कर चित्त में देखा कि कामदेव उनके शरीर में स्थित है। इतने में ही निष्फल होकर, इच्छित शरीर धारण करने की क्षमता वाले कामदेव भगवान शिव के शरीर से बाहर आ गए ।

बाहर आकर आम के वृक्ष की एक सुंदर डाली देखकर मन में क्रोध से भरा हुआ कामदेव उस पर चढ़ गये, और पुनः भगवान शिव पर वार करने के लिए, उन्होंने पुष्प धनुष पर अपने (पाँचों) बाण चढ़ाए और अत्यन्त क्रोध से (लक्ष्य भगवान शिव की ओर) तानकर तीक्ष्ण पाँच बाण छोड़े, जो शिवजी के हृदय में लगे। तब उनकी समाधि टूट गई और वे जाग गए।

 भगवान शिव के मन में बहुत क्षोभ हुआ। उन्होंने आँखें खोलकर सब ओर देखा जब आम के पत्तों में (छिपे हुए) कामदेव को देखा तो उन्हें बड़ा क्रोध हुआ, जिससे तीनों लोक काँप उठे। क्रोध मे भगवान शिव  ने तीसरा नेत्र खोला, उनकी दृष्टि कामदेव पर पडते ही कामदेव जलकर भस्म हो गया ।

कामदेव के भस्म होने से जगत मे हाहाकर मच गया। देवता डर गए, दैत्य सुखी हुए। भोगी लोग कामसुख को याद करके चिन्ता करने लगे और साधक योगी निष्कंटक हो गए ।

 कामदेव की स्त्री रति अपने पति की यह दशा सुनते ही मूर्च्छित हो गई। रोती-चिल्लाती और भाँति-भाँति से करुणा करती हुई वह शिवजी के पास गई। अत्यन्त प्रेम के साथ अनेकों प्रकार से विनती करके हाथ जोड़ कर सामने खड़ी हो गई तदनंतर उनकी पूजा तपस्या से प्रसन्न होकर शीघ्र प्रसन्न होने वाले कृपालु शिवजी ने रति की प्रार्थना से प्रसन्न होकर कहा कि कामदेव ने मेरे मन को विचलित किया था इसलिए मैंने इन्हें भस्म कर दिया ।

अब अगर ये अनंग रूप में महाकाल वन में जाकर शिवलिंग की आराधना करेंगे तो इनका उद्धार होगा। इस प्रकार शिवजी ने उन्हें जीवनदान दे दिया था, लेकिन बगैर देह के।

तब कामदेव महाकाल वन आए और उन्होंने पूर्ण भक्तिभाव से शिवलिंग की उपासना की। उपासना के फलस्वरूप शिवजी ने प्रसन्न होकर कहा कि तुम अनंग, शरीर के बिन रहकर भी समर्थ रहोगे। *कृष्णावतार के समय तुम कृष्ण के पुत्र के रूप मे रुक्मणि के गर्भ से जन्म लोगे और तुम्हारा नाम प्रद्युम्न होगा।*

कालांतर मे शिव के वरदान स्वरुप भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणि को प्रद्युम्न नाम का पुत्र हुआ । ( जो कि कामदेव का ही अवतार था।)

 श्रीकृष्ण से दुश्मनी के चलते राक्षस शंभरासुर, प्रद्युम्न का अपहरण करके ले गया और उसे समुद्र में फेंक आया। उस शिशु को एक मछली ने निगल लिया और वो मछली मछुआरों द्वारा पकड़ी जाने के बाद शंभरासुर के रसोई घर में ही पहुंच गई।

तब रति रसोई में काम करने वाली मायावती नाम की एक स्त्री का रूप धारण करके रसोईघर में पहुंच गई। वहां आई मछली को उसने ही काटा और उसमें से निकले बच्चे को मां के समान पाला-पोसा। जब वो बच्चा युवा हुआ तो उसे पूर्व जन्म की सारी याद दिलाई गई। इतना ही नहीं, सारी कलाएं भी सिखाईं तब प्रद्युम्न ने शंभरासुर का वध किया और फिर मायावती को ही अपनी पत्नी रूप में द्वारका ले आए। 

इस प्रकार बसन्त ऋतु की उत्पत्ति हुई, और इसी बसन्त पंचमी ( बसन्त ऋतु ) मे कामदेव को भस्म हो जाने के उपरांत पुनः जीवन प्राप्त हुआ ।


कामदेव की उत्पत्ति के संबंध मे कथा

पौराणिक मान्यताओ के अनुसार कामदेव की उत्पत्ति के संबंध मे चार कथाएं प्रचलित हैं, जो कि इस प्रकार से है ।

 कामदेव भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के पुत्र हैं। उनका विवाह रति नाम की देवी से हुआ था, जो प्रेम और आकर्षण की देवी मानी जाती है। 
एक अन्य मत के अनुसार कामदेव ब्रह्माजी के पुत्र हैं, तथा इनका संबंध भगवान शिव से भी है। कुछ शास्त्रों के अनुसार धर्म की पत्नी श्रद्धा से इनका आविर्भाव हुआ माना जाता है।

भगवान ब्रह्मा के पुत्र के रूप मे कामदेव का जन्म:-

पौराणिक कथाओं के अनुसार सृष्टि के सृजन की प्रक्रिया के दौरान मैथुन के द्वारा मानव जाति के प्रसार मे ब्रह्माजी के प्रयास कुछ अधिक फलीभूत नहीं हो पा रहे थे, ऐसे मे ब्रह्मा जी को "काम के देवता" के सृजन की युक्ति सूझी ।
स्मरण मात्र से ही उनके अंश से तेजस्वी पुत्र "काम" उत्पन्न हुआ और हाथ जोड़कर पूछा कि मेरे लिए क्या आज्ञा है ? तब ब्रह्माजी बोले कि मैंने सृष्टि उत्पन्न करने के लिए प्रजापतियों को उत्पन्न किया था किंतु वे सृष्टि रचना में समर्थ नहीं हुए इसलिए मैं तुम्हें इस कार्य की आज्ञा देता हूं। यह सुन कामदेव भी अन्यों की भांति वहां से विदा होकर अदृश्य हो गए । 

एक बार फिर वही वाक्या दोहराया जाते देख ब्रह्माजी अंत्यंत क्रोधित हुए और कामदेव को शाप दे दिया कि तुमने मेरा वचन नहीं माना इसलिए तुम्हारा जल्दी ही नाश हो जाएगा। शाप सुनकर कामदेव भयभीत हो गए और हाथ जोड़कर ब्रह्माजी के समक्ष क्षमा मांगने लगे। 

तब कामदेव की अनुनय-विनय से ब्रह्माजी प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा कि *मैं तुम्हें रहने के लिए बारह स्थान देता हूं- स्त्रियों के कटाक्ष, केश राशि, जंघा, वक्ष, नाभि, जंघामूल, अधर, कोयल की कूक, चांदनी, वर्षाकाल, चैत्र और वैशाख महीना। इस प्रकार कहकर ब्रह्माजी ने कामदेव को अपना कार्य करने के लिए अस्त्र के रूप मे पुष्प का धनुष और पांच बाण देकर विदा कर दिया।

( मुद्गल पुराण के अनुसार कामदेव का वास यौवन, स्त्री, सुंदर फूल, गीत, पराग कण, पक्षियों की मीठी वाणी, सुंदर बाग-बगीचों, वसंत ऋ‍तु, चंदन, काम-वासनाओं में लिप्त मनुष्य की संगति, गुप्त  अंगों मे, सुहानी और मंद हवा, रहने के सुंदर स्थान, आकर्षक वस्त्र और सुंदर आभूषण धारण किए शरीरों में रहता है। इसके अलावा कामदेव स्त्रियों के शरीर में भी वास करते हैं, खासतौर पर स्त्रियों के नयन, ललाट, भौंह और होठों पर इनका प्रभाव काफी रहता है। )

इस बार कामदेव ने कोई गलती नही की और ब्रह्माजी से मिले वरदान की सहायता से कामदेव तीनों लोकों में भ्रमण करने लगे और भूत, पिशाच, गंधर्व, यक्ष सभी को काम ने अपने वशीभूत कर लिया। फिर मछली का ध्वज लगाकर कामदेव अपनी पत्नी रति के साथ संसार के सभी प्राणियों को अपने वशीभूत करने लगे। जिससे ब्रह्माजी को संतोष हुआ 


वसंत पंचमी पर "सरस्वती" तथा "कामदेव-रति" पूजन विधि

सरस्वती पूजन:-

इस दिन ना केवल विद्यार्थियों वरन सभी मनुष्यो को सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि से निवृत होकर साफ पीले वस्त्र पहनकर, गंगाजल, दूध व दही से स्नान के बाद धूप-दीप जलाकर पीले फूल, पीले मिष्ठान अर्पण करके माँ की आराधना करनी चाहिए और उनसे विवेक, ज्ञान और सद्बुद्धि का आशीर्वाद लेना चाहिए। बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता के चरणों पर गुलाल चढ़ाकर देवी सरस्वती को श्वेत वस्त्र पहनाएं/अर्पण करें । 

इस दिन स्वयं पीले वस्त्र पहनकर विष्णु जी, भगवान  कृष्ण तथा सरस्वती मां को भी पीले वस्त्र पहनाकर गेंहू के बालियो से पूजा करे, नैवेद्य के रूप मे पीले फल, केसर-मेवे से बनी खीर-मालपुए या मीठे चावलो का भोग लगाने से माता सरस्वती शीघ्र प्रसन्न होती है ।

कामदेव-रति पूजन विधि:-

लकडी की वेदी पर पीला कपडा बांधकर उत्तर-पूर्व दिशा की ओर स्थापित कर, एक नारियल पर लाल कपडा बांधकर उसे जलपूरित कलश के ऊपर  स्थापित करके इस कलश को "कामदेव-रति" का स्वरूप मानकर पंचोपचार विधि द्वारा अबीर, चंदन, केसर के छीटे लगाकर फल-फूल इत्यादि अपिर्त कर विधिवत् पूजन करना चाहिए ।

माता सरस्वती अथवा कामदेव-रति पूजन के पूजन से पूर्व गणपति देव का पूजन अवश्य करे ।

सर्वप्रथम गणपति जी निम्नलिखित मंत्र का जाप करे:-

ॐ गं गणपतये नमः ।।

गणपति वंदना के उपरांत सरस्वती देवी की पूजा तथा मंत्र जाप करना चाहिए । निम्नलिखित मंत्र- स्तोत्रो मे से सभी या किन्हीं का भी जाप-पाठ किया जा सकता है ।

सरस्वती वंदना
या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वींणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपदमासना॥
या ब्रह्माच्युतशङ्करप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा माम पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्याऽपहा॥

सरस्वती वंदना
 प्रथम भारती नाम, द्वितीय च सरस्वती
तृतीय शारदा देवी, चतुर्थ हंसवाहिनी
पंचमम् जगतीख्याता, षष्ठम् वागीश्वरी तथा
सप्तमं कुमुदीप्रोक्ता, अष्ठमं ब्रह्मचारिणी
नवमं बुधमाता च दशमं वरदायिनी
एकादशं चंद्रकांतिदाशां भुवनेश्वरी
द्वादशैतानि नामानि त्रिसंध्य य: पठेनर:
जिह्वाग्रे वसते नित्यमं
ब्रह्मरूपा सरस्वती सरस्वती महाभागे
विद्येकमललोचने विद्यारूपा विशालाक्षि
विद्या देहि नमोस्तुते

सरस्वती स्तोत्र
श्वेत पद्मासना देवी श्वेत पुष्पोप शोभिता
श्वेताम्बर धरा देवी नित्य श्वेत गन्धानुलेपना ॥
श्वेताक्ष सूत्रहस्ता च श्वेत चंदन चर्चिता
श्वेत वीणा धरा शुभ्रा श्वेतलंकार भूषिता ॥
वन्दिता सिद्ध गन्धव रचिता सुरदानवः
पूजिता मुनिभिः सर्वे ॠषिभिः स्तुयते सदा ॥
स्तोत्रणानेन तां देवी जगदात्री सरस्वतीम्
ये स्मरन्ति त्रिसन्धयायां सर्वे विध्यां लभन्ते ते ॥

सरस्वती महामंत्र:-

1.ऐं ह्रीं श्रीं वाग्वादिनी सरस्वती देवी मम जिव्हायां
सर्व विद्यां देही दापय-दापय स्वाहा।।
            
2.या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरुपेण संस्थिता ।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ॥

3. सरस्वत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नम:।
वेद वेदान्त वेदांग विद्यास्थानेभ्य एव च।।

4. सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने
विद्यारूपा विशालाक्षि विद्यां देहि नमोस्तुते॥

5.या देवी सर्वभूतेषू, मां सरस्वती रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

6.ॐ सरस्वत्यै विदमहे, ब्रह्रापुत्री धीमहि ।
तन्नो देवी प्रचोदयात ॥

7.ॐ सरस्वती वाग्वादिनी काश्मीरवासिनी हंस वाहिनी
बहु बुद्धिदायिनी मम जिह्वाग्रे स्थित भव स्वाहा ॥

8. वर्णानामर्थसंघानां रसानां छन्दसामपि।
मंगलानां च कर्त्तारौ वन्दे वाणी विनायकौ।।

9. एकादशाक्षर सरस्वती मंत्र:-
ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः।

इस प्रकार ऊपरलिखित किसी भी स्तोत्र अथवा मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करने से भक्तों को सरस्वती माँ की कृपा प्राप्त होती है ।

(समाप्त)
_________________________

आगामी लेख
1. 4  फर० से "वसन्त पंचमी" विषय पर धारावाहिक लेख
2. 6 फर० को "रथ सप्तमी" पर लेख।
3. 7 फर० को ज्योतिषीय विषय "विभिन्न 'ऋतुओ' तथा 'मासो' मे जन्म लेने का फल"पर लेख
4. 9 फर० से "जया एकादशी" विषय पर धारावाहिक लेख
5. 11 फर० को "फाल्गुन सक्रांति" पर लेख
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
शनिवार,5.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर ऋतुः ।
मास- माघ मास।
पक्ष- शुक्ल पक्ष ।
तिथि- पंचमी तिथि अगले दिन 3:49 am
चंद्रराशि- चंद्र मीन राशि मे।
नक्षत्र- उ०भाद्रपद नक्षत्र 4:09 pm तक
योग- सिद्ध योग 5:40 pm तक (शुभ है)
करण- बव करण 3:43 pm तक 
सूर्योदय 7:07 am, सूर्यास्त 6:03 pm
अभिजित् नक्षत्र- 12:13 pm से 12:57 pm
राहुकाल - 9:51 am से 11:13 pm (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- पूर्व दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 5, 6, 7, 10 (सायं. 7 तक), 11 (रात्रि 8 उपरांत), 12 (दोपहर 4 उपरांत), 13, 14, 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 8, 9, 27, 28

गण्ड मूल आरम्भ:- रेवती नक्षत्र, 5 फर० 4:09 pm से 7 फर० 6:59 pm तक अश्विनी नक्षत्र तक गंडमूल रहेगें।  गंडमूल नक्षत्रों मे जन्म लेने वाले बच्चो का मूलशांति पूजन आवश्यक है।

पंचक प्रारंभ:- 2 फर० को 6:45 am से 6 फर० 5:10 pm तक  पंचक नक्षत्रों  मे निम्नलिखित काम नही करने चाहिए, 1.छत बनाना या स्तंभ बनाना( lantern  or Pillar ) 2.लकडी  या  तिनके तोड़ना , 3.चूल्हा लेना या बनाना, 4. दाह संस्कार करना (cremation) 5.पंलग चारपाई, खाट , चटाई  बुनना  या बनाना 6.बैठक का सोफा या गद्दियाँ बनाना । 7 लकड़ी ,तांबा ,पीतल को जमा करना ।(इन कामो के सिवा अन्य सभी शुभ  काम पंचको मे किए जा सकते है।

रवि योग :- 5 फर० 4:09 pm से 6 फर० 1:23 pm तक यह एक शुभ योग है, इसमे किए गये दान-पुण्य, नौकरी  या सरकारी नौकरी को join करने जैसे कायों मे शुभ परिणाम मिलते है । यह योग, इस समय चल रहे, अन्य बुरे योगो को भी प्रभावहीन करता है।
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
 5 फर०-बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा। 5 फर०- रथ आरोग्य सप्तमी। 10 फर०- गुप्त नवरात्रे समाप्त। 12 फर०-जया एकादशी। 13 फर०-फाल्गुन कुंभ  सक्रांति अर्धरात्रि 3:26 am, (पुण्य काल अगले दिन 9:50 तक)। 14 फर०-प्रदोष व्रत (शुक्ल)/कुम्भ संक्रांति। 16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी  से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
आचार्य मोरध्वज शर्मा 
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी उत्तर प्रदेश।। 
9648023364
9129998000
-----------------------------------------------------------------------------------------
English Translation :-

Serial Article:- Rituraj Basant Panchami, 5.02.2022, Part-2, Final



 Panchami Tithi Start:- 5.2.2022, 3:48 am

 Panchami date ends:- 6.2.2022, 3:46 am

 Puja Timings (Delhi):- 5.2.2022, 7:07 am to 12:35 pm

 Puja Duration:- 5:30 Hours


 Excerpts from the part published in the earlier part.............



 Reasons for celebrating Basant Panchami as a festival:-

 1. Vasant Panchami is the day of manifestation (manifestation) of Mata Saraswati.  Therefore, on this day Goddess Saraswati is worshipped.


 2. This day is also the day of appearance of Kamadeva and Goddess Rati.


 3. This festival is also celebrated to celebrate the arrival of new crops on the arrival of spring, the king of Rituo.


 Appearance and form of Mother Saraswati on Basant Panchami:-

 Vasant Panchami is the day of manifestation (manifestation) of Mata Saraswati, when Brahma ji felt silence, silence and sadness everywhere after the creation of the universe, he sprinkled water from his kamandal and blessed the world with knowledge, intellect, art,  Revealed to illuminate through knowledge-science and music.


 According to religious texts, Vagdevi is the representative of Saraswati Devi, Brahma Swarupa, Kamadhenu and all the gods.  She is the goddess of learning, intelligence, knowledge, science, art and music, for the worship of these Amit Tejaswani and infinite virtues, Goddess Saraswati, the Panchami date of Magh month has been fixed.  Basant Panchami is considered as his appearance day.  Therefore, this date is also known as Vageshwari Jayanti and Shri Panchami.


 Beyond the date.................



 Vasant Panchami is the birthday of Kamsakha Basant and the god of love, Kamdev.


 In Hindu scriptures, Kamadeva is called the god of sex, love and attraction.  According to mythology, Kamadeva is the son of Lord Vishnu and Goddess Lakshmi.  He was married to a goddess named Rati, who is believed to be the goddess of love and attraction.  According to another belief, Kamadeva is the son of Brahma, and he is also related to Lord Shiva.  In some places, they are believed to have emerged from the wife of religion, Shraddha.


 Form of Cupid:- In the scriptures, Kamadeva is depicted as a beautiful young man with golden wings, holding a bow and arrow in his hands.  They move on a parrot's chariot with a red flag marked with the sign of Makara (a type of fish).  In some scriptures it has also been told sitting on an elephant.


 Other names of Kamadeva:-

 The famous names of Kamadeva are 'Raagavrant', 'Anang', 'Kandarpa', 'Manmath', 'Mansija', 'Madan', 'Ratikanta', 'Pushpavan' and 'Pushpadhav'.  Kamadeva is also called Ardhadev or Gandharva, who is responsible for generating libido in the heavens in the world.  Due to which the cycle of birth and death continues in the universe.  In some places, Kamadeva is also called Yaksha.


 Kamadeva's Weapons :-* 'Bow and Arrow' His bow is made of sugarcane full of sweetness, in which the honey rope of bees is attached.  The arrows of his bow are made of flowers of white, blue lotus, jasmine and mango trees, apart from the fragrant flowers of the Ashoka tree.


 Cupid has mainly five types of arrows.  Whose names are as follows: 1. Marana, 2. Stambhan, 3. Jrambhan, 4. Exploitation, 5. Ummadana (Manmantha).


 According to the legend, when the son of Lord Shiva was needed according to the plan of the gods to kill the demon king Tarakasur, the problem was how to be born a son of Shiva?  For this, who should talk to Lord Shiva and persuade him?


 Then at the behest of Kamadeva, according to the plan of Brahma ji, Basant was created.  Expressing Basant in Kalika Purana, it is said that he is Sudarshan, very attractive, having balanced body, having attractive Nain-map, adorned with many types of flowers, holding Manjariyan in his hands, having the gait of a drunken elephant and  Contains all the qualities.


 The season of Cupid is also spring.  Kamdev is worshiped on the day of Vasant Panchami.  Spring is the friend of Cupid, so Cupid's bow is made of flowers.  The command of this bow is voiceless, that is, when Cupid releases the arrow from the command, it does not make a sound.


 One of the names of Kamadeva is 'Anang' i.e. he lives in beings without a body.  One name is 'Mar', that is, it is so deadly that there is no shield of its arrows.  Spring has been considered as the season of love.  In this, the heart hurt by the arrows of flowers becomes drenched with love.


 Lord Shankar was in samadhi in a meditative state.  Then Kamadeva, taking the form of a small animal, entered the body of Lord Shiva through the hole of Karna.  This made Shiva's mind restless.  He imbibed the thought and saw in his mind that Cupid was situated in his body.  In the meantime, Kamadeva, who had the capacity to assume the desired body, came out of the body of Lord Shiva.


 After coming out and seeing a beautiful branch of mango tree, Kamadeva, filled with anger in his heart, climbed on it, and to strike Lord Shiva again, he shot his (five) arrows on the flower bow and with great anger (target Lord Shiva)  Towards) he fired five sharp arrows, which hit Shiva's heart.  Then his samadhi was broken and he woke up.


 There was a lot of anger in the mind of Lord Shiva.  He opened his eyes and looked everywhere, when he saw Cupid (hidden) in the mango leaves, he got very angry, due to which the three worlds trembled.  Lord Shiva opened his third eye in anger, Kamdev was burnt to ashes as soon as his eyes fell on Kamadeva.


 There was an outcry in the world due to the burning of Kamadeva.  The gods were scared, the demons were happy.  The enjoyers started worrying after remembering the pleasure of sex and the seeker yogis became innocent.


 Kamadeva's wife Rati fainted after hearing this condition of her husband.  Crying and crying out, she went to Shivaji with compassion.  After praying in many ways with great love, with folded hands, stood in front of her, then pleased with her worship, pleased with the austerity, Lord Shiva, who was pleased with Rati's prayer, said that Kamadeva had disturbed my mind, so I burnt her to ashes.  done .


 Now if they go to Mahakal forest in anang form and worship Shivling, then they will be saved.  Thus Shivaji had given him life, but without a body.


 Then Kamadeva came to Mahakal forest and he worshiped Shivling with full devotion.  As a result of the worship, Shiva was pleased and said that you will be able to remain anang, even without a body.  At the time of Krishna incarnation, you will be born as the son of Krishna from the womb of Rukmani and your name will be Pradyumna.


 Later, as a boon of Shiva, Lord Krishna and Rukmani had a son named Pradyumna.  (Which was an incarnation of Kamadeva.)


 Due to his enmity with Krishna, the demon Shambharasura kidnapped Pradyumna and threw him into the sea.  The baby was swallowed by a fish and after being caught by the fishermen, it reached the kitchen of Shambharasur.


 Then Rati reached the kitchen assuming the form of a woman named Mayawati, who worked in the kitchen.  He cut the fish that came there and brought up the child that came out of it like a mother.  When the child was young, he was reminded of all the previous births.  Not only this, but when he taught all the arts, Pradyumna killed Shambharasur and then brought Mayawati as his wife to Dwarka.


 Thus the spring season was born, and in this Basant Panchami (spring season) Kamdev got a life again after being consumed.



 Story about the origin of Kamadeva


 According to mythological beliefs, four stories are prevalent in relation to the origin of Kamadeva, which is as follows.


 Kamadeva is the son of Lord Vishnu and Goddess Lakshmi.  He was married to a goddess named Rati, who is believed to be the goddess of love and attraction.

 According to another belief, Kamadeva is the son of Brahma, and he is also related to Lord Shiva.  According to some scriptures, he is believed to have emerged from the wife of religion, Shraddha.


 Birth of Kamadeva as the son of Lord Brahma:-


 According to mythology, during the process of creation of the universe, Brahmaji's efforts in spreading the human race through copulation were not getting much fruitful, in such a situation, Brahma ji came up with the idea of ​​creation of "God of Kama".

 From the mere remembrance of his share, a brilliant son "Kama" was born and with folded hands asked what is the order for me?  Then Brahmaji said that I had created Prajapatis to create the world, but they were not capable of creating the world, so I order you to do this work.  Hearing this, Kamadeva like others disappeared from there and disappeared.


 Seeing the same sentence being repeated once again, Brahma ji became very angry and cursed Kamadeva that you will not obey my word, so you will soon perish.  On hearing the curse, Kamadeva became frightened and with folded hands started asking for forgiveness in front of Brahma.


 Then Lord Brahma was pleased with the persuasion of Kamadeva.  He said that * I give you twelve places to live - women's sarcasm, hair, thigh, chest, navel, thigh mool, adhar, cuckoo's cook, moonlight, rainy season, Chaitra and Vaishakh month.  Saying this way, Brahma sent Kamadeva away by giving him a bow of flowers and five arrows in the form of a weapon to do his work.


 (According to the Mudgal Purana, Kamadeva's abode is youth, woman, beautiful flowers, songs, pollen grains, sweet voice of birds, beautiful gardens, spring season, sandalwood, company of man engaged in lust, in secret organs, pleasant and  He resides in the bodies wearing gentle air, beautiful places of residence, attractive clothes and beautiful ornaments. Apart from this, Kamadeva also resides in the body of women, especially on women's eyes, forehead, brows and lips.  )


 This time Kamdev did not make any mistake and with the help of the boon from Brahmaji, Kamdev started traveling in all the three worlds and Kama subdued all the ghosts, vampires, Gandharvas, Yakshas.  Then by putting on the flag of fish, Kamadeva along with his wife Rati began to subjugate all the creatures of the world.  which pleased Brahma.



 "Saraswati" and "Kamdev-Rati" worship method on Vasant Panchami


 Saraswati Puja :-


 On this day, not only students but also all human beings should get up before sunrise in the morning, after retiring from bath etc., wearing clean yellow clothes, after bathing with Gangajal, milk and curd, lighting incense-lamps and offering yellow flowers, yellow sweets should worship the mother and  Blessings of wisdom, knowledge and goodwill should be taken from him.  On the day of Basant Panchami, by offering gulal at the feet of Goddess Saraswati, wear white clothes to Goddess Saraswati.


 On this day, wearing yellow clothes, worship Lord Vishnu, Lord Krishna and Saraswati Maa by wearing yellow clothes and worship with wheat earrings, yellow fruits as naivedya, kheer-malpua made of saffron-nuts or sweet rice as offerings to Goddess Saraswati.  Happy soon.


 Cupid-Rati Worship Method:-


 After tying a yellow cloth on a wooden altar, placing it in the north-east direction, tying a red cloth on a coconut and placing it over a water-filled urn, treating this urn as the form of "Kamdev-rati" by Panchopchar method, sprinkles of Abir, sandalwood, saffron  Offering fruits and flowers, etc., should be done and worshiped properly.


 Before worshiping Mata Saraswati or Kamadeva-Rati, one must worship Lord Ganpati.


 First of all, Ganpati ji should chant the following mantra:-


 Om Ganapataye Namah.


 After worshiping Ganapati, worship of Saraswati Devi and chanting of mantras should be done.  All or any of the following mantra-stotras can be recited.


 Saraswati Vandana

 Or kundendutusharhardhavala or shubhravastravrata.

 Or Vinnavardandmanditkara or Svetpadmasana.

 Ya brahmachyutashankaraprabhritibhirdevaih always vandita.

 Sa Mama Patu Saraswati Bhagwati Nisheshajadyaऽpaha


 Saraswati Vandana

 First name Bharati, second name Saraswati

 Third Sharda Devi, Fourth Hanswahini

 Pancham Jagtikhyata, Sixth Vagishwari and

 Seventh Kumudiprokta, Eightham Brahmacharini

 Ninth Budhmata Cha Dasam Varadayini

 Ekadashm Chandrakantidashan Bhuvaneshwari

 Dvadshaitani naamani trisandhya ya: pathenar:

 jihwagre vasate nityam

 Brahmaroopa Saraswati Saraswati Mahabhage

 vidyekmallochne vidyarupa vishalakshi

 Vidya Dehi Namostute


 Saraswati Stotra

 Shweta Padmasana Devi White Pushpop Shobhita

 Shwetambar Dhara Devi continual white Gandhanulepana.

 Shwetaksha sutrahasta f white sandalwood discussion

 White Veena Dhara Shubra Svetlankar Bhushita.

 Vandita Siddha Gandhava, the author of Surdanava:

 Pujita Munibhih Sarve Rishibhih Stuyate Always Om

 Stotrananen tam devi jagadatri saraswatim

 Ye smaranti trisandhyayan sarve vidhyam labhante te.


 Saraswati Mahamantra :-


 1.Aim Hreem Shree Vagwadini Saraswati Devi Mam Jivayaan

 Sarva Vidyam Dehi Dapay-Dapay Swaha.



 2. Or Devi Sarvabhuteshu Intellectual Society.

 Namastasya Namastasya Namastasya Namo Namah


 3. Saraswatyai Namo Nityam Bhadrakalai Namo Namah.

 Veda Vedanta Vedanga Vidyasthanebhya and Ch.


 4. Saraswati Mahabhage Vidya Kamallochane

 Vidyarupa Vishalakshi Vidyam Dehi Namostute.


 5.Ya Devi Sarvabhuteshu, Mother Saraswati Rupen Sanstha.

 Namasthasai Namasthasai Namasthasai Namo Namah.


 6.ॐ Sarasvatyai Vidmahe, Brahmaputri Dhimahi.

 Tanno Devi Prachodayat


 7.ॐ Saraswati Vagwadini Kashmirvasini Hans Vahini

 May the multi-intellectual mother live in the living room.


 8. Varnamarthasanghanaam rasanam chandasampi.

 Mangalanam cha kartarau vande vani vinayakou.


 9. Ekadashakshar Saraswati Mantra:-

 Om Hrim Aim Hreem Saraswatyai Namah.


 In this way, by reverently chanting any of the above mentioned Stotra or Mantra, devotees get the blessings of Mother Saraswati.


 (End)


 upcoming articles

 1. Serial article on the topic "Vasant Panchami" from 4th Feb.

 2. Article on "Ratha Saptami" on 6th Feb.

 3. Article on the astrological topic "Fruits of being born in different 'seasons' and 'maso' on 7th February"

 4. Serial article on the topic "Jaya Ekadashi" from 9th February

 5. Article on "Falgun Sankranti" on February 11


 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Saturday, 5.2.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - winter season.

 Month - Magha month.

 Paksha - Shukla Paksha.

 Tithi- Panchami Tithi the next day at 3:49 am

 Moon sign - Moon in Pisces.

 Nakshatra- Ubhadrapada Nakshatra till 4:09 pm

 Yoga- Siddha Yoga till 5:40 pm (Good)

 Karan- Bav Karan till 3:43 pm

 Sunrise 7:07 am, Sunset 6:03 pm

 Abhijit Nakshatra - 12:13 pm to 12:57 pm

 Rahukaal - 9:51 am to 11:13 pm (Good work prohibited, Delhi)

 Direction – East direction.


 February Lucky Days:- 5, 6, 7, 10 (till 7 pm), 11 (after 8 pm), 12 (after 4 pm), 13, 14, 15, 16 (after 10 am), 17, 18,  19 (Till 10 AM), 20, 21, 22 (Till 4 PM), 23 (After 3 PM), 24 (Till 1 PM), 25 (After 12 PM), 26 (After 11 AM)


 February inauspicious days:- 8, 9, 27, 28


 Gand Mool Aarambh:- Revati Nakshatra, Gandmool will remain till Ashwini Nakshatra from 5th Feb. 4:09 pm to 7th Feb. 6:59 pm.  Children born in Gandmool constellations need to worship Moolshanti.


 Panchak start:- On February 2 from 6:45 am to 6:10 pm, the following things should not be done in Panchak constellations, 1. Making a roof or making a pillar (lantern  or pillar) 2. Breaking wood or straws, 3. Hearth  Taking or making, 4. Cremation 5. Bed bed, cot, mat, knit or make 6. Making sofa or mattress for the meeting.  7 To deposit wood, copper, brass. (Apart from these works all other auspicious work can be done in Panchko.


 Ravi Yoga: - From 5th Feb 4:09 pm to 6th February 1:23 pm it is an auspicious yoga, good results are found in the works like charity, job or joining a government job.  This yoga also neutralizes the other bad yogas that are going on at this time.


 Upcoming fasts and festivals:-

 5th February - Basant Panchami / Saraswati Puja.  5th Feb- Rath Arogya Saptami.  10th Feb- Gupt Navratri ends.  12th Feb- Jaya Ekadashi.  13 Feb – Falgun Kumbh Sankranti midnight 3:26 am, (Punya Kaal till 9:50 the next day).  14 February - Pradosh fast (Shukla) / Kumbh Sankranti.  16 February - Magha Purnima fasting.  20 February - Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).


 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.

  Have a good day . 
 Acharya Mordhwaj Sharma
 Shri Kashi Vishwanath Temple Varanasi   Uttar Pradesh.
 9648023364
 9129998000

कामदा एकादशी व्रत 19-04-2024

☀️ *लेख:- कामदा एकादशी, भाग-1 (19.04.2024)* *एकादशी तिथि आरंभ:- 18 अप्रैल 5:31 pm* *एकादशी तिथि समाप्त:- 19 अप्रैल 8:04 pm* *काम...