धारावाहिक लेख:- मकरसक्रांन्ति, 15.01. 2024, भाग-1
मकरसक्रांन्ति, 15.01.2024
सूर्य का मकर राशि प्रवेश-14/15 जन० मध्यरात्रि 2:43 am
मकर संक्रान्ति पुण्यकाल- 15 जनवरी, 7:15 am से 5:46 pm
सक्रांति महापुण्यकाल- 15 जनवरी 7:15 am से 9:07 am तक
(विशेष:- पुण्यकाल का तात्पर्य है, स्नान-दान, पूजा-पाठ, तर्पण इत्यादि पुण्य कर्मकरने का समय।)
विभिन्न हिन्दु मान्यता के अनुसार वर्ष 2024 मे मकर सक्रांति का त्यौहार, दिनांक 15 जनवरी को मनाया जायेगा।
मकर सक्रांति 2024 एक विवेचना
मकर संक्रांति का त्योहार प्रतिवर्ष सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के अवसर (14 जनवरी) को मनाया जाता है। परन्तु गत कुछ वर्षों से मकर संक्रांति 15 तारीख को मनाई जाती है, तथा ठीक इसी प्रकार से सक्रान्ति के पुण्यकाल को लेकर भी भ्रम की सी स्थिति होने लगी है। वर्ष 2024 मे नियमो के अनुसार मकर संक्रांति का पुण्यकाल और तिथि-मुहूर्त इस प्रकार से रहेगा।
खगोलीय गणना के अनुसार, सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश का समय प्रतिवर्ष "लगभग 20 मिनट" तक बढ़ जाता है। इसलिए लगभग हरेक 72 साल के बाद "एक दिन के अंतर" पर सूर्य मकर राशि में आता है। नीचे दर्शाई गई तालिका के अनुसार इसे समझना सरल रहेगा-
मकर संक्रांति, निरयण सूर्य का मकर राशि मे प्रवेश है। विभिन्न शताब्दियो में यह विभिन्न तारीखो पर थी, तथा भविष्य मे भी निम्नलिखित प्रकार से होगी-
16-17 वी सदी मे 9, 10 जनवरी।
17-18 वी सदी मे 11, 12 जनवरी।
18-19 वी सदी मे 13,14 जनवरी।
19-20 वी सदी मे 14, 15 जनवरी।
21-22 वि सदी मे 15, 16 जनवरी को होगी।
भारतीय 5000 वर्ष प्राचीन त्योहारो मे केवल यही त्यौहार सौर चक्र अनुसार मनाया जाता है।
(उदाहरण- मुगल काल में अकबर के शासन काल (1556- 1605 ई.) के दौरान मकर संक्रांति 10 जनवरी को मनाई जाती थी। तब से अब तक 4 दिन का अंतर आ गया है। अतः अब सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का समय 14 और 15 के बीच में होने लगा है।)
साल 2012 में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 15 जनवरी को हुआ था इसलिए मकर संक्रांति इस दिन मनाई गई थी। इस प्रकार पिछले कुछ वर्षों में मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाई गयी ऐसी गणना कहती है। इस प्रकार से भविष्य मे यानि आज से लगभग पांच हजार साल बाद मकर संक्रांति फरवरी के अंतिम सप्ताह में मनाई जाने लगेगी।
वर्तमान वर्ष 2024 मे मकर सक्रांति हेतु सूर्य का मकर राशि मे प्रवेश 14/15 जनवरी की मध्यरात्रि 2:43 am पर होगा, तो ऐसे मे मकर सक्रांति 15 जनवरी मनाना उचित रहेगा।
(क्रमशः)
लेख के द्वितीय भाग मे कल मकर सक्रांति के विषय मे विस्तार सहित विवरण।
__________________________
आगामी लेख:-
1. 12 जनवरी के पंचांग मे "मकर सक्रांति पर्व" विषय पर धारावाहिक लेख।
2. 15 जनवरी के पंचांग मे "उत्तरायण/दक्षिणायन" विषय पर लेख।
__________________________
☀️
*जय श्री राम*
*कल का पंचांग 🌹🌹🌹*
*शुक्रवार, 12.01.2024*
*श्री संवत 2080*
*शक संवत् 1945*
*सूर्य अयन- उत्तरायण, दक्षिण गोल*
*ऋतुः- शिशिर ऋतुः।*
*मास:- पौष।*
*पक्ष- शुक्ल पक्ष।*
*तिथि- प्रतिपदा तिथि 2:23 pm तक।*
*नक्षत्र- उ०षाढा नक्षत्र 3:18 pm तक*
*योग- हर्ष योग 2:05 pm तक* (शुभ है)*
*करण- बव करण 2:23 pm तक*
*चंद्रराशि- चंद्र मकर राशि मे।*
*सूर्योदय- 7:15 am, सूर्यास्त 5:43 pm*
*अभिजित् नक्षत्र-12:08 pm से 12:50 pm तक*
*राहुकाल- 11:11 am से 12:29 pm तक* (शुभ कार्य वर्जित )*
*दिशाशूल- पश्चिम दिशा।*
जनवरी शुभ दिन:- 15, 17, 18 (सवेरे 9 उपरांत), 19, 21 (सवेरे 7 तक), 22, 23 (सवेरे 8 तक), 24, 25 (सवेरे 11 उपरांत), 26, 27, 28 (सायंकाल 5 तक), 30, 31.
अशुभ दिन:- 12, 13, 14, 16, 20, 29.
*शसर्वार्थ सिद्ध योग:- 12 जन० 3:18 pm से 13 जन० 12:50 pm तक (यह एक शुभयोग है, इसमे कोई व्यापारिक या कि राजकीय अनुबन्ध (कान्ट्रेक्ट) करना, परीक्षा, नौकरी अथवा चुनाव आदि के लिए आवेदन करना, क्रय-विक्रय करना, यात्रा या मुकद्दमा करना, भूमि , सवारी, वस्त्र आभूषणादि का क्रय करने के लिए शीघ्रतावश गुरु-शुक्रास्त, अधिमास एवं वेधादि का विचार सम्भव न हो, तो ये सर्वार्थसिद्धि योग ग्रहण किए जा सकते हैं।
_________________________
आगामी व्रत तथा त्यौहार:-
15 जन०- पोंगल/उत्तरायण/मकर संक्रांति (संक्राति पुण्यकाल- 15 जन० 9:07 am तक) 17 जन०- गुरू गोबिन्द सिंह जयंती/मार्तण्ड सप्तमी। 21 जन०- पौष पुत्रदा एकादशी। 23 जन०- प्रदोष व्रत। 25 जन०- पौष पूर्णिमा व्रत। 29 जन०- संकष्टी चतुर्थी।
______________________
विशेष:- जो व्यक्ति online परामर्श लेना चाहते हो वह paytm या Bank transfer द्वारा परामर्श फीस अदा करके, फोन द्वारा ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकतें है
________________________
आपका दिन मंगलमय हो 💐💐💐
आचार्य मोरध्वज शर्मा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी उत्तर प्रदेश
9129998000 📞
9648023364 🪀
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें