04 फ़रवरी 2022

धारावाहिक लेख:- ऋतुराज बसंत पंचमी,5.02.2022, भाग-1 Serial Article:- Rituraj Basant Panchami, 5.02.2022, Part-1

                                                                                 


पंचमी तिथि प्रारम्भ:- 5.2.2022, 3:48 am

पंचमी तिथि समाप्त:- 6.2.2022, 3:46 am

पूजा समय (दिल्ली):- 5.2.2022, 7:07 am to 12:35 pm

पूजा अवधि:- 5:30 घंटे


(माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (पूर्वाह्न व्यापिनी) को वसन्त पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है । वर्ष 2022 मे 5 फरवरी को सुबह 03 बजकर 48 मिनट पर पंचमी तिथि लगेगी, जो कि अगले दिन यानी 6 फरवरी को सुबह 3 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में पंचमी तिथि 5 फरवरी को पूरे दिन रहेगी। इस वर्ष बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त करीब साढ़े पांच घंटे तक रहेगा। नई दिल्ली में पूजा मुहूर्त- 5 फरवरी की सुबह 07 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक है।


बसन्त ऋतु को ऋतुओं का राजा, अर्थात सर्वश्रेष्ठ ऋतु माना गया है । ऋषियों ने भारतवर्ष के लिए,

सूर्य (पृथ्वी) के बारह राशियों मे घूमने से लगने वाले बारह महीनो के समय को, दो-दो मास के वर्गो मे बांट कर छः ऋतुओ की कल्पना बडी ही व्यवहारिकता के साथ की। इन ऋतुओं मे बसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा अर्थात ऋतुराज कहा गया है । 


ज्योतिष शास्त्र मे सायन पद्धति के अनुसार कुंभ राशि मे सूर्यदेव के प्रवेश से बसन्त ऋतु का आगमन होता है। चान्द्र मास गणना के अनुसार बसंत पंचमी का दिन माघ मास मे गुप्त नवरात्रो का पांचवा दिवस होता है।


बसन्त ऋतु तथा बसन्त पंचमी का अर्थ है, माघ मास शुक्ल पक्ष का पांचवा दिन । बसन्त ऋतु का आगमन  इसी बसन्त पंचमी से होता है । यही से ही शांत, ठंडी तथा मंद वायु, कठोर जाड़े के मौसम का स्थान ले लेती हैं, अर्थात कठोर जाड़े से मुक्ति प्राप्त होती है, नये पत्ते, फूल-पुष्प खिल उठते हैं।


पंचतत्व (जल, वायु, धरती, आकाश तथा अग्नि ) सभी अपना प्रकोप त्याग कर अपना मोहक रूप दिखाते हैं। आकाश साफ होता है, वायु सुहावनी, अग्नि ( सूरज) रूचिकर, जल सुखदाता होता है और धरती तो मानो सौन्दर्य का दर्शन करवाने वाली होती हैं।


बसन्त पंचमी को पर्व के रूप में मनाये जाने का कारण:-

1.वंसत पंचमी माता सरस्वती का प्रकाट्य (प्रकट), होने का दिवस है। अतः इस दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।


2. इसी दिन कामदेव तथा देवी रति के भी प्रकट होने का दिन है।


3. रितुओ के राजा वसंत के आगमन पर नई फसलों के आने की खुशी के लिए भी यह त्योहार मनाया जाता है।



बसन्त पंचमी पर माता सरस्वती का प्रकाट्य तथा स्वरूप:-

वंसत पंचमी माता सरस्वती का प्रकाट्य ( प्रकट ), होने का दिवस है, ब्रह्मा जी को सृष्टि के सृजन के बाद चहुं ओर सन्नाटा, निशब्द तथा उदासी प्रतीत हुई तो उन्होने अपने कमंडल से जल छिडककर माता सरस्वती को जगत को विद्या, बुद्धि, कला, ज्ञान-विज्ञान तथा संगीत के द्वारा आलोकित करने के लिए प्रकट किया।


धर्म ग्रंथों के अनुसार वाग्देवी सरस्वती देवी, ब्रह्म स्वरूपा, कामधेनु तथा समस्त देवो की प्रतिनिधि है। ये ही विद्या, बुद्धि, ज्ञान, विज्ञान, कला और संगीत की देवी है, इन्ही अमित तेजस्वनी व अनंत गुणशालिनी देवी सरस्वती की पूजा-आराधना के लिए माघ मास की पंचमी तिथि निर्धारित की गई है। बसन्त पंचमी को इनका आविर्भाव दिवस माना जाता है। अतः वागेश्वरी जयंती व श्री पंचमी के नाम से भी यह तिथि जानी जाती है ।


माता सरस्वती का स्वरूप:-

वाग्देवी की चार-चार भुजाएं है, तथा मां आभूषणों से सुसज्जित, जटा-जुटयुक्त, मस्तक पर अर्धचंद्र धारण किए हुए कमलासन पर विराजित, नीलग्रीवा एवं तीन नेत्रों वाली कही गई हैं। मां शांत तथा सौम्य स्वभाव वाली तथा दूध के समान वर्ण वाली हैं ।

माता के एक हाथ में वीणा, दूसरा हाथ में वर मुद्रा और अन्य दोनों हाथों में पुस्तक और माला सुशोभित है, एवं मां का वाहन मयूर (मोर) भी संग में शोभायमान है । 


सभी प्रधान देवी-देवताओं द्वारा माता सरस्वती को विभिन्न आभूषणो तथा मणियो द्वारा अलंकृत किया गया।  देवी भागवत के अनुसार भगवान श्री कृष्ण जी ने स्वयं माता सरस्वती की पूजा की, तथा श्रीकृष्ण जी ने वरदान देते हुए माता को कहा प्रत्येक युग तथा ब्रह्माण्ड मे माघ शुक्ल पंचमी के दिन बडे गौरव के साथ तुम्हारी विशाल पूजा की जायेंगी । प्रलयकाल तक प्रत्येक कल्प मे मनुष्य, देवता, योगी, सिद्ध, नाग, गन्धर्व और राक्षस सभी बडी भक्ति के साथ तुम्हारी पूजा-अर्चना करेंगे।


माता सरस्वती की वीणा को संगीत तथा पुस्तक को विचार का प्रतीक माना जाता है, जबकि मां के  वाहन मयूर को कला का प्रतीक माना जाता है । 


माँ सरस्वती मानवजाति के लिए परम आवश्यक, ज्ञान प्राप्ति की प्रथम सीढ़ी, विज्ञान, कला, संगीत, बुद्धि तथा वाक शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं । बिना वाणी के अच्छाई-बुराई , सच-झूठ ,प्रेम एवं निष्ठुरता किसी का भी ज्ञान ही नहीं हो पाता। प्राचीनकाल में वेद, पुराण आदि समस्त शास्त्र कंठस्थ किए जाते रहे हैं। 


माना जाता है कि इसी दिन मनुष्य शब्दों की शक्ति से परिचित हुए थे अर्थात उसने बोलना सीखा था। इसलिए इस दिन सभी के साथ संयमपूर्वक शुभ और प्रेम वचन बोलने से ईश कृपा प्राप्त होती है। 


माँ सरस्वती मनुष्य के शरीर में उसके कंठ और जिह्वा में निवास करती है जो वाणी और स्वाद का स्वरूप है। मान्यता है कि इस दिन बोले गए वाक्य शीघ्र सफल होते है। अतः इस दिन शुभ वचन ही बोलने चाहिए।


माता सरस्वती को विद्या की देवी कहा जाता है। विद्या, ज्ञान के बिना इस धरती में सब कुछ अधूरा है और इनकी कृपा से ही व्यक्ति को इस सृष्टि के परम आवश्यक विद्या एवं ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसी ज्ञान के माध्यम से सृष्टि के लगभग समस्त कार्य सम्पादित होते है। वे उस शक्ति का प्रतीक हैं जो मानव को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाती है। सरस्वती माता की आराधना से ही जातक को विद्या एवं ज्ञान के साथ साथ तमाम ललित कलाओं जैसे संगीत, साहित्य, कविता, वाकपटुता आदि में भी निपुणता प्राप्त होती है।


मान्यता है कि इनकी अनुकम्पा से ही महर्षि वाल्मीकि ने संसार के सर्वप्रथम महाकाव्य रामायण की रचना की थी । महर्षि वेदव्यास ने पुराणों की रचना के लिए माता सरस्वती जी की आराधना की थी ।




वसंत पंचमी एक स्वयं सिद्ध मुहूर्त तथा इस दिन के शुभ कार्य

1. भारतीय ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वसंत पंचमी को अति शुभ माना गया है, इस दिन को स्वयंसिद्ध मुहूर्त घोषित किया गया है। अर्थात इस दिन कोई भी काम बिना मुहूर्त देखे ही किया जा सकता है। सभी पवित्र कार्य जैसे मुंडन, यज्ञोपवीत, सगाई, विवाह, तिलक, गृहप्रवेश आदि सभी मांगलिक कार्य इस दिन अति शुभ फलदायी माने गए हैं।


2. बसंत पंचमी का दिन विवाह करने के लिए भी अत्यंत शुभ तथा अनपुच्छ मुहूर्त माना जाता है, यदि  विवाह का कोई शुभ मुहूर्त न मिलता हो तो बिना मुहूर्त तथा शुभ समय देखे ही बसंत पचंमी के दिन विवाह कार्य शुभ रहता है। इस विषय मे शास्त्रों मे उल्लेख है कि बसंत पंचमी के दिन ही भगवान शिव और पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था। इस दृष्टि से भी शादी के लिए बसंत पंचमी का दिन शुभ माना जाता है।


3. बसंत पंचमी के दिन गहने, कपड़े, वाहन आदि की खरीदारी आदि भी अति शुभ है । इस दिन यथा संभव ब्राह्मण को दान आदि भी अवश्य ही करना चाहिए ।


4. बसंत पँचमी के दिन सभी मनुष्यों को अपने से बड़े रिश्तेदारों, परिचितों, और गुरुओं के प्रति सम्मान अवश्य ही व्यक्त करें । उनके पास जाकर अभिवादन करें अगर हो सके तो उन्हें कोई उपहार या फूल ही दें, उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें । यह सच्चे मन से बताएँ की वह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है ।


5. बसंत पंचमी का दिन बच्चो की शिक्षा प्रारम्भ करने का सबसे उपर्युक्त दिन माना जाता है । मान्यता है कि सरस्वती देवी की महिमा से, इनकी कृपा से मंदबुद्धि भी महा विद्धान बन सकता है। इसीलिए इस दिन प्रत्येक विद्यार्थी के लिए सरस्वती पूजा अति शुभ मानी गयी है, और जिन्हे जीवन में अच्छी शिक्षा, उत्कृष्ट ज्ञान चाहिए उन्हें सच्चे मन, पूर्ण श्रद्धा से इस दिन माँ सरस्वती की आराधना अनिवार्य रूप से करनी चहिये।


(क्रमशः)

लेख के दूसरे तथा अंतिम भाग मे कल "बसंत पंचमी की पूजा विधि तथा "कामदेव और रति"।

_________


आगामी लेख

1. 4  फर० से "वसन्त पंचमी" विषय पर धारावाहिक लेख

2. 6 फर० को "रथ सप्तमी" पर लेख।  

3. 7 फर० को ज्योतिषीय विषय "विभिन्न 'ऋतुओ' तथा 'मासो' मे जन्म लेने का फल"पर लेख

4. 9 फर० से "जया एकादशी" विषय पर धारावाहिक लेख

5. 11 फर० को "फाल्गुन सक्रांति" पर लेख

_________


जय श्री राम

आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹

शुक्रवार,4.2.2022

श्री संवत 2078

शक संवत् 1943

सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल

ऋतुः- शिशिर ऋतुः ।

मास- माघ मास।

पक्ष- शुक्ल पक्ष ।

तिथि- चतुर्थीतिथि अगले दिन 3:49 am

चंद्रराशि- चंद्र कुंभ राशि मे 10:03 am तक तदोपरान्त मीन राशि।

नक्षत्र- पू०भाद्रपद नक्षत्र 3:58 pm तक

योग- शिव योग 7:08 pm तक (शुभ है)

करण- वणिज करण 4:09 pm तक 

सूर्योदय 7:07 am, सूर्यास्त 6:02 pm

अभिजित् नक्षत्र- 12:13 pm से 12:57 pm

राहुकाल - 11:13 am से 12:35 pm (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )

दिशाशूल- पश्चिम दिशा ।


फरवरी शुभ दिन:- 4 (दोपहर 4 तक), 5, 6, 7, 10 (सायं. 7 तक), 11 (रात्रि 8 उपरांत), 12 (दोपहर 4 उपरांत), 13, 14, 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)


फरवरी अशुभ दिन:- 8, 9, 27, 28


भद्रा:-  4 फर० 4:06 pm to 4 फर० 9:57 pm तक ( भद्रा मे मुण्डन, गृहारंभ, गृहप्रवेश, विवाह, रक्षाबंधन आदि शुभ काम नही करने चाहिये , लेकिन भद्रा मे स्त्री प्रसंग, यज्ञ, तीर्थस्नान, आपरेशन, मुकद्दमा, आग लगाना, काटना, जानवर संबंधी काम किए जा सकतें है।


पंचक प्रारंभ:- 2 फर० को 6:45 am से 6 फर० 5:10 pm तक  पंचक नक्षत्रों  मे निम्नलिखित काम नही करने चाहिए, 1.छत बनाना या स्तंभ बनाना( lantern  or Pillar ) 2.लकडी  या  तिनके तोड़ना , 3.चूल्हा लेना या बनाना, 4. दाह संस्कार करना (cremation) 5.पंलग चारपाई, खाट , चटाई  बुनना  या बनाना 6.बैठक का सोफा या गद्दियाँ बनाना । 7 लकड़ी ,तांबा ,पीतल को जमा करना ।(इन कामो के सिवा अन्य सभी शुभ  काम पंचको मे किए जा सकते है।


रवि योग :- 3 फर० 8:55 pm से 6 फर० 9:57 pm तक  यह एक शुभ योग है, इसमे किए गये दान-पुण्य, नौकरी  या सरकारी नौकरी को join करने जैसे कायों मे शुभ परिणाम मिलते है । यह योग, इस समय चल रहे, अन्य बुरे योगो को भी प्रभावहीन करता है।

_________


आगामी व्रत तथा त्यौहार:- 

  4 फर०- गणेश चतुर्थी। 5 फर०-बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा। 5 फर०- रथ आरोग्य सप्तमी। 10 फर०- गुप्त नवरात्रे समाप्त। 12 फर०-जया एकादशी/ फाल्गुन सक्रांति अर्धरात्रि 3:26 am, (पुण्य काल अगले दिन 9:50 तक)। 14 फर०-प्रदोष व्रत (शुक्ल)/कुम्भ संक्रांति। 16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।

________


विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी  से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है

________


आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐

आचार्य मोरध्वज शर्मा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी उत्तर प्रदेश 

9648023364 

9129998000 

---------------------------------------------------------------------------------------------

English Translation :-


Panchami Tithi Start:- 5.2.2022, 3:48 am

Panchami date ends:- 6.2.2022, 3:46 am

Puja Timings (Delhi):- 5.2.2022, 7:07 am to 12:35 pm

Puja Duration:- 5:30 Hours


(The festival of Vasant Panchami is celebrated on the Panchami Tithi of Magh Shukla Paksha (Aam Vyapini). In the year 2022, Panchami Tithi will be held at 03:48 am on 5th February, which is the next day i.e. 6th February at 3:46 am. In such a situation, Panchami Tithi will remain for the whole day on February 5. This year the auspicious time of worship of Goddess Saraswati on Basant Panchami will last for about five and a half hours. Puja Muhurta in New Delhi - February 5 at 07:07 in the morning to 12 noon. It's till 35 minutes.


Spring is considered the king of the seasons, that is, the best season. The sages for Bharatvarsh

With great practicality, by dividing the twelve months time taken by the Sun (Earth) to move in the twelve zodiac signs, it was divided into two-month sections and imagined the six seasons with great practicality. In these seasons, the spring season has been called the king of the seasons i.e. Rituraj.


According to the Sion method in astrology, the arrival of the Sun God in Aquarius signifies the arrival of spring. According to the lunar month calculation, the day of Basant Panchami is the fifth day of Gupt Navratri in the month of Magha.


Basant Ritu and Basant Panchami means the fifth day of Shukla Paksha of Magha month. The arrival of spring season starts from this Basant Panchami. It is only from this that the cool, cold and slow wind replaces the harsh winter season, that is, one gets freedom from the harsh winter, new leaves, flowers and flowers bloom.


The five elements (water, air, earth, sky and fire) all give up their wrath and show their seductive form. The sky is clear, the air is pleasant, the fire (sun) is pleasant, the water is pleasant, and the earth is about to witness beauty.


Reasons for celebrating Basant Panchami as a festival:-


1. Vasant Panchami is the day of manifestation (manifestation) of Mata Saraswati. Therefore, on this day Goddess Saraswati is worshipped.


2. This day is also the day of appearance of Kamadeva and Goddess Rati.


3. This festival is also celebrated to celebrate the arrival of new crops on the arrival of spring, the king of Rituo.


Appearance and form of Mother Saraswati on Basant Panchami:-


Vasant Panchami is the day of manifestation (manifestation) of Mata Saraswati, when Brahma ji felt silence, silence and sadness everywhere after the creation of the universe, he sprinkled water from his kamandal and blessed the world with knowledge, intellect, art, Revealed to illuminate through knowledge-science and music.


According to religious texts, Vagdevi is the representative of Saraswati Devi, Brahma Swarupa, Kamadhenu and all the gods. She is the goddess of learning, intelligence, knowledge, science, art and music, for the worship of these Amit Tejaswani and infinite virtues, Goddess Saraswati, the Panchami date of Magh month has been fixed. Basant Panchami is considered as his appearance day. Therefore, this date is also known as Vageshwari Jayanti and Shri Panchami.


Form of Mother Saraswati :-


Vagdevi has four arms, and the mother is said to be adorned with ornaments, hair-strengthened, seated on Kamalasana with a crescent moon on her head, Nilgreva and three eyes. The mother is calm and gentle and has a milk-like complexion.


The veena in one hand of the mother, the boar mudra in the other hand and the book and garland in both the other hands, and the peacock (peacock), the vehicle of the mother, is also adorned in the company.


Mother Saraswati was decorated with various ornaments and gems by all the principal deities. According to Goddess Bhagwat, Lord Shri Krishna himself worshiped Mother Saraswati, and Shri Krishna ji, while giving a boon, said to the mother that you will be worshiped with great pride on Magh Shukla Panchami in every age and universe. Human beings, deities, yogis, siddhas, serpents, Gandharvas and demons will all worship you with great devotion in every kalpa till the doomsday.


The Veena of Mata Saraswati is considered a symbol of music and a book as a symbol of thought, while the peacock, the vehicle of the mother, is considered a symbol of art.


Maa Saraswati is the ultimate essential for mankind, the first step to the attainment of knowledge, the presiding deity of science, art, music, intelligence and speech power. No one can have knowledge of good and evil, truth and lies, love and cruelty without speech. In ancient times, all the scriptures like Vedas, Puranas etc. have been memorized.


It is believed that on this day humans became acquainted with the power of words, that is, they learned to speak. Therefore, on this day, one gets God's grace by speaking good and loving words with restraint.


Maa Saraswati resides in the human body in his throat and tongue, which is the form of speech and taste. It is believed that the sentences spoken on this day become successful soon. Therefore, only auspicious words should be spoken on this day.


Mother Saraswati is called the goddess of learning. Everything in this earth is incomplete without knowledge and knowledge and it is only by their grace that a person gets the most necessary knowledge and knowledge of this creation. Through this knowledge, almost all the works of creation are accomplished. She is the symbol of the power that leads man from the darkness of ignorance to the light of knowledge. By worshiping Mother Saraswati, the person acquires knowledge and knowledge as well as proficiency in all fine arts like music, literature, poetry, eloquence etc.


It is believed that Maharishi Valmiki composed the world's first epic, the Ramayana, because of his compassion. Maharishi Ved Vyas worshiped Mata Saraswati ji for the creation of Puranas.


Vasant Panchami is a self proven Muhurta and auspicious work of this day.


1. According to Indian astrology, Vasant Panchami is considered very auspicious, this day has been declared as a self-fulfilling Muhurta. That is, on this day any work can be done without seeing the Muhurta. All holy works like mundan, yagyaopveet, engagement, marriage, tilak, house entry etc. All auspicious works are considered to be very auspicious and fruitful on this day.


2. The day of Basant Panchami is also considered to be very auspicious and auspicious time for getting married, if no auspicious time is found for marriage, then marriage work remains auspicious on Basant Panchami without seeing the auspicious time and Muhurta. In this subject it is mentioned in the scriptures that the Tilakotsav of Lord Shiva and Parvati took place on the day of Basant Panchami. From this point of view also, the day of Basant Panchami is considered auspicious for marriage.


3. Shopping of jewelry, clothes, vehicles etc. is also very auspicious on the day of Basant Panchami. On this day, donations etc. must be made to Brahmins as much as possible.


4. On the day of Basant Panchami, all human beings must express their respect towards their elder relatives, acquaintances, and gurus. Greet them by going to them, if possible, give them a gift or flowers, express your gratitude towards them. Tell with a sincere heart that she is very important to you.


5. The day of Basant Panchami is considered to be the most appropriate day to start the education of children. It is believed that by the glory of Goddess Saraswati, by her grace, even a retarded person can become a great scholar. That is why on this day Saraswati Puja is considered very auspicious for every student, and those who want good education, excellent knowledge in life, they should worship Maa Saraswati compulsorily on this day with true heart and full devotion.


(respectively)


Tomorrow in the second and last part of the article "Worship method of Basant Panchami and "Kamdev and Rati".


upcoming articles


1. Serial article on the topic "Vasant Panchami" from 4th Feb.

2. Article on "Ratha Saptami" on 6th Feb.

3. Article on the astrological topic "Fruits of being born in different 'seasons' and 'Maso' on 7th February"

4. Serial article on the topic "Jaya Ekadashi" from 9th February

5. Article on "Falgun Sankranti" on February 11


Long live Rama

Today's Panchang, Delhi

Friday,4.2.2022

Shree Samvat 2078

Shaka Samvat 1943

Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

Rituah - winter season.

Month - Magha month.

Paksha - Shukla Paksha.

Tithi- Chaturthi Tithi the next day at 3:49 am

Moon sign- Moon in Aquarius till 10:03 am and then Pisces.

Nakshatra - Poobhadrapada Nakshatra till 3:58 pm

Yoga- Shiva Yoga till 7:08 pm (Good)

Karan- Vanij Karan till 4:09 pm

Sunrise 7:07 am, Sunset 6:02 pm

Abhijit Nakshatra - 12:13 pm to 12:57 pm

Rahukaal - 11:13 am to 12:35 pm (Good work prohibited, Delhi)

Dishashul – West direction.


February Lucky Days:- 4 (till 4 pm), 5, 6, 7, 10 (till 7 pm), 11 (after 8 pm), 12 (after 4 pm), 13, 14, 15, 16 (10 am) After), 17, 18, 19 (Till 10 AM), 20, 21, 22 (Till 4 PM), 23 (After 3 PM), 24 (Till 1 PM), 25 (After 12 PM), 26 (11 AM after)


February inauspicious days:- 8, 9, 27, 28


Bhadra:- 4th Feb 4:06 pm to 4th February 9:57 pm (Shunning, housewarming, home entry, marriage, Rakshabandhan etc. should not be done in Bhadra, but in Bhadra, women affairs, yagya, pilgrimage, operation, litigation, Fire, cutting, animal related work can be done.


Panchak Start:- On February 2 from 6:45 am to 6:10 pm, the following things should not be done in Panchak constellations, 1. Making a roof or making a pillar (lantern or pillar) 2. Breaking wood or straws, 3. Hearth Taking or making, 4. Cremation 5. Bed bed, cot, mat, weaving or making 6. Making sofas or mattresses for the meeting. 7 To deposit wood, copper, brass. (Apart from these works, all other auspicious works can be done in Panchko.


Ravi Yoga :- From 3 Feb 8:55 PM to 6 Feb 9:57 PM it is an auspicious yoga, good results are found in the works like charity, charity, joining job or government job. This yoga also neutralizes the other bad yogas that are going on at this time.


Upcoming fasts and festivals:-


  4th Feb- Ganesh Chaturthi. 5th February - Basant Panchami / Saraswati Puja. 5th Feb- Rath Arogya Saptami. 10th Feb- Gupt Navratri ends. 12 Feb - Jaya Ekadashi / Falgun Sakranti midnight 3:26 am, (Punya Kaal till 9:50 the next day). 14 February - Pradosh fast (Shukla) / Kumbh Sankranti. 16 February - Magha Purnima fasting. 20th February – Sankashti Chaturthi. 27 February - Vijaya Ekadashi. 28 February - Pradosh fast (Krishna).


Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.


Have a good day .

Acharya Mordhwaj Sharma Shri Kashi Vishwanath Temple Varanasi Uttar Pradesh

9648023364

9129998000

ENG

03 फ़रवरी 2022

Serial Article:-Gupta Navratri, Magh Month, Part-3, Final धारावाहिक लेख:-गुप्त नवरात्र, माघ मास, भाग-3,अंतिम


(2 फरवरी प्रतिपदा से 10 फरवरी नवमी तक)

द्वितीय नवरात्र का 2 फरवरी को क्षय, अष्टमी तिथि की वृद्धि

नवरात्रि प्रारम्भ- 02 फरवरी 2022
नवरात्रि समाप्त – 10 फरवरी 2022
अष्टमी पूजन प्रारम्भ- 9 फरवरी, 08:06 AM से
अष्टमी पूजा समाप्त- 08:54 AM पर


माघ मास के गुप्त नवरात्रे 2 फरवरी 2022 से प्रांरभ हो रहे है। प्रतिपदा तिथि 2 फरवरी 8:32 am तक रहेंगी। इस वर्ष दूसरे नवरात्र का क्षय है, तथा आठवां नवरात्र बढ़ रहा है, अतः दूसरा नवरात्र 3 फरवरी को और आठवां नवरात्र 9 फरवरी को मनाया जायेगा   दुर्गाष्टमी 9 फरवरी को तथा नवमी 10 फरवरी को मनाई जायेगी। नवम नवरात्रे के साथ ही गुप्त नवरात्रे पूर्ण हो जायेंगे।


देवी भगवती की उपासना का पर्व नवरात्र कहलाता है । इसमे आदिशक्ति के नौ रूपों की नौ दिनो मे अलग-२ पूजा की जाती है, जिससे मां प्रसन्न होकर भक्तो के मनोरथो को पूर्ण करती है ।

देवी भागवत् मे एक वर्ष मे चार नवरात्रों को कहा गया है ।

1.चैत्र-वासन्तीय नवरात्र-"प्रकट नवरात्रे"(मार्च -अप्रैल ) 
2. अश्विन-शारदीय नवरात्र-"प्रकट नवरात्रे" (अक्तूबर )  

1. आषाढ़ नवरात्र - "गुप्त नवरात्रे" ( जून-जुलाई ) 
2. माघ नवरात्र - "गुप्त नवरात्रे"(जनवरी-फरवरी )

गतांक से आगे...........


गुप्त नवरात्रो मे जाप किये जाने वाले मंत्र-स्तोत्र

गुप्त नवरात्रो मे मां दुर्गा की कृपा के द्वारा, विभिन्न मनोकामनाओ के पूर्ण करने हेतु, भिन्न-भिन्न मंत्रो तथा स्तोत्र के जाप के द्वारा, भक्त तथा साधक अपनी श्रेष्ठ भक्ति तथा समर्पण के द्वारा अपने मनोरथो को पूर्ण कर सकते है । यह गुप्त नवरात्रे कम समय तथा न्यूनतम प्रयासों द्वारा मां की कृपा प्राप्ति का अनुपम अवसर है ।

नवरात्र के दौरान किसी भी मंत्र अथवा जाप हेतु भक्त के मन तथा दैनिक जीवन मे पूर्ण शुद्धि तथा समर्पण की भावना होना अतिआवश्यक है । अपने मन से काम, क्रोध, लोभ, मोह भाव तथा अपशब्दो को त्याग कर केवल मां की भक्ति तथा तथा दैनिक कर्मो को निभाते हुए नवरात्रो की पूजा कर्मो को पूर्ण करना चाहिए ।

मां के मंत्र जाप हेतु लाल चंदन की माला से प्रतिदिन अपनी क्षमता के अनुसार अधिक से अधिक माला का जाप अथवा कम से कम नौ या ग्यारह माला का जाप अवश्य करे ।

जाप करने हेतु प्रतिदिन एक ही समय रखे, रोज-२ पूजा का समय न बदले तथा प्रतिदिन एक समान संख्या मे ही मंत्र जाप करे, ( किसी दिन कम तथा किसी दिन ज्यादा की संख्या न रखे )

भक्तो के विभिन्न मनोरथो को पूर्ण करने हेतु मंत्र तथा स्तोत्र:-

1. नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततंनम:।
नम: प्रकृत्यै भद्राये नियता: प्रणता: स्मताम्।

अर्थातः- देवी को नमस्कार है, महादेवी शिवा को सर्वदा नमस्कार है। प्रकृति एवं भद्रा को प्रणाम है। हम लोग नियमपूर्वक जगदंबा को नमस्कार करते हैं।

इस प्रकार देवी दुर्गा का स्मरण कर प्रार्थना करने मात्र से देवी प्रसन्न होकर अपने भक्तों की इच्छा पूर्ण करती है। देवी मां दुर्गा अपनी शरण में आए हर शरणार्थी की रक्षा कर उसका उत्थान करती है। देवी की शरण में जाकर देवी से प्रार्थना करें, जिस देवी की स्वयं देवता भी अराधना करते हैं। वह भगवती शरणागत को आशीर्वाद प्रदान करती है।

2.दु:स्वपन तथा ग्रह पीडा निवारण हेतु मंत्र:-

शांतिकर्मणि सर्वत्र तथा दु:स्वप्रदर्शने।
ग्रहपीड़ासु चोग्रासु महात्मयं शणुयात्मम।।

लाभ- सर्वत्र शांति कर्म में, बुरे स्वप्न दिखाई देने पर तथा ग्रहजनित भयंकर पीड़ा उपस्थित होने पर मंत्र जाप करना चाहिए। इससे सब पीड़ाएं शांत और दूर हो जाती है। मनुष्यों के दु:स्वप्न भी शुभ स्वप्न में परिवर्तित हो जाते है। ग्रहों से अक्रांत हुए मनुष्यों के लिए देवी का यह मंत्र शांतिकारक है। देवी प्रसन्न होकर धार्मिक बुद्धि तथा धन सभी कुछ प्रदान करती है। 

3. आरोग्य एवं सौभाग्य प्राप्ति के लिए चमत्कारिक  मंत्र -

देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्‌।
 रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि॥

अर्थातः शरण में आए हुए दीनों एवं पीडि़तों की रक्षा में संलग्न रहने वाली तथा सब की पीड़ा दूर करने वाली नारायणी देवी! तुम्हें नमस्कार है। 

देवी से प्रार्थना कर अपने रोग, अंदरूनी बीमारी को ठीक करने की प्रार्थना भी करें। इस मंत्र से भगवती समस्त रोग को हरकर स्वस्थ जीवन प्रदान करती है ।


4. रोग नाश का मंत्रः-

 रोगानशेषानपहंसि तुष्टा रुष्टा तु कामान सकलान भीष्टान्।
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता हाश्रयतां प्रयान्ति।

अर्थातः देवी! तुम प्रसन्न होने पर सब रोगों को नष्ट कर देती हो और कुपित होने पर सभी कामनाओं का नाश कर देती हो। जो लोग तुम्हारी शरण में जा चुके है। उनको विपत्ति तो आती ही नहीं। तुम्हारी शरण में गए हुए मनुष्य दूसरों को शरण देने वाले हो जाते हैं।


5. दु:ख-दारिद्र नाश के लिएः-

 दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो:।
स्वस्थै स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।।
द्रारिद्र दु:ख भयहारिणि का त्वदन्या। सर्वोपकारकारणाय सदाह्यद्र्रचिता।।

भावार्थ:- 
मां दुर्गे । आप स्मरण करने पर सब प्राणियों का दुख हर लेती है, और स्वस्थ पुरूषों का चिंतन करने पर उन्हें परम कल्याणमयी बुद्धि प्रदान करती हैं । दुख, दरिद्रता और भय हरने वाली देवि । आपके सिवा दूसरी कौन है, जिसका चित्त सबका उपकार करने के लिए सदा ही दयार्द्र रहता हो ।

6. ऐश्वर्य, सौभाग्य, आरोग्य, संपदा प्राप्ति एवं शत्रु भय मुक्ति-मोक्ष के लिएः-

ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः।
शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै॥


7. स्वप्न में कार्य सिद्घि-असिद्घि जानने के लिएः-

 दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थ साधिके।
मम सिद्घिमसिद्घिं वा स्वप्ने सर्व प्रदर्शय।।

8. शक्ति प्राप्ति के लिएः- 
सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्तिभूते सनातनि।
गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोस्तुते।।

अर्थातः तुम सृष्टि, पालन और संहार की शक्ति भूता, सनातनी देवी, गुणों का आधार तथा सर्वगुणमयी हो। नारायणि! तुम्हें नमस्कार है।

9.रक्षा का मंत्रः-

शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके। घण्टास्वनेन न: पाहि चापज्यानि: स्वनेन च।।

अर्थातः देवी! आप शूल से हमारी रक्षा करें। अम्बिके! आप खड्ग से भी हमारी रक्षा करें तथा घण्टा की ध्वनि और धनुष की टंकार से भी हमलोगों की रक्षा करें।

10. विपत्ति नाश के लिएः-

शरणागतर्दनार्त परित्राण पारायणे।
सर्व स्यार्ति हरे देवि नारायणि नमोऽतुते॥

11. मोक्ष प्राप्ति के लिएः-
त्वं वैष्णवी शक्तिरनन्तवीर्या।
विश्वस्य बीजं परमासि माया।।
सम्मोहितं देवि समस्तमेतत्।
त्वं वैप्रसन्ना भुवि मुक्त हेतु:।।

12. भय नाशक दुर्गा मंत्रः-
 सर्व स्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्ति समन्विते भयेभ्यास्त्रहिनो देवी दुर्गे देवी नमोस्तुते।

13. दुर्गा महामंत्र:-
जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते ।।

(समाप्त)
_________________________

आगामी लेख
1. 1  फर० से "माघ मास गुप्त नवरात्रो" पर धारावाहिक लेख
2. 4  फर० से "वसन्त पंचमी" विषय पर धारावाहिक लेख*
3. 6 फर० को "रथ सप्तमी" पर लेख। 
4. 7 फर० को ज्योतिषीय विषय "विभिन्न 'ऋतुओ' तथा 'मासो' मे जन्म लेने का फल"पर लेख
5. 9 फर० से "जया एकादशी" विषय पर धारावाहिक लेख
6. 11 फर० को "फाल्गुन सक्रांति" पर लेख
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
वृहस्पतिवार,3.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर ऋतुः ।
मास- माघ मास।
पक्ष- शुक्ल पक्ष ।
तिथि- तृतीया तिथि अगले दिन 4:40 am
चंद्रराशि- चंद्र कुंभ राशि मे।
नक्षत्र- शतभिषा नक्षत्र 4:35 pm तक
योग- परिघ योग 9:15 pm तक (अशुभ है)
करण- तैतिल करण 5:24 pm तक 
सूर्योदय 7:08 am, सूर्यास्त 6:01 pm
अभिजित् नक्षत्र- 12:13 pm से 12:56 pm
राहुकाल - 1:56 pm से 3:18 pm (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- दक्षिण दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 3, 4 (दोपहर 4 तक), 5, 6, 7, 10 (सायं. 7 तक), 11 (रात्रि 8 उपरांत), 12 (दोपहर 4 उपरांत), 13, 14, 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 8, 9, 27, 28

पंचक प्रारंभ:- 2 फर० को 6:45 am से 6 फर० 5:10 pm तक  पंचक नक्षत्रों  मे निम्नलिखित काम नही करने चाहिए, 1.छत बनाना या स्तंभ बनाना( lantern  or Pillar ) 2.लकडी  या  तिनके तोड़ना , 3.चूल्हा लेना या बनाना, 4. दाह संस्कार करना (cremation) 5.पंलग चारपाई, खाट , चटाई  बुनना  या बनाना 6.बैठक का सोफा या गद्दियाँ बनाना । 7 लकड़ी ,तांबा ,पीतल को जमा करना ।(इन कामो के सिवा अन्य सभी शुभ  काम पंचको मे किए जा सकते है।

रवि योग :- 3 फर० 4:35 pm से 4 फर० 3:58 pm तक  
यह एक शुभ योग है, इसमे किए गये दान-पुण्य, नौकरी  या सरकारी नौकरी को join करने जैसे कायों मे शुभ परिणाम मिलते है । यह योग, इस समय चल रहे, अन्य बुरे योगो को भी प्रभावहीन करता है।
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
  4 फर०- गणेश चतुर्थी। 5 फर०-बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा। 5 फर०- रथ आरोग्य सप्तमी। 10 फर०- गुप्त नवरात्रे समाप्त। 12 फर०-जया एकादशी/ फाल्गुन सक्रांति अर्धरात्रि 3:26 am, (पुण्य काल अगले दिन 9:50 तक)। 14 फर०-प्रदोष व्रत (शुक्ल)/कुम्भ संक्रांति। 16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
आचार्य मोरध्वज शर्मा 
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी उत्तर प्रदेश।। 
9648023364
9129998000
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

(2 February Pratipada to 10 February Navami)


 Decay of second Navratri on February 2, increase of Ashtami date


 Navratri starts - 02 February 2022

 Navratri ends - 10 February 2022

 Ashtami Puja starts - from 9th February, 08:06 AM

 Ashtami Puja ends at 08:54 AM



 Gupt Navratra of Magh month is starting from 2nd February 2022.  Pratipada date will remain till 2 February 8:32 am.  This year there is a decay of the second Navratri, and the eighth Navratri is increasing, so the second Navratri will be celebrated on February 3 and the eighth Navratri on February 9. Durgashtami will be celebrated on February 9 and Navami on February 10.  Gupt Navratra will be completed with the ninth Navratra.



 The festival of worship of Goddess Bhagwati is called Navratri.  In this, nine forms of Adishakti are worshiped separately in nine days, due to which the mother is pleased and fulfills the wishes of the devotees.


 Four Navratras are mentioned in the Goddess Bhagavatam in a year.


 1.Chaitra-Vasantiya Navratri-"manifest Navratra"(March-April)

 2. Ashwin-Sharadiya Navratri-"manifest Navratra" (October)


 1. Ashadha Navratri - "Gupt Navratra" (June-July)

 2. Magha Navratri - "Gupt Navratra" (January-February)


 Beyond the date.............



 Mantras and hymns to be chanted in Gupt Navratri


 In Gupt Navratri, by the grace of Maa Durga, for fulfillment of various desires, by chanting different mantras and stotras, devotees and seekers can fulfill their desires through their best devotion and dedication.  This Gupt Navratri is a unique opportunity to get the blessings of the mother in less time and with minimum efforts.


 For any mantra or chanting during Navratri, it is very important to have a feeling of complete purification and dedication in the mind and daily life of the devotee.  By renouncing lust, anger, greed, attachment and abusive words from one's mind, worship of Navratri should be completed while performing devotion to mother and daily activities only.


 To chant the mantra of the mother, you must chant as many rosaries as possible or at least nine or eleven rosaries daily according to your ability with a garland of red sandalwood.


 Keep the same time every day for chanting, do not change the time of worship every day and chant the same number of mantras every day, (don't keep the number less on some days and more on some days)


 Mantras and Stotras to fulfill the various desires of the devotees:-


 1. Namo Devyai Mahadevyai Shivaayi Sattannam:.

 Namah Prakrityai Bhadraye Niyata: Pranata: Smtam.


 Meaning:- Salutations to the Goddess, Salutations to Mahadevi Shiva always.  Prakriti and Bhadra are respected.  We salute Jagdamba regularly.


 In this way, by remembering Goddess Durga and praying, the Goddess is pleased and fulfills the wishes of her devotees.  Goddess Maa Durga protects and uplifts every refugee who comes to her shelter.  Go to the shelter of the goddess and pray to the goddess, which is worshiped by the deities themselves.  That Bhagwati blesses the refugee.


 2.Mantra for the removal of nightmares and planetary pains:-


 Shantikarmani everywhere and showing sorrow.

 Grahapidasu Chograsu Mahatmayam Shanuayatmam.


 Benefits- Mantra should be chanted everywhere in peace work, when bad dreams are seen and in the presence of severe planetary pain.  This calms and removes all the pains.  Even the nightmares of human beings turn into auspicious dreams.  This mantra of the goddess is peaceful for the human beings engulfed by planets.  The goddess is pleased and bestows religious intelligence and wealth on everything.


 3. Miraculous mantra for attainment of health and good luck -


 Dehi Saubhagya, Arogya, the supreme happiness in the body.

 Roopam Dehi Jayam Dehi Yasho Dehi Dwishojahi॥


 Meaning: Narayani Devi, who is involved in the protection of the oppressed and the victims who have come to the shelter and removes the pain of all!  hello to you


 Pray to the Goddess and also pray to cure your disease, internal illness.  With this mantra, Bhagwati defeats all diseases and gives healthy life.



 4. Mantra for the destruction of diseases:-


 Rogansheshanpahansi Tushta Rushta tu Kaman Saqlan Bhishtan.

 Tvamashritanam na vippannaranam tvamashrita hashraytam prayanti.


 Meaning: Goddess!  When you are happy, you destroy all diseases and when you are angry, you destroy all desires.  Those who have taken refuge in you.  They do not face any calamity.  The people who have taken refuge in you become the ones who give shelter to others.



 5. For the destruction of sorrow and poverty:-


 Durga Smrita Harsi Bhitimshesjanto:.

 Healthy Smrta Matimativ Shubhan Dadasi.

 Draaridra, sorrow, fear of fear.  Sarvaopkarnayi virtuous-heartedness.


 gist:-

 Mother Durga.  On remembering you, she takes away the misery of all beings, and when she contemplates on healthy men, she bestows her wisdom with supreme welfare.  Goddess who removes sorrow, poverty and fear.  Who is there other than you, whose mind is always kind to do everyone's favor?


 6. For opulence, good fortune, health, wealth attainment and freedom from enemy fear-salvation:-


 Aishwarya Yatprasaden Saubhagya-Health Sampadah.

 Enemy loss on salvation: Stuyte san ki janai.



 7. To know the accomplishment-disadvantage in the dream:-


 Durga Devi Namastubhyam is a devoted devotee of all.

 Mam siddhimasidghi wa swapne sarva prasadhyay.


 8. To get power:-

 The state of creation is destroyed, Shaktibhute Sanatani.

 Gunashraye Gunmaye Narayani Namostute.


 Meaning: You are the power of creation, maintenance and destruction, the eternal goddess, the basis of virtues and omnipotent.  Narayani!  hello to you


 9.Mantra of Defense:-


 Shulen Pahi No Devi Pahi Khadgen Chambike.  Ghantaswanen na: pahi chapajyani: swanen ch..


 Meaning: Goddess!  You protect us from colic.  Ambike!  May you protect us also from the sound of the bell and also protect us from the sound of the bow.


 10. For the destruction of calamity:-


 Sharyagatardardanart Paritran Parayane.

 Sarva Saryati Hare Devi Narayani Namotute.


 11. To attain salvation:-

 Tvam Vaishnavi Shaktirnantavirya.

 Vishwasya Bijam Paramasi Maya.

 Hypnotized Devi Samastamet.

 For Tvam Vaiprasanna Bhuvi Mukt:..


 12. Fearless Durga Mantra:-

 Sarva swarupe sarvese sarva shakti samyotete bhayabhyastrahino devi durge devi namostute.


 13. Durga Mahamantra:-

 Jayanti Mangala Kali Bhadrakali Kapalini.

 Durga Kshama Shiva Dhatri Swaha Swadha Namostute.


 (End)


 upcoming articles

 1. Serial article on "Magh Mas Gupt Navratro" from 1st Feb.

 2. Serial article on the topic "Vasant Panchami" from 4th Feb.*

 3. Article on "Ratha Saptami" on 6th Feb.

 4. Article on the astrological topic "Fruits of being born in different 'seasons' and 'Maso' on 7th February"

 5. Serial article on the topic "Jaya Ekadashi" from February 9

 6. Article on "Falgun Sankranti" on February 11


 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Thursday,3.2.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - winter season.

 Month - Magha month.

 Paksha - Shukla Paksha.

 Tithi- Tritiya Tithi the next day at 4:40 am

 Moon Sign - Moon in Aquarius.

 Nakshatra - Shatabhisha Nakshatra till 4:35 pm

 Yoga- Parigha Yoga till 9:15 pm (inauspicious)

 Karan- Taitil Karan till 5:24 pm

 Sunrise 7:08 am, Sunset 6:01 pm

 Abhijit Nakshatra - 12:13 pm to 12:56 pm

 Rahukaal - 1:56 pm to 3:18 pm (Good work prohibited, Delhi)

 Dishashul - South direction.


 February Lucky Days:- 3, 4 (till 4 pm), 5, 6, 7, 10 (till 7 pm), 11 (after 8 pm), 12 (after 4 pm), 13, 14, 15, 16 (  After 10 am), 17, 18, 19 (till 10 am), 20, 21, 22 (till 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (up to 1 pm), 25 (after 12 pm), 26 (  after 11 am)


 February inauspicious days:- 8, 9, 27, 28


 Panchak start:- On February 2 from 6:45 am to 6:10 pm, the following things should not be done in Panchak constellations, 1. Making a roof or making a pillar (lantern  or pillar) 2. Breaking wood or straws, 3. Hearth  Taking or making, 4. Cremation 5. Bed bed, cot, mat, knit or make 6. Making sofa or mattress for the meeting.  7 To deposit wood, copper, brass. (Apart from these works all other auspicious work can be done in Panchko.


 Ravi Yoga :- 3 Feb 4:35 PM to 4 Feb 3:58 PM

 This is an auspicious yoga, good results are found in the works like charity, job or joining a government job.  This yoga also neutralizes the other bad yogas that are going on at this time.


 Upcoming fasts and festivals:-

 4th Feb- Ganesh Chaturthi.  5th February - Basant Panchami / Saraswati Puja.  5th Feb- Rath Arogya Saptami.  10th Feb- Gupt Navratri ends.  12 Feb - Jaya Ekadashi / Falgun Sakranti midnight 3:26 am, (Punya Kaal till 9:50 the next day).  14 February - Pradosh fast (Shukla) / Kumbh Sankranti.  16 February - Magha Purnima fast.  20 February - Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).


 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.


 Have a good day . 
 Acharya Mordhwaj Sharma
 Shri Kashi Vishwanath Temple Varanasi   Uttar Pradesh.
 9648023364
 9129998000

02 फ़रवरी 2022

Serial Article:-Gupta Navratri, Magh Month, Part-2 धारावाहिक लेख:-गुप्त नवरात्र, माघ मास, भाग-2

                                 
(2 फरवरी प्रतिपदा से 10 फरवरी नवमी तक)


नवरात्रि प्रारम्भ- 02 फरवरी 2022
नवरात्रि समाप्त – 10 फरवरी 2022
घटस्थापना- 2 फर०, 07:09 AM से 8:31 AM
अवधि- 1 घण्टा 22 मिनट्स

अष्टमी पूजन प्रारम्भ- 9 फरवरी, 08:06 AM से
अष्टमी पूजा समाप्त- 08:54 AM पर

द्वितीय नवरात्र का 2 फरवरी को क्षय, अष्टमी तिथि की वृद्धि
माघ मास के गुप्त नवरात्रे 2 फरवरी 2022 से प्रांरभ हो रहे है। प्रतिपदा तिथि 2 फरवरी 8:32 am तक रहेंगी। इस वर्ष दूसरे नवरात्र का क्षय है, तथा आठवां नवरात्र बढ़ रहा है, अतः दूसरा नवरात्र 3 फरवरी को और आठवां नवरात्र 9 फरवरी को मनाया जायेगा   दुर्गाष्टमी 9 फरवरी को तथा नवमी 10 फरवरी को मनाई जायेगी। नवम नवरात्रे के साथ ही गुप्त नवरात्रे पूर्ण हो जायेंगे।


देवी भगवती की उपासना का पर्व नवरात्र कहलाता है । इसमे आदिशक्ति के नौ रूपों की नौ दिनो मे अलग-२ पूजा की जाती है, जिससे मां प्रसन्न होकर भक्तो के मनोरथो को पूर्ण करती है ।

देवी भागवत् मे एक वर्ष मे चार नवरात्रों को कहा गया है ।

1.चैत्र-वासन्तीय नवरात्र-"प्रकट नवरात्रे"(मार्च -अप्रैल ) 
2. अश्विन-शारदीय नवरात्र-"प्रकट नवरात्रे" (अक्तूबर )  

1. आषाढ़ नवरात्र - "गुप्त नवरात्रे" ( जून-जुलाई ) 
2. माघ नवरात्र - "गुप्त नवरात्रे"(जनवरी-फरवरी )


गतांक से आगे...........


गुप्त नवरात्रो मे की जाने वाली पूजा-साधना:-

गुप्त नवरात्रो मे मुख्यतः तीन प्रकार से देवी माँ का पूजन-अनुष्ठान करके माता से शक्तियों, सिद्धियों तथा अभीष्ट की प्राप्ति की जाती है।

1.महाकाल एवं महाकाली की पूजा
2. दस महाविद्या अनुष्ठान
3. गृहस्थो द्वारा गुप्त नवरात्र पूजन

1.महाकाल एवं महाकाली की पूजा:-
इसमें प्रलय और संहार के देवता महाकाल एवं महाकाली की पूजा की जाती है, इन्हीं संहारकर्ता देवी देवताओं के गण एवं गणिकाओं अर्थात भूत, प्रेत, पिशाच, बैताल, डाकिनी, शाकिनी, शंखिनी, शूलिनी, शववाहना, शवखढा आदि की साधना की जाती है, ऐसी साधनाएं शक्त मतानुसार शीघ्र सफल होती है। गोपनीयता का रहस्य ही है कि यह गुप्त नवरात्रे सर्वसाधारण अर्थात सामान्य जनो के लिये नहीं किंतु विशिष्ट लोगों की साधना के लिये सुरक्षित है।

2. दस महाविद्या अनुष्ठान:-
जिस प्रकार नवरात्रे नौ देवियों के होते हैं, उसी प्रकार गुप्त नवरात्रे दस महाविद्यायो के होते हैं । यदि कोई मनुष्य दस महाविद्यायो के रूप मे शक्ति की उपासना  कर ले तो जीवन धन-धान्यों, राजसी ऐश्वर्य से परिपूर्ण हो जाता है।

इन नवरात्रो मे आदिशक्ति दसमहाविद्या के पूजन तथा सिद्धि का अनुपम अवसर मिलता है, मां काली, तारा देवी, गायत्री, त्रिपुरसुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्तिका, मां धूमावती, माता बगलामुखी, मांतगी, तथा मां कमलादेवी की पूजा से इनकी कृपा पाने के लिए प्रयास करने का अनुपम अवसर है, गुप्त नवरात्रे। 

ये देवियां इन नवरात्रो मे शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती है, और तब मां की कृपा पाने के बाद साधको या भक्तो के जीवन मे सिद्धि, आध्यात्म, ज्ञान तथा सुखो का एक नया अध्याय खुल जाता है।

3. गृहस्थो द्वारा गुप्त नवरात्र पूजन:-
गृहस्थ लोग भी मां भगवती की विशेष कृपा पाने के लिए इन परम पावन माघ मास के नौ नवरात्रो मे ठीक चैत्र तथा अश्विन मास के नवरात्रो की भांति ही पूजा- अर्चना, कलशस्थापना, सप्तशती पाठ,  व्रत इत्यादि कर सकते हैं। अष्टमी के दिन महिषासुर मर्दिनी दुर्गा को हरिद्रा, कपूर तथा चन्दन से युक्त जल में स्नान कराना चाहिए। तदनन्तर कुमारी कन्याओं और ब्राह्मणों को सुस्वाद मधुर भोजन करवाना चाहिए ।

यदि पूर्ण रूप से इस प्रकार पूजा न कर पाये तो भगवती की गंध, पुष्प, धूप और दीप आदि से पूजा करके आराधना करनी चाहिये तथा घर तथा सामान्य जीवन मे अन्य नवरात्रो की भांति पूर्ण शुद्धि तथा परहेज बनाये रखना चाहिए।
 

गुप्त नवरात्रों की महिमा:-
अनेक शाक्त ग्रंथो में गुप्त नवरात्रों के माहात्म्य का विशद वर्णन किया गया है। ‘शिवपुराण’ के अनुसार इन गुप्त नवरात्रों में भगवान शंकर और जगतजननी माता पार्वती की उपासना के लिए भी श्रेष्ठ हैं। गुप्त नवरात्रों के साधनाकाल में मां का जप, तप, ध्यान करने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं नष्ट होने लगती हैं। साल में दो बार आने वाले गुप्त नवरात्र मानव को न केवल आध्यात्मिक बल ही प्रदान करते हैं, बल्कि इन दिनों में संयम-नियम व श्रद्धा के साथ माता दुर्गा की उपासना करने वाले व्यक्ति को हर तरह की सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

सतयुग में चैत्र नवरात्र, त्रेता में आषाढ़ नवरात्र, द्वापर में माघ और कलयुग में आश्विन की साधना-उपासना का विशेष महत्व रहता है। ऐसी मान्यता है कि यदि कोई नास्तिक भी परिहासवश इस समय मंत्र साधना कर ले तो उसे भी फल सफलता के रूप में अवश्य ही मिलता है। यही इस गुप्त नवरात्र की महिमा है। मार्कंडेय पुराण में इन चारों नवरात्रों में शक्ति के साथ-साथ इष्टदेव की आराधना का भी विशेष महत्व है।

गुप्त नवरात्रो मे की गई साधना जन्मकुंडली के समस्त दोषों को दूर करने वाली तथा चारों पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम और कोक्ष को देने वाली होती है। इसका सबसे महत्वपूर्ण समय रात्रि 12 बजे से सूर्योदय तक अधिक प्रभावशाली बताया गया है।

माघ नवरात्री उत्तरी भारत में अधिक प्रसिद्ध है, और आषाढ़ नवरात्रि मुख्य रूप से दक्षिणी भारत में लोकप्रिय है।


गुप्त नवरात्रि के अवसर पर कृत्य कर्म:-
1. नवरात्रि के नौ दिनो मे समाज तथा घर में शांति, पवित्रता तथा सौहार्द का बनाकर रखें। हरेक प्राणी  के साथ प्रेम एवं सद्भाव पूर्ण व्यवहार करें ।

नवरात्रि के दिनों में घर में भी कलह, द्वेष और किसी का अपमान किए जाने पर घर में अशांति रहती है, जिससे परिवार तथा स्वयं की वृद्धि नहीं हो पाती।

2. नवरात्रो के पावन दिनो मे ईश्वर-भक्ति की ओर मन लगाये । प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-ध्यान करके दिन भर खाली समय में भी नाम जप, रामायण-पाठ तथा दुर्गा स्तुति का पाठ भी।
 
3. नवरात्रि में स्वच्छता का विशेष रखा जाता है। नौ दिनों तक सूर्योदय के साथ ही स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनना चाहिए। नवरात्रि के एक दिन पहले से पूरे घर मे, तथा विशेष रूप से घर के मंदिर तथा रसोई घर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए।

4. नवरात्रो मे नौ दिन का उपवास रखा हो तो विशेष रूप से पवित्रता का पालन करते रहना चाहिए । ब्रह्मचर्य का पालन करें। मां भगवती की पूजा-अर्चना शुद्ध एवं पवित्र मन से करते हुए दोनों वक्त पूजा अवश्य करें।

5. नवरात्रो के दिनों में स्वभाव मे सौम्यता बनायें रखनी चाहिए, घर आए अतिथि, मार्ग मे, अथवा किसी भी इंसान अथवा प्राणी का दिल न दुखाये भिखारी तक का भी का अपमान न करें। 

6. मां शक्ति स्वयं एक नारी हैं, इसलिए सदा नारी का सम्मान करें। पुराणो में कहा गया है कि मां भगवती उन्हीं की पूजा अर्चना स्वीकार करती हैं जो नारी का आदर-सम्मान करते हैं। जो नारी की इज्जत करते हैं, मां लक्ष्मी उनसे सदा प्रसन्न रहती हैं।

7. मंदिर में नए वस्त्र प्रयोग में लाएं। काले रंग के परिधान नहीं पहनें और ना ही चमड़े का बेल्ट पहनें। इन नौ दिनों तक बाल, दाढ़ी और नाखून भी नहीं कटवाने चाहिए।

8. नवरात्रो मे प्रतिदिन लाचार-अपंग-रोगी-वृद्ध मनुष्यों हेतु पौष्टिक भोजन, वस्त्र, गर्म बिस्तर, तथा दवाओं का दान करना चाहिए तथा निरीह प्राणियों जैसे पशु-पक्षियों, गौ वंश, कुत्तों, चीटों तथा मछलियों के लिए भोजन, दाना, निवास स्थान का उचित प्रबंध करते रहना चाहिए।


(क्रमशः)
लेख के तीसरे तथा अंतिम भाग में कल "गुप्त नवरात्रो मे जाप किये जाने वाले मंत्र-स्तोत्र"
_________________________

आगामी लेख
1. 1  फर० से "माघ मास गुप्त नवरात्रो" पर धारावाहिक लेख
2. 4  फर० से "वसन्त पंचमी" विषय पर धारावाहिक लेख
3. 6 फर० को "रथ सप्तमी" पर लेख।  
4. 7 फर० को ज्योतिषीय विषय "विभिन्न 'ऋतुओ' तथा 'मासो' मे जन्म लेने का फल"पर लेख
5. 9 फर० से "जया एकादशी" विषय पर धारावाहिक लेख
6. 11 फर० को "फाल्गुन सक्रांति" पर लेख
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
बुधवार,2.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर ऋतुः ।
मास- माघ मास।
पक्ष- शुक्ल पक्ष ।
तिथि- प्रतिपदा तिथि 8:33 am
चंद्रराशि- चंद्र कुंभ राशि मे।
नक्षत्र- धनिष्ठा नक्षत्र 5:53 pm तक
योग- वरियन योग 11:57 pm तक (अशुभ है)
करण- बव करण 8:33 am तक
सूर्योदय 7:09 am, सूर्यास्त 6 pm
अभिजित् नक्षत्र- कोई नहीं
राहुकाल - 12:35 pm से 1:56 pm (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- उत्तर दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 3, 4 (दोपहर 4 तक), 5, 6, 7, 10 (सायं. 7 तक), 11 (रात्रि 8 उपरांत), 12 (दोपहर 4 उपरांत), 13, 14, 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 2, 8, 9, 27, 28

पंचक प्रारंभ:- 2 फर० को 6:45 am से 6 फर० 5:10 pm तक  पंचक नक्षत्रों  मे निम्नलिखित काम नही करने चाहिए, 1.छत बनाना या स्तंभ बनाना( lantern  or Pillar ) 2.लकडी  या  तिनके तोड़ना , 3.चूल्हा लेना या बनाना, 4. दाह संस्कार करना (cremation) 5.पंलग चारपाई, खाट , चटाई  बुनना  या बनाना 6.बैठक का सोफा या गद्दियाँ बनाना । 7 लकड़ी ,तांबा ,पीतल को जमा करना ।(इन कामो के सिवा अन्य सभी शुभ  काम पंचको मे किए जा सकते है।
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
 1 फर०-माघ अमावस्या। 2 फर०- गुप्त नवरात्रे। 4 फर०- गणेश चतुर्थी। 5 फर०-बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा। 5 फर०- रथ आरोग्य सप्तमी। 10 फर०- गुप्त नवरात्रे समाप्त। 12 फर०-जया एकादशी/ फाल्गुन सक्रांति अर्धरात्रि 3:26 am, (पुण्य काल अगले दिन 9:50 तक)। 14 फर०-प्रदोष व्रत (शुक्ल)/कुम्भ संक्रांति। 16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी  से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
आचार्य मोरध्वज शर्मा 
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी उत्तर प्रदेश।। 
9648023364
9129998000
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

(2 February Pratipada to 10 February Navami)



 Navratri starts - 02 February 2022

 Navratri ends - 10 February 2022

 Ghatasthapana - Feb 2, 07:09 AM to 8:31 AM

 Duration - 1 hour 22 minutes


 Ashtami Puja starts - from 9th February, 08:06 AM

 Ashtami Puja ends at 08:54 AM


 Decay of second Navratri on February 2, increase of Ashtami date

 Gupt Navratra of Magh month is starting from 2nd February 2022.  Pratipada date will remain till 2 February 8:32 am.  This year there is a decay of the second Navratri, and the eighth Navratri is increasing, so the second Navratri will be celebrated on February 3 and the eighth Navratri on February 9. Durgashtami will be celebrated on February 9 and Navami on February 10.  Gupt Navratra will be completed with the ninth Navratra.



 The festival of worship of Goddess Bhagwati is called Navratri.  In this, nine forms of Adishakti are worshiped separately in nine days, due to which the mother is pleased and fulfills the wishes of the devotees.


 Four Navratras are mentioned in the Goddess Bhagavatam in a year.


 1.Chaitra-Vasantiya Navratri-"manifest Navratra"(March-April)

 2. Ashwin-Sharadiya Navratri-"manifest Navratra" (October)


 1. Ashadha Navratri - "Gupt Navratra" (June-July)

 2. Magha Navratri - "Gupt Navratra" (January-February)



 Beyond the date.............



 Worship to be done in Gupt Navratri:-


 In Gupta Navaratri, mainly by worshiping and performing three types of rituals, powers, accomplishments and wishes are obtained from the mother.


 1. Worship of Mahakal and Mahakali

 2. Ten Mahavidya Rituals

 3. Gupt Navratri worship by householders


 1.Worship of Mahakal and Mahakali:-

 In this, the gods of destruction and destruction, Mahakal and Mahakali are worshiped, the ganas and courtesans of these deities, ie ghosts, phantoms, vampires, Baital, Dakini, Shakini, Shankhini, Shoolini, Shavvahana, Shavkhadha etc.  Such sadhanas become successful soon according to the power of faith.  The secret of secrecy is that this Gupt Navratri is not safe for the common people, that is, for the common people, but for the sadhana of the special people.


 2. Ten Mahavidya Rituals:-

 Just as Navratri consists of nine goddesses, similarly Gupt Navratri consists of ten Mahavidyas.  If a person worships Shakti in the form of ten Mahavidyas, then life becomes full of wealth and majestic opulence.


 In these Navratras, there is a unique opportunity of worship and accomplishment of Adishakti Dasmahavidya, Mother Kali, Tara Devi, Gayatri, Tripurasundari, Bhuvaneshwari, Mata Chhinnamastika, Maa Dhumavati, Mata Baglamukhi, Mantgi, and Mother Kamaladevi.  There is a unique occasion to do Gupt Navratri.


 These goddesses soon become happy in these Navratri, and then after getting the blessings of the mother, a new chapter of accomplishment, spirituality, knowledge and happiness opens in the life of sadhaks or devotees.


 3. Gupt Navratri worship by householders:-

 In order to get the special blessings of Mother Bhagwati, householders can also perform puja-archana, Kalashsthapana, Saptashati recitation, fasting, etc.  On the day of Ashtami, Mahishasur Mardini Durga should be bathed in water containing haridra, camphor and sandalwood.  Thereafter, luscious sweet food should be given to unmarried girls and brahmins.


 If it is not possible to worship completely in this way, then worship of Bhagwati with scent, flowers, incense and lamps etc. should be done and complete purification and abstinence should be maintained at home and in normal life like other Navratras.




 Glory of Gupt Navratras:-

 The greatness of Gupta Navratras has been described vividly in many Shakta texts.  According to 'Shiv Purana', Lord Shankar and Jagatjanani are also best for worship of Mother Parvati in these Gupta Navratras.  During the sadhana period of Gupt Navratras, all the obstacles coming in life start getting destroyed by chanting, penance, meditation of the mother.  Gupt Navratri, which comes twice a year, not only provides spiritual strength to human beings, but in these days, the person who worships Mother Durga with restraint-rule and reverence, gets all kinds of happiness, prosperity and opulence.  .


 The worship of Chaitra Navratri in Satyuga, Ashadha Navaratri in Treta, Magha in Dwapar and Ashwin in Kaliyuga has special significance.  It is a belief that even if an atheist, out of ridicule, does mantra meditation at this time, then he too surely gets the result in the form of success.  That is the glory of this Gupt Navratri.  In the Markandeya Purana, in these four Navratras, along with power, worship of the presiding deity also has special significance.


 The sadhna done in Gupt Navratri is supposed to remove all the defects of the horoscope and give all the four Purusharthas to Dharma, Artha, Kama and Koksha.  Its most important time is said to be more effective from 12 o'clock in the night to sunrise.


 Magha Navratri is more famous in northern India, and Ashadha Navratri is popular mainly in southern India.



 Actions on the occasion of Gupt Navratri:-

 1. Maintain peace, purity and harmony in the society and at home during the nine days of Navratri.  Treat every creature with love and harmony.


 During Navratri, there is unrest in the house due to discord, hatred and insult to someone, due to which the family and self cannot grow.


 2. In the holy days of Navratri, devote your mind towards devotion to God.  After bathing and meditating at Brahma Muhurta in the morning, chanting of names, recitation of Ramayana and worship of Durga even in free time throughout the day.



 3. Cleanliness is kept special in Navratri.  For nine days, at the same time as sunrise, take a bath and wear clean clothes.  A day before Navratri, the entire house, especially the temple and kitchen of the house, should be thoroughly cleaned.


 4. If you have fasted for nine days in Navratri, then especially you should keep following the purity.  Follow celibacy.  Worshiping Maa Bhagwati with a pure and pure heart, one must worship both the times.


 5. In the days of Navratra, one should maintain gentleness in nature, do not insult the guest who comes home, on the way, or even a beggar who does not hurt the heart of any human or creature.


 6. Mother Shakti is a woman herself, so always respect women.  It is said in the Puranas that Mother Bhagwati accepts the worship of those who respect and respect women.  Mother Lakshmi is always pleased with those who respect women.


 7. Use new clothes in the temple.  Do not wear black clothes or wear a leather belt.  Hair, beard and even nails should not be cut for these nine days.


 8. Every day during Navratri, one should donate nutritious food, clothes, warm bedding, and medicines for the helpless-crippled-patient-old human beings and food, grains, food for the helpless creatures like animals, birds, cows, dogs, ants and fishes.  Proper arrangement of residence should be kept.



 (respectively)

 Tomorrow in the third and last part of the article "Mantras and hymns to be chanted in Gupta Navratri"

 upcoming articles

 1. Serial article on "Magh Mas Gupt Navratro" from 1st Feb.

 2. Serial article on the topic "Vasant Panchami" from 4th Feb.

 3. Article on "Ratha Saptami" on 6th Feb.

 4. Article on the astrological topic "Fruits of being born in different 'seasons' and 'Maso' on 7th February"

 5. Serial article on the topic "Jaya Ekadashi" from February 9

 6. Article on "Falgun Sankranti" on February 11


 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Wednesday,2.2.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - winter season.

 Month - Magha month.

 Paksha - Shukla Paksha.

 Date- Pratipada date 8:33 am

 Moon Sign - Moon in Aquarius.

 Nakshatra – Dhanishta Nakshatra till 5:53 pm

 Yoga-Varian Yoga till 11:57 pm (inauspicious)

 Karan-Bav Karan till 8:33 am

 Sunrise 7:09 am, Sunset 6 pm

 Abhijit Nakshatra - none

 Rahukaal - 12:35 pm to 1:56 pm (Good work prohibited, Delhi)

 Direction – North direction.


 February Lucky Days:- 3, 4 (till 4 pm), 5, 6, 7, 10 (till 7 pm), 11 (after 8 pm), 12 (after 4 pm), 13, 14, 15, 16 (  After 10 am), 17, 18, 19 (till 10 am), 20, 21, 22 (till 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (up to 1 pm), 25 (after 12 pm), 26 (  after 11 am)


 February inauspicious days:- 2, 8, 9, 27, 28


 Panchak start:- On February 2 from 6:45 am to 6:10 pm, the following things should not be done in Panchak constellations, 1. Making a roof or making a pillar (lantern  or pillar) 2. Breaking wood or straws, 3. Hearth  Taking or making, 4. Cremation 5. Bed bed, cot, mat, knit or make 6. Making sofa or mattress for the meeting.  7 To deposit wood, copper, brass. (Apart from these works all other auspicious work can be done in Panchko.


 Upcoming fasts and festivals:-

 February 1 - Magha Amavasya.  2nd Feb- Gupt Navratri.  4th Feb- Ganesh Chaturthi.  5th February - Basant Panchami / Saraswati Puja.  5th Feb- Rath Arogya Saptami.  10th Feb- Gupt Navratri ends.  12 Feb - Jaya Ekadashi / Falgun Sakranti midnight 3:26 am, (Punya Kaal till 9:50 the next day).  14 February - Pradosh fast (Shukla) / Kumbh Sankranti.  16 February - Magha Purnima fasting.  20th February – Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).


 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.

 Have a good day . 

 Acharya Mordhwaj Sharma
 Shri Kashi Vishwanath Temple Varanasi   Uttar Pradesh.
 9648023364
 9129998000

01 फ़रवरी 2022

Serial Artical Gupt Navratri Magh Month Part-1 धारावाहिक लेख:-गुप्त नवरात्र, माघ मास, भाग-1


(2 फरवरी प्रतिपदा से 10 फरवरी नवमी तक)

द्वितीय नवरात्र का 2 फरवरी को क्षय, अष्टमी तिथि की वृद्धि

नवरात्रि प्रारम्भ- 02 फरवरी 2022
नवरात्रि समाप्त – 10 फरवरी 2022
घटस्थापना- 2 फर०, 07:09 AM से 8:31 AM
अवधि- 1 घण्टा 22 मिनट्स

अष्टमी पूजन प्रारम्भ- 9 फरवरी, 08:06 AM से
अष्टमी पूजा समाप्त- 08:54 AM पर


माघ मास के गुप्त नवरात्रे 2 फरवरी 2022 से प्रांरभ हो रहे है। प्रतिपदा तिथि 2 फरवरी 8:32 am तक रहेंगी। इस वर्ष दूसरे नवरात्र का क्षय है, तथा आठवां नवरात्र बढ़ रहा है, अतः दूसरा नवरात्र 3 फरवरी को और आठवां नवरात्र 9 फरवरी को मनाया जायेगा   दुर्गाष्टमी 9 फरवरी को तथा नवमी 10 फरवरी को मनाई जायेगी। नवम नवरात्रे के साथ ही गुप्त नवरात्रे पूर्ण हो जायेंगे।


देवी भगवती की उपासना का पर्व नवरात्र कहलाता है । इसमे आदिशक्ति के नौ रूपों की नौ दिनो मे अलग-२ पूजा की जाती है, जिससे मां प्रसन्न होकर भक्तो के मनोरथो को पूर्ण करती है ।

देवी भागवत् मे एक वर्ष मे चार नवरात्रों को कहा गया है ।

1.चैत्र-वासन्तीय नवरात्र-"प्रकट नवरात्रे"(मार्च -अप्रैल ) 
2. अश्विन-शारदीय नवरात्र-"प्रकट नवरात्रे" (अक्तूबर )  

1. आषाढ़ नवरात्र - "गुप्त नवरात्रे" ( जून-जुलाई ) 
2. माघ नवरात्र - "गुप्त नवरात्रे"(जनवरी-फरवरी )

इन चार नवरात्रों मे से दो चैत्र तथा अश्विन मास (मार्च तथा अक्तूबर ) के नवरात्र, प्रकट नवरात्र है, जोकि भारत वर्ष मे धूमधाम से मनाये जाते है, जिसमे देवी के नौ रूपो की पूजा की जाती है, जोकि क्रमशः इस प्रकार से है । 

( प्रथम शैलपुत्री , दूसरी  ब्रह्रमचारिणी, तीसरी चंद्रघंटा, चौथी कूष्माण्डा, पांचवीं स्कंदमाता, छठी कात्यायनी, सातवीं कालरात्रि, आठवीं महागौरी, नवी सिद्धिदात्री )

इसी प्रकार वर्ष मे दो गुप्त नवरात्रे आषाढ़ मास, (जून-जुलाई) तथा माघ मास (जनवरी-फरवरी) मे होते है, यह दोनो नवरात्रे अधिक प्रचलित नही थे, परंतु अब कुछ वर्षों से एक बार फिर समाज मे आध्यात्मिक जागृति आने की वजह से इन दो नवरात्रो को फिर से मनाया जाने लगा है।

गुप्त नवरात्रे मे विशेषतः शक्ति साधना, तंत्र साधना, महाकाल साधना, तथा तांत्रिक सिद्धियो के लिए श्रेष्ठ है। आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि में जहां वामाचार उपासना की जाती है । वहीं माघ मास की गुप्त नवरात्रि में वामाचार पद्धति को अधिक मान्यता नहीं दी गई है । हिन्दु ग्रंथों के अनुसार, "आषाढ़ मास तथा माघ मास" के नवरात्रो मे माघ मास के शुक्ल पक्ष का विशेष महत्व है। 

माघ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं, क्योंकि इसमें गुप्त रूप से शिव व शक्ति की उपासना की जाती है जबकि चैत्र व शारदीय नवरात्रि में सार्वजिनक रूप में माता की भक्ति करने का विधान है । 

गुप्त नवरात्रि में की जाने वाली माता की आराधना का प्रचार, प्रसार नहीं किया जाता है। पूजा, मंत्र, पाठ और प्रसाद सभी चीजों को गोपनीय रखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि गुप्त नवरात्रों में माता की पूजा को जितना गोपनीय रखा जाता है, फल उतना ही बेहतर प्राप्त होता है। गुप्त नवरात्रि का ज्ञान कम ही लोगों को होता है इसलिए भी इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस नवरात्रि में विशेष कामनाओं की सिद्धि की जाती है।

इसी विषय मे ऋषि श्रृंग कहते हैं कि इन गुप्त नवरात्रो मे कोई भी भक्त माता दुर्गा की पूजा-साधना करता है, तो मां उसके जीवन को सफल कर देती हैं, यहाँ तक की लोभी, कामी, व्यसनी सहित यदि मांसाहारी अथवा पूजा-पाठ न करने वाला नास्तिक व्यक्ति भी यदि इन दिनों मां की उपासना कर ले तो उसके जीवन से हर प्रकार के कष्टों तथा पापो का नाश हो जाता है, उसके जीवन में परिवर्तन आने लगता है, वह सभी व्यसनो को त्याग कर सद्मार्ग की ओर अग्रसर होने लगता है, तथा उसके जीवन में कभी भी कोई कमी नहीं रहती।


गुप्त नवरात्रि के विषय में प्रचलित कथा:-
गुप्त नवरात्रों से एक प्राचीन कथा जुड़ी हुई है एक समय ऋषि श्रृंगी भक्त जनों को दर्शन दे रहे थे अचानक भीड़ से एक स्त्री निकल कर आई और करबद्ध होकर ऋषि श्रृंगी से बोली कि मेरे पति दुर्व्यसनों से सदा घिरे रहते हैं । जिस कारण मैं कोई पूजा-पाठ नहीं कर पाती धर्म और भक्ति से जुड़े पवित्र कार्यों का संपादन भी नहीं कर पाती । यहां तक कि ऋषियों को उनके हिस्से का अन्न भी समर्पित नहीं कर पाती मेरा पति मांसाहारी हैं, जुआरी है । लेकिन मैं मां दुर्गा कि सेवा करना चाहती हूं । उनकी भक्ति साधना से जीवन को पति सहित सफल बनाना चाहती हूं । ऋषि श्रृंगी महिला के भक्तिभाव से बहुत प्रभावित हुए । ऋषि ने उस स्त्री को आदरपूर्वक उपाय बताते हुए कहा कि वासंतिक और शारदीय नवरात्रों से तो आम जनमानस परिचित है लेकिन इसके अतिरिक्त दो नवरात्र और भी होते हैं । जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है प्रकट नवरात्रों में नौ देवियों की उपासना हाती है और गुप्त नवरात्रों में दस महाविद्याओं की साधना की जाती है । इन नवरात्रों की प्रमुख देवी स्वरुप का नाम सर्वैश्वर्यकारिणी देवी है । 


धार्मिक दृष्टि नवरात्र देवी की भक्ति तथा शक्ति साधना हेतु सर्वश्रेष्ठ समय है । परंतु इस शक्ति साधना के पीछे लोक-कल्याण का पक्ष भी समाहित है, दरअसल नवरात्र का समय मौसम के बदलाव का होता है । आयुर्वेद के मुताबिक इस बदलाव से जहां शरीर में वात, पित्त, कफ में दोष पैदा होते हैं, वहीं बाहरी वातावरण में रोगाणु अनेक बीमारियों का कारण बनते हैं।  सुखी-स्वस्थ जीवन के लिये इनसे बचाव बहुत जरूरी है नवरात्र के विशेष काल में देवी उपासना के माध्यम से खान-पान, रहन-सहन और देव स्मरण में अपनाने गए संयम, अनुशासन व्रत तथा उपवास, तन व मन को शक्ति और ऊर्जा देते हैं जिससे इंसान निरोगी होकर स्वास्थ्य तथा दीर्घायु को प्राप्त करता है। 

धर्म ग्रंथों के अनुसार गुप्त नवरात्र में प्रमुख रूप से भगवान शंकर व देवी शक्ति की आराधना की जाती है । इस दौरान देवी भगवती के साधक बेहद कड़े नियम के साथ व्रत और साधना करते हैं। इस दौरान साधक लंबी साधना कर दुर्लभ शक्तियों अथवा सिद्धियों की प्राप्ति करने का प्रयास करते हैं।

यदि इन गुप्त नवरात्रों में कोई भी भक्त माता दुर्गा की पूजा साधना करता है तो मां उसके जीवन को सफल कर देती हैं । लोभी, कामी, व्यसनी, मांसाहारी अथवा पूजा पाठ न कर सकने वाला भी यदि गुप्त नवरात्रों में माता की पूजा करता है तो उसे जीवन में कुछ और करने की आवश्यकता ही नहीं रहती । उस स्त्री ने ऋषि श्रृंगी के वचनों पर पूर्ण श्रद्धा करते हुए गुप्त नवरात्र की पूजा की मां प्रसन्न हुई और उसके जीवन में परिवर्तन आने लगा, घर में सुख शांति आ गई । पति सन्मार्ग पर आ गया और जीवन माता की कृपा से खिल उठा ।

गुप्त नवरात्रो विशेषतः आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रो   के दौरान साधक विभिन्न तंत्र विद्याएं सीखने तथा सिद्धियां पाने के लिए मां भगवती की विशेष पूजा करते हैं। तंत्र साधना आदि के लिए गुप्त नवरात्र बेहद विशेष माने जाते हैं। 

गुप्त नवरात्र की गोपनीयता का रहस्य स्पष्ट है कि यह समय शक्त और शौण उपासकों के लिये पैशाचिक, वामाचारी, क्रियाओं के लिये अधिक शुभ एवं उपयुक्त होते है। इन नवरात्रो मे साधक गुप्त साधनाएं करने शमशान व गुप्त स्थान पर जाते हैं ।


माता दुर्गा का स्वरूप:-
हिन्दुओं के शाक्त साम्प्रदाय में भगवती दुर्गा को ही दुनिया की पराशक्ति और सर्वोच्च देवता माना जाता है (शाक्त साम्प्रदाय ईश्वर को देवी के रूप में मानता है)। वेदों में तो दुर्गा का व्यापक उल्लेख है, किन्तु उपनिषद में देवी "उमा हैमवती" (उमा, हिमालय की पुत्री) का वर्णन है। पुराण में दुर्गा को आदिशक्ति माना गया है। दुर्गा असल में शिव की पत्नी आदिशक्ति का एक रूप हैं, शिव की उस पराशक्ति को प्रधान प्रकृति, गुणवती माया, बुद्धितत्व की जननी तथा विकाररहित बताया गया है। 
एकांकी (केंद्रित) होने पर भी वह माया शक्ति संयोगवश अनेक हो जाती है। उस आदि शक्ति देवी ने ही सावित्री(ब्रह्मा जी की पहली पत्नी), लक्ष्मी, और पार्वती(सती) के रूप में जन्म लिया और उसने ब्रह्मा, विष्णु और महेश से विवाह किया था। तीन रूप होकर भी दुर्गा (आदि शक्ति) एक ही है।

देवी दुर्गा के स्वयं कई रूप हैं (सावित्री, लक्ष्मी एव पार्वती से अलग)। मुख्य रूप उनका "गौरी" है, अर्थात शान्तमय, सुन्दर और गोरा रूप। उनका सबसे भयानक रूप काली है, अर्थात काला रूप। भगवती दुर्गा की सवारी शेर है।

देवी दुर्गा की पूजा सिंह पर सवार एक निर्भय स्त्री के रूप में की जाती है। दुर्गा देवी को कही-२ चार भुजाओं तथा कही पर आठ भुजाओं से युक्त दर्शाया गया हैं, सभी हाथो में कोई न कोई शस्त्रास्त्र होते है

(क्रमशः)
लेख के दूसरे भाग में कल "गुप्त नवरात्रो मे की जाने वाली पूजा तथा साधनाएं"
_________________________

आगामी लेख
1. 1  फर० से "माघ मास गुप्त नवरात्रो" पर धारावाहिक लेख
2. 4  फर० से "वसन्त पंचमी" विषय पर धारावाहिक लेख
3. 6 फर० को "रथ सप्तमी" पर लेख।
4. 7 फर० को ज्योतिषीय विषय "विभिन्न 'ऋतुओ' तथा 'मासो' मे जन्म लेने का फल"पर लेख
5. 9 फर० से "जया एकादशी" विषय पर धारावाहिक लेख
6. 11 फर० को "फाल्गुन सक्रांति" पर लेख
_________________________

जय श्री राम
आज का पंचांग,दिल्ली 🌹🌹🌹
मंगलवार,1.2.2022
श्री संवत 2078
शक संवत् 1943
सूर्य अयन- उतरायण, गोल-दक्षिण गोल
ऋतुः- शिशिर ऋतुः ।
मास- माघ मास।
पक्ष- कृष्ण पक्ष ।
तिथि- अमावस्या तिथि 11:18 am
चंद्रराशि- चंद्र मकर राशि मे अगले दिन 6:45 am तक तदोपरान्त कुंभ राशि।
नक्षत्र- श्रवण नक्षत्र 7:44 pm तक
योग- व्यतिपात योग अगले दिन 3:08 am तक (अशुभ है)
करण- नाग करण 11:18 am तक
सूर्योदय 7:09 am, सूर्यास्त 6 pm
अभिजित् नक्षत्र- 12:13 pm से 12:56 pm
राहुकाल - 3:17 pm से 5:38 pm (शुभ कार्य वर्जित,दिल्ली )
दिशाशूल- उत्तर दिशा ।

फरवरी शुभ दिन:- 3, 4 (दोपहर 4 तक), 5, 6, 7, 10 (सायं. 7 तक), 11 (रात्रि 8 उपरांत), 12 (दोपहर 4 उपरांत), 13, 14, 15, 16 (सवेरे 10 उपरांत), 17, 18, 19 (सवेरे 10 तक), 20, 21, 22 (दोपहर 4 तक), 23 (दोपहर 3 उपरांत), 24 (दोपहर 1 तक), 25 (दोपहर 12 उपरांत), 26 (सवेरे 11 उपरांत)

फरवरी अशुभ दिन:- 1, 2, 8, 9, 27, 28
_________________________

आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
1 फर०-माघ अमावस्या। 2 फर०- गुप्त नवरात्रे। 4 फर०- गणेश चतुर्थी। 5 फर०-बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा। 5 फर०- रथ आरोग्य सप्तमी। 10 फर०- गुप्त नवरात्रे समाप्त। 12 फर०-जया एकादशी/ फाल्गुन सक्रांति अर्धरात्रि 3:26 am, (पुण्य काल अगले दिन 9:50 तक)। 14 फर०-प्रदोष व्रत (शुक्ल)/कुम्भ संक्रांति। 16 फर०-माघ पूर्णिमा व्रत। 20 फर०-संकष्टी चतुर्थी। 27 फर०-विजया एकादशी। 28 फर०-प्रदोष व्रत (कृष्ण)।
______________________

विशेष:- जो व्यक्ति वाराणसी  से बाहर अथवा देश से बाहर रहते हो, वह ज्योतिषीय परामर्श हेतु Paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________

आपका दिन मंगलमय हो . 💐💐💐
आचार्य मोरध्वज शर्मा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी उत्तर प्रदेश 
9648023364
9129998000
-------------------------------------------------------------------
English Translation :-

(2 February Pratipada to 10 February Navami)


 Decay of second Navratri on February 2, increase of Ashtami date


 Navratri starts - 02 February 2022

 Navratri ends - 10 February 2022

 Ghatasthapana - Feb 2, 07:09 AM to 8:31 AM

 Duration - 1 hour 22 minutes


 Ashtami Puja starts - from 9th February, 08:06 AM

 Ashtami Puja ends at 08:54 AM



 Gupt Navratra of Magh month is starting from 2nd February 2022.  Pratipada date will remain till 2 February 8:32 am.  This year there is a decay of the second Navratri, and the eighth Navratri is increasing, so the second Navratri will be celebrated on February 3 and the eighth Navratri on February 9. Durgashtami will be celebrated on February 9 and Navami on February 10.  Gupt Navratra will be completed with the ninth Navratra.



 The festival of worship of Goddess Bhagwati is called Navratri.  In this, nine forms of Adishakti are worshiped separately in nine days, due to which the mother is pleased and fulfills the wishes of the devotees.


 Four Navratras are mentioned in the Goddess Bhagavatam in a year.


 1.Chaitra-Vasantiya Navratri-"manifest Navratra"(March-April)

 2. Ashwin-Sharadiya Navratri-"manifest Navratra" (October)


 1. Ashadha Navratri - "Gupt Navratra" (June-July)

 2. Magha Navratri - "Gupt Navratra" (January-February)


 Out of these four Navratras, two are Navratras of Chaitra and Ashwin months (March and October), which are celebrated with pomp in India, in which nine forms of the Goddess are worshiped, which are respectively as follows.


 (First Shailputri, second Brahmacharini, third Chandraghanta, fourth Kushmanda, fifth Skandmata, sixth Katyayani, seventh Kalratri, eighth Mahagauri, Navi Siddhidatri)


 Similarly, in the year two Gupta Navratras are held in the month of Ashadh, (June-July) and Magha month (January-February), both these Navratras were not very popular, but now for a few years once again the reason for the spiritual awakening in the society.  Since then these two Navratras are being celebrated again.


 It is especially best for Shakti Sadhana, Tantra Sadhana, Mahakal Sadhana, and Tantric Siddhis during Gupt Navratra.  In the Gupta Navratri of Ashadh month, where Vaamachar worship is done.  On the other hand, in the Gupta Navratri of Magha month, Vamachar method is not given much recognition.  According to Hindu texts, Shukla Paksha of Magh month has special significance in Navratras of "Ashadh month and Magha month".


 Navratri of Magha month is called Gupt Navratri, because Shiva and Shakti are worshiped in secret, whereas in Chaitra and Shardiya Navratri, there is a law to worship the mother in public form.


 The worship of the mother done in Gupt Navratri is not promoted, propagated.  Worship, mantra, recitation and offerings are all kept confidential.  It is believed that the more confidential the worship of the mother is kept during the Gupta Navratras, the better the result.  Few people know about Gupt Navratri, hence it is also called Gupt Navratri.  Special wishes are fulfilled during this Navratri.


 In this subject, Rishi Shringa says that if any devotee worships Mother Durga during these Gupta Navaratris, then the mother makes his life successful, even if he is not a non-vegetarian or a non-vegetarian, including greedy, greedy, addicted.  Even if an atheist person worships the mother these days, then all kinds of sufferings and sins are destroyed from his life, changes start coming in his life, he starts moving towards the right path by renouncing all the addictions.  And there will never be any shortage in his life.



 Popular story about Gupt Navratri:-

 There is an ancient story associated with the Gupta Navratras.  Due to which I am not able to do any worship, I am not able to edit the holy works related to religion and devotion.  Even my husband is a non-vegetarian, a gambler, unable to dedicate his share of food to the sages.  But I want to serve Maa Durga.  I want to make life successful with her husband through devotional practice.  The sage Shringi was greatly impressed by the devotion of the woman.  The sage respectfully told that woman the remedy and said that the general public is familiar with the Vasantik and Shardiya Navratras, but apart from this there are two more Navratras.  The nine goddesses are worshiped in the manifest Navratras, which are called Gupta Navratras and ten Mahavidyas are practiced in the Gupta Navratras.  The name of the main deity form of these Navratras is Sarvishwaryakarini Devi.



 Religious point of view Navratri is the best time for devotion and power sadhna of Goddess.  But the aspect of public welfare is also included behind this Shakti Sadhna, in fact Navratri is the time of change of seasons.  According to Ayurveda, due to this change, where doshas arise in Vata, Pitta, Kapha in the body, germs in the external environment cause many diseases.  It is very important to avoid them for a happy and healthy life. During the special period of Navratri, through the worship of Goddess, the discipline, discipline, fasting and fasting adopted in the memory of God, give strength and energy to the body and mind.  Due to which a person becomes healthy and attains health and longevity.


 According to religious texts, Lord Shankar and Goddess Shakti are worshiped mainly in Gupta Navratri.  During this, devotees of Goddess Bhagwati observe fast and do sadhna with very strict rules.  During this sadhak try to attain rare powers or siddhis by doing long sadhna.


 If any devotee worships Mother Durga during these Gupta Navratras, then the mother makes his life successful.  Even a greedy, greedy, addict, non-vegetarian or who cannot recite worship, if he worships the mother during the Gupta Navratras, then there is no need to do anything else in life.  The woman worshiped Gupt Navratri with full faith in the words of Sage Shringi, the mother was pleased and changes began to come in her life, there was peace and happiness in the house.  The husband came on the right path and life blossomed with the grace of the mother.


 Gupt Navratri especially during Gupt Navratri of the month of Ashadh, seekers offer special worship to Maa Bhagwati to learn various Tantra Vidyas and attain accomplishments.  Gupt Navratri is considered very special for Tantra Sadhana etc.


 The secret of the secret of Gupt Navratri is clear that this time is more auspicious and suitable for demonic, vamachari, activities for Shakti and Shaun worshippers.  In these Navratras, seekers go to the crematorium and secret places to do secret practices.



 Form of Mother Durga:-

 In the Shakta sect of Hindus, Bhagwati Durga is considered to be the supreme power and supreme deity of the world (Shakta sect considers God as a goddess).  There is a wide mention of Durga in the Vedas, but in the Upanishads there is a description of the goddess "Uma Haimavati" (Uma, the daughter of Himalaya).  In the Puranas, Durga is considered as Adishakti.  Durga is actually a form of Adishakti, the wife of Shiva, that Parashakti of Shiva has been described as the dominant nature, the virtuous Maya, the mother of intelligence and without disorder.

 Even after being alone (centred), that Maya power by chance becomes many.  That Adi Shakti Devi took birth as Savitri (Brahma's first wife), Lakshmi, and Parvati (Sati) and married Brahma, Vishnu and Mahesh.  Despite having three forms, Durga (Adi Shakti) is one.


 Goddess Durga herself has many forms (aside from Savitri, Lakshmi and Parvati).  Her main form is "Gauri", that is, calm, beautiful and fair.  His most terrible form is Kali, that is, the black form.  The ride of Bhagwati Durga is a lion.


 Goddess Durga is worshiped as a fearless woman riding a lion.  Durga Devi is depicted with four arms at some places and eight arms at some places, all have some weapons in their hands.


 (respectively)

 Tomorrow in the second part of the article "Pujas and Sadhanas to be done in Gupta Navratri"


 upcoming articles

 1. Serial article on "Magh Mas Gupt Navratro" from 1st Feb.

 2. Serial article on the topic "Vasant Panchami" from 4th Feb.

 3. Article on "Ratha Saptami" on 6th Feb.

 4. Article on the astrological topic "Fruits of being born in different 'seasons' and 'Maso' on 7th February"

 5. Serial article on the topic "Jaya Ekadashi" from February 9

 6. Article on "Falgun Sankranti" on February 11

 Long live Rama

 Today's Panchang, Delhi

 Tuesday,1.2.2022

 Shree Samvat 2078

 Shaka Samvat 1943

 Surya Ayan- Uttarayan, Round-South Round

 Rituah - winter season.

 Month - Magha month.

 Paksha - Krishna Paksha.

 Date- Amavasya date 11:18 am

 Moon sign- Moon in Capricorn till 6:45 am the next day and then Aquarius.

 Nakshatra - Shravan Nakshatra till 7:44 pm

 Yoga- Vyatipat Yoga till 3:08 am the next day (inauspicious)

 Karan- Nag Karan till 11:18 am

 Sunrise 7:09 am, Sunset 6 pm

 Abhijit Nakshatra - 12:13 pm to 12:56 pm

 Rahukaal - 3:17 pm to 5:38 pm (Good work prohibited, Delhi)

 Direction – North direction.


 February Lucky Days:- 3, 4 (till 4 pm), 5, 6, 7, 10 (till 7 pm), 11 (after 8 pm), 12 (after 4 pm), 13, 14, 15, 16 (  After 10 am), 17, 18, 19 (till 10 am), 20, 21, 22 (till 4 pm), 23 (after 3 pm), 24 (up to 1 pm), 25 (after 12 pm), 26 (  after 11 am)


 February inauspicious days:- 1, 2, 8, 9, 27, 28

 Upcoming fasts and festivals:-

 February 1 - Magha Amavasya.  2nd Feb- Gupt Navratri.  4th Feb- Ganesh Chaturthi.  5th February - Basant Panchami / Saraswati Puja.  5th Feb- Rath Arogya Saptami.  10th Feb- Gupt Navratri ends.  12 Feb - Jaya Ekadashi / Falgun Sakranti midnight 3:26 am, (Punya Kaal till 9:50 the next day).  14 February - Pradosh fast (Shukla) / Kumbh Sankranti.  16 February - Magha Purnima fasting.  20th February – Sankashti Chaturthi.  27 February - Vijaya Ekadashi.  28 February - Pradosh fast (Krishna).


 Special:- The person who lives outside Varanasi or outside the country, he can get astrological consultation by phone, by paying the consultation fee through Paytm or Bank transfer for astrological consultation.

Have a good day . 
Acharya Mordhwaj Sharma Shri Kashi Vishwanath Temple Varanasi Uttar Pradesh
9648023364
9129998000

कामदा एकादशी व्रत 19-04-2024

☀️ *लेख:- कामदा एकादशी, भाग-1 (19.04.2024)* *एकादशी तिथि आरंभ:- 18 अप्रैल 5:31 pm* *एकादशी तिथि समाप्त:- 19 अप्रैल 8:04 pm* *काम...